Page 791

इसरो में हुआ नैनीताल की मनीषा का चयन

0

नैनीताल नगर के प्रमुख व्यवसायी दिनेश अग्रवाल की पुत्री मनीषा अग्रवाल वैज्ञानिक बन गई हैं। उनका चयन नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाईजेशन नई दिल्ली में साइंटिस्ट-बी के लिए हुआ है।

इसरो के सहायक निदेशक एनसी भुयान द्वारा पत्र के माध्यम से मनीषा अग्रवाल को यह जानकारी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से घर में खुशी की लहर है। मनीषा के पिता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में मनीषा ने सीआरबी इसरो परीक्षा में हिस्सा लिया था जो उसने उत्तीर्ण कर ली।

अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों एमटेक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में भी मनीषा ने आइआइटी कुरुक्षेत्र कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

5 लाेगाें की माैत व 6 घायल: मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तकाशी से टिहरी जाते समय घनशाली के निकट वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये है। उन्होंने मृतक परिजनों को एक-एक लाख रूपये, गंभीर घायल को पचास हजार रूपये व सामान्य घायल को पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री श्री रावत के निर्देश पर गम्भीर रूप से घायल दो यात्रियों को हैलीकॉप्टर द्वारा घनशाली से जौलीग्रांट लाया गया है।उत्तरकाशी से वाया लम्बगांव हाेते हुये केदारनाथ जा रहे टेम्पाें टेर्वल्स वाहन सं० HR 29B 2718 एल. के.सी माेटर मार्ग पर केमुन्डाखाल – चमियाला के बीच चंगाेरा पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें वाहन चालक सहित 11 लाेग सवार थे, यात्री महाराष्ट्र के बताये जा रहे है।

दुर्घटना की सूचना प्रशासन पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंच गये है, तथा गांव वालाें के सहयाेंग से राहत व बचाव कार्य शुरू कर किया गया, अब मिली जानकारी के अनुसार पांच लाेगाें की माैत की सूचना है, तथा घायलाें दाे लाेगाें की स्थिति नाजुक बताया गई, जिन्हें हायर सेन्टर रैफर किया जारहा है, शेष घायलाें काे वेलेश्वर चिकित्सालय ला जा रहा है, यात्रियाें की सूची अभी मंगवायी जा रही है जिलाधिकारी साेनिका पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंच गये है, राहत बचाव कार्य जारी है।

राष्ट्रपति ने राजभवन परिसर, देहरादून में वृक्षारोपण किया

0
आज प्रातः भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने राजभवन परिसर, देहरादून में वृक्षारोपण किया।
राष्ट्रपति ने राजभवन उद्यान परिसर में औषधीय गुणों से युक्त जिंको बाइलोबा का वृक्ष लगाया। यह विलुप्त होती प्रजाति का औषधीय वृक्ष है। यह वृक्ष डाॅयनासोर के जीवनकाल में बहुतायात में पाया जाता था। वनस्पति जगत में इस वृक्ष को जीवित जीवाश्म(लिविंग फाॅसिल) की उपाधि भी दी गयी है। इस पौधे का प्रयोग चिकित्सा विज्ञान में कैंसर की प्रभावी दवा बनाने के लिए किया जाता है।

दुल्हन बिना लौटा शराबी दुल्हा

0

पिता ने बडी हसरत से दोनों बेटियों का विवाह एक ही दिन करने का फैसला लिया और दोनों ही बेटियों की बारात एक ही दिन दरवाजे पर पहुंची। मगर एक दुल्हा शराब के नशे में इतना लडखडाया कि दुल्हन ने विवाह करने से ही इन्कार कर दिया, जिसके बाद बारातियों और लडकी पक्ष के लोगों में जमकर हंगामा होने लगा। वहीं गांव के लोगों ने प्रधान से मिलकर दुल्हे और पिता को रिश्तेदारों के साथ बंधक बना लिया और दुसरी लडकी की शादी कर उसे विदा करने के बाद दुसरे दुल्हे और परिजनों को छोडा गया।

ग्राम कुंडा, काशीपुर निवासी फरजंद अली की बड़ी बेटी फरजाना का निकाह ग्राम बूढ़पुर, थाना नैटोर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी जाकिर से होनी थी। जबकि छोटी बेटी फरमाना की शादी गांव के ही युवक गुलाम नबी से तय थी। दोनों का निकाह एक साथ एक ही दिन निर्धारित किया गया। गत दिवस को दोनों बरात फरजंद के घर पहुंच भी गई। छोटी बेटी फरमाना का निकाह तो हो गया, मगर बड़ी बेटी फरजाना के निकाह में शराब आड़े आ गई।

दरअसल बराती ही नहीं खुद दूल्हा जाकिर भी नशे में टल्ली था। फरजाना को यह नागवार गुजरा और उसने एतराज जता दिया। घरवालों ने भी दूल्हे के नशे में होने से बरात वापस ले जाने को कह दिया। मामला बिगड़ गया तो काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इज्जत का हवाला दे दूल्हा पक्ष किसी तरह निकाह कराने की मान मनौव्वल करता रहा। बड़े-बुजुर्गों की पंचायत भी बैठी। बावजूद इसके लड़की वाले शराबी दूल्हे के साथ बेटी ब्याहने को कतई तैयार न हुए।

फरजंद का कहना था कि निकाह तय कराने वाले ने उन्हें धोखे में रखकर शादी तय करा दी थी। लड़का शराब पीता है और उन्हें अपनी बेटी की जिंदगी खराब नहीं करनी। ग्रामीणों ने भी कहा कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस बुराई के खिलाफ फरजाना व उसके पिता का फैसला दूसरे के लिए भी सबक बनेगा।

बेरहम मां ने नवजात को नाली में फैंका

0

बेटी को जन्म देते ही एक बेरहम मां ने उसे दुनिया से विदा कर दिया। बेटी को नाले में बहा दिया। नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। लोकलाज के भय से नवजात को नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना अंतर्गत श्मशान घाट के पीछे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नाला आगे चल कर नहर में मिल जाता है। नहर के करीब ही नाला निर्माण कर रहे श्रमिकों को शुक्रवार सुबह पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात कन्या का शव मिला तो हड़कंप मच गया। श्रमिकों ने इसकी जानकारी ठेकेदार विरमा कोली को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस का मानना है कि बच्ची की हालत देखकर लग रहा है कि बच्ची घर में ही पैदा हुई। उसकी नाड़ भी नहीं काटी गई थी। उसे पैदा होते ही नाले में फेंक दिया। पुलिस दाई के साथ ही क्षेत्र के स्वास्थ्य वर्करों की सूची बना जानकारी जुटाने में जुट गई है।

अतिथि शिक्षकों की आंदोलन की चेतावनी 

0

अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक संघ कार्यालय, रामनगर में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट और राज्यपाल के अभिभाषण के अनुरूप अतिथि शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया है।

वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सरकार यदि पूर्ववर्ती अतिथि शिक्षकों का संविदा में पुन: समायोजन नहीं करती है। तो सड़क से विधानसभा भवन तक वह चरणबद्घ तरीके से प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा का अतिथि शिक्षकों के प्रति रवैया कुछ और था और चुनाव के बाद सरकार का रवैया कुछ और। उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया। वक्ताओं ने गेस्ट टीचर की समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की है।

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट,राष्ट्रपति ने की पूजा अर्चना

0

विधि विधान व वैदिक मंत्रोचारण के बीच भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की । ब्रह्ममुहूर्त में 4.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए बदीरनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो चुकी है। अब आगामी छह माह तक भगवान बदरी विशाल की पूजा यहीं होगी।

बदरीनाथ धाम में आधी रात के बाद ही मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कपाट खुलते ही भगवान बदरी विशाल के जयकारों से बदरीनाथ धाम गूंज उठा। इस दौरान सेना के बैंड की धुन के साथ ही श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर करीब दस हजार श्रद्धालुओं की भीड़ थी। वहीं, राजभवन में विश्राम करने के बाद सुबह करीब सवा सात बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सुबह करीब सवा सात बजे सेेना के विशेष विमान से बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 8.25 पर उनके हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम में बनाए गए सेना के हेलीपैड पर लैंड किया। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पॉल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत भी थे।

unnamed (5)बदरीनाथ में राष्ट्रपति की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुबह करीब सवा सात से मंदिर परिसर को जीरो जोन कर दिया गया और मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं को हटा दिया गया। साथ ही आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रोक दिए गए थे। राष्ट्रपति के लौटने के बाद ही श्रद्धालु फिर से दर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को राष्ट्रपति आइजीएनएफए के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजभवन में रात बिताई। आज सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वह सीधे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचें और वहां से दिल्ली रवाना हुए।

यहां देखे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पहुंचे बद्रीनाथः

देवभूमि को बारी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब

सर्बियन डायरेक्टर गोरान पैसकलविच द्वारा निर्मित फिल्म देवभूमि जिसमें विक्टर बैनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया है, इस फिल्म ने ईटली के बारी फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल पैनोरामा कंपटिशन में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता है।

इस फिल्म मे हिन्दी, गढ़वाली व अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया हैं। पूरी फिल्म गढ़वाल के गुप्तकाशी क्षेत्र में शूट की गई है।फेस्टिवल में अवार्ड मिलने के बाद डायरेक्टर के काम को सराहा गया साथ ही एक बेहतरीन सिनेमा का प्रदर्शन करने के लिए भी बहुत वाह-वाही लुटाई गई। यह फेस्टिवल 23-29 अप्रैल के बीच ईटली में हुआ। ईटली में हुए इस फेस्टिवल में ज्यूरी ने दुनियाभर से आई लगभग 30 फिल्मों को चुना गया।

देवभूमि हिमालय के गांवों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐसी फिल्म है जिसमें पहाड़ के सामाजिक विषयों को दिखाया गया है जैसे कि जेंडर असमानताएं,जातिवाद आदि। इस फिल्म में गीतांजलि थापा, उत्तर बोआकार और वी.के शर्मा ने काम किया है।

प्रोफेसर ङी.आर पुरोहित जो इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन से लेकर पूरी शूटिंग तक रिसर्चर और स्क्रीप्ट कन्सल्टेंट के तौर पर जुङे रहें बतातें है, ‘फिल्म लगभग 50 दिनों तक गुप्तकाशी के पास देवल,त्यूनी, जागधार, सुराईटोटा गाँव मे शूट हुई, यह खिताब उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक पाजिटिव साईन है। इस अवार्ड से बहुत से डायरेक्टरस जैसे कि तिगमांशु धुलिया, विशाल भारद्वाज, संजयलीला भंसाली इन सभी को उत्तराखंड की वादियों को एक नये नजिरये से दिखाने का मौका मिलेगा, यहा बहुत से सामाजिक मुद्दे और थीम है जिन पर फिल्में बन सकती है।’

गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

0
रुद्रपुर के बगवाड़ा गांव के गुरुद्वारे में घुसकर देर रात दो युवकों ने गुल्लक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें दो युवक कैद मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की सुबह सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। गुरुद्वारे की गुल्लक (दानपात्र) गायब थी। यह खबर तेजी से फैली तो सिख समाज के तमाम लोग गुरुद्वारा पहुंच गए।

आप देख सकते है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जिसमें दो युवक चेहरे पर नकाब पहनकर गुरुद्वारा में घुसते दे रहे हैं। जिनमें से एक युवक के हाथ में सरिया है। इसके बाद का नजारा सीसीटीवी से गायब हो गया। संभवत: चोरी से पहले ही नकाबपोश युवकों ने कैमरे के साथ छेड़छाड़ की और उससे बचने के प्रयास किए। इस बीच सूचना पाकर बगवाड़ा पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी सीसीटीवी की फुटेज देखी। रुद्रपुर सीओ हिमांशु शाह का कहना है सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी की घटना रात एक से डेढ बजे के बीच हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज लेकर दोनों युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राजभवन में किया रात्रि भोज

0

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर आने के बाद उनके स्वागत में रात के भोजन का आयोजन किया गया।  राष्ट्रपति के राजभवन में आगमन के अवसर पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल डा कृष्ण कान्त पाल सहित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक चमोली, पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एस रामास्वामी व बाबा रामदेव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल डा.कृष्ण कान्त पाल के साथ सीएम त्रिवेंद्र,बाबा रामदेव व विधायक चमोली ने राष्ट्रपति को बद्रीनाथ रेप्लिका यानि मिनी बद्रीनाथ भेंट किया।