Page 775

पुलिस पर ताना तमन्चा

0

सुल्तानपुर पट्टी ढाबे पर खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और तमंचा तान दिया। इससे ढाबे पर भगदड़ मच गई। पीड़ित ढाबा स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर पिपलिया, बाजपुर, क्षेत्र में स्थित फतेह सिंह के पंजाबी ढाबे पर रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे कुछ युवक खाना खा रहे थे। इसी ढाबे पर उप्र क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी भी आ गए। किसी बात पर युवकों की इन पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि इससे गुस्साए युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल लिया जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक जा चुके थे। इस मामले में ढाबा स्वामी कश्मीर सिंह ने चार युवकों के खिलाफ नामजद व 10 अन्य के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद माजिद, साजिद व सलीम  को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरा नामजद युवक नाजिम व अन्य अज्ञात लोग गिरफ्त से बाहर हैं। इधर मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

यहां देखे सीसीटीवी फुटेजः

उत्तरकाशी डीएम की पाठशाला

0

डीएम डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज में कक्षा 12 ‘ब’ के छात्रों को जीव विज्ञान विषय पढाया।डीएम ने कहा कि जीव विज्ञान उनकी पसंदीदा विषय है। कहा कि बच्चों को जीव विज्ञान पढाने से बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ओैर अधिक मजबूत हो सकते है। कहा कि प्रत्येेक सप्ताह वह एक घण्टे बच्चों को पढायेेंगे।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार डीएमडाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव प्रातः 9ः45 बजे अपने आवास से कुछ ही मीटर दूरी पर स्थित राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज, उत्तरकाशी में पहुंचे जहां कक्षा 12 ‘ब’ के कक्षा में प्रवेश कर वहां उपस्थित बच्चों को जीव विज्ञान विषय की वादन में वंशागति का आणविक आधार नामक पाठ को पढ़ाना प्रारंभ किया। जिसमें जिलाधिकारी ने बच्चों को डीएनए, आनुवंषिक पदार्थ की खोज, आरएनए, अनुलेखन, आनुवंशिक कूट, स्थानान्तरण, जीन अभिव्यक्ति का नियम, मानव जीनोम परियोजना एवं डीएनए फिंगर प्रिंट आदि बिन्दु पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाया। उन्होने कक्षा को रोचक बनाने के लिए बच्चों से अक्रमिक रूप से प्रश्न, प्रति उत्तर भी पूछते रहे। जिससे उपस्थित बच्चे अग्रेसित होकर पढ़ाये जा रहे विषय सेे लाभान्वित होने के लिए उत्सुक दिखें।

विद्यालय में छात्र आजाद नेगी , अजय कुमार, अजय मोहन, अंकित गुसांई मनीष सिह, राजन पंवार, रविन्द्र लाल आदि ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हमारे कक्षा में आकर हमें पढाना यह अपने आप मे बडी बात है। हमारी कक्षा खुशनशीब है, जिलाधिकारी द्वारा पढाये जा रहे हर बिन्दु को हम याद रखेंगे।

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आर. कुशवाह, प्रधानाचार्य सी.एल.शाह, प्रवक्ता जीव विज्ञान प्रभाकर सहित अध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

कोर्ट में बहस के दौरान भिड़े वकील

0

एक अधिवक्ता ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।खटीमा में एपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।

पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता लालाराम ने कहा कि सोमवार दोपहर वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में गए थे। इसी दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी ने उन्हें धक्का दिया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। कुछ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद कोतवाली में प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

कुमाऊं में पहला रोटी बैंक

0

रुद्रपुर शहर के फुटपाथों पर रोटी के लिए मांग-मांग कर गुजारा करने वालों का पेट अब रोटी बैंक भरेगा। लोकसेवा समिति ने इसका बीड़ा उठाया है। इसके लिए संस्था ने नगरवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की।

गरीबों के लिए यह संस्था देवदूत बनकर आई है। यह बैंक सिह कॉलोनी की गली नंबर 4 में खुलेगी। इस वक्त संस्था की टीम निम्न जीवन जीने वाले गरीबों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उनको भोजन दिलाया जाएगा। चिह्नीकरण के बाद उनको एक कार्ड दिया जाएगा, जिसको दिखाते ही पदाधिकारी उनको भोजन उपलब्ध करा देंगे। संस्था के भोजन देने का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक भोजन के पैकेट दिलाएगी। इस दौरान शादियों, होटल और ढाबों पर जो खाना बच जाता है वह भी गरीबों के हितार्थ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए होटल, ढाबों और मैरिज हॉलों से संपर्क साधा जा रहा है।

संस्था अध्यक्ष यशपाल घई ने बताया कि रोटी बैंक का शुभारंभ 23 मई को सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री अरिवंद पांडेय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर सोनी कोली व डीएम नीरज खैरवाल मौजूद रहेंगे।

जिलों में हर महीने होगी समीक्षा बैठक-सीएम

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के लिए तैनात प्रभारी मंत्रियों को उनके जनपदों में प्रति माह समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन समीक्षा बैठकों में जनपदों में विकास योजनाओं के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सभी प्रभारी मंत्रियों को जनपद स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन जनता दर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी डीएम अपने अपने जनपदों में इन जनता दर्शन कार्यक्रमों के मुख्य समन्वयक होंगे।

डीएम का आदेश, जीन्स-टीशर्ट में नहीं आएगा कोई कर्मचारी ऑफिस

0

डीएम टिहरी ने सभी विभागों के कर्मचारियों को पैंट-शर्ट पहनकर ऑफिस में आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी कर्मचारी पैन्ट शर्ट पहन कर ऑफिस आयें। पैन्ट शर्ट पहनने से शिष्टाचार झलकता है। जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के कर्मचारियों के लिये आदेश निकाले कि सभी कर्मचारी पैन्ट शर्ट पहन कर ही ऑफिस में आये क्योकि पैन्ट शर्ट पहनकर शिष्टाचाार झलकता है। साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अब कोई भी कर्मचारी ऑफिस में जीन्स-टी शर्ट पहनकर नहीं आयेगा

पत्नी के प्रेमी की हत्या

0
पतरामपुर, जसपुर में अवैध संबंधों के चलते चाकू घोंपकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि ग्राम पतरामपुर निवासी रामसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पड़ोसी नरेंद्र पुत्र गनेसा, बबलू, त्रिभान  पर 18 मई की रात उसके पुत्र राजपाल उर्फ राजू (36) की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर चौराहे के पास नरेंद्र और बबलू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करा लिया। हत्यारोपी
नरेंद्र ने बताया कि वह टेंट लगाने और मजदूरी का काम करता है।
राजू के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। उसे लेकर उसमें और उसकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बताया कि एक माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई और राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी। कुछ दिन पूर्व वह एक शादी में गया था, रात में जल्दी घर पहुंचा तो बच्चे सो रहे थे, लेकिन पत्नी गायब थी। उसके दरवाजा खटखटाने के काफी देर बाद पत्नी ने दरवाजा खोला और अवैध संबंध की बात को स्वीकार किया।

चार धाम यात्रा में यात्रियों का आंकड़ा 6 लाख के पार

27  अप्रेल  को शुरू हुई उत्तराखंड चार धाम यात्रा ने रफ़्तार पकड़ना शुरु कर दिया है। यात्रा को शुरु हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और चारों धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुँच चुका है।यात्रा के लिए लगातार तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में  निकल रहे है , हालंकि यात्रियों की बढ़ती संख्या ने बसों की कमी भी बढ़ा दी है जिससे लोगों को थोड़ा मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। 2017 की चार धाम यात्रा के शुरुआत से ही उत्तराखंड में यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यात्रा को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है लेकिन अभी  चार धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुँच चूका है। यात्री बड़ी संख्या में यमुनोत्री-गंगोत्री बद्रीनाथ और केदारनाथ  के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

2017  की यात्रा के शुरुआती आंकड़ों में एक बार फिर उत्तराखंड में ठप्प पड़े पर्यटन व्यवसाय में गति ला  दी है।चार धाम यात्रा  में जाने वाले यात्रियों का उत्साह बढ़ चढ़ के दिख रहा है ,यात्री एक बार  फिर पहाड़ो का रुख करने लगे है,हालांकि जिस तरह से यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उससे प्रशासन के सामने बसों की कमी की समस्या भी पैदा हो रही है जिससे चार धाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को थोड़ी समस्या उठानी पड़ रही है।

 

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा,5 लोगों की मौत

0

छड़ा काकड़ीघाट खैरना के पास गाड़ी संख्या यू.ए12 7108 टैंम्पो ट्रेवलर जो कि जागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी पर पहाड़ से मलबा पत्थर गिरने से 5 महिलाओं की मौत है तथा 3 घायलों में से 2 को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और 1 को सामुदायिक अस्पताल गरम पानी रेफर किया गया है। बस में कुल 25 लोग सवार थे।यात्री पदमपुर कोटद्वार के निवासी थे। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गरम पानी में भेजा गया है।

सूचना के अनुसार मरने वालों का विवरणः

  • रुकमा देवी पत्नी इंद्र सिंह उम्र 71 वर्ष
  • रानी नेगी पत्नी सुदवीर सिंह उम्र 38 वर्ष
  • श्रीमती गोदामी देवी उम्र 38 वर्ष

 

देहरादून के पेट्रोल पम्पो में चिप के जरिये घटतौली,छापेमारी कर 5 पंम्प के नोजल सीज

0

यूपी में लखनऊ के बाद अब देहरादून में भी पेट्रोल पम्पों में इलेक्ट्रॉनिक्स चिप के जरिये घटतौली की शिकायत आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिसके बाद सोमवार देहरादून के हरिद्वार रोड में कई पेट्रोल पम्पो में जिला प्रशासन और डीएसओ द्वारा सयुक्त छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान घटतौली में सुपर फिलिंग स्टेशन नाम के एक पम्प के नोजल को सीज कर दिया। इससे पहले बीते शनिवार में भी प्रशासन और डीएसओ की सयुक्त जांच कार्यवाही में तीन पेट्रोल पम्प घटतौली के दायरे में आये थे, जिसके बाद तीनों पम्पो के नोजल सीज कर विभागीय कार्यवाही कर दी गई।

अब तक घटतौली के मामलें में देहरादून के 20 पेट्रोल पंपों में जांच की गई है। जिसमे से अब तक 5 पंपों पर सीज के साथ कार्यवाही की गई है। वही जिलापूर्ती अधिकारी पी एस पांगती ने बताया कि आज भी मोहकमपुर क्षेत्र में एसडीएम सदर के साथ मिलकर टीम द्वारा पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई जिसमें सुपर फिलिंग स्टेशन पर नोज़ल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उसको जब्त कर सीज़ कर दिया गया है। देहरादून जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।