Page 755

माता पिता की स्माईल लौटाता दून पुलिस का ”आॅपरेशन स्माईल”

0

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश ने गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनके पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान को 1जून से दिनांक 30जून तक चलाये जाने के निर्देश दिये थे। इस अभियान में जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में 4-4 टीम व दूसरे जनपदों में 1-1 तलाशी टीम (हर टीम में उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4), व तलाशी टीम की मदद के लिए 1-1 विधिक व टेक्निकल टीम का गठन किया गया है।

मुख्यालय स्तर पर इस अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती शाहजहाँ जावेद खान अपर पुलिस अधीक्षक, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल है, जो प्रदेश में चलाये जा रहे इस अभियान का पर्यवेक्षण कर रही हैं। अभियान ऐसे हर सम्भावित स्थान जहां बच्चों के मिलने की सम्भावना अधिक है, जैसे शेल्टर होम्स/ढाबों/कारखानों/बस अड्डा/रेलवे स्टेशन आदि में चलाया जा रहा है। अभियान में अन्य सम्बन्धित विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उपरोक्त तलाशी टीमों द्वारा अपने जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों/राज्यों के गुमशुदा बच्चों को भी तलाश किया जा रहा है।

अभियान में 1 जून से 7 जून तक समस्त टीमों के कठिन परिश्रम, लगन व मेहनत से कुल 77 बच्चों को बरामद किये जा चुके है, जिसमें से 15 पंजीकृत तथा 62 अपंजीकृत हैं। बरामद कुल 77 बच्चों में 64 बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है तथा बाकी 13 बच्चों को पुनर्वास हेतु बालगृह दाखिल किया गया है, जिनके परिजनों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली जा रही है। बरामद बच्चों में काफी संख्या में ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी समय से अपने परिजनों से बिछुड़े हुए थे। देहरादून ऑपरेशन स्माइल टीम ने पश्चिम बंगाल की एक पंजीकृत बालिका व हरिद्वार ऑपरेशन टीम ने झारखण्ड में पंजीकृत एक गुमशुदा बालक तथा चम्पावत टीम ने नेपाल में पंजीकृत 1 लड़के व 1 लड़की बरामद कि गयीं है।

अभियान में जनपद नैनीताल टीम ने थाना लालकुआं में पंजीकृत मु.अ.सं. 137/17 धारा 365 भादवि की गुमशुदा कु.उर्मिला, पुत्री गोपाल यादव, निवासी राजीव नगर, लालकुआं, नैनीताल को सकुशल बरामद किया गया। इस लड़की को ऑपरेशन टीम के अथक प्रयास द्वारा रूद्रपुर से बरामद किया गया। अपनी गुमशुदा बालिका को पाकर उर्मिला के माता-पिता काफी खुश हुए तथा उनके द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम का धन्यावाद किया गया।

बालक कृष्णा प्रजापति उम्र 16 वर्ष पुत्र फामू प्रजापति, निवासी ग्राम रामनगर, झारखण्ड, 10वीं कक्षा में फेल हो गया था, जिसे उसके परिजनों ने मो.सा. गैराज में काम सिखाने हेतु लगाया था। गैराज मिस़्त्री ने लड़के को 2700 रू0 दिये गये थे, जिसे लेकर वह कुछ दिन पहले वहां से भागकर हरिद्वार आ गया, जिसकी गुमशुदगी झारखण्ड में दर्ज है। बालक को एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया तथा परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों द्वारा हरिद्वार ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया गया।

प्रदेश में गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु चलाये जा रहे उक्त ऑपरेशन स्माइल की जनता द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

सीएम रावत ने कश्मीर के छात्र-छात्राओं से की मुलाकात

0

गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर के  छात्र-छात्राओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की। जनता मिलन हॉल, सीएम आवास में मुख्यमंत्री रावत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं से देहरादून में उनके अनुभवों व समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। “भारत दर्शन” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री रावत समय-समय पर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया।

सत्र के पहले दिन हंगामे के बीच पेश हुआ बजट

0

गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इस हंगामें को बीच उत्तराखंड सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया।यह बजट कुल 39957.79 करोड़ का संभावित व्यय का बजट है जिसे आज शाम पेश किया गया।

इस दौरान सदन में विधायक देशपाल कर्णवाल और हरीश धामी आपस में भिड़ गए। इस पर सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। सदन दोबारा शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष ने एनएच घोटाले पर चर्चा की मांग की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्‍थगित कर दी गई।उत्तराखंड सरकार ने पेश किया अपना बजट।

गुरुवार को देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष ने एनएच घाटाले को 310 के तहत सुनने की मांग की।मांग पर स्पीकर ने प्रश्नकाल के बाद सुनने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदेश पहले सुनने की मांग पर अड़ी रहीं। इस मांग पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सीबीआई जांच की संस्तुतिकी जा चुकी है वही संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कांग्रेश के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि मामला अदालत में लंबित है।

हंगामे के बाद विधान सभा अध्यक्ष राजी हुए अौर 310 के तहत विधान सभा में चर्चा शुरु हुई । नेता विपक्ष इंदिरा ह्रदेश ने बोला कि एक छोटा अधिकारी नही कर सकता इतना बड़ा घोटाला, हमने राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंस के साथ पहली बार ये शब्द सुना है लिहाजा इस मामले की जांच हो और दोषी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। जांच में जो अधिकारी दोषी आये है उन पर कार्रवाही हो। केंद्र सरकार भी इस मामले में हस्तछेप ना करे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नितिन गड़करी एनएच के अधिकारियों को बचा रहे है।

सत्र के पहले दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठे, विपक्ष ने सत्र गैरसैण में ना कराने से थे नाराज़। हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे धरने पर पूर्व सीएम  ने कहा बीजोपी ने किया गैरसैण का अपमान, हमने दी है सभी सुविधाये, वो खुद नहीं जाना चाहते गैरसैण।

शराब के विरोध में नहीं थम रहा आंदोलन

0
शराब के खिलाफ काशीपुर की महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंग्रेजी शराब की दुकान घनी आबादी के बीच खोले जाने का विरोध करते हुए लोगों ने दुकान के बाहर जमकतर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है उसके पास ही स्कूल है।
बावजूद इसके विभागिय अधिकारियों की मिलीभगत से दुकान खोलने की अनुमति दे दी गयी, अंग्रेजी शराब के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर हंगामा काटते हुए उन्होंने कहा कि कालोनी में जो शराब की दुकान खोलने की तैयारी चल रही है, वह दुसरे ग्राम में अधिकृत है। ऐसे में यहां पर दुकान नहीं खोलने दी जाएगी।
शराब की बिक्री पर कालोनी का माहौल खराब होगा। दुकान के आसपास स्कूल भी है। बच्चों, महिलाओं व लड़कियों को घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। किसी भी कीमत पर दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। यदि दुकान खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सैक्स रैकेट का भांडाफोड

0
उत्तराखण्ड के काशीपुर की शांत वादियों में अब अपराध धीरे धीरे अपनी जडे जमाने लगा है। पुलिस की लचर कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए अपराध कही और नहीं पुलिस की नाक के नीचे पनप रहा है। ताजा मामला काशीपुर के कटोराताल चौकी का है।
पुलिस चौकी से महज सो मीटर की दुरी पर लम्बे समय से देह व्यापारा का गोरखधंधा पनप रहा था, जिससे परेशान स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी लिहाजा स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों देहव्यापार में शामिल एक युवती और तीन युवकों को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो युवतियां और दो युवक मैके से भागने में कामयाब हो गये। वहीं स्थानीय लोगों ने चोकी में पुलिस के हवाले करते हुए रैकेट चलाने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रैकेट चलाने वाली महिला को पुलिस पकड चुकि है लेकिन पुलिस की मिलीभगत से महिला लम्बे समय से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रही है।

तराई में लुढका पारा

0

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को कुछ राहत मिली। पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बादल छाए रहने से तराई-भाबर में अधिकतम तापमान दस डिग्री नीचे लुढ़कर कर 30.7 पर पहुंच गया, जबकि बीते सोमवार को पंतनगर-हल्द्वानी व ऊधमसिंह नगर में पारा 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 24 घंटे में पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस कर्मियों का दर्द पहुंचा हाईकोर्ट

0

राज्य पुलिस में 24 घंटे ड्यूटी करवाने, अतिरिक्त कार्य का कोई मेहनताना नही देने, मेस की खराब हालत होने का मामला नैनीताल हाइकोर्ट पहुंच गया है।

कोर्ट ने सरकार व डीजीपी से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।  याचिकाकर्ता हरिद्वार के अरुण कुमार भदौरिया ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि हर विभाग में अतिरिक्त ड्यूटी का अतिरिक्त वेतन मिलता है। इसके बावजूद पुलिस में 24 घंटे डयूटी के बाद भी अतिरिक्त भुगतान नही होता।

यही नहीं अवकाश भी बमुश्किल दिया जाता है। वरिष्ठ न्यायाधीश वीके बिष्ट व न्यायमूर्ति आलोक सिंह के खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद सरकाोर और डीजीपी से जवाब मांगा। साथ ही डीजीपी से यह भी बताने को कहा कि 24 घंटे ड्यूटी से उपजी अवसाद की समस्या से कितने पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में प्लास्टिक चावल बिकने से मची सनसनी, जानिए कहां?

0

उत्तराखंड के हल्दवानी में थोक विक्रताओं द्वारा प्लास्टिक का चावल बेचने का मामला सामने आया है। यहां के एक परिवार ने दावा किया है कि जब दुकान से चावल खरीद करने के बाद उन्होंने इसे पकाया, तो इसका स्वाद चावल जैसा नहीं था।

हालांकि, मामला तब प्रकाश में आया जब चावल से बनी गेंद से खेलते बच्चों का विडियो वायरल हुआ। जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि प्लास्टिक के चावल लगातार खाने से कैंसर हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्से में प्लास्टिक के अंडे और बंद गोभी बेचे जाने की खबरें भी सामने आई थीं।

उत्तराखंड का विडियो वायरल
उत्तराखंड के हलद्वानी में भी प्लास्टिक के चावल बिकने की खबर मिली है। यहां रहने वाले पाल फैमिली ने पास की दुकान से चावल खरीदा लेकिन उन्हें स्वाद में कुछ गड़बड़ लगा। यह मामला तब सामने आया जब इस घर के बच्चों का प्लास्टिक के चावल से बॉल बनाकर खेलने वाला विडियो वायरल हुआ।

मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत आठ घायल

0

अल्मोड़ा से बेरीनाग जा रहा मैक्स वाहन भैंसियाछाना ब्लाक के मंगलता टानी के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़कर वेदनी नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।

खाई से दो पुरुष और एक महिला के शव बाहर निकाले गए। वहीं छह घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। वाहन में कुल नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा बेस में चार घायल भर्ती हैं, जबकि मामूली रूप से घायल चार लोगों का इलाज प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भैंसियाछाना में चल रहा है।

विधान सभा सत्र के लिये पुलिस ब्रीफिंग

0

कल तारीख से शुरु हो रहे विधान सभा के सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज अपर पुलिस महानिदेशक (एल/ओ) राम सिंह मीणा की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र व एसएसपी ने पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये एसएसपी ने बताया कि सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण समय से अपने -अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी ले।

  • ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करे और ना ही किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी करें,
  • कोई विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दे।
  • विधानसभा गेट पर नियुक्त कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की भली प्रकार से चैकिंग कर ले,
  • किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु को अन्दर ले जाने की अनुमति न दी जाए।
  • केवल अधिकृत व्यक्तियों, पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए।
  • विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी /कर्मचारीगण इस बात का ध्यान रखे की विधान सभा के बाहर रोड पर कोई भी अनाधिकृत वाहन खड़ा न हो।
  • इसके अलावा बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस /धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान संयम बरतने तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया।

विधानसभा सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण:-

  • अपर पुलिस अधीक्षक – 5
  • पुलिस उपाधीक्षक – 8
  • प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष – 13
  • उपनिरीक्षक – 53
  • महिला उपनिरीक्षक – 4
  • मुख्य आरक्षी – 11
  • आरक्षी – 140
  • महिला आरक्षी- 38
  • टीयर गैस – 3 पार्टी।
  • पीएसी – 3 कंपनी डेढ़ सेक्शन।
  • फायर सर्विस- 2 यूनिट।
  • कयू.आर.टी – 3 टीम।