मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है राज्य गठन के 17 वर्षों में पहली बार बन्दी रक्षकों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। रिक्रूट बन्दीरक्षकों को 20 फरवरी 2017 से 03 माह का प्रशिक्षण 40वी. वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में दिया गया इसके बाद इन्हें 3 माह का कारागारों में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए सुरक्षाबल की अनिवार्य आवश्यकता है। आज अधिकारियों एवं जवानों का दायित्व सुरक्षा के साथ ही जनता एवं कैदियों का हृदय परिर्वतन कर सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना भी है। प्रशिक्षण में बन्दी रक्षकों को योग, रचनात्मक कार्यों, भारतीय संविधान, आई.पी.सी., सी.आर.पी.सी., अनुशासनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 प्रशिक्ष्णार्थियों को पुरस्कृत भी किया।मुख्यमंत्री ने ली 40वीं वाहिनी पी.ए.सी. के दीक्षान्त परेड की सलामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है राज्य गठन के 17 वर्षों में पहली बार बन्दी रक्षकों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। रिक्रूट बन्दीरक्षकों को 20 फरवरी 2017 से 03 माह का प्रशिक्षण 40वी. वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में दिया गया इसके बाद इन्हें 3 माह का कारागारों में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए सुरक्षाबल की अनिवार्य आवश्यकता है। आज अधिकारियों एवं जवानों का दायित्व सुरक्षा के साथ ही जनता एवं कैदियों का हृदय परिर्वतन कर सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना भी है। प्रशिक्षण में बन्दी रक्षकों को योग, रचनात्मक कार्यों, भारतीय संविधान, आई.पी.सी., सी.आर.पी.सी., अनुशासनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 प्रशिक्ष्णार्थियों को पुरस्कृत भी किया।उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती में लंबाई में मिलेगी छूट
नई दिल्ली स्थित सेना भवन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सेना के चीफ ऑफ द् आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत से मुलाकात की। इससे पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी 14 मार्च को आर्मी चीफ से सेना भवन में मिले थे। उन्होंने रिटार्यड सैन्य कर्मियों की चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक सुविधा, कुमांऊ एवं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सेना भर्ती हेतु लम्बाई में छूट प्रदान किये जाने, अखरोट एवं चिलगोजा इत्यादि के पेड़ों को लगाने जिससे पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सक्षम कदम उठाने, गोरखा भर्ती का एक केन्द्र देहरादून में एक बार फिर शुरु करने की मांग उठाई गयी थी।
विधायक जोशी ने आर्मी चीफ जरनल रावत का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए अखरोट, चिलगोजा एवं फलदार पेड़ लगाने की पहल की है और सेना द्वारा उनके निवेदन पर 40 लाख पेड़ लगाये जाने हैं और इसमें से 4 लाख पेड़ लगाये जा चुके हैं। जिससे कि पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को अर्थिकी से जोडा जा सके और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके। उन्होनें बताया कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवा हर मामले में फिट होने के बावजूद अकसर सेना भर्ती में लम्बाई कम होने की वजह से चुक जाते हैं। कुमांउ एवं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सेना भर्ती हेतु लम्बाई में छूट प्रदान की जाए। कहा कि राज्य से गोरखा भर्ती के तीनों सेंटरों को राज्य के बाहर स्थानान्तरित कर दिया गया है जबकि उत्तराखण्ड राज्य में गोरखा समुदाय से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की संख्या कम नहीं हैं। गोरखा भर्ती का एक केन्द्र देहरादून में फिर से शुरु किया जाए।
जनरल रावत ने कहा कि सेना भर्ती में लम्बाई का मुद्दा रक्षा मंत्रालय और सेना के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका लाभ उत्तराखण्ड के युवाओं को मिलने लगेगा। गोरखा भर्ती सेंटर खोले जाने की मांग पर जनरल रावत ने कहा है कि शीघ्र ही सेना में गोरखा युवाओं की भर्ती बढ़ाने के लिए देहरादून में भर्ती सेंटर शुरु किया जाएगा।
दून पुलिस को मिला स्मार्ट पुलिस अवार्ड
बीते गुरुवार को फिक्की (फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्री) ने फिक्की आडिटोरियम ,दिल्ली में आयोजित स्मार्ट पुलिस अवार्ड एंड कांफ्रेंस/अवार्ड सेरेमनी के कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) को इस साल का फिक्की स्मार्ट पुलिस का अवॉर्ड “रोड सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट” के सम्बन्ध में दिया गया जिसमें सीपीयू की पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी, वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार को फिक्की की तरफ से पुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
जिसमें श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार महोदया को पुलिस अधीक्षक (सीपीयू) नोडल अधिकारी को सड़क सुरक्षा एंव यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये पुस्कृत किया गया जिसमें सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) को देश के विभिन्न राज्यो के पुलिस बलों तथा अर्द्ध सैनिक बलो से प्राप्त 133 प्रविष्टियों में सें फिक्की द्वारा स्मार्ट पुलिस अवार्ड एंड कांफ्रेंस/अवार्ड सेरेमनी के लिए उत्तराखण्ड़ पुलिस के सिटी पेट्रोल यूनिट को चुना गया ।
दमदार किरदार में दिखेंगी अल्मोड़ा की रुप दुर्गापाल
टीवी की दुनिया में खास पहचान बना चुकीं उत्तराखंड की बेटी रूप दुर्गापाल अब धारावाहिक ‘वारिस’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उन्हें लीड निगेटिव रोल मिला है। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में उनकी एंट्री 25 मई को होगी। इससे पहले भी रूप कई सीरियल में निगेटिव किरदार निभा चुकी हैं।
मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गा पाल ने बताया कि वारिस की कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। इसमें उनकी भूमिका साक्षी की है, जिसकी बचपन में राज से सगाई हो गई थी। साक्षी मॉडर्न होने के साथ संस्कारी भी है, लेकिन अभी तक उसे पता नहीं है कि राज कहां है।
उसी तलाश में वह दिल्ली से राज के गांव पहुंचती है और पता चलता है कि राज की शादी हो चुकी है। इसके बाद साक्षी परेशान रहने लगती है और वह बस राज को पाना चाहती है। यह चाहत ही साक्षी को धीरे-धीरे बदल देती है। जब लगता है कि राज को ऐसे नहीं हासिल किया जा सकता है तो वह निगेटिव भूमिका में आ जाती है।
उन्होंने बताया कि सीरियल की स्क्रिप्ट बेहद दिलचस्प है और वह शूटिंग का लुत्फ उठा रही हैं। रूप का कहना है कि रोल के निगेटिव या पॉजीटिव होने से फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वह समर्पण के साथ पूरी करती हैं।
रूप इससे पहले ‘गंगा’, ‘बालिका वधु’, ‘स्वरागिनी’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘इच्छाधारी नागिन’, ‘अकबर-बीरबल’ और ‘बालवीर’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
नहीं बख्शे जाऐंगे एनएच-74 के दोषी- त्रिवेंद्र सिंह रावत
एनएच-74 के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले के मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के पत्र को लेकर मचे बवाल के बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एनएच-74 घोटाले में किसी भी दोषी अधिकारी छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इस मामले में जांच के फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।
विभिन्न मामलों में केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ चर्चा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी में भ्रष्टाचार के मामले में स्पष्ट कहा कि है कि कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुकी है और इस फैसले पर कोई पुनर्विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कायम है।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इस मामले में एनएच अधिकारियों की आपत्ति के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से राज्य सरकार को एक पत्र लिखे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही राज्य सरकार के इस मामले में बैकफुट पर आने की बात की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मसूरी बना देश का पहला कैशलेस हिल स्टेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी कैश लेस योजना के तहत मसूरी देश का प्रथम कैशलेस हिल स्टेशन बन गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के प्रथम कैशलेस हिल स्टेशन ‘‘डिजिटल मसूरी’’ का शुभारम्भ किया। ये काम राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के सयुंक्त प्रयासों से किया गया है। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि “कैशलेस व्यवस्था की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए मसूरी देश का प्रथम कैशलेस हिल स्टेशन बन गया है। अब मसूरी में आधार आधारित आॅन लाइन लेनदेन, भीम एप, ई वाॅलेट आदि सभी आॅन लाइन नकदी का लेनदेन की सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही इस सुविधा के सुरु होने से पर्यटकों और दुकानदारों को सुविधा होगी ।साथ ही हम आगे भी कई जगहों को कैशलेश बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे है।”

हालांकि मसूरी के होटल व्यापारी इस पहल से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखे। जैसे कि मसूरी होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आर.एन माथुर ने कहा कि “सरकार बहुत से नए-नए स्कीम और आइडियो की घोषणा करती है लेकिन उनमें से कितने सफल होते हैं?” उन्होंने कहा कि “मुझे पता है कि हर कोई चाहता है देश डिजीटल बने लेकिन यह प्लान कहा तक प्रेक्टिकल है देखना यह होगा। यह बिल्कुल ऐसा ही दिखाई पड़ता है जैसे देहरादून एक स्मार्ट सिटी बनना चाहता है लेकिन क्या उसके मुताबिक काम हो रहा है?”
यह प्लान शायद सबसे मुश्किल उनके लिए होगा जो छोटे दुकान वाले है,जिसमें से ज्यादातर पढ़े लिखे नहीं है। जैसे कि किशन मुरेना जो अपने चार लोगों की टीम के साथ हैंडमेड जूते बनाते और आने वाले टूरिस्ट के बीच बहुत मशहूर है। किशन कहते हैं कि “मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं और मेरे पास एक बेसिक फोन है और मैं तो जानता भी नहीं कैशलेस का मतलब क्या होता है, और मुझे कैसे पता चलेगा कि लोगों ने पेमेंट कर दी कि नहीं। मुझे लगता है कि सरकार को हमारे बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कुछ करना चाहिए ना कि हमें और परेशान करना चाहिए।”
मौजूदा हालात देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ,सरकार के कैशलैस इंडिया बनाने का सपना तो सही है लेकिन बिना सही तैयारियों के इसका जमीन पर असर दूर की कौड़ी है।
30 मई को आएगा उत्तराखंड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख तय कर दी है। बोर्ड 30 मई को रिजल्ट का ऐलान करेगा। उत्तराखंड बोर्ड ने यह फैसला बुधवार को लिया।
- जिन छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी, वे इस लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तराखंड बोर्ड के अधिकारियों ने बैठक की थी और 29 या 30 मई को रिजल्ट घोषित करने के संकेत दिए गए थे। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परिक्षाएं 18 मार्च से 10 अप्रैल तक कराई गई थीं। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 मार्च से 10 अप्रैल तक चली थीं।
15 दिन बाद शुरू हुए थे एग्जाम
फरवरी में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 15 दिन बाद शुरू हुई थीं। इसके साथ ही मूल्यांकन का कार्य भी 30 केंद्रों पर 17 अप्रैल से 2 मई तक चला था। बता दें कि प्रत्येक वर्ष तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देते हैं।
अल्मोड़ा में फटा बादल,टीमें रवाना
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादल फटने की घटना सामने आई है यह घटना अल्मोड़ा के चौखुटिया इलाके में हुई है। प्रथम दृष्टया जो जानकारी हासिल हुई है उसके अनुसार पहले तो भारी बारिश हुई और जिसके बाद ओलावृष्टि भी हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण बादल फटने जैसी घटना सामने आई है जिसके बाद पूरे इलाके के गदरे नाले में उफान उठ गया है।
हालांकि प्रशासन के पास इस तरह की कोई जानकारी नही है कि इस तबाही से किसी की जानमाल का नुकसान हुआ भी है या नही ।अल्मोड़ा जिले की एसपी रेणुका देवी ने फ़ोन पर बताया है कि ये इलाका रेवेन्यू क्षेत्र में आता है ।और शहर से काफी दूर है इस लिए टीम को रवाना किया है ।और कुछ घण्टो में टीम मौके पर पहुँच जाएगी
दुर्धटनाऐं रोकने के लिये दिये गये टिप्स
23 मई को जनपद उत्तरकाशी के नालूपानी के निकट बस दुर्घटना को गम्भीरता से लेते हुये श्री राम सिंह मीना, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिये पूरे जनपद प्रभारियों को निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैः-
- ओवर स्पीडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाकर स्पीड रडारगन/लेजर स्पीडगन से वाहनों की सघन चैकिंग की जाये।
- ओवर लोडिंग वाहन चलाने के कारण भी राज्य में काफी संख्या में दुर्घटनाएं घटित हुई है अतः ओवर लोडिंग वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की नियमित चैकिंग करते हुये कार्यवाही की जाये।
- नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की एल्कोमीटर/ब्रीथ एनालाईजर आदि से चैकिंग करते हुये वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्र्तगत कार्यवाही के साथ अन्य बैधानिक कार्यवाही भी अमल में लायी जाये।
- दुर्घटना सम्भावित स्थलों का चिन्हीकरण करते हुये तथा चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पर पीडब्लूडी, एनएच (स्टेक होल्डर) आदि विभागों से समन्वय स्थापित कर गति सीमा /चेतावनी बोर्ड लगाये जाये।
- चारधाम यात्रा में चलने वाले अनुबंधित बस/ट्रैकर चालकों का निर्धारित समय से पूर्व यात्रा समाप्त करने का उद्देश्य रहता है, जिस कारण वह वाहन तेजी, लापरवाही एवं नींद में चलने के कारण दुर्घटनायों की संभावना बनी रहती है। इस प्रकार के अनुबंधित बस/ट्रैकर वाहन चालकों के निर्धारित की गई टाइम शेड्यूल को चैक किया जाये तथा निर्धारित समय से पूर्व यात्रा समाप्त करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।
- वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाये।
- जिन स्थानों पर अधिक सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं तथा वहाँ पर क्रैश बैरियर, पैरापिट नहीं है तो सम्बन्धित स्टेक होल्डर जैसे पीडब्लूडी, एनएच आदि को सूचना दी जाये जिससे इन स्थलों पर पैरापिट आदि लगाये जा सके।
- चारधाम यात्रा मार्ग से जुडे़ जनपदों में रात्रि 21.00 बजे के बाद यात्रा एवं सवारी वाहनों को किसी भी दशा में चलने की अनुमति न दी जाये।
चारधाम यात्रियों को अगले 48 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
चारधाम यात्रा के दौरान हादसों के बीच मौसम विभाग ने सरकार को अलर्ट किया है कि वे यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को वो ये एडवाइजरी जारी करें कि बारिश के होने पर वो सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि चारधाम यात्रा के पड़ाव में चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग सहित नैनीताल जैसे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस लिहाज से सभी जिला अधिकारी और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा जाये।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद मौसम विभाग के इस अपडेट को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को ये आदेश दे दिए है कि सभी अपने-अपने स्थानों पर अलर्ट पर रहें।




























































