Page 833

खनन कारोबारियों ने की बैठक

0

काशीपुर, खनन कारोबारियों ने बैठक कर खनन बचाओ समिति का गठन किया । अमरवीर शर्मा को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष बनाया गया । अमरवीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की 80 प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से खनन के कार्य से जुड़ी हुई है। शासन की ओर से कोसी नदी में ढाई दर्जन खनन पट्टे स्वीकृत किए हैंजिसमें फरवरी से जुलाई तक खनन चुगान का कार्य होता है।

उच्च न्यायालय ने चार माह के लिए खनन निकासी पर प्रतिबंध लगाए जाने से पट्टाधारकों के सामने किश्त चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं वाहन स्वामियों से  किश्तों पर लिए गए वाहनों के पैसों की भरपाई नहीं हो पाएगी। खनन कार्य से ही हजारों श्रमिकों की रोजी-रोटी चलती है। इसके पश्चात उन्होंने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन भी सौंपा।

इस मामले में कोई बीच का रास्ता निकालने का अनुरोध किया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने खनन कारोबारियों को बताया कि प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय की शरण ले रही है तथा जल्द ही वैध खनन की अनुमति मिल जाएगी ऐसी उम्मीद है। क्योंकि प्रदेश में विकास के लिये एक भाग राजस्व के रूप में खनन से भी मिलता है ! जिसके लिये सरकार प्रयासरत है।

8 अप्रैल से शुरु होगा एडवेंचरस साइकलिंग एमटीबी चैलेंज

0

एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से टूरिज्म डिपार्टमेंट और साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता 8 अप्रैल 2017 से शुरू होने वाली है, जो 16 अप्रैल तक चलेगी। 8 अप्रैल से शुरू होने जा रही ”द अल्‍टीमेट उत्‍तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज” के तीसरा संस्‍क्‍रण की प्रतियोगिता के लिए रजिस्‍ट्रेशन फ्री रखा गया है। गौरतलब है कि माउंटेन साइकिल रेस उत्‍तराखंड हिमालयन माउंटेन ट्रैक बाइकिंग में 10 से 15 देशों से आयें 50 सर्वोच्च और फिट साइक्लिस्ट फाइनल रेस में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष माउंटेन ट्रैक बाइकिंग एमटीबी का रूट 884 किलोमीटर का होगा। जो नैनीताल से शुरू होकर पिथौडागढ, बागेश्‍वर, कर्णप्रयाग, गुप्‍ताकाशी, टिहरी, चिन्‍यालिसौर, होते हुृए मसूरी आयेगी।

यूटीडीबी के डायरेक्‍टर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर आर के जोशी के मुताबिक इस इवेंट को दो बार सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब यह तीसरा आयोजन करने जा रहे हैं। उन्‍होंने आगे बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। माउंटेन बाइकिंग चैलेंज के लिए भी राइडर्स देश विदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों से यहां आयेंगे। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से देश एवं विदेश में सुरक्षित उत्‍तराखंड का संदेश पहुंचाने में भी सफलता मिलेगी। स्‍थानीय युवाओं का आकर्षण भी माउंटेन बाइकिंग के प्रति बढेगा।

unnamed (5)

उन्‍होंने बताया कि यूं तो एमटीबी बाईक रैली का आगाज 8 अप्रैल होगा लेकिन इससे पहले 7 अप्रेल को नैनीताल में प्री क्‍वालिफाइंग रेस का आयोजन किया जाएगा। प्री क्‍वालिफाइंग रेस के आधार पर ही प्रतिभागी इस रेस में भाग लेंगे।

एनएच घोटाले में बीस और कर्मचारियों पर लटकी तलवार

0

मुआवजा घोटाले में निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 20 से ज्यादा कर्मचारी चिह्नित कर लिए गए हैं, जिन पर कार्रवाई के लिए शासन के इशारे भर का इंतजार है। डीएम ने इन कर्मचारियों की सूची भी शासन को भेज दी है। ये कर्मचारी न सिर्फ कृषि भूमि को अकृषक बताकर रिपोर्ट देने बल्कि रिकॉर्ड की चोरी और नुकसान के भी जिम्मेदार माने गए हैं।

एनएच चौड़ीकरण की आड़ में मुआवजा घोटाले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। जांच में घोटाले का दायरा बढ़कर ढाई सौ करोड़ पहुंच चुका है। साफ हो चुका है कि अपने अधिकारों से बाहर जाकर भू स्वामियों पर जमकर कृपा बरसाई। यह सब कमीशनखोरी के लिए हुआ। अब जांच में परतें खुल रही हैं और छोटे-बड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों की गर्दन फंसती जा रही है।

कमिश्नर ने भी शासन को पूरे मामले से अवगत कराते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच की वकालत की है। शासन-प्रशासन के रुख से दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों की सांसें भी तेज हो चली हैं। तहसील, एसडीएम, चकबंदी, एनएचएआइ और एसएलएओ कार्यालय समेत कई विभागों के दो सौ से अधिक कर्मचारी और अधिकारी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल 20 कर्मचारी चिह्नित कर लिए गए हैं। इनमें उन तहसीलों के कर्मचारी भी हैं जहां से रिकार्ड गायब हैं।

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलेरेन्स पाॅलिसी की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में ये देखने लायक होगा कि नई सरकार के आने के बाद रफ्तार पकड़ी ये जांच कितना जल्दी अपने अंजाम तक पहुंचती है।

मां गंगा की शरण में पहुंची दीपिका पादुकोण

फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंच कर माँ गंगा की आरती में भाग लिया। स्वामी चिदानंद मुनि से आशीर्वाद  लेने के बाद दीपिका ने आश्रम में कुछ समय भी बिताया। गौरतलब है कि दीपिका 1 अप्रैल से नरेन्द्र नगर के आनंदा स्पा में रुकी हुई हैं। वैसे तो दीपिका के इस टूर को मीडिया और उनके फेंस से दूर रखा जा रहा है लेकिन चर्चा है कि दीपिका अपनी आगामी फिल्मों के लिए योग और स्पा से तरोताजा हो रही है।

02-1

दीपिका पादुकोण ने हवन और गंगा आरती कर गंगा माँ का आशीर्वाद लिया। साथ ही भजनों की स्वर लहरी में दीपिका मंत्र मुग्ध हो गयी। उनके साथ उनके पारिवारिक मित्र भी थे, जो कुछ दिन उत्तराखंड में बिताएंगे। दीपिका ने बताया कि उनको ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में बहुत सकून मिला और गंगा माँ के दर्शन से नयी ऊर्जा मिली। 

अब उत्तराखंड में मिड डे मील इस्काॅन के किचन में होगी तैयार

0

देहरादूनः शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक में लिया बड़ा फैसला।राज्य के चार जिलों में इसकोंन की मदद से बनेगा मिड डे मील। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में सबसे पहले शुरू होगी यह पायलट योजना।
इतना ही नहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी इस व्यवस्था में सुधार किया जयेगा। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में सौ प्रतिशत और बाकी में प्राथमिकता के आधार पर इसे लागू किया जाएगा।आने वाले एक साल के अंदर 2500 विद्यालयों में टाट पट्टी समाप्त की जाएगी।स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की यूनिफ़ॉर्म में सुधार किया जाएगा। इसकोंन की अक्षयपात्र योजना के तहत निर्धारित से ज्यादा राशि का योगदान मिलेगा
इसके साथ ही मीड डे मील के लिए बनने वाले खाने की गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय रसोई से पहली थाली फ़ूड निरीक्षक को जाएगी।

बीजेपी की जिला कार्यकारणी बैठक, कार्यप्रणाली को लेकर की गयी चर्चा

ऋषिकेश से परमार्थ निकेतन में भाजपा द्वारा जिला कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे यमकेश्वर विधानसभा की विधायक ऋतू खंडूरी ने शिरकत की। बैठक में पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता शामिल हुए और आगे होने वाले कामों और मुद्दों के बारे में बातचीत की।
मीडिया से बात करते हुए ऋतू खंडूरी ने बताया की इस बैठक को आगे की कार्यप्रणाली को लेकर विचार किया गया है और इस साल किस तरह बीजेपी पार्टी काम करेगी इस पर बातचीत की गयी।
आपको बता दे की यमकेश्वर विधानसभा से इस बार जनरल खंडूड़ी की बेटी ऋतू खंडूरी जीती थी जिसके बाद वो लगातार अपनी विधानसभा में घूमकर विकास कार्यों का जायजा ले रही है , और क्षेत्र में कैसे संगठन को मजबूत किया जाए इस पर कार्य कर रही है।   इस के साथ साथ पंडित दीनदयाल की शताब्दी में किये जाने वाले कार्यकर्मो के विषय में भी चर्चा की गई।

जौलीग्रांट में फहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 100 फीट ऊँचा तिरंगा झण्डा फहराया। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट देश का 20वाँ एयरपोर्ट बना जहाँ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 100 फीट ऊँचे झण्डे को फहराया गया। 24 घंटे प्रकाशित झण्डे को फहराते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश का स्वाभिमान और सम्मान होता है और हमें गर्व है कि उत्तराखण्ड में भी इस प्रकार का झण्डा फहराया गया।इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह भी उपस्थित थीं।

पहाड़ से लेकर मैदान तक शराब का विरोध

0
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे पर चल रही शराब की दुकाने और बार बंद होने शुरु तो हो गए, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक इनकी शिफ्टिंग का विरोध हो रहा है।गढ़वाल मंडल के ऊखीमठ में शराब की दुकानो के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा संम्भाला हुआ है। महिलाएं ठेका बंद करने को अड़ गई हैं। तीन दिनों से महिलाएं रतजगा कर शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है।
वहीं केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने इस आंदोलन का समर्थन किया।इधर देहरादून में भी हाईवे से शिफ्ट होने वाली शराब की दुकानों को मोहल्लों में खोलने का विरोध जारी है। सीएम त्रिवेंद्र ने घोषणा कि रेस्ट कैंप में शराब की दुकानें नही खुलेगी।वहीं मेयर व क्षेत्रीय विधायक होने के नाते विनोद चमोली ने लोगो को असश्वसन दिया है।
हालाकि शराब की दुकानें राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग से हटानी है। देहरादून में सबसे ज्यादा शराब की दुकानें हाईवे पर ही हैं । बीते दो दिन से शराब के कारोबारी अपनी दुकानों को शिफ्ट करने में लगे हैं। इसके लिए कॉलोनियों के अंदर दुकाने खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका क्षेत्रीय लोग विरोध कर रहे हैं।
शहर के प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर शराब की दुकान खुलने पर न्यू कॉलोनी विकास समिति ने विरोध शुरू कर दिया है। समिति से जुड़े लोगो का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही सुनसान है। ऐसे में यहां पर असुरक्षा का माहौल हो जाएगा। इसलिए दुकान यहां से किसी दूसरी जगह ले जाई जाए।
आबकारी आयुक्त युगल किशोर पंत ने बताया कि जिला आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन करने के साथ ही अवैध शराब पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने शराब की दुकानों की शिफ्टिंग पर सिर्फ छोटी नगर पंचायतों को ही राहत दी है। जिन पालिकाओं और नगर पंचायतों में 20 हजार से कम आबादी है, उनमें ही राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग में 220 मीटर के दायरे के बाद दुकाने खुल सकेंगी। दूसरे, 500 मीटर की दायरे का अनुपालन अनिवार्य है।
इन जगहों से शिफ्ट होनी है दुकाने:
राजपुर रोड पर गांधी पार्क से घण्टाघर के बीच दो दुकाने हटनी हैं। आरटीओ के पास भी शराब की दुकान शिफ्ट होनी है। आराघर, शास्त्री नगर, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, बिंदाल पुल चौक, हरिद्वार बाईपास मार्ग, रायपुर रोड, प्रिंस चौक, सहस्त्रधारा रोड आदि जगहों से दुकाने हटनी हैं।

कांग्रेस की बैठक में एक दूसरे पर निकाली भड़ास

0
विधानसभा चुनाव में करारी हार के सदमे से जूझ रहे कांग्रेसी के प्रत्याशियो का गुस्सा आखिर फुट ही गया। राजीव भवन में करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में पार्टी के प्रत्याशियों ने खुलकर अपने मन की भड़ास निकाली। सभी ने एक ही बात बोलते हुए यही बोला की भीतरघाटियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत ने जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
वहीं रावत ने बैठक में सबसे विनती करी की यह हमारे परिवार की समीक्षा बैठक है। बातें अक्सर बाहर चली जाती हैं, कृपया सभी साथी अपना फोन स्विच ऑफ कर ले।
किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में हार के कारणो पर चुनाव लड़े प्रत्याशियो ने बारी बारी से अपना गुबार निकाला।बैठक में बैठे कुछ प्रत्याशियो ने यह भी कहा कि चुनाव के वक्त उनमे से कई लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियो का ही विरोध कर रहे थे। ऐसे लोगो को तत्काल पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए।
चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को देने के फैसले पर भी नाराजगी जताई गई है। कहा कि चुनाव के वक्त ऐसे बाहरी आदमी को जिम्मेदारी देदी गई थी, जिसे राज्य की एबीसीडी तक नहीं पता थी। पी के को कमांन सौंपने से संघठन की प्रोग्रेस   नीचे की तरफ चली गई। पूर्व सी एम रावत ने हार की जिम्मेदारी एक बार फिर स्वीकार की और कहा कि संसाधन की कमी के कारण भी नुक्सान हुआ है। कहा कि वास्तव में जितनी मदद देनी चाहिए थी, उतनी हो नहीं पाई। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अब सब नई ऊर्जा के साथ खड़े होंगे और राज्यहितो की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
साथ ही मंत्री प्रसाद नैथानी ने बागियो को जेब कतरे बताते हुए कहा कि वह वापस नहीं आने चाहिए।रावत ने यह भी कहा कि मेरा घर केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में था, मैं चाहकर भी सहायता नहीं कर पाया। इसका मुझे हमेशा दुख रहेगा।

अजय भट्ट ने हिमाचल प्रदेश के सीएम वीर भद्र को लिया आड़े हाथ

0
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उत्तराखंड की जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ ले रहे हैं। बीजेपी ने आय से अधिक सम्पति केस में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर कठघरे में खड़ा किया और इस्तीफे की मांग की है।
भट्ट ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह जब केंद्र के यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तो उस दौरान उन्होंने 2008 से लेकर वर्ष 11 तक छह करोड़ रुपये सेब के बगीचे से मुनाफा दिखाया था। जबकि इससे पहले के वर्षों में यह मुनाफा जीरो था।
भट्ट ने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए अपने खातों में सेब के बागों की कमाई को अवैध रूप से दिखाया है। दो दिन पहले दिल्ली हाई वोर्ट में उनकी याचिका खारिज करदी गई और सीबीआई की कार्रवाई को सही बता देने से साबित हो चुका हैं की जहां भी कांग्रेस सरकार है या थी वहां भ्र्ष्टाचार चरम पर रहा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी दो तिहाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसे बीजेपी सरकार के कार्यकर्ता मुकाम तक पहुचाएंगे।