Page 799

स्वरोज़गार दिलाने के क्षेत्र में उत्तराखंड रहा नंबर 1

0

एक ऐसा प्रदेश जहां रोजगार की कमी से आए दिन पलायन की समस्या बनी रहती है, यह खबर लोगों के लिए एक आश्चर्य की तरह ही होगी कि उत्तराखंड राज्य ने इस वर्ष यानि 2016-2017 में इन्ट्रोप्रिन्योर को अपना व्यापार शुरु करने के लिए सबसे ज्यादा फंड दिए हैं जिसमें राज्य को पहला दर्जा मिला है।

राज्य के अर्बन डेवलेपमेंट मंत्री मदन कौशिक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा से मुलाकात करके लौटने के बाद इस बात की जानकारी दी। कौशिक ने बताया कि यह सफलता राज्य को पीएम रोजगार जेनेरेशन प्रोग्राम के तहत मिली है, जिसका लक्ष्य राज्य के शहरी व गांव के क्षेत्रों मे सेल्फ इम्पलायमेंट वेंचर और माइक्रो इंटरप्राइज के माध्यम से रोजगार उत्पन्न करना है।उन्होंने बताया कि जो अवसर हमने 1,173 प्रोजेक्ट के माध्यम से उत्पन्न किये, उसमें 24.5 प्रतिशत प्रोजेक्ट महिलाओं द्वारा हैंडल किये जा रहे हैं। जबकि टारगेट रुपये 23.47 करोड़ में से अब तक 25.45 करोड़ रुपये इस योजना में खर्च किए जा चुके हैं। लगभग 9,384 लोगों को रोजगार भी दिया जा चुका है।

नौकरी देने वाली श्रेणी में टेलरिंग और गारमेंट, फ्लोर मिल, केबल टीवी नेटवर्क और कंप्यूटर सेंटर के साथ मिल्क प्रोडक्शन यूनिट, फब्रिकेशन का काम और वेडिंग टेंट हाउस शुरु करने का काम चुना गया है। पहाड़ी राज्य ने अब तक अपने मेन टारगेट से 108 प्रतिशत ज्यादा का काम किया जिसमें लोगों को इनकम जनरेटेड प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए लोन दिया गया है।

एससी नौटियाल एडिशनल डायरेक्टर आफ डिर्पाटमेंट इन्डस्ट्री ने बताया कि उधमसिंह नगर को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में हमें पीएमईजीबी के तहत 75 प्रोजेक्ट तक पहुंचने की सफलता मिली है।

हथियारबंद बदमाशों ने राईस मिल मालिक को लूटा

0

खटीमा में बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक राइस मिलर को लूट लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया।

सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर झनकट बानूसी में दिनेश मित्तल की नर सिंह इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल है। शनिवार सुबह वह राइस मिल पर बैठे थे। इसी दौरान दो लोग किसान बनकर उनके पास पहुंचे। उन्होंने गेहूं का भाव पूछा और चले गए। कुछ देर बाद वही दोनों हाथ में तमंचा व चाकू लेकर मिल के अंदर दाखिल हुए।

एक ने उनके पिता दीप चंद्र मित्तल की कनपटी पर तमंचा और दूसरे ने दिनेश को चाकू की नोक पर ले लिया। इस दौरान दिनेश के हाथ में चाकू भी लग गया। दूसरा बदमाश दीपचंद्र की ओर बढ़ा तो दिनेश ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। यह देख बदमाश वहां रखा बैग लूटकर बाहर खड़े तीसरे साथी की बाइक में बैठकर फरार हो गए। बैग में मिल के दस्तावेज, चेक बुक, लाइसेंस, चाबियां एवं कुछ नगदी रखी थी।

सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आसपास नाकेबंदी भी कराई गई। पीडि़त व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

जार्ज ईवान ग्रेगरी बने राज्य के एंग्लो इंडियन विधायक

0

राज्य में 71वेें विधायक के रूप में नामित एंग्लो इंडियन विधायक श्री जाॅर्ज ईवान ग्रेगरी मैन ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। गौरतलब है कि शनिवार को राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल द्वारा श्री जाॅर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को राज्य की चैथी विधानसभा में एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में नामित किया गया है।

मान जो कि देहरादून के कार्मन रेजिडेंशियल स्कूल के प्रिसिंपल है कहा कि मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे चुना। देहरादून से मेरा खास लगाव हैं क्योंकि अंग्रेजों के समय से मेरा पूरा परिवार देहरादून में रहता है।

मान 1 मई यानि आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में जीएसटी बिल पारित होने के समय विधानसभा सत्र में मौजूद रहेंगे।

केदारनाथ में 14 चार्टर कंपनियों को हरी झंडी

0

इस साल केदारनाथ धाम में सफर करने के लिए 14 चार्टर कंपनियों को हरी झंढी दिखा दी गई है।सूत्रों के अनुसार जो भी चार्टर कंपनी यह सफर करेंगी उनको एनजीटी द्वारा दिए दए नोटिस जिसमें केदार धाम में चल रहे चोपरों के शोर की वजह से केदरानाथ में वाईल्ड लाईफ सेंचरी को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखकर आपरेट करना होगा, तब ही उनको इसकी इजाजत दी जाएगी।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डिर्पाटमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी आर.राजेश ने बताया कि केदारनाथ में आपरेट करने वाले सभी चापरों को जमीन से 600 मीटर से उपर की ऊचांई का ध्यान रखना होगा साथ ही ध्वनि को केवल 50 डेसिबल तक कम करना होगा। एक दिन में 6 चापरों को चलने का आदेश होगा। इसके साथ ही सुबह 6 से शाम के 6 तक ही चापर चल सकते हैं।कुमार ने बताया कि अलग-अलग हैलीपेड से चापरों के किराए की सूची डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एविएशन को भेज दी गई है जिसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि हेलीकाॅप्टरों का किराया पिछले सालों से कम हो।

केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी

0

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग की उत्तराखंड में वर्षा, ओलावृष्टि, झक्कड़ व स्नोफाल की चेतावनी सही साबित हुई। रविवार सुबह से अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में उचे हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।

प्रदेश में शनिवार सुबह से ही कहीं हल्के तो कहीं भारी बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। चमोली जिले में दोपहर बाद बादलों की आवक घनी हुई और फिर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में अंधड़ भी चला और बूंदाबांदी भी हुई। वहीं पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी में ठीकठाक बारिश हुई, जबकि धारचूला में अंधड़ चला। चोटियों पर हिमपात भी हुआ। नतीजतन, हल्की ठंडक भी निचले क्षेत्रों में महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में भी राज्य में हल्के-हल्के बादल रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही थंडर स्ट्रॉम (गरज-चमक के साथ वर्षा, अंधड़ व ओलावृष्टि) विकसित हो सकते हैं।

फाटा के लिए आज रवाना हुए बाबा केदार

0

बाबा केदारनाथ की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से आज 9 बजे केदारनाथ के लिए प्रस्थान की। आज बाबा केदारनाथ की डोली फाटा मै रात्रि विश्राम करेगी और कल सुबह 9 बजे गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। 2 मई 2017, को गौरीकुंड से केदारनाथ के लिये प्रस्थान होगा और 3 मई 2017 शुभ लग्नानुसार सुबह मै कपाट सभी भक्तों के लिए खुलेंगे।

द्वादा ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी विष्व विख्यात भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीश्मकाल के छह माह के लिये तीन मई को खुल रहे हैं। तीन मई को प्रात: आठ बजकर तीस मिनट पर बाबा केदार के कपाट खुलने जा रहे हैं। कपाट खुलने के अवसर देश-विदेश के लाखों यात्री केदारनाथ धाम में मौजूद रहेंगे और इन यात्रियों के बीच इस बार केदारनाथ के खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। जो कपाट खुलने के बाद बाबा केदार के स्वयं-भू लिंग के साथ ही अखण्ड ज्योति के दर्शन करेंगे।

भारी बारिश होने के बावजूद बाबा केदारनाथ की डोली के साथ भक्तो का जन सैलाब उमड़ा।

पिता पुत्र को आजीवन कारावास

0
Nainital,high court,uttarakhand

30 रुपये के लिए कत्ल करने के मामले में दोषी पिता-पुत्र को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।नैनीताल  कोर्ट ने दोनों पर 25-25 हजार जुर्माना भी लगाया है।

सनसनीखेज घटना तीन फरवरी 2016 को हल्द्वानी के लाइन नंबर 18, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई। लाल मस्जिद के सामने की दुकान संचालक फिरोज खान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पिता समीम दुकान में थे। शाम छह बजे अभियुक्त पुत्तन की बेटी 50 रुपये का नोट लेकर सामान लेने आई, उसने 20 रुपये का सामान खरीदा और 30 रुपये लौटाने के बाद चली गई।

कुछ देर बाद पुत्तन व उसका बेटा मो. आदिल दुकान पर आए और 30 रुपये नहीं लौटाए जाने की बात कहते हुए गालीगलौज करने लगे। 30 रुपये लौटा दिए हैं कहने पर पुत्तन व आदिल ने लात घूसों बरसाने शुरू कर दिए। बीचबचाव करने पहुंचीं मां के साथ भी मारपीट की। आदिल द्वारा पिता के गुप्तांग में लात मारी तो वह बेहोश हो गए।

रात्रि साढ़े दस बजे पिता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले में डीजीसी सुशील कुमार शर्मा ने अभियोजन साबित करने के लिए 12 गवाह पेश किए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया तो डीजीसी ने दलील दी कि गुप्तांग में लात मारने की वजह से ही दिल का दौरा पड़ा। अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद चार दिन पूर्व कोर्ट पिता-पुत्र को हत्या में दोषसिद्ध कर चुकी थी। शनिवार को अदालत ने सजा सुनाई

ओवर लोडेड हो रही राफ्टिंग,वन विभाग और राफ्टिंग एसोसिएशन नहीं ले रहे ठोस कदम

तीर्थनगरी ऋषिकेश में इन दिनों चार धाम यात्रा के साथ साथ पर्यटक राफ्टिंग का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। लेकिन वाईट रिवर राफ्टिंग के मशहूर ऋषिकेश के राफ्टिंग जोन में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। जिसका मुख्य वजय ओवरलोडिंग राफ्ट्स, हेल्मेट्स और लाइफ जैकेट्स का ठीक न होना और नियम-कायदों की अनदेखी है। बीते कुछ सालो में इस साहसिक खेल पर हादसों का ऐसा धब्बा लग गया है जिस में मोजमस्ती के लिए आया लोेग अपनी जान तक गवा रहा है।
प्रशासन और टूरिस्म विभाग भी इस पर चुप्पी साधे हुए है, गंगा में रिवर राफ्टिंग जिसके लिए ऋषिकेश का रिवर राफ्टिंग जोन देश विदेश में अपनी खास पहचान रखता है।  गंगा के इस छेत्र में वलर्ड फेमस 7 ऐसे रैपिड है जिनका रोमांच सभी को जिन्दगी भर याद रहता है, लेकिन बीते कुछ समय से गंगा के ये रैपिड  जान के दुश्मन बन गए है, जिस में आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है
vlcsnap-2017-04-30-12h19m43s694
जानकार मानते है की इसकी मुख्य वजय टूरिस्ट का बड़ी संख्या में पहुंचना और राफ्टिंग संचालकों के द्वारा नियम-कायदों की अनदेखी और ओवरलोडेड राफ्ट है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुचते है जिससे राफ्टिंग संचालक सभी नियम ताक पर रख कर थोड़े पैसे के लालच में राफ्टो पर ओवर लोडिंग शुरू कर देते है ऐसे में रैपिड पर संतुलन बिगड़ने से ये ओवर लोड राफ्ट पलट जाती है जिसमे सवार पर्यटक उतेजना और डूबने के डर से जान गवा बैठता है।  DFO राहुल सिंह का कहना है की इन सब घटनायों पे नजर रखने के लिए एक टीम का घट्न किया जा रहा है और जो भी दोषी पाया जाता है तो उसपे कड़ी कार्यवाही होगी।
नियमो और कायदों की अनदेखी कर गंगा में रिवर राफ्टिंग करना पर्यटकों की जान पर भारी पड  रहा है, लगातार पर्यटन जोन में हो रहे हादसे यहाँके राफ्टिंग उद्योग के लिए खतरनाक साबित हो रहे है जिसकी चिन्ता न टूरिस्म विभाग को है और न हीं राफ्टिंग संचालको को

मैड का नेहरू कॉलोनी में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

0

दूहरादून के अपने छात्रों के कार्यकर्ता समूह, मेकिंग ए डिफ़रेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) ने नेहरू कॉलोनी में रविवार को एक सफल स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मैड समूह के 25 छात्रों ने इस अभियान में भाग लिया।

दस्ताने और कूड़ा उठाने के लए बोरों से लैस सभी स्वयंसेवक नेहरु कॉलोनी पहुंचे और वहां चार घंटे सफाई अभियान चलाया। “कूड़ा न उठाए जाने के बारे में क्षेत्र पार्षद से बातचीत करने पर हमें कोई संतोषजनक जवाब नही मिल सका,”  कहा मैड की पल्लवी भाटिया ने। दिलचस्प बात यह है कि नगर निगम की कचरा वाहन भी इसी सड़क के एक कोने में खड़ी थी जहां हफ्तों पुराना कचरा जमा था| इससे क्षेत्र में नगर निगम की निष्क्रियता का स्पष्ट संकेत मिलता है।

IMG-20170430-WA0025

इलाके के निवासियों ने आगे आकर जमा कूड़े के मुद्दे पर चर्चा की और सक्रिय रूप से सफाई और जागरूकता अभियान में भाग लिया,” राहुल गुरु ने बताया  यह उल्लेखनीय है कि इस तरह के स्वयंसेवक-आधारित गतिविधियों के अलावा, मैड शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के क्षेत्र में बहुत सक्रिय रहा है और नगर निगम को कई बार अपने सुझावों के साथ कई अवसरों पर लिखा भी है जिसमें 76-पृष्ठ गार्बेज डिस्पोजल रिपोर्ट भी शामिल है।

रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में  करन कपूर, शिवम पुंडिर, अभय, आयुष जोशी, चैतन्य, राहुल गुरू, शरद माहेश्वरी और पल्लवी शामिल थे।

उत्तराखंड के एडीजी अशोक कुमार को मिला आईआईटी दिल्ली में सम्मान

0

शनिवार को दिल्ली आई.आई.टी. सभागार में आईआईटी एलुमुनाई एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग में 5 व्यक्तियों को उनके द्वारा समाज तथा राष्ट्र के विकास हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिये पुरूष्कृत किया गया,जिसमें उत्तराखण्ड राज्य में कार्यरत( आईआईटी दिल्ली 1986 बीटेक व एमटेक 89 बेच के मैकेनिकल इंजीनियर) 1989 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) श्री अशोक कुमार को उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए पुरूष्कृत किया गया।देश के इन्जीनियरिंग क्षेत्र के प्रमुख संस्थान आईआईटी दिल्ली से अशोक कुमार जी को राष्ट्र के प्रति उनके विशेष योगदान के लिये पुरस्कृत किया। इनके द्वारा पुलिस सेवा में कानून व्यवस्था बनाने के साथ साथ आतंकवाद के खिलाफ़ तराई क्षेत्र विशेष अभियान चलाते हुए कुख्यात आतंकी हीरा सिंह का खात्मा किया गया। इन्होनें आई.जी. कुमायूं/गढ़वाल के पद पर रहते हुए भी पुलिस की रोजमर्रा के कार्यां के अतिरिक्त समाज से जुड़कर अपना योगदान दिया।

ए.डी.जी इन्टेलीजेन्स व निदेशक सतर्कता के पद पर रहते हुए इनके नैतृत्व में 50 से अधिक उत्तराखण्ड के भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ व राष्ट्र विकास के लिये चल रही मुहिम में एक बड़ा योगदान था।बी.एस.एफ. में आई.जी. के पद पर कार्य करते हुए इनके द्वारा केदारनाथ आपदा के समय केदार घाटी के गॉवों को पुर्नस्थापित करने हेतु बी.एस.एफ. की विशेष टीम बनाकर अपने नैतृत्व में कालीमठ मन्दिर के बचाव हेतु व आस पास के गॉवों को पुर्नस्थापित करने हेतु विशेष योगदान दिया। उपरोक्त्त कार्यां के साथ साथ इनके द्वारा रचित पुस्तक `खाकी में इन्सान` जिसमें पुलिस सेवा में रहते हुए कैसे आम आदमी की मदद की जा सकती है को दर्शाया गया है, जिस हेतु इनको भारत सरकार द्वारा जी.बी. पन्त पुरूस्कार प्राप्त हुआ।इनके द्वारा भारतीय सिविल सेवाओं के लिये प्रयासरत छात्र-छात्राओं के लिये पुस्तकें लिखी गयी हैं व समय समय पर युवा ओं को इन सेवाओं हेतु दिशा प्रदान करते हैं। ये युवाओं को भ्रष्टाचार से दूर रखते हुए समाज के उत्थान हेतु कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करते हैं।

इनके द्वारा यूएन मिशन में अपनी सवायें प्रदान की हैं व इन्हें वर्ष 2001 में यूएन मेडल, राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिये वर्ष 2006 में पुलिस पदक तथा वर्ष 2013 में राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ।इनके द्वारा आईआईटी दिल्ली एलुमुनाई के प्रेजिडेन्ट के पद पर वर्ष 2014-2015 में एलुमुनाई एसोसिएशन को विकसित करने व पुराने छात्रों को संस्थान से जोड़ने में विशेष योगदान दिया गया।

एडीजी अशोक कुमार जी ने न्यूज़पोस्ट से बातचीत में बताया कि यह सम्मान उनके लिए बहुत खास हैं।अशोक जी ने कहा कि मैं आईआईटी दिल्ली का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे एस अर्वाड के लिए चुना। इसके अलावा अशोक जी ने कहा कि मैं हमेश कोशिशा करता हूं कि ”पीपल फ्रेंटली पाॅलिसी” करुं और आगे भी करता रहूंगा। यह अवार्ड केवल अशोक जी नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। टीम न्यूजपोस्ट की तरफ से अशोक जी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

unnamed (1)इनके पुलिस सेवाओं में समाज के लिये विशेष योगदान देने हेतु आतंकवाद के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने हेतु, खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने हेतु, साहित्य के क्षेत्र में योगदान देते हुए युवाओं को अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित करने के कारण आईआईटी दिल्ली एलुमुनाई एसोसिएशन ने अशोक कुमार जी को इस विशेष पुरस्कार हेतु चुन कर सम्मानित किया।