Page 828

ऋषिकेश के नगर निगम बनाने की संभावनाए बढ़ी, त्रिवेंद्र सरकार ने दिखाई दिलचस्पी

बीजेपी सरकार प्रदेश में जल्द ही नए नगर निकायों के लिए काम शुरू करने जा रही है जिसके बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनने में देरी नहीं लगेगी। हरीश रावत सरकार ने अंतिम दिनों में ऋषिकेश को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पारित करके उम्मीद जगा दी थी। अब त्रिवेंद्र सरकार भी ऋषिकेश को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव दुबारा कैबिनेट में लाने जा रही हैं।

तीर्थनगरी ऋषिकेश जो की अपने योग और आध्यात्म के लिए जाना जाता है, जल्द ही नगर निगम की श्रेणी में आने वाला है, जिसके लिए बीजेपी सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें की बीजेपी सरकार में नए नगर निकायों की संख्या सौ से पार पहुँचना तय माना जा रहा है और इसी लिस्ट में ऋषिकेष का नाम भी लगभग पक्का होता दिख रहा है। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए काम करना शुरू कर दिया है।

ऋषिकेश से बीजेपी विधायक और विधानसभा अद्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में आने वाला है और पूरी कोशिश होगी की इससे हमारे क्षेत्र का विकास हो सके।  योग और आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश में आबादी का दबाव पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है। एक तरफ टिहरी और पौड़ी का कुछ हिस्सा ऋषिकेश से जुड़ा हुआ है, खास तौर से स्वर्गाश्रम और मुनि की रेती का क्षेत्र तो ऋषिकेश का ही हिस्सा माना जाता है जबकि ये पौड़ी और टिहरी जिले के अंतर्गत आते है। इस वजह से भी ऋषिकेश में नगर निगम बनने की पूरी क्षमता है।

दूसरी तरफ अगर ऋषिकेश को नगर निगम बनाया जाता है तो यहाँ न केवल केंद्र की योजनाओं का लोगों को ज्यादा लाभ मिल पाएगा, साथ ही ऋषिकेश में मेट्रो के सपने को भी पूरा किया जा सकता है । ऋषिकेश के नगर निगम बनने से न केवल लोगों को इसका लाभ मिलेगा बल्कि इससे जो अभी तक शहर में सीवर को लेकर बड़ी समस्या थी उससे भी शहर और गंगा को निजात मिलेगी। परन्तु अब देखने  वाली बात यह है कि प्रदेश की प्रचंड बहुमत वाली सरकार ऋषिकेश को नगर निगम बनाने में कितना समय लेती है ।

देहरादून कोरोनेशन अस्पताल को मिला इनाम

0
केंद्र के कायाकल्प कार्यक्रम में सब डिस्ट्रिक्ट अस्पतालों में कोरोनेशन अस्पताल को बेहतर काम करने के लिए पहला स्थान मिला है।कुछ महीने पहले सरकार की ओर से प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का सर्वे किया गया था।
डिस्ट्रिक्ट और सब डिस्ट्रिक्ट वर्ग में सर्वे हुआ था। केंद्र और प्रदेश सरकार के विशेषज्ञों की टीम ने अस्पतालों में जाकर हर सुविधा को देखा था। अस्पताल में इन्फेक्शन से निपटने के इंतजाम, सफाई व्यवस्था, मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार, बीमारियों का डाटा आदि मामलो पर निरीक्षण किया गया था।
कोरोनेशन अस्पताल के सीएमएस डा. एल सी पुनेठा ने बताया कि सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में कोरोनेशन अस्पताल को 85 अंक मिले हैं, जिस कारण पहला नंबर आया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुचें परमार्थ निकेतन लिया आशीर्वाद

0

ऋषिकेश, भाजपा के वरिष्ट नेता लालकृष्ण अडवानी ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन में पहुँचे। यहाँ उन्होंने परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाक़ात की। आपको बता दे की लालकृष्ण अडवानी यहाँ अपनी स्वर्गीय पत्नी श्रीमती कमला अड़वानी की स्मृति में रूद्राक्ष प्राकृतिक ध्यान वाटिका के उद्धघाटन समारोह में आये थे।

इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रेदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट भी अडवाणी से मिलने परमार्थ पहुँचे, जहाँ उन्होंने अडवाणी के साथ श्रीष्टाचार मुलाकात की और उनके उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने परमार्थ के गंगा ब्लॉक के वीआईपी ब्लॉक में बैठकर लगभग आधा घंटे तल अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी हमारे बड़े नेता है, हमारा कर्तव्य है कि हम उनका उत्तराखंड में स्वागत करें और उनका मार्गदर्शन ले।

काशीपुर: चैती धाम में मां की प्रतिमा स्थापित

0
 काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के डोले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डोली यात्रा चैती धाम मंदिर में पहुंचने पर वहां अस्थायी रूप से मां बाल सुंदरी की प्रतिमा को दर्शनार्थ रखा गया।  चैत नवरात्र की अष्टमी की मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे मोहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में गणेश पूजन हुआ। यहां पहले बकरे की बलि प्रथा था। अब प्रतीकात्मक रूप से श्रीफल, जायफल सात कच्चे नारियल की बलि दी गई।

इस बीच मां का डोला भी मखाने के दाने, फूलों व चुनरी से सजने लगा। इसके बाद करीब पौने चार बजे मंदिर से मां का डोला चैती धाम स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के लिए निकला। डोला के आगे पुलिस फोर्स चल रही थी। पीछे मां का जयकार लगाते श्रद्धालू चल रहे थे।

मां मनसा देवी मंदिर से आगे बढ़ा डोला तो भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे जैसे डोला आगे बढ़ता गया, वैसे वैसे श्रद्धालू डोले के साथ होते गए। सड़कों के किनारे लोग पहले से ही फूल माला लेकर डोले का इंतजार करते दिखे। डोला आते ही लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बाजार, एमपी चौक होते हुए चैती धाम डोला पहुंचा।

आस्था इस कदर दिखी कि हर कोई इस डोले का गवाह बनने को  बेताब दिखा। मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में मां बाल सुंदरी देवी की प्रतिमा अस्थायी रूप से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी गई। मां की पूजा व आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया।

सीएम त्रिेवेंद्र ने ट्रैंचिंग ग्राउंड देहरादून में गंदगी के खिलाफ छेड़ी मुहिम

0
गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउन्ड में बदबू खत्म करने वाले जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि शीशमबाड़ा में मानकों के अनुरूप काम जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में एक संस्था द्वारा विकसित किए गए जैविक उत्पाद का छिड़काव सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में किया जा रहा है, जो कचरे की बदबू को समाप्त कर उसे खाद में बदल देगा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक व देहरादून के मेयर श्री विनोद चमोली व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उधमसिंह नगरः मासूम की रेप के बाद हत्या के आरोपी को सजाए मौत

0
उधमसिंहनगर जनपद के रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के पोक्सो फास्टट्रैक कोर्ट  ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आठ वर्ष की बच्ची को माता बनाने के नाम पर खेत पर ले जाकर बलात्कार के बाद हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक/ एडीजे पाक्सो नीलम रात्रा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन निवासी, एक आठ वर्षीय बालिका मोहल्ले में ही चल रहे देवी जागरण में गई थी। बीती 25/26 जून की रात को जागरण में इलैक्ट्रीशियन का कार्य करने आए मूल रूप से बिजनौर निवासी करनदीप शर्मा ने आठ वर्षीय बालिका को देवी बनाने का झांसा दिया अौर बालिका को अपने साथ खेत में ले गया, जहां उसने बालिका से बलात्कार किया।
बालिका के चीखने चिल्लाने पर उसने गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बालिका की हत्या करके करनदीप फिर से जागरण में शामिल हो गया। बालिका के गायब होने पर लोगों ने उसे तलाशा। अगले दिन खेत में बालिका का शव मिला। ब्रजपाल सिंह ने घटना की रिपोर्ट धारा 363 366, 376 (2), 302 के तहत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वीडियो फुटेज के जरिए पुलिस करनदीप शर्मा तक पहुंची। 28 जून को ही करनदीप को मुखबिर की सूचना पर बाली पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमा फास्ट ट्रैक / एडीजे पाक्सो नीलम रात्रा के कोर्ट में चला। अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए सहायक शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे और दीपक अरोरा ने 15 गवाह पेश करके आरोप सिद्ध कर दिया।
एडीजे ने दोषी को सजा ए मौत की सजा सुनाई। आरोपी को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

5 मई को दून पधारेंगे ”प्रेसिडेंट आॅफ इंडिया”

0

इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि की तरह शिकरत करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। राजपुर रोड में बने राष्ट्रपति निवास में रात गुजारने के बाद अगले दिन 12 बजे दिल्ली लौट जाऐंगे। राष्ट्रपति के आने का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रेसिडेंट हाउस सजाने के लेकर बाकी सभी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।

यह रहेगा शेड्यूलः

  • 09:30 a.m. बजे राष्ट्रपति भवन दिल्ली से रवाना
  • 11:40 a.m. पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट,देहरादून
  • 12:10 जीटीसी हैलीपैड देहरादून पर आगमन
  • 12:30 बजे सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी
  • 1:30 तक कन्वोकेशन में भाग लेने के बाद राजपुर रोड आशियाना़

6 मई को देपहर 12 बजे प्रसिडेंट अशियाना से जीटीसी हैलीपैड और उसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। डीएम रवुनाथ रमन ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

 

देहरादून में सुरक्षा के लिए 100 नंबर की लाईनें बढ़ी

0

पुलिस के इमरजेंसी 100 नंबर पर अब एक बार में 8 घंटियां बजेंगी। इमरजेंसी नंबर 100 के बार-बार बिजी होने की शिकायतों को देखते हुए डीआईजी पुष्पक ज्योति ने फोन लाईनों को 6 से बढ़ाकर 8 करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी पुष्पक ज्योति बुधवार को कंट्रोल रुम का निरिक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

डीआईजी ने बताया कि आए दिन पब्लिक की यह शिकायत आती रहती है कि इमरजेंसी नंबर या तो व्यस्त रहता है या फोन सीधे ऋषिकेश के कंट्रोल रुम लग जाता है। बहुत कोशिशों के बाद भी स्थिति में कोई सुधार ना होने पर अब यह कदम उठाया गया है।डीआईजी ने बुधवार को कंट्रोल रुम के जांच के दौरान कहा कि अब काल की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डीआई जी ने कहा कि अब हर काल रिसीव होगी और हर काल पर कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून पुलिस आए दिन नए प्रयास कर जनता को सुविधाओं से युक्त करने की कोशिश कर रही है। पहले एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने अपना टिव्टर हैंडल शुरु किया और उसके माध्यम से लोगों की परेशानियों का समाधान किया गया, अब डायल-100 की लाईनें बढ़ा दि गई हैं। देखना यह है कि 100 नंबर की लाईने ंबढ़ाने से जनता को हो रही परेशानी से छुटकारा मिलता है कि नहीं।

देहरादून नगर निगम में जुड़ सकते हैं 35 गांव

0
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की ओर से नगर निकायों से सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगे जाने से दून नगर निगम का सीमा विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है। सीमा विस्तार होने पर नगर निगम में करीब 35 गांव जुड़ सकते हैं। नगर निगम ऐसा प्रस्ताव पहले भी शासन को भेज चूका है।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है। निगम सीमा से सटे गाँव भी शहर की शक्ल ले चुके हैं। शहर बन चुके इन गाँवो में भी आबादी बढ़ने के साथ ही सुविधाएं मुहैया कराने का दबाव भी बन गया है। ऐसे में अब नगर सीमा विस्तार की जरूरत आ पड़ी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कह चुके हैं कि नगर निगमो की सीमा का विस्तार किया जाएगा। इससे देहरादून नगर निगम की भी उम्मीदे जग गई हैं।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार में नगर निगम ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। मेयर विनोद चमोली के अनुसार उन्होंने खुद सीमा विस्तार के बारे में शहरी विकास मंत्री से चर्चा की है। मेयर विनोद चमोली ने बताया कि पहले वार्डो की संख्या बढ़ाई जाएगी। विस्तार के बाद नगर निगम में अधिकतम 80 वार्ड हो सकते हैं। वार्ड बढ़ाने को प्रावधान नगर निगम एक्ट में करना होगा।
सीमा विस्तार में यह क्षेत्र होंगे शामिल:
अगर सीमा विस्तार हुआ तो दून शहर से सटे 35 गांव निगम में शामिल होंगे। जिससे जोगीवाला, नवादा, मोहकमपुर, मिंयावाला, नवादा, हर्रावाला, लाडपुर, रायपुर, रिंग रोड, सेवला कलां, मोथरोवाला, सेवला खुर्द, मेहूंवाला, कुठालगेट, आई टी पार्क, गुजराड़ा तक का क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो पाएंगे।
ये होगा फायदा:
अगर 35 गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल होते हैं तो सड़क, पेयजल, सफाई, ड्रेनेज से लेकर स्ट्रीट लाइट की सुविधा का लाभ मिल पाएगा। वहीं इन गावों में अमृत योजना से पेयजल, सीवर के काम हो पाएगा। शहरी आजीविका मिशन योज़ना लागू हो पाएगी। पी एम आवास योजना का लाभ भी मिल पाएगा। सॉलिड वेस्ट मंजेमेंटब का लाभ गाँवों को मिल पाएगा।

द्वारहाटः परचून की दुकान में बिक रही थी शराब

0

द्वारहाट। अल्मोडा, पुलिस ने एक परचून की दुकान में छापा मारकर शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने 13 पेटी शराब के साथ दुकान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पूजाखेत में परचून की दुकान चला रहे रंजीत सिंह की शिकायत मिली थी कि वह दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहा है।

इस पर उसकी दुकान में छापा मारा गया। दुकान से बरामद शराब की पेटियों में 156 बोतल देशी शराब की थी। अभियुक्त रंजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।