Page 792

जल्द होगा देश में बुलेट ट्रेन का सपना साकार

0

देश में बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने की दिशा में केंद्र व रेलवे जुट गया है। केंद्र ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए कॉरपोरेशन बनाने के साथ प्रबंध निदेशक की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद प्रोजेक्ट में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अलावा आम यात्रियों को आरामदायक व सुविधाजनक सफर कराने के लिए अंत्योदय रेल चलाई जा रही है।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (रोलिंग) रवींद्र गुप्ता ने शुक्रवार को नैनीताल में रेलवे के मुख्य यांत्रिक अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान हादसों को न्यूनतम करने के लिए सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा की गई। गुप्ता ने कहा कि रेल में पुराने कोच का उपयोग अगले साल से बंद हो जाएगा। ऐसे कोच लगाए जाएंगे, जो किसी भी तरह का हादसा होने पर एक दूसरे के ऊपर ना टकराएं।

हादसे न्यूनतम करना ही रेलवे की प्राथमिकता है। नैनीताल क्लब में मीडिया से मुखातिब गुप्ता ने कहा कि मुख्य यांत्रिक अधिकारियों की बैठक में पिछले वर्ष के रोडमैप की समीक्षा के साथ भावी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शीघ्र हाईस्पीड तेजस ट्रेन का संचालन भी आरंभ होने जा रहा है। इसमें डबल डेकर उदय कोच लगाए जा रहे हैं।

गुप्ता ने बताया कि हमसफर ट्रेन में यात्री सुविधा एवं सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इनमें बायो टॉयलेट्स, यात्री सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे तथा फायर सेफ्टी अलार्म भी लगाए गए हैं। यही नहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु की पहल से अंत्योदय रेल आरंभ की गई है। इसमें जनरल क्लास के लिए बर्थ में एलईडी लाइटिंग, केबिन में चार्जर व वाटर प्यूरीफायर लगाया गया है। जनरल कोच को अन्य कोचों से कनेक्ट करते हुए पूरी ट्रेन में वैंडर्स पहले से अंतिम कोच तक जा सकते हैं।

रेलवे बोर्ड सदस्य गुप्ता ने कहा कि एप कोच मित्र के माध्यम से यात्री लाइट, पंखा व एससी की गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। आधे घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

जल्द गिरेगी चार सौ विद्यालयों पर गाज

0

दस से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के बंद करने के फैसले का सबसे अधिक असर सीमांत जिला पिथौरागढ़ में पड़ने वाला है। वर्षो से स्कूल चलो अभियान से लेकर मध्याह्न भोजन देने के बाद भी सरकारी प्रावि और जूहा में छात्र संख्या घटती जा रही है।

सरकारी सुविधाओं के बाद आउटपुट कुछ भी नहीं मिलने से अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों से मोहभंग हो चुका है। जिसकी पुष्टि जिले के 411 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कर रहे हैं। जिले में 356 प्राथमिक विद्यालय और 55 जूनियर हाईस्कूल बंद होने के कगार पर हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा इन विद्यालयों को बंद करने के निर्णय से दूर दराज के अति निर्धन बच्चों का भविष्य लटक सकता है। जिले में 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की संख्या विकास खंड मुनस्यारी में सर्वाधिक है।

10 से कम छात्र संख्या वाले प्रावि – 356

विकासखंड वार 10 से कम छात्र संख्या वाले प्रावि

बेरीनाग 47,डीडीहाट 54,कनालीछीना 56,गंगोलीहाट 34,मूनाकोट 35,बिण 22

मुनस्यारी 62,धारचूला 41,

10 से कम छात्रसंख्या वालो की संख्या

बेरीनाग 03, डीडीहाट 02, कनालीछीना 03,गंगोलीहाट 04,मूनाकोट 09,बिण 02

मुनस्यारी 15, धारचूला 07 है। जिनपर जल्द ही शिक्षा महकमा बडा निर्णय लेने का मन बना रहा है।

तो ये कहते हैं इन मशहूर कंपनियों के लोगो

0

हर कंपनी अपने लिए हर मामले में बेहतर ही सोचती है। चाहें वह कंपनी का लोगो ही क्यों ना हो। लोगो केवल यह सोच कर नहीं तैयार किया जाता कि वह किसी कंपनी की पहचान है बल्कि लोगो को बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि कस्टमर तक उनके मैसेज को पहुंचा दिया जायें।

चलिए आपको कुछ ऐसे ही लोगों के मतलब के बारे में बताते हैं।

Apple_logo_black.svg

ऐपलः रौब जेनअफ, जिसने ऐपल का यह मशहूर ‘लोगो’ ङिजान किया वो बताते हैं कि: एक दिन मैं एक बैग भरकर सेब खरीद कर लाया और उनको एक कटोरे में रखकर उनका स्कैच बनाने लग गया और थोड़ी देर बाद एक सेब उठाकर उसमें से एक बाईट लिया और ऱख दिया और फिर बाद में मैने सोचा कि यह बाईट कंम्पयूटर में इस्तेमाल शब्द बाईट से काफी मिलता है, बस फिर इस तरह से दुनिया में मशहूर एेपल का लोगो निजात हुआ। ऐसा कहा जाता है कि शुरुआत में यह एेपल का लोगो मल्टी कलर की लाइनिंग से बना होता था क्योंकि यह कंपनी मल्टी कलर स्क्रीन कंम्प्यूटर बनाती है। लेकिन 1998 में स्टीव जाब के वापस आने पर जब एेपल ने नए जेनेरेशन के कंम्प्यूटर को मार्केट में लांच किया उसके साथ ही एेपल का मोनोक्रोम लुक यानि की ब्लैक एंड वाइट वर्जन लांच किया गया जो आज भी हर किसी की पहली पसंद है।

amazon-logo (1)

एमेजोनः ऐमेजोन के लोगो को देख कर यह बिल्कुल नहीं लगता कि इसमे कुछ स्पेशल है या कुछ अलग है। लेकिन अगर आप लोगो ध्यान से देखें तो इंग्लिश में लिखे ऐमेजोन शब्द के नीचे ‘एक पीला ऐरो’’ यानि की एक निशान है जो एक ‘स्माइली’ बनाता है मतलब कंपनी अपने कस्टमर की मुस्कान का पूरा ध्यान रखती है और दूसरा यह निशान ‘ए’ अल्फाबेट से शुरु होकर ‘जेड’ पर खत्म होता है इसका मतलब है ऐमेजोन पर आपको ‘ए टू जेड’’ सब कुछ मिलेगा।

1000px-BMW.svg

बीएमडब्लूः ऐसा कहते है कि बीएमङब्लू ने सबसे पहले एयरक्राफ्ट क्षेत्र में अपना काम शुरु किया था और कहीं ना कहीं उनका लोगो इस बात को दर्शाता है। ऐसा कहते है कि बीएमङब्लू के लोगों में सफेद लाईन आसमानी लाईन को काट रहा जैसे नीले आसमान में सफेद एयरक्राफ्ट चलते हुए आसमान को चीरता हुआ जाता है ठीक वैसे ही। कुछ मानते है कि बीएमङब्लू का लोगो बेवेरियन झंडे से लिया गया है जिसमें नीले और सफेद रंग की पट्टिया मौजूद होती हैं।

logo_meren

मर्सिडिज़ बैंन्ज़ः मर्सिडिज़ बैंन्ज़ के लिए मान्यता है कि इसका लोगो कंपनी के कांफिडेन्स और परफेक्शन को दर्शाता है।ऐसा कहते हैं कि मर्सिडिज़ के लोगों के तीनों नुकीले स्टार यानि तारें हर क्षेत्र में डामिनेट करते हैं चाहें वह पृथ्वी हो, पानी या फिर हवा।

500px-FedEx_Express.svg

फेडएक्सः अगर आप फेडएक्स का लोगो ठीक से देखें तो ई और एक्स शब्द के बीच एक ऐरो दिखाई देगा जिसका मलतब स्पीड और एक्यूरेसी है। यह दोनों ही चीजें किसी भी कंपनी को सफलता दिलाने के मूल मंत्र हैं।

4421673803_7d7c2ba9b3_zफार्मूला 1: अगर आप एफ1 का लोगो ध्यान से देखेंगे तो काले से लिखे एफ और लाल लाईन के बीच में एक 1 बनता नजर आएगा जो स्पीड का सूचक है। इस लोगो को डिजाईन करने वाले ने स्पीड के बारे में सोच कर इसको बनाया है और फार्मूला वन स्पीड के लिए ही जाना जाता है।

NBC_logo.svg

एनबीसीः ऐसा माना जाता है कि आरसीए कंपनी ही दि नेशनल ब्राडकास्टिंग कंपनी को चलाती थी। उसके बाद सन 1950 ने इस कंपनी ने टीवी प्रोडक्शन में कलर टीवी के नाम से प्रोडक्शन का काम शुरु किया।ऐसा कहा जाता है कि रंगीन पंखों वाले इस लोगो से उन्हें क्राउड टारगेट किया जाता है जो लोग ब्लैक एंड वाईट टीवी देख रहे है और कलर टीवी ना देख कर बहुत कुछ नहीं देख पा रहें।

यूनीलिवरः यूनीलिवर एक ऐसी कंपनी है जो अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट बनाती है और यहीं उनके लोगो का मुख्य संदेश है।इस कंपनी के लोगो में लगभग 25 आइकन को इस्तेमाल किया गया है जो कंपनी के लिए काफी महत्तव 432992865_1280x720रखते हैं। उदाहरण के लिए लोगो में इस्तेमाल हार्ट यानि दिल का मतलब है प्यार,मोहब्बत और केयर और चिड़िया का मतलब है फ्री यानि रोज-रोज की जिंदगी से फ्री होकर कुछ पल केवल अपने लिए।

सोनी वायोः सोनी वायो के लोगो के माध्यम से डिजाईनर बहुत ही खूबसूरती से दो अलग अलग टेक्नालिजी को मिलाया है। वी और ए को एनालाग वेव की भाषा में लिखा गया है वहीं आई और ओ को बाईनरी vaiologo-2डिजीटल टेक्नालिजी में लिखा गया है।

Simpleicons_Interface_power-symbol-in-a-circle-in-black-and-white.svg

पावर आनः पावर आन का सिंबल तो लगभग हर इलेक्ट्रानिक डिवाईस में देखने को मिलेगा लेकिन बहुत कम लोग इसका मतलब जानते हैं। दरअसल ऐसा कहते हैं कि 1940 में इंजिनीयर ने अलग-अलग स्वीच की पहचान के लिए बाईनरी सिंबल का प्रयोग किया था जहां 1 का मतलब था स्विच आन और 0 का मतलब था स्विच आफ। इसको ध्यान में रखते हुए मार्डन समय मे जो साइन बना उसमें जीरो और वन दोनो का प्रयोग करके पावर आन का साईन बनाया गया।

बास्किन रोबिनः अगर आप इस लोगो Baskin-Robbins_logo.svgको ध्यान से देखेंगे तो पाऐंगे कि बी का पिछला हिस्सा नंबर 3 बना रहा जो गुलाबी रंग का है और आर की पहली गुलाबी लाईन 1 बना रही इस तरह से यह दोनो मिलकर बनाऐंगे 31। ऐसा माना जाता है कि बास्किन रोबिन ने सबसे पहले 31 फ्लेवर में अपनी आइसक्रीम लांच की थी।

समझ से परे क्यों होती जा रही है सरकारी हिंदी?

0

चमोली के पोखरी गांव के बाहर एक बोर्ड पर लिखा है “सर्व शिक्षा अभियान से अच्छादित” जहां पहले तीन चार शब्द तो आम बोल चाल की भाषा के थे वहीं “अच्छादित” ने मुझे उलझन में डाल दिया।क्या इस शब्द का मतलब अच्छा है या बुरा? इन ख्यालों ने डाॅ पुरोहित को असमंजस मे डाल दिया।

मैं डाॅ पुरोहित की बात को बिलकुल समझ सकती हूं। डेढ़ दशक के अपनी मीडिया के सफर के दौरान मैं लगातार सरकारी प्रेस रिलीज़ और आॅर्डरों की काॅपी से जूझती रही हूं। इन सब में हिंदी भाषा के ऐसे इस्तेमाल किया जाता है जो संस्कृत भाषा से मिलता जुलता है। ये शब्दावली हिंदी का सबसे शुद्ध रूप तो है लेकिन क्या ये आज के ज़माने में अन्य भाषाओं ख़ासतौर पर अंग्रेज़ी से अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही हिंदी को बचाने में कारगर है? बहरहाल अपना काम आसान करने के लिये मुझे सरकारी हिंदी मीडियम स्कूल से रिटायर्ड अपनी मां का सहारा मिल जाता है। मां बताती हैं कि ” सरकारी हिंदी भाषा ने पिछले कई सालों में संस्कृत की छाप वाली हिंदी से आम लोगों के बोलचाल की हिंदी तक का सफर तय नहीं किया है। अपने 37 साल की सरकारी नौकरी मे मैंने एक भी ऐसा सरकारी पत्र नहीं देखा जिसे पढ़ने और समझने में परेशानी नहीं हुई हो”

मेरे हिसाब से तो सरकारी आदेश, पत्र आदि लिखते हुए ऐसा लगता है कि मानो मुकाबला हो रहा हो सबसे कठिन और जटिल शब्द कौन ढूंढ के ला सकता है। और शायद ये ही कारण है कि राजभाषा होने के बावजूद हिंदी आज भी अंग्रेज़ी से मात खा रही है।अाज जब देश लिखित से डिजिटल दौर की तरफ बढ़ चुका है ऐसे मे दौर चीज़ों को फटाफट और आसान तरीके से बताने और समझाने का है। हिंदी को बचाने और युवाओं के बीच में बढ़ावा देने के लिये कई विभाग हैं, सम्मेलन होते हैं, डिबेट होती हैं लेकिन शायद ही किसी ने इस पहलू पर ध्यान दिया है कि रोज़ाना लाखों लोगों को जिस माध्यम से हिंदी से रूबरू होना पड़ता है कहीं वो हिंदी को लोगों से दूर तो नहीं ले जा रहा?

खुद सरकारी अधिकारी भी इस बात से इत्तेफ़ाक रखते हैं। एसएसपी उधमसिंह नगर सदानंद दात्ते कहते हैं कि “शुद्ध हिंदी को ज़रूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। हिंदी अपने आप मे वही आम लोगों के बोलचाल की भाषा है लेकिन सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाली हिंदी काफी जटिल होती है, इसे आम लोगों के लिये और आसान बनाने की ज़रूरत है।”

नेता भी किस बात को मानते हैं कि सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाली हिंदी काफी जटिल है। कांग्रेस के प्रदेश अधयक्ष किशोर उपाध्याय कहते हैं कि “जानभूझकर सरकारी कामों और आदेशों में हिंदी को इतना जटिल रखा जाता है ताकि वो ज्यादातर लोगों को समझ में न आये।”     

बोलचाल की हिंदी और कागज़ों में लिखे जाने वाली हिंदी के बीच की दूरी हर सरकारी पत्राचार के साथ बढ़ती जा रही है। शायद अब वो समय आ गया है कि वास्तव में हिंदी को लोगों की पसंदीदा भाषा बनाने के लिये कुछ ज़मीनी कदम उठाये जायें।आम आदमी सराकरी कामकाज में इस्तेमाल होने वाली हिंदी नहीं समझ पाता है और ये एक बड़ा कारण है कि आज हिंदी सरलता से दूर “क्लिशत” होती जा रही है।

इसरो में हुआ नैनीताल की मनीषा का चयन

0

नैनीताल नगर के प्रमुख व्यवसायी दिनेश अग्रवाल की पुत्री मनीषा अग्रवाल वैज्ञानिक बन गई हैं। उनका चयन नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाईजेशन नई दिल्ली में साइंटिस्ट-बी के लिए हुआ है।

इसरो के सहायक निदेशक एनसी भुयान द्वारा पत्र के माध्यम से मनीषा अग्रवाल को यह जानकारी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से घर में खुशी की लहर है। मनीषा के पिता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में मनीषा ने सीआरबी इसरो परीक्षा में हिस्सा लिया था जो उसने उत्तीर्ण कर ली।

अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों एमटेक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में भी मनीषा ने आइआइटी कुरुक्षेत्र कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

5 लाेगाें की माैत व 6 घायल: मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तकाशी से टिहरी जाते समय घनशाली के निकट वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये है। उन्होंने मृतक परिजनों को एक-एक लाख रूपये, गंभीर घायल को पचास हजार रूपये व सामान्य घायल को पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री श्री रावत के निर्देश पर गम्भीर रूप से घायल दो यात्रियों को हैलीकॉप्टर द्वारा घनशाली से जौलीग्रांट लाया गया है।उत्तरकाशी से वाया लम्बगांव हाेते हुये केदारनाथ जा रहे टेम्पाें टेर्वल्स वाहन सं० HR 29B 2718 एल. के.सी माेटर मार्ग पर केमुन्डाखाल – चमियाला के बीच चंगाेरा पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें वाहन चालक सहित 11 लाेग सवार थे, यात्री महाराष्ट्र के बताये जा रहे है।

दुर्घटना की सूचना प्रशासन पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंच गये है, तथा गांव वालाें के सहयाेंग से राहत व बचाव कार्य शुरू कर किया गया, अब मिली जानकारी के अनुसार पांच लाेगाें की माैत की सूचना है, तथा घायलाें दाे लाेगाें की स्थिति नाजुक बताया गई, जिन्हें हायर सेन्टर रैफर किया जारहा है, शेष घायलाें काे वेलेश्वर चिकित्सालय ला जा रहा है, यात्रियाें की सूची अभी मंगवायी जा रही है जिलाधिकारी साेनिका पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंच गये है, राहत बचाव कार्य जारी है।

राष्ट्रपति ने राजभवन परिसर, देहरादून में वृक्षारोपण किया

0
आज प्रातः भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने राजभवन परिसर, देहरादून में वृक्षारोपण किया।
राष्ट्रपति ने राजभवन उद्यान परिसर में औषधीय गुणों से युक्त जिंको बाइलोबा का वृक्ष लगाया। यह विलुप्त होती प्रजाति का औषधीय वृक्ष है। यह वृक्ष डाॅयनासोर के जीवनकाल में बहुतायात में पाया जाता था। वनस्पति जगत में इस वृक्ष को जीवित जीवाश्म(लिविंग फाॅसिल) की उपाधि भी दी गयी है। इस पौधे का प्रयोग चिकित्सा विज्ञान में कैंसर की प्रभावी दवा बनाने के लिए किया जाता है।

दुल्हन बिना लौटा शराबी दुल्हा

0

पिता ने बडी हसरत से दोनों बेटियों का विवाह एक ही दिन करने का फैसला लिया और दोनों ही बेटियों की बारात एक ही दिन दरवाजे पर पहुंची। मगर एक दुल्हा शराब के नशे में इतना लडखडाया कि दुल्हन ने विवाह करने से ही इन्कार कर दिया, जिसके बाद बारातियों और लडकी पक्ष के लोगों में जमकर हंगामा होने लगा। वहीं गांव के लोगों ने प्रधान से मिलकर दुल्हे और पिता को रिश्तेदारों के साथ बंधक बना लिया और दुसरी लडकी की शादी कर उसे विदा करने के बाद दुसरे दुल्हे और परिजनों को छोडा गया।

ग्राम कुंडा, काशीपुर निवासी फरजंद अली की बड़ी बेटी फरजाना का निकाह ग्राम बूढ़पुर, थाना नैटोर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी जाकिर से होनी थी। जबकि छोटी बेटी फरमाना की शादी गांव के ही युवक गुलाम नबी से तय थी। दोनों का निकाह एक साथ एक ही दिन निर्धारित किया गया। गत दिवस को दोनों बरात फरजंद के घर पहुंच भी गई। छोटी बेटी फरमाना का निकाह तो हो गया, मगर बड़ी बेटी फरजाना के निकाह में शराब आड़े आ गई।

दरअसल बराती ही नहीं खुद दूल्हा जाकिर भी नशे में टल्ली था। फरजाना को यह नागवार गुजरा और उसने एतराज जता दिया। घरवालों ने भी दूल्हे के नशे में होने से बरात वापस ले जाने को कह दिया। मामला बिगड़ गया तो काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इज्जत का हवाला दे दूल्हा पक्ष किसी तरह निकाह कराने की मान मनौव्वल करता रहा। बड़े-बुजुर्गों की पंचायत भी बैठी। बावजूद इसके लड़की वाले शराबी दूल्हे के साथ बेटी ब्याहने को कतई तैयार न हुए।

फरजंद का कहना था कि निकाह तय कराने वाले ने उन्हें धोखे में रखकर शादी तय करा दी थी। लड़का शराब पीता है और उन्हें अपनी बेटी की जिंदगी खराब नहीं करनी। ग्रामीणों ने भी कहा कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस बुराई के खिलाफ फरजाना व उसके पिता का फैसला दूसरे के लिए भी सबक बनेगा।

बेरहम मां ने नवजात को नाली में फैंका

0

बेटी को जन्म देते ही एक बेरहम मां ने उसे दुनिया से विदा कर दिया। बेटी को नाले में बहा दिया। नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। लोकलाज के भय से नवजात को नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना अंतर्गत श्मशान घाट के पीछे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नाला आगे चल कर नहर में मिल जाता है। नहर के करीब ही नाला निर्माण कर रहे श्रमिकों को शुक्रवार सुबह पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात कन्या का शव मिला तो हड़कंप मच गया। श्रमिकों ने इसकी जानकारी ठेकेदार विरमा कोली को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस का मानना है कि बच्ची की हालत देखकर लग रहा है कि बच्ची घर में ही पैदा हुई। उसकी नाड़ भी नहीं काटी गई थी। उसे पैदा होते ही नाले में फेंक दिया। पुलिस दाई के साथ ही क्षेत्र के स्वास्थ्य वर्करों की सूची बना जानकारी जुटाने में जुट गई है।

अतिथि शिक्षकों की आंदोलन की चेतावनी 

0

अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक संघ कार्यालय, रामनगर में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट और राज्यपाल के अभिभाषण के अनुरूप अतिथि शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया है।

वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सरकार यदि पूर्ववर्ती अतिथि शिक्षकों का संविदा में पुन: समायोजन नहीं करती है। तो सड़क से विधानसभा भवन तक वह चरणबद्घ तरीके से प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा का अतिथि शिक्षकों के प्रति रवैया कुछ और था और चुनाव के बाद सरकार का रवैया कुछ और। उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया। वक्ताओं ने गेस्ट टीचर की समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की है।