Page 809

सैनिकों की कदम ताल से बनेगी बिजली

0

आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों को खास सफलता हाथ लगी है जिससे भारतीय सेना के जवानों के कदम ताल से उत्पन्न होने वाली एनर्जी को विशेष तरह के जूतों के माध्यम से एकत्रित करके बिजली तैयार की जाएगी। इतना ही नहीं दिल्ली में मेट्रो ट्रेन एवं फ्लाईओवर पर वाहनों से उत्पन्न होने वाले कंपन से भी बिजली तैयार करने में पहली सफलता मिली है। इससे हर रोज लाखों जवानों की होने वाली परेड में कई मेगावाट बिजली बन सकती है।

पीएचडी स्कॉलर्स अभिषेक ने इस तकनीक का किया प्रयोग:

उल्लेखनीय है कि आईआईटी दिल्ली के सिविल व इलेक्ट्रिकल विभाग के वैज्ञानिक और प्रोफेसर सुरेश भल्ला की अध्यक्षता में पीएचडी स्कॉलर्स अभिषेक ने इस तकनीक को प्रयोग किया है। वहीं अभिषेक के मुताबिक, इसमें पिजोइलेक्ट्रिक एनर्जी हारवेस्टिंग का प्रयोग किया गया है, जिसे शू एनर्जी हारवेस्टिंग का नाम दिया गया है। इसके लिए एनर्जी हारवेस्टर सेंसर बनाया गया है, जो जूते के अंदर फिट होगा। इसी के साथ शू कैपेशिटर भी लगा होगा। जैसे ही पैर का पंजा और एंडी चलने के दौरान जमीन को छूएंगे, सेंसर उसे एनर्जी में तब्दील करते हुए कैपेशिटर में एकत्रित कर बिजली बनाएगा।

सीमा पर जवान कर सकेंगे इस बिजली का उपयोग:

एक कैपेसिटर में करीब पांच वोल्ट तक बिजली स्टोर हो सकती है। जूते के बाहर की ओर मोबाइल की तर्ज पर प्लग होगा और वहां से बिजली को दूसरी ओर कंनवर्ट कर दिया जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि बीस हजार कदम चलने पर इस जूते में पांच वोल्ट की बिजली तैयार होगी और खर्चा महज दो सौ रुपये बैठेगा। इसी टीम ने फ्लाईओवर पर वाहनों के कंपन से इसी तर्ज पर बिजली तैयार करने की भी तकनीक ईजाद की है। इस पर फाइनल शोध जारी है। हालांकि पहली सफलता मिल गई है। इसी शोध को मेट्रो ट्रेन के कंपन में ट्रायल करना है। मेट्रो ट्रेन ऐलिवेटिड कॉरिडोर या फ्लाईओवर में पिजोइलेक्ट्रिक एनर्जी हारवेस्टिंग फरोम ट्र्रैफिक इंनडयूस्ड ब्रिज वाइवरेशन का नाम दिया है।  इन जूतों को सेना के जवानों को उपलब्ध कराया जाएगा जिससे जवान सीमा की सुरक्षा के वक्त अपने खास कार्यों को कर सकें।

शराब आंदोलन के बहाने माओवादियों की दस्तक

0

थ्री यू सेक यानी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व उत्तरी बिहार में ‘रेड कॉरिडोर’ की साजिश के सूत्रधार माओवादी थिंक टैंक प्रशांत सांगलेकर उर्फ प्रशांत राही व पहली पांत के कमांडार हेम मिश्रा को उम्र कैद के बाद ठंडे पड़े माओवादी फिर छटपटाने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो भूमिगत दूसरी व तीसरी पंक्ति के नेताओं के इशारे पर प्रदेश भर में शराबबंदी के ज्वलंत मुद्दे को कैश कर आंदोलनकारियों के बीच पैठ बनाने की रणनीति बना ली गई है। शुरुआत शराब के प्रबल विरोध वाले द्वाराहाट ब्लॉक में भड़काऊ पोस्टरों से कर दी गई है। इसमें राष्ट्रविरोध तो नहीं है मगर मदिरालयों में आगजनी व हिंसा की अपील कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश जरूर रची गई है। अलबत्ता पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

दो प्रमुख कमांडरों को उम्र कैद की सजा के बाद शांत बैठे माओवादी करीब डेढ़ माह बाद अपनी फितरत के अनुसार फिर सिर उठाने लगे हैं। खास बात कि अबकी राज्य भर में शराब के खिलाफ चल रहे आंदोलन को हवा देने के बहाने माओवादी जनता के बीच पैठ बनाने की तैयारी कर चुके हैं। उत्तराखंड जोनल कमेटी की ओर से पहले चरण में शराब के खिलाफ लामबंद द्वाराहाट ब्लॉक को चुना गया है।

विकासखंड के बिंता, कामा, बगवलीपोखर आदि क्षेत्रों में माओवादियों ने दीवारों में शराब विरोध के बहाने लोगों के बीच खुद को स्थापित करने का कुचक्र रचा है। पर्चो व पोस्टरों में हालांकि राष्ट्रविरोध तो नहीं है, मगर प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हवाले से महिलाओं के शराब विरोध को समर्थन, शराब की दुकानों में आग लगाने व कारोबार से जुड़े लोगों को जान से मार देने की धमकी देकर कानून हाथ में लेने के लिए आंदोलनकारियों को उकसाने की कोशिश की गई है। कामा की प्रधान पार्वती देवी व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन नेगी ने बताया कि सार्वजनिक भवनों व एएनएम सेंटर की दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर लाल रंग से भड़काऊ अपील भी लिखी गई है।

डीएस कुंवर एसएसपी ने बताया कि माओवादियों ने साजिशन शराब विरोधी आंदोलन के बहाने खुद को मजबूत करने की कोशिश की है। पोस्टरों व दीवारों पर लिखे गए नारों में देशद्रोह की बातें नहीं हैं लेकिन शराब के खिलाफ लोगों को उकसाने की अपील को गंभीरता से लिया जा रहा है। कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ई-आफिस का उद्घाटन

0

देश के पर्यटन मानचित्र पर उत्तराखंड को उकेरने की कवायद जारी है। डिजिटल उत्तराखंड, डिजिटल पर्यटन डिपार्टमेंट की दिशा में बढ़ते हुए सोमवार को राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के ई आफिस का उद्घाटन किया।

एनआईसी के सहयोग से तैयार हुई पर्यटन महकमें की वेबसाइट के जरिए पर्यटन विभाग की फाइलें अब आनलाइन देखी जा सकेंगी।

इस मौके पर सतपाल महाराज ने ई आफिस की वेबसाइट पर पंडित दीन दयाल की तस्वीर लगाने और गरीब कल्याण योजना की जानकारी देने के निर्देश महकमे के अधिकारियों को दिए।

उत्तराखंड में खुलेगा निफ्ट?

0
उत्तराखंड मुख्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से भेंट कर उत्तराखण्ड में नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलोजी की स्थापना किए जाने का अनुरोध किया है।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार और शिक्षा देने के उद्देश्य से कौशल विकास योजना के अन्तर्गत हर राज्य में नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलोजी  (एनआईएफटी) जैसे संस्थानों की स्थापना करने जा रही है। उत्तराखण्ड अपने परम्परागत परिधानों व हस्तशिल्प के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में भेड़ पालन रोजगार के साथ जुड़ा हुआ है, भेड़ों से उत्पादित ऊन से निर्मित परम्परागत वस्त्र देश-विदेश में विख्यात है किन्तु परम्परागत तरीकों से निर्मित किये जाने वाले वस्त्रों के निर्माण की कला में आधुनिकता का सामन्जस्य न हो पाने के कारण यह परम्परागत कला धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा राज्य के युवाओं को रोजगार व शिक्षा उपलब्ध कराया जाना एवं अपनी परम्परागत कलाओं को बचाये रखना नितान्त आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा अपने राज्य में इस प्रकार उच्च शिक्षा संस्थान न होने के कारण जहां शिक्षा हेतु प्रदेश से बाहर जाने को मजबूर हैं वहीं अपने परम्परागत हस्तशिल्प के उन्नयन में योगदान देने में भी असमर्थ है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के युवाओं को रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य में नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलोजी (एनआईएफटी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना की जाए।

एसएसपी सदानंद दाते ने ट्रांजिट कैंप में मारा छापा

0

उधम सिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते ने ट्रांजिट कैम्प में छापा मारा।एसएसपी ने यह छापा प्राइवेट वर्दी में मारा, जिसके बाद पता चला कि भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी।इसके साथ ही कई जगहो पर चल रहा था सट्टे का कारोबार। एसएसपी ने कई लोगो को किया गिरफ्तार साथ ही ट्रांजिट कैम्प थाने के एसओ सुशील कुमार को निलंबित कर दिया और कहा आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही।

भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट

0

भारत नेपाल सीमा पर साधु संतों के वेश में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एसएसबी व पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने आने जाने वालो की पहचान भी पूछी।
प्रशिद्ध पूर्णागिरी मंदिर के आस पास सतर्कता बड़ा दी है। डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते ने भी चेकिंग अभियान चलाया। बनबसा, शारदा बेराज में भी पेट्रोलिंग की गई। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया की सीमा पर अलर्ट किया गया है। सभी अधिकारीयों को दिशा निर्देशित किया गया है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नजर नही आई है।

3 मई को बाबा केदार के दर्शन करने पहुचेंगे पीएम मोदी

0

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके साथ ही सभी धामों के कपाट खुलने की कारीख और तैयारियां भी पूरे चरम पर है। इन सब खबरों के बीच एक और खबर सबके लिए खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आयेंगे। इसी दिन केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान पीएम मोदी बाबा के दर्शन करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान दर्शन करने आयेंगे।भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई को उत्तराखण्ड आने की मंजूरी दे दी है। पिछले साल भी सरकार ने पीएम मोदी को यात्रा सीजन में चारधाम आने का न्यौता दिया था लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड नहीं आ सके थे।लेकिन अब 28 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरु हो रही है और इस यात्रा में पीएम मोदी अपनी उपस्थिति पर मोहर लगा चुके हैं।

28 अप्रैल को ही गंगोत्री,यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 3 मई को खुलेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। यातायात मार्ग को हर तरह से ठीक किया जा रहा है। केदारनाथ धाम को भी सजाया जा रहा है।

उत्तराखंड की बेटी,यूपी की बहू रखेगी शूटिंग प्रशासन में कदम

0

पूर्व अंर्तराष्ट्रीय निशानेबाज और 2006 के मेलबर्न कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुषमा नेशनल राईफल आफ इंडिया (एनआरएआई) के लाइफ मेंबर का चुनाव लड़ेगी।लाईफ मेंम्बर बनने पर वह एनआरएआई में जनरल बाडी में शामिल हो जाएंगी जिससे उनके फेडरेशन की गर्वनिंग बाॅडी में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। सुषमा टिहरी जनपद के नैनबाद के चिलामु गांव निवासी भाजपा नेता और पूर्व शूटर नारायण सिंह राणा की बेटी है।इसके अलावा सुषमा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बहू और नोएडा के विधायक पंकज सिंह की पत्नी सुषमा सिंह शूटिंग प्रशासन में रखेगी कदम रखने जा रही हैं।मौजूदा भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के चीफ कोच और नामी शूटर जसपाल राणा की बहन हैं।उनके पिता एनआरएआई के उपाध्यक्ष हैं।

आने वाले 2 मई को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाले चुनाव में 4 लाईफ मेंबर को चुना जाना है। इस पद के लिए कुल 8 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है।नारायण सिंह राणा के मुताबिक सुषमा एनआरएआई में आने की इच्छुक नहीं थी लेकिन कई शूटरों ने उन्हें एनआरएआई में आने की सलाह दी। सुषमा का परिवार वैसे तो शूटिंग से ही संबंध रखता है लेकिन यह चुनाव खुद सुषमा के लिए काफी महत्तवपूर्ण है।

दून का ”गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा” भी रहेगा सीसीटीवी की निगरानी में

0

देहरादून में गर्मियां शुरु होते ही रौबर्स केव यानि गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में लोगों की भीड़ शुरु हो जाती है।गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा की तरफ रुख कर लेते हैं। अब तक इन दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं थी।लेकिन इसपर एक नया फैसला आया है।

जल्द ही पर्यटन स्थल गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में सुरक्षा के लिए प्रशासन सीसीटीवी लगवाने जा रहा है, जिससे स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोका जा सके। जिलाधिकारी रविनाथ रमन की अध्यक्षता में गुच्चुपानी (रोबर्स केब) तथा सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल प्रबन्धन संयुक्त समिति की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने दोनो पर्यटन स्थलों की सुरक्षा/देख-रेख हेतु स्थाई रूप से एक पी.आर.डी कर्मी को निश्चित वर्दी, परिचय पत्र तथा चालान बुक के साथ तैनात करने तथा सीजन के दौरान दो पुरूष तथा एक महिला होमगार्ड कर्मी तैनात करने के साथ ही समय-2 पर स्थानीय थाना/पुलिस चैकी द्वारा निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होने दोनो स्थलों की निगरानी हेतु सी.सी.टी.वी कैमरे/सैंसर निगरानी यंत्र लगाने जो सम्पूर्ण पर्यटन स्थल को कवर करे लगाने तथा वर्षाकाल/ अपातकालीन स्थिति के लिए एक अलार्म/संकेतक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने पर्यटन स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोकने एवं पार्किंग शुल्क तथा अन्य व्यवस्था के निर्देशों सहित सार्वजनिक बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये।उन्होने कहा कि पुराने ठेकेदार यदि किसी प्रकार की वसूली करते पाये जाते हैं तथा निर्धारित पार्किंग तथा अन्य शुल्क से अधिक वसूली करना हुआ कोई पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होने वित्तीय व्यवस्था तथा पूर्व में किये गये विभिन्न कार्यों तथा उसमें किये गये खर्चों तथा पर्यटन स्थलों की अन्य सत्यापन तथा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में करने के निर्देश दिये।

प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर खेला जा रहा है खेल

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जसपुर मे बनने वाले भवन निर्माण कार्य के दौरान लाभार्थी मानक पर खरे नहीं उतरे। अधिशासी अधिकारी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। कार्रवाई अमल में लाते हुए ई.ओ ने तीन अपात्रों के चेक कैंसिल करने के आदेश दे दिये हैं जिनसे पैसों की रिकवरी कराई जाएगी। किरायेदार, कच्चे मकान एवं खली प्लाट में रहने वाले गरीब, बेसहराओं के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी मदद के जरिये भवन निमार्ण कराने की योजना चलाई है।

योजना के तहत बनने वाले भवन के लिए केंद्र सरकार से 240 लाभार्थियों की स्वीकृति हुई है। पहली किशत के रूप में 178 लाभार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति लाभार्थी चेक वितरण किए गए हैं। प्रति लाभार्थी को तीन किशत के जरिये, दो लाख रुपये दिए जाने हैं। जिससे वह गरीब अपना घर बना सके। इस दौरान ई.ओ नरेंद्र कुमार को शिकायत मिली कि लाभार्थियों द्वारा भवन निमार्ण कार्य में अनियमितता का खेल हो रहा है। इस पर निरीक्षण के दौरान ई.ओ को वार्ड नंबर ग्यारह में एक एवं वार्ड नंबर सात में दो लाभार्थी भवन निर्माण कार्य में मानक पर खरे नहीं दिखाई दिए। तुरंत कार्रवाई करते हुए ई.ओ ने उनके चेक कैंसिल करने की संस्तुति दी अौर पैसों की रिकवरी कराने के निर्देश दिए।

इससे लाभार्थियों में हड़कंप मच गया, ई.ओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि “तीनों लाभार्थियों का कवर एरिया मानक से कम मिला है। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार के और मामले सामने आने का अनुमान है।” ईओ ने सही लोगों को ही योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।