Page 805

धक्कामुक्की से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए विधानसभा अध्यक्ष

0
तीर्थनगरी ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के शुभारमभ के अवसर पर तब हंगामा खड़ा हो गया जब हंस फाउन्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज की निजी सुरक्षा कर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को प्रेस क्लब हाल में धक्का दे दिया। नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने सुरक्षा कर्मी को जमकर खरी खोटी सुनाई, धक्कामुक्की से विधानसभा अध्यक्ष बेहद नाराज हो गये।
विधानसभा अध्यक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया, कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा शुरू हो गया, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को बिना बताए कार्यक्रम बीच में छोड़ कर तेजी से धर के लिए रवाना हो गये, वही पूरे मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने मामले को हल्का करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष उन्हे बताकर कार्यक्रम से गये है ऐसा कुछ नही है।

देहरादून की पॉश कॉलोनी में लूट पाट

0
देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र की पॉश कॉलोनी – साकेत में एक  कपड़ा व्यापारी के घर में गुरुवार सुबह तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच  6 से 7  हथियारबंद  बदमाशों ने हमला बोल -घर के सोते हुए सदस्यों को बंधक बना मारपीट की -और फिर घर के लॉकर में रखे -लाखों की नकदी और कीमती गहनों में हाथ साफ किया। इस दौरान बदमाशों ने घर में  आतंक फैलाकर जमकर उत्पात मचाया।
कमरे में पत्नी के साथ सो रहे सुमित व उनकी पत्नी रूचिका को बंधक बनाते हुए उनकी मां वंदना टंडन के भी हाथ रस्सी से बांध दिए। डकैत बहू वंदना के हाथ के कंगन छीनने लगे उन्होंने शोर मचा दिया। इधर सुमित व रूचिका ने विरोध किया तो डकैतों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला बोल दिया। डकैतों ने शोर न मचाने की चेतावनी दी फिर भी सुमित की पत्नी रुचिका ने शोर मचाना जारी रखा। चीख पुकार सुन दूसरे कमरे में सो रहे सुमित के भाई आशु व उनकी पत्नी दीपाली की नींद खुल गई। दोनों ने बाहर की ओर भागने का प्रयास किया तो – कमरा बाहर से बंद मिला। इस बीच बदमाशों ने हाथियारों के बल से आतंक बनाकर – बहु और बेटे के कमरे की अलमारी में  रखे लाखों की नकदी जेवर लूट लिए।
इस घटना के बाद जहाँ एक तरफ देहरादून के साकेत कॉलोनी में दहशत का माहौल है, वही  डकैती की इस वारदात के बाद  मौके पर  पहुँचकर पुलिस ने फिगर प्रिंट सहित घटना स्थल से पीड़ितों के बयान के आधार पर अलग अलग एंगल से छानबीन शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम वाले डकैतों की धरपकड़ लिए  में 5 टीमें लगा दी है। साथ  देहरादून जिले से लगते बार्डर में नाकेबंदी चेकिंग  कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है, एसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया।

देहरादून-पंतनगर-दिल्ली के बीच शुरु होगी ”उड़ान” की सेवा

0

उड़ान योजना के तहत उत्तराखण्ड को सौगात मिली है। देहरादून-पंतनगर-दिल्ली के बीच सितंबर से हवाई सेवा शुरू होगी। पीएम मोदी ने आज शिमला से उड़ान सेवा की शरुआत की है। इसके तहत सस्ते में हवाई सफर किया जा सकेगा।दिल्ली से देहरादून और पंतनगर को जोड़ते हुए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।

इस साल सितंबर से  देहरादून-पंतनगर के बीच एयर डेक्कन की फ्लाइट शुरू होगी। पंतनगर-दिल्ली के बीच भी एयर डेक्कन की फ्लाइट चलेगी।  देहरादून-दिल्ली के बीच एयर उड़ीसा अपनी फ्लाइट शुरू करेगा। राज्य के लोगों को उड़ान सेवा के तहत कम और अफोर्डेबल पैसे में सफर करने का मौका मिलेगा।

सस्ती होंगी उड़ानेंः

ढाई हजार रुपये में 500 किलोमीटर की हवाई यात्रा कराने वाली रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ की पहली फ्लाइट गुरुवार को शिमला से दिल्ली के बीच होगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कडप्पा-हैदराबाद तथा नांदेड़-हैदराबाद के बीच होने वाली इसी स्कीम की दो अन्य उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

शहीदों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ देगा दो लाख

0

आचार्य बालकृष्ण ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ की ओर से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।आर्थिक मदद के साथ-साथ पतंजलि उनके बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करेगा।आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि आगे भी शहीदों के परिवार को जब-जब सहायता की आवश्यकता होगी पतंजलि हर संभव सहायता को तत्पर रहेगा।

आचार्य ने कहा कि पतंजलि योगपीठ शहीदों को श्रृद्धांजलि देता है, साथ ही घोषणा करता है कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों, उनके बच्चों की पतंजलि योगपीठ हर तरह की संभव सहायता करेगा। उन्होंने देश की अखंडता और एकता पर होने वाले हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की भी मांग की।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुएे थे।उन्होंने कहा कि सेना में ज्यादातर जवान ग्रामीण और पिछड़े इलाके से होते है, ऐसे में पतंजलि अपने स्वदेशी अभियान के कर्तव्य करते हुए उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।आचार्य ने कहा कि बाबा रामदेव के साथ-साथ पतंजलि का पूरा परिवार देश के लिए जान देने वाले जवानों और उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है।

स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम रावत

0
गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिस्पना नदी व सुसवा नदी में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया। मुख्यमंत्री श्री ने दोनों ही जगह एक विशेष जैविक पदार्थ का छिड़काव किया। यह जैविक पदार्थ दुर्गन्ध को समाप्त कर देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहरों व नदियों की स्वच्छता व निर्मलता के साथ ही उन्हें दुर्गन्ध मुक्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। प्रायोगिक तौर पर कुछ दिन पूर्व सहस्त्रधारा रोड़ स्थित डम्पिंग ग्राउंड में इसका छिड़काव किया गया था। आज विधानसभा के निकट रिस्पना में व सपेरा बस्ती के निकट सुसवा नदी में भी प्रयोग के तौर पर जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया है। यहां सफलता मिलने पर यह काम बड़े पैमाने पर अभियान के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने मौके पर मौजूद एमडीडीए के अधिकारियों को देहरादून में रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट में किए गए कार्य व आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीएम रावत ने चारधाम यात्रा को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चारधाम यात्रा-2017 का शुभारंभ, यात्रा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। देवभूमि के प्रवेश द्वार ऋषिकेश से चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। उत्तराखंड के चार धाम यात्रा पर जाने वाले 10  यात्री  बसों के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा  के लिए रवाना किया। देश के विभिनन हिस्सों  से आये तीर्थ यात्रीयो भगवान बद्री विशाल का जयघोष  कर यात्रा शुरु की।
ऋषिकेश से सयुक्त रोटेशन ने विधिवत रूप से यात्रियों का हार्दिक अभिनन्दन कर अथिथि देवो भवो की भावना के साथ यात्रा का शुभारम्भ  किया, इस मोके पर मध्यप्रदेश और राजस्थान से आये लगभग 900 तीर्थ यात्रियों ने ऋषीकेश से अपनी चार धाम यात्रा प्रारंभ की। सभी यात्रियों में भगवान के दर्शन का उत्साह देखने लायक था ऋषिकेश यात्रा टर्मिनल से यात्रियों की बसों के पहले जथे को हरी झंडी दिखा कर यात्रा के लिए रवाना किया। विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारम्भ ऋषिकेश से हो गया है, बड़े उत्साह के साथ  तीर्थ यात्री भगवान के दर्शन के लिए यात्रा प्रारंभ कर चुके है, यात्रा विभिन्न पड़ाव से होते हुए चार धाम तक पहुंचेगी और १० दिनों में यात्री देव दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौटेंगे।
सीएम रावत ने मीडिया से भी अनुरोध किया कि यात्राकाल के दौरान होने वाली बादल फटने जैसी प्राकृतिक घटनाओं को बढ़ाचढा कर न दिखाया जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट और ऑल वेदर रोड हेतु बजट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार कोशिश कर रही है कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन एवं योग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चारधाम आगमन से पूरी दुनिया में एक संदेश जाएगा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुरक्षित है।

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट कल खुल जायेंगे

0

वेद पुराणों के मंत्र उच्चारण के बीच गर्मियों के मौसम में यमुना और गंगा की डोली कल यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंच जाएंगी। सर्दियों के 6 महीने बंद रहें उत्तराखंड के धार्मिक स्थल चारधाम अब एक बार फिर अपने श्रद्धालुओं के लिए खुल जाऐंगे।आने वाले हफ्तें में यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट सबसे पहले खुल जाऐंगे।28 अप्रैल, यानि कल यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाऐंगे। मुखबा, गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल 6 माह के प्रवास के बाद कल गंगा गंगोत्री लौटेगी। 27 अप्रैल को मुखबा से रवाना होने के बाद माँ गंगा की डोली गंगोत्री पहुंचेगी। ज्यादातर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं।

यमुना की डोली खरसाली से रवाना होगी जहां यमुनोत्री के पंडित और पुरोहित अपनी सर्दियां बिताते हैं और खरसाली में ही इन 6 महीने यमुनोत्री मां की पुजा की जाती है।आने वाले 28 अप्रैल को यमुना की डोली यमुनोत्री पहुचेगी और भैय्यादूज तक यही रहेगी।परंपरागत तरीके से दुनियाभर में मशहूर चारधाम यात्रा नवंबर के पहले हफ्ते तक चलता है क्योंकि उसके बाद सर्दियों के महीनों में इन धामों में बर्फबारी की वजह से लोगों का पहुंचना कठिन हो जाता है।वसंत ऋतु के शुरु होते होते चारधामों के कपाट खुलने की तारीखों की घोषणा प्राचीन संस्कार और अनुष्ठान से की जाती है।

आज के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड में अपने परिवार के साथ दस्तक देंगे और चारधाम के दर्शन कर आर्शीवाद लेंगे

पत्नी ने रचा पति की हत्या और बेटी का अपहरण

0
बुधवार सुबह, काशीपुर से सटे ग्राम पसियापुरा में पांच हथियार बंद बदमाश घर में घुसे। परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम देते हुए, घर के मालिक पृथ्वी सिंह की हत्या करने के साथ,  एक नाबालिक युवती का अपहरण कर फरार हो गये। इस पूरी घटना से पूरा क्षेत्र दहल उठा और पुलिस के हाथ पैर फूल गये। पुलिस घटना के बाद जांच में जुट गयी जहां पुलिस के सामने आयी हकीकत ने सभी को चौंका कर रख दिया है। पूरी वारदात की मास्टर माइण्ड कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी सिंह की ही पत्नी ही निकली, जिसने बेटी के प्रेमी के साथ पुरा चक्रव्यू रचा और खुद पुलिस को गुमराह करती रही।
जिस पति के साथ सात जन्मों का रिश्ता निभाने के लिए रस्मे अदा की चन्द रुपयों के खातिर उसी पति की हत्या करवा दी यही नहीं जिस बेटी को जन्म दिया उसी के प्रेमी के साथ मिलकर पुरा चक्रव्यू रचा और बेटी का भी सौदा कर डाला। जी हां, ये पुरा खेल किया मृतक पृथ्वी सिंह की पत्नी रेनू ने जिसने मंगलवार की रात को एक सनसनीखेज घटना को बंया करते हुए पुलिस के भी होश उडा दिये थे।

रेनू के अनुसार पृथ्वी सिंह करीब ढाई साल से विकासनगर के फासियापुरा में मकान बनाकर रह रहा थे। मंगलवार की आधी रात के बाद करीब एक बजे हथियारों से लैस पांच बदमाश बांस की सीढ़ी के जरिये मकान की छत पर चढ़े और बदमाशों ने पृथ्व सिंह, उनकी पत्नी रेनू और 17 वर्षीय बेटी के हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही पृथ्वी सिंह को बुरी तरह पीट डाला, विरोध करने पर बदमाशों ने कपड़े को रस्सी बनाकर पृथ्वी का गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही किशोरी को अपने साथ जबरन ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह रेनू ने बंधक से मुक्त होकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। रेनू ने बताया कि दो दिन पहले उसके पति ने गांव में नौ बीघा जमीन बेची थी। इसके 15 लाख रुपये घर में रखे थे।

पुरी वारदात का तानाबाना तक खुला जब पुलिस को लगातार ही रेनू बयान बदल कर देती रही, पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने शक्ति से पूछताछ शुरु की तो रेनू ने हकीकत उगलना शुरु कर दिया। खुलासे के बाद पुलिस ने रुपये तो बरामद कर लिये मगर बेटी और उसका प्रेमी और सहयोगी अभी भी फरार है।

पैसों के लिये बेची गई नाबालिक, पुलिस ने किया रिहा

0

थाना कालसी में सूचना मिली कि 13 वर्ष की नाबालिक को कोई भागा कर ले गया है । पुलिस अधीक्षक देहात ने नाबालिक युवती की बरामदगी व अज्ञात अभियुक्त की तलाश के लिये  थानाध्यक्ष कालसी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम द्वारा सर्विलांस् के माध्यम से पता लगाया गया कि पुत्री बडौत के सरुरपुर गांव में मोनू के घऱ पर है। तुरन्त टीम द्वारा देहरादून से रवाना होकर बडौत, पहुंची एवं युवती को बरामद किया गया जबकि अभियुक्त भाग गये ।

पुलिस द्वारा युवती को कालसी लाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिये कि उसके गांव की सपना नाम की महिला व उसका पति हरेन्द्र उसे बिस्सू मेले से ले गये थे। और बडौत के सरुरपुर के मोनू के हवाले कर दिया इसकी एवज में सपना ने मोनू से पैसे लिये। युवती के बयानों से पता चला कि युवती को सपना व उसके पति हरेन्द्र ने बहला फुसलाकर ले जाकर मोनू को बेच दिया।

पूछताछ पर अभियुक्ता सपना  द्वारा बताया गया कि मोनू रिश्ते में मेरा देवर लगता है जिसकी की कही शादी नहीं हो रही थी। उसने मुझे कहा कि आप जौनसार के रहने वाले हो मेरी भी वही से शादी करवा दो। तब मैने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही गांव की मोनिका को बिस्सू मेले  से अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाकर मोनू से पैसे लेकर मोनिका को मोनू को दे दिया। दोनों अभियुक्तों को नाबालिक लड़की को धन के लालच में बहला फुसलाकर भगा ले जाकर बेचने पर धारा 363/366ए/120बी/370 आईपीसी का अपराध एवं मोनू कुमार द्वारा नाबालिक लड़की को खरीदकर अपने पास रखना एवं बलात्संग करना धारा 363/366A/376 आईपीसी व ¾ पोक्सो एक्ट  का अपराध किया गया है।

ई.वी.एम.मशीन में छेड़खानी का मामला पहुंचा उच्च न्यायालय

0
Nainital,high court,uttarakhand

देहरादून की 16 विकासनगर विधानसभा में ई.वी.एम.मशीन में छेड़खानी का मामला अाज उच्च न्यायालय पहुंचा । पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने मशीन के साथ टैम्परिंग, मैन्युप्लाटिंग करने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय से जांच करने की मांग की । उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति एस.के.गुप्ता की एकलपीठ ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए विकासनगर के ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के सामने मशीन को सील कर प्रीजर्व करने के दिए हैं आदेश ।

याची ने न्यायालय को विकासनगर विधानसभा में फर्जी वोटरों के बारे में बताते हुए कहा है कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी दो क्षेत्रों में वोट है । याचिका में केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग, मुख्य सचिव, आर.ओ.विकासनगर और नवनिर्वाचित विधायक मुन्ना सिंह चौहान को बनाया गया है पार्टी । मामले में छह सप्ताह में सभी को जवाब देने को कहा गया है।