Page 780

अब तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके है बद्री-केदार के दर्शन

0

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। कपाट खुलने से लेकर अब तक 2,21,100 श्रद्धालु बदरी-केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसमें से 12,3,285 यात्री भगवान बदरी विशाल और 97, 815 यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन अाज तक कर चुके हैं।

श्री बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। मंगलवार को 15 हजार यात्रियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन कर, पुण्य लाभ अर्जित किए। यात्री प्रात: तीन बजे मंदिर की घंटी बजने के बाद लाइन में खड़े होकर भगवान नारायण के दर्शन कर रहे हैं।

यात्रियों की लंबी लाइन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात्रि 11 बजे तक भी यात्री भगवान के दर्शन कर रहे हैं। देश के अंतिम गांव माणा में पहुंचकर यात्री यहां ऊनी वस्त्रों की खरीदारी भी कर रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में सोमवार को 9,527 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं गौरीकुंड से 7000 यात्रियों का केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा हेली सेवाओं से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री केदार बाबा के दर्शनों को जा रहे हैं।

रोचक है प्रमोद का संग्रह, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराना है हसरत

0

हल्द्वानी के एक बिजनेस मैन ने अपना नाम लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने का दावा किया है। इस व्यापारी का कहना है कि आड नम्बरों की डिजिट में सबसे बड़ा लेनदेन उन्होंने किया है। जबकि इससे पहले मध्यप्रदेश के एक युवक ने 20426 बार इस तरह के लेनदेन को करके लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रमोद का दावा है कि उनके द्वारा 20610 बार इन आड नम्बरों के डिजिट पर ही लेनदेन किया गया है। लिहाजा उन्होंने पहले दर्ज हुए रिकार्ड को ब्रेक किया है।जिससे उनका नाम भी लिम्बा बुक में दर्ज होना चाहिए।

नैनीताल के रहने वाले प्रमोद कुमार गोल्डी हल्द्वानी में रहते हैं जहां प्रमोद कुमार व्यापार करते है। उन्होंने लम्बे समय से बैंक से ऐसे डिजिट में लेनदेन किया गया हौ जो सभी को हैरान कर दें- 11,33,99,111,333,1111 आदि।  जी हां ये आसान भी नहीं था। प्रमोद को इसके लिए कई चुनौतियों का भी सामना करना पडा। बैंक ने कई बार इस तरह के लेनदेन से इन्कार किया और लेनदेन ना करने की वजह बैंक के नियम बताये मगर हिम्मत ना हारते हुए प्रमोद ने आरटीआई के तहत आरबीआई से सूचना मांगी जिसमें लम्बी मशक्तत के बाद प्रमोद को सफलता मिली और आरबीआई ने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक इस तरह के डिजिट में लेनदेन से इन्कार नहीं कर सकता। जिसके बाद आरबीआई के आदेश दिखाकर प्रमोद कुमार ने अपना लेनदेन शुरु कर दिया। जिसके बाद प्रमोद ने कुल तीस लाख रुपये का लेनदेन इसी प्रकार के डिजिटस में किया है।

अब तक प्रमोद ने बैंक से 30 लाख निकालें और जमा किये हैं जिनकी संख्या रुपये 11, 22, 33, 44, 55, 66, 77, 88, 99, 111, 222, 333, 444, 555, 666, 777, 888, 999, 1,111, 2,222, 3,333, 4,444, 5,555, 6,666, 7,777, 8,888, 9,999, 11,111, 22,222, 33,333, 44,444, 55,555, 66,666, 77,777, 88,888 and रुपये 99,999 हैं।

चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि प्रमोद पिछले 40 सालों से पुराने नोटों का संग्रह कर रहे हैं। उनके पास आठ लाख के दुर्लभ और पुराने नोट सुरक्षित रखे गये हैं।प्रमोद कुमार ने इकोनामिकस से पीएचडी की है और उनके पास कुछ ऐसे भी नोट है जिनका सिक्वेंस बेहद आकर्षक है, जैसे 101, 786, 420, 100,2016,9999 और भी कई है।

अपने इसी दुर्लभ संग्रह के लिए भी प्रमोद ने लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।

 

डीएम के तबादले पर आक्रोश

0

बागेश्वर के जिलाधिकारी के तबादले के विरोध में बागेश्वर के लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक के आवास के समक्ष धरना भी दिया।  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का तबादला रद करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलन कर रहे हैं। इस मांग को लेकर बाजार बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं।

आक्रोशित लोग विधायक चंदन राम दास के आवास पहुंचे और मकान के बाहर धरना दिया। साथ ही लोगों ने शिक्षण संस्थाओं को भी बंद कराया। उनका कहना था कि यदि तबादला रद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस बीच लोगों को सूचना मिली कि जिलाधिकारी तबादले के तहत  घर का सामान रुद्रप्रयाग ले जा रहे हैं। इस पर आंदोलन करने वाले उनके घर पहुंच गए और इसका विरोध किया। उन्होंने सामान से लदे वाहनों को भी रोका।

मालकिन की लूटी नौकर ने अस्मत

0

सिलाई की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने मालिक की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सीमांत क्षेत्र में ऐसी शर्मनाक घटना होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खटीमा के गौटिया निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मोहल्ले में ही दर्जी की दुकान है। उसकी दुकान पर मोहल्ले का ही शाहरुख भी काम करता है। महिला के मुताबिक तीन दिन पूर्व उसका पति बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था। रात में उसका नौकर दुकान बंद करने के बाद घर आया और उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक डर की वजह से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। रविवार को जब पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।

पुलिस ने इस मामले पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

तेन्दुए से भिड़ा किसान

0
खेत में पानी लगा रहे किसान पर सोमवार सुबह तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।यह घटना रामनगर की है, किसान अपने कुत्ते को तेंदुए से बचाने का प्रयास कर रहा था। खेतों में काम कर रहे लोगों के शोरगुल से तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची तो तेंदुए ने वन कर्मी और दो शिकारियों पर भी हमला कर दिया। दस घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद वह पिंजरे में आ सका। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
घटना तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के गांव जीतपुर टांडा गांव की है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुखदेव सिंह खेतों में पानी लगा रहे थे। पास में उनका कुत्ता भी था। अचानक तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। सुखदेव ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुआ उन पर हमलावर हो गया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग चिल्लाते हुए वहां पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। आनन-फानन में सुखदेव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। उधर, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

अब पहाड़ी फसल से तैयार होगा मंदिर का प्रसाद

0

आईडीएस संस्था ने रैनॉसा इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एवं टेकनोलॉजी के मदद से स्थानीय कृषि उत्पाद जैसे चौलाई, मक्की, अखरोट, घीं, गुङ आदि से मन्दिर का प्रसाद तैयार करना और मन्दिरों में इसको बांटने के लिए धार्मिक संस्थाओं से इजाजत लेने, की पहल,आईडीएस संस्था के भरत पटवाल ने की है। स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा और युवाओं/महिलाओं के रोजगार की तलाश में पलायन रोकने के लिए गांव में स्वयं सहायता समूह भी बनाये है। इन सभी समूहों को प्रसाद तैयार करने में टेक्नीकल ट्रेनिंग उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद् के माध्यम से आईडीएस द्वारा दिया जायेगा। उत्तराखंड के सभी धार्मिक पर्यटक स्थलों में बाजार से बनीं ईलायची दाना प्रसाद के रूप में बांटी जाती थी, जबकि पहाड़ी जैविक फसल के उत्पादों से बनें प्रसाद के चढ़ावे के रूप में बहुत सम्भावनायें है, यह कहना है आईडीएस संस्था के भरत पटवाल का।

283974ed-a9c0-4ab4-8a26-00992115b00c

टेक्नीकल लेवल पर ट्रेनिंग लेने के बाद युवाओं/महिलाओं के समूह खुद प्रसाद तैयार कर बेचने का रोजगार शुरु कर सकेगें। इस कड़ी में सबसे पहले लाखामण्डल में तीन दिन की ट्रेनिंग हो चुकी है, जिसमें 15 महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद 11 मई 2017 से  हनोल, सेम-मुखेम, मुखवा, कालीमठ, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, नीलकंठ, नीलकंठ, जागेश्वर, देवीधूरा, कटारमल आदि मंदिरों में अगले एक महीने के अंदर ट्रेनिंग दि जानी है।

साथ ही प्रसाद की पैकेजिंग के लिए पॉलिथीन की जगह पर्यावरण फ्रेंडली सामग्री जैसे जूट के बैग भी बनाए जाऐंगे। ट्रेनिंग टीम में चन्द्रमोहन थपलियाल, सचिन रावत, संतोष चमोली, कल्पना, परमेश्वरी रावत और ट्रेनिंग करने वालों में देविन्द्रा, बीना भट्ट, रीना गौड़, शीला देवी, टीकाराम नौटियाल, बारूदत्त, सचिदानन्द, गोविन्दराम नौटियाल लोगों ने भाग लिया।

फिल्मों की चहेती ”मां” अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

बॉलीवुड और टीवी की जानीमानी ‘मां’ और ‘सास’ बनने वाली एक्‍ट्रेस रीमा लागू का बीती रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्‍होंने रात 3 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। रीमा लागू को तबियत खराब होने के चलते पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह 59 वर्ष की थीं। राजश्री प्रोडक्‍शन की कई फिल्‍मों में सलमान खान की मां के रूप पर रीमा लागू नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा उन्‍हें टीवी पर सुपरहिट सीरियल ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘तू तू मैं मैं’ के किरदारों के लिए जाना जाता है। रीमा लागू हिंदी के अलावा मराठी फिल्‍मों का भी हिस्‍सा रही थीं। इन दिनों वह टीवी सीरियल नामकरण में नजर आ रही थीं।उनका अंतिम संस्‍कार आज मुंबई में किया जाएगा। रीमा लागू अपनी बेटी मृणमयी के साथ रह रही थीं, जो खुद भी एक एक्‍ट्रेस है। रीमा लागू के निधन की जानकारी राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे और फिल्‍ममेकर कुणाल कोहली ने दी है।

इन दिनों स्टार प्लस के “नामकरण” सीरियल में दयावंती मेहता के किरदार में नज़र आ रही थी रीमा लागू। बॉलीवुड में शोक की लहर, कई फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक।

गंगोत्री-यमनोत्री अौर केदारनाथ धाम बना विदेशी श्रद्धालुओं की पहली पसंद

28 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा अपने चरम पर है, इस साल देश के कोने-कोने से लेकर सात समंदर पार से भी श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनने ऋषिकेश पहुँच रहे है। देशी-विदेशी श्रद्धालुयों में यात्रा के प्रति उत्साह साफ देखा जा रहा है,यही कारण है कि विदेशी श्रद्धालु चार धाम यात्रा से जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे है। उत्तराखंड में आस्था की यात्रा सुचारु रुप से चल रही है, देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री-यमनोत्री-केदारनाथ और बदरीधाम की यात्रा करने पहुँच रहे है। 28 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अभी तक दो लाख से ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके है और ये आंकड़ा रोज़ाना बढ़ रहा है। इस बार चारों धामों की यात्रा को करने के लिए देशी के साथ साथ विदेशी यात्रियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। विदेशी श्रद्धालु सात समुंदर पर से यात्रा का हिस्सा बनने के लिए देवभूमि पहुँच रहे है । विदेशी श्रद्धालुयों की माने तो उन्हें यहां का शांत वातावरण बेहद पसंद आता ओर वो यहां इस पवित्र यात्रा के गवाह बनने आये है।

01

वहीं बॉयोमेट्रिक आंकड़ों की तरफ देखा जाए तो यात्रा के शुरुवात से अभी तक 1700 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके है और रोज़ाना विदेशी श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। बॉयोमेट्रिक अधिकारी प्रेमानंद ने बताया कि इस साल विदेशी यात्रियों में भी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है और यात्री बड़ी संख्या में यमनोत्री-गंगोत्री धाम के लिए निकल रहे है। यात्री अमेरिका-कनाडा-इटली से इस यात्रा को पूरा करने के लिए यहां का रुख कर रहे है।देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा जहां आस्था के रूप में अपनी पहचान रखती है वहीं विदेशी श्रद्धालु आस्था के साथ साथ उत्तराखंड की खूबसूरती का आनंद लेने भी आ रहे है। गंगोत्री-यमनोत्री ओर केदारनाथ ट्रैक विदेशी श्रद्धालुयों की पहली पसंद बन रहा है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री अनिल माधव दवे का निधन

0

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरूवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था, उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था। उनका निधन मेरा निजी नुकसान है। उन्हें लोग जुझारू लोक सेवक के तौर पर याद रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वह काफी जुझारू थे।

दवे का जन्म छह जुलाई 1956 को उज्जैन के भदनगर में हुआ था। इंदौरा के गुजराती कॉलेज से एम कॉम करने वाले अनिल शुरुआत से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे और नर्मदा नदी बचाओ अभियान में काम कर रहे थे। वह राज्यसभा में साल 2009 मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

जल संसाधन समिति और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार समिति में भी थे। ग्लोबल वार्मिंग पर संसदीय समिति के भी वह सदस्य रह चुके हैं।

 

2310 करोड़ की कमाई का लक्ष्य है नई आबकारी नीति से

0

बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने राज्य के लिये नई आबकारी नीति की घोषणा कर दी। इसके तहत:

  • साल 2017-18 के लिये आबकारी विभाग के लिये 2310 करोड़ की कमाई का लक्ष्य रखा गया है। साल 2016-17 के लिये ये आंकड़ा 1905.7 करोड़ रहा।
  • हर जिले में इस लक्ष्य को आवाश्यकता अनुसार बांटा गया है। 
  • राज्य के 4 मैदानी जिलों को छोड़कर 9 जिलों में देशी/विदेशी/बीयर की दुकानों के खुलने का समय 12.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक और मैदानी जिलों में देशी/विदेशी/बीयर की दुकानों के खुलने का समय 10.00 से रात 10.00 बजे तक होगा।
  • एम.आर.पी. में सैस 02 प्रतिशत लिया जायेगा, जिसमें से एक प्रतिशत सड़क सुरक्षा हेतु तथा एक प्रतिशत सामाजिक सुरक्षा के लिये लिया जायेगा।
  • शराब की खरीद पर दुकानदार को कम्प्यूटर रसीद देना अनिवार्य होगा और दुकान में स्वैप मशीन रखना भी अनिवार्य होगा।
  • ओवर रेट के प्रकरण बार-बार पाये जाने या दुकानदार द्वारा कम्प्यूटर प्रिन्टेड रसीद न देने पर छठे उल्लंघन में दुकान निरस्त कर दी जायेगी।
  • जी.एम.वी.एन. और के.एम.वी.एन. को अपने गेस्ट हाउसों  के लिये बार लाइसेंस पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

राज्य के लिया शराब से होने वाली कमाई एक बड़ा आमदनी का जरिया है। वहीं लंबे समय से राज्य के कई इलाकों में शराब बंदी की मुहिम रफ्तार पकड़ रही है। ऐसे में सरकार ने दोनों पक्षों को साथ लेकर चलने की कोशिश तो की है लेकिन ये कोशिश लोगों को कितना सुहाती है ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।