Page 657

दिल्ली के तुस्ताद संग्राहलय में मधुबाला का मोम का पुतला

0

लंदन के बाद दिल्ली में स्थापित किए गए मादाम तुस्ताद संग्राहलय में अब हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के सितारों के मोम के पुतले लगाए जाने की योजना की शुरुआत की जा रही है। इस क्रम में सबसे पहले वहां हिंदी सिनेमा की कालजयी अदाकाराओं मे शामिल अभिनेत्री मधुबाला का मोम का पुतला स्थापित किया जाना है।

मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला की आकृति उनकी फिल्म मुगले आजम से प्रेरित होगी। हिंदी सिनेमा की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में मानी जाने वाली मधुबाला की आकृति अक्तूबर तक स्थापित होने की जानकारी मिली है। ये भी कहा जा रहा है कि मधुबाला के अलावा पुराने दौर के हिंदी सिनेमा के कई और सितारों की मोम की कृतियां लगाए जाने की योजना है। इन सितारों में देव आनंद, सुरैया, वहीदा रहमान, आशा पारेख, नरगिस, मीना कुमारी, दिलीप कुमार और शम्मी कपूर के नाम उल्लेखनीय हैं। लंदन के संग्राहलय में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान, ऐशवर्या राय, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित तक कई दिग्गज सितारों की आकृतियां लगाई गई हैं। सिनेमा के अलावा वहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति भी लगाई गई है। 

विज्ञापन फिल्म के लिए साथ होगी सैफ-करीना की जोड़ी

0

सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान के साथ एक बार फिर पर्दे पर लौटने की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इस बार मामला किसी फिल्म का नहीं है। बताया जाता है कि दोनों को लेकर अगले सप्ताह एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग मुंबई में होने जा रही है। किसी विज्ञापन फिल्म में ये दोनों पति-पत्नी पहली बार काम करेंगे, जबकि फिल्मों के पर्दे पर उनकी जोड़ी कई बार नजर आई है।

यशराज की फिल्म ‘टशन’, विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओंकारा’ सहित करण जौहर के बैनर में बनी फिल्म ‘कुर्बान’ और श्रीराधवन की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में दोनों ने साथ काम किया है। अपने बेटे तैमूर अली की परवरिश में व्यस्त करीना कपूर जल्दी ही सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘वीरां दी वैडिंग’ से लंबे गैप के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जबकि सैफ अली खान अपनी नई फिल्म ‘बाजार’ में नजर आएंगे, जो दिसम्बर में रिलीज होगी।

सैफ अली खान हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान भाईभतीजावाद के दौरान कंगना पर छिंटाकशी को लेकर विवादों में आए। कंगना के साथ सैफ का खुला पत्र का खेल मीडिया की सुर्खियों में रहा। करीना ने इस विवाद में अपने शौहर की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

अन्डर्वड के डाॅन ने बढाई जेल प्रशासन की मुश्किलें

0
अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी अब सितारगंज स्थित सेंट्रल जेल के साधारण बैरक में 20 कैदियों के साथ रहेगा। उसे देहरादून से सितारंगज शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा संसाधनों की कमी झेल रही सेंट्रल जेल में पीपी के आने से अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडेय करीब ढाई साल से देहरादून के जिला कारागार में था। शिफ्टिंग के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोर्इ बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि सुरक्षा की रूटीन प्रक्रिया के तहत ऐसा किया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी सेंट्रल जेल की साधारण बैरक में 20 कैदियों के साथ रहेगा और उसे 659 कैदी नंबर जारी किया है।

कुख्यात पीपी के आने से जेल के भीतर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इस जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं है। डॉन के यहां आने से अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है। वर्तमान में सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। जेल में 512 की जगह 587 बंदियों को रखा गया है, इनमें 32 बंदियों के लिए एकांतवास भी है। जेलर जयंती पांगती ने बताया कि, ‘पहली बार मकोका का कैदी सेंट्रल जेल आया है।’ पीपी की सुरक्षा जेल प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई है। इसके लिए जेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है ।

जर्जर बिल्डिंग और एक शिक्षक के सहारे 201 बच्चे हो रहे शिक्षित

0

ज्वालापुर स्थित मण्डी के कुएं पर प्राथमिक विद्यालय नं.-5 का भवन जर्जर हो चुका है। काफी अर्से से स्कूली बच्चे आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में 201 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। मात्र एक प्रधानाध्यापक के सहारे शिक्षण का कार्य किया जा रहा है।

प्राथमिक विद्यालय नं.-5 स्कूल भवन की छत टूट चुकी है, मात्र एक कमरे की छत बची हुई है जिसमें 201 बच्चों के लिए मिड-डे-मील के बनाने का कार्य किया जाता है। कमरे की हालत ऐसी है कि छत का प्लास्टर कभी भी नीचे गिर जाता है। बरसात के दौरान बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित रहती है। स्कूल के प्रांगण में वृक्ष के नीचे पढ़ाई कार्य किया जाता है। भवन की जर्जर हालात के बाद भी दिक्कतें कम नहीं है, बल्कि 201 बच्चों को शिक्षा देने का भार एक अध्यापक पर है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा किस तरह हो पा रही होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षा को लेकर किस कदर लापरवाही बरत रहा है, यह सबके सामने है। प्रधानाध्यापक फरमूद अहमद ने बताया कि स्कूल बिल्डिंग निर्माण को लेकर विवाद चला आ रहा है। स्कूल में अध्यापकों की अतिरिक्त तैनाती के लिए विभाग को अवगत भी कराया गया लेकिन अब तक किसी भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई।

बरसात के समय नौनीहालों पर खतरा मंडराता है लेकिन क्या करें, टूटी बिल्डिंग में ही शिक्षा का कार्य किया जाता है। बरसात में स्कूल के प्रांगण में पानी भर जाता है। बिजली पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। शौचालय की व्यवस्था भी खराब है। राज्य एवं केन्द्र सरकारें लगातार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की घोषणायें तो करती हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता। 

टमाटर के बढ़े दामों पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

0

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में चन्द्राचार्य चैक पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि, ‘अच्छे दिनों का वायदा करने वाली केन्द्र सरकार गरीबों को छलने का काम कर रही है। टमाटर के दाम 100 से 120 रुपये हो चुकेे हैं। खाद्य पदार्थो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। महिलाएं रसोई चलाने में असमर्थ हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के साथ झूठे वादे किये। गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है।’ उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बढ़ते टमाटर दामों को कम किया जाये।

तरुण नैयर ने कहा कि, ‘जमाखोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केन्द्र महंगाई पर नियंत्रण करने में फेल साबित हो रही है।’ प्रदीप आहूजा व प्रेम शर्मा ने कहा कि सत्ता हथियाने के झूठे हथकंडे चुनाव के दौरान अपनाये गये अच्छे दिनों का सपना लोगों को दिखाया गया लेकिन बढ़ती महंगाई लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फलों-सब्जियों व टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान हताश है लेकिन देश के प्रधानमंत्री मात्र अच्छे दिनों की बात करके जनता को भ्रमित करने काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।

सुमित भाटिया व जितेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘नोटबंदी के पश्चात जीएसटी लगाकर आज व्यापारी वर्ग हताश है, जीएसटी को लेकर व्यापार जगत भ्रमित हैं, महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केन्द्र की नीतियां देश की जनता पर भारी पड़ रही है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे है।’ 

फिल्म बादशाहो का नया गाना लॉन्च

0

एक सितंबर को रिलीज होने वाली अजय देवगन और इमरान हाश्मी की नई फिल्म ‘बादशाहो’ का एक और गाना आज सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया। फिल्म का नया गाना ‘पिया मोरे,’ इमरान हाश्मी के साथ सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। इस गाने में इमरान और सनी लियोनी अपनी इमेज के मुताबिक ही रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म का तीसरा गाना है, जो रिलीज हुआ है।

कहा जा रहा है कि अगस्त महीने के दौरान फिल्म के अभी दो और गाने लांच किए जाएंगे। 1975 की इमरजेंसी से जुड़ी घटनाओं पर बनी इस एक्शन पैक फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाश्मी के साथ ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज, संजय मिश्रा और विद्युत जांवाल है।

फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई है। मिलन लथूरिया इस फिल्म के निर्देशक हैं, जो इससे पहले अजय देवगन और इमरान हाश्मी के साथ वंस अपान ए टाइम इन बांबे फिल्म बना चुके हैं। अजय के साथ मिलन की फिल्म कच्चे धागे भी सुपर हिट रही थी। फिल्म अपने एक्शन पैक सीनों और बोल्ड रोमांस के लिए चर्चा के केंद्र में है। इस फिल्म के बाद अजय देवगन दीवाली के मौके पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म गोलमाल 4 रिलीज करेंगे। 

वरुण की नई फिल्म ‘अक्टूबर’ की शूटिंग सितम्बर से शुरू होगी

0

निर्माता-निर्देशक शुजीत सरकार की वरुण धवन के साथ नई फिल्म सितम्बर में शुरू होने जा रही है, जिसका टाइटल ‘अक्टूबर’ रखा गया है। अमिताभ बच्चन, इरफान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पीकू’ बनाने के बाद शुजीत सरकार निर्देशन के मैदान में वापस आ रहे हैं। वरुण धवन पहली बार शुजीत की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रोमांटिक थ्रिलर कहा जा रहा है। अभी इस फिल्म में वरुण की हीरोइन का नाम तय नहीं है।

सितम्बर में पहले शेड्यूल के बाद कहा जा रहा है कि इसका अगला शेड्यूल नवम्बर में सिंगापुर में और फिर हैदराबाद में अंतिम शेड्यूल होगा। फिल्म को अगले साल अप्रैल में रिलीज करने की योजना है। इसी बीच वरुण धवन ने अपने पापा डेविड धवन के निर्देशन में ‘जुड़वां 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म सितम्बर में रिलीज होगी। इसी बीच यशराज में बनने जा रही फिल्म ‘सुईं धागा’ में वरुण धवन के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी काम करेगी। इस साल मार्च में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘बद्री की दुल्हनियां’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ थी। चर्चा ये भी है कि अगले साल वरुण धवन बदलापुर की सीक्वल में काम करेंगे, जिसमें उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ होने की चर्चा है।

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

0

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा संजीव चैधरी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के सुभाष नगर के निवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए एसडीएम मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा संजीव चैधरी ने कहा कि सुभाष नगर, शिवालिक नगर व टिहरी विस्थापित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बंदरों के आतंक से क्षेत्रनिवासी भयभीत है। लगातार बंदरों द्वारा लोगों के आवासीय क्षेत्र में प्रवेश कर लोगों को काटने की घटनायें हो रही है, कई बार तो बंदर घरों के अंदर घुसकर महिलाओं एवं बच्चों को जख्मी कर चुके हैं। क्षेत्र में बंदरों की संख्या दिन प्रतिदिन सुभाषनगर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है जिन कारणों से सुभाष नगर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं ।मनीष कुमार सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाये।अनेकों बार बंदर घरों में रखा कीमती समान तोड़कर बिखेर देते हैं। चैधरी ने कहा कि समय रहते यदि बंदरों को क्षेत्र से बाहर ना किया गया तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्र के निवासियों की हर समस्या के लिए तत्पर रहता है और किसी भी समस्या के लिए आमजनमानस कभी भी हमारे कार्यालय में या फोन पर सूचित करें तो उसका पूरा सहयोग किया जायेगा। 

उत्तराखंड में तीन वरिष्ठ आईएएस के तबादले

0

उत्तराखंड शासन ने आज शाम अल्मोडा जिले के जिलाअधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईएएस के तबादले कर दिए गए। राज्य के गृह सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि जिलाअधिकारी सविन बंसल को अपर सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन इवा श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। श्रीमती इवा श्रीवास्तव के स्थान पर अपर सचिव उच्च शिक्षा राधा को स्थानान्तरित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या से जिला अधिकारी सविन बंसल का शीत युद्ध चल रहा था। जिला अधिकारी बंसल को हटाए जाने के लिए राज्यमंत्री के अतिरिक्त, राज्य के 17 विधायकों ने पूर्व में मुख्यमंत्री से संस्तुति भी की थी। वहीं राघव लांगर से उच्च शिक्षा हटाया गया आौर पेयजल,नमामि गंगे विभाग दिया गया।

टिहरी विस्थापितों की भूमि पर अवैध कब्जा, सरकार स्थिति करे साफ

0
Nainital,high court,uttarakhand

हाईकोर्ट ने टिहरी बांध विस्थापितों के सरकारी भूमि पर कब्जा करने सबंधित जनहित याचिका में सुनवाई के बाद सरकार से 31 जुलाई तक स्थिति साफ करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी। नई टिहरी निवासी भवान सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि, ‘सरकार ने टिहरी डैम बनने के बाद वहां पर रह रहे लोगो को नई टिहरी विस्थापित कर दिया था। इन विस्थापित लोगों द्वारा विस्थापित जमीन के अलावा सरकार की भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया।’

पूर्व में सन 2016 में 71 लोगो के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने की भी पुष्टि की गई। इनके खिलाफ फरवरी 2016 में कार्रवाई की जानी थी, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नही की गई। इसकी शिकायत सरकार से भी की गई, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसे लेकर याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश केएम जोसफ व न्यायधीश आलोक सिंह की खंडपीठ में हुई।