Page 655

शहर की भीड़ से बाहर जाएगी दून की कलेक्ट्रेट

0

राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्था बेहतर करने और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जल्द ही कलेक्ट्रेट को भीड़भाड़ वाले इलाके से हटाकर बाहर ले जाया जाएगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इसे लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार के अतिक्रमण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। अतिक्रमण हटाने हेतु बनाई गई छह टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने देहरादून को स्वच्छ-साफ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बेहतर दिशा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक अतिक्रमण अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है क्योंकि सरकार की कार्रवाई निष्पक्ष ढंग से की गई। मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर को शहर से बाहर ले जाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रिस्पना बस अड्डे को कुछ आगे किया जाए ताकि जाम की स्थिति से बचा जाए।

मंत्री ने कहा कि डीएम, एसएसपी के साथ एक सप्ताह के भीतर औचक निरीक्षण कर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। अतिक्रमण अभियान के तहत मंत्री कौशिक के निर्देशानुसार ने रिस्पना चैाक से प्रिंस चौक, कोर्ट चौक, त्यागी रोड, कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने पांच सितम्बर को आयोजित होने वाली बैठक से पहले विभागों को कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। 

गंगा को स्वच्छ रखने के लिये पौधरोपण करेंगे यह गाँव

0

केन्द्र सरकार और नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तत्वावधान में गंगा के बहाव वाले 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक सघन पौधरोपण अभियान के संचालन के साथ ही युवा और आम जनता संकल्प पत्र भर कर गंगा की स्वच्छता की शपथ लेगें।

इस आशय की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डॉ योगेश धस्माना ने बताया कि इसी अभियान के तहत जनपद चमोली में गंगा किनारे बसे 30 गांवों का चयन किया गया है जहां पर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है।

बताया कि जनपद चमोली में देवाल के देवसारी, जोशीमठ के उर्गम, पाखी, सलूड़ डुंग्रा, कर्णप्रयाग के कालेश्वर, पोखरी के जौरासी, नारायणबगड़ के डुंग्री कडाकोट थराली के रतगांव, दशोली के मंडल, सोनला आदि स्थानों पर फलदार, औषधीय और भू-क्षरण को रोकने वाले पौधों का रोपण कर गंगा स्वच्छता और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया है। उन्होने बताया कि अब तक नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण कर लिया गया है। बताया कि लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाये जा रहे है। 

भारतवासी लें संकल्प, नहीं करेंगे चीनी सामानों का इस्तेमाल: रामदेव

0

योगगुरू बाबा रामदेव ने देशवासियों को चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का तरीका बताया है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि देशभक्ति तो हमसब में कूट-कूट कर भरी है, लेकिन यही सहीं वक्त है इसे साबित करने का। योग गुरू बाबा रामदेव ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में चीनी इलेक्ट्रॉनिक सामानों का कारोबार तेजी पकड़ रहा है। उनके बुरे व्यवहार के बाद भी हम उनके प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हमें चीन को सबक सिखाना है तो उसके सारे सामान का बहिष्कार करना होगा।

योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि विजय दिवस पर सभी भारतवासियों को संकल्पित होना चाहिये कि वे चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन की कम्पनियां भारत में 25 लाख करोड़ रुपये के सामान बेच रही है। अगर बहिष्कार किया गया तो इस बार चीन को मुंह की खानी पड़ेगी। बाबा ने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को देशभक्ति दिखाने से कुछ नहीं होगा। चीनी शत्रुओं को उनके सामान का बहिष्कार कर हम सबक भी सिखा सकते हैं और देशभक्ति भी साबित कर सकते हैं। शौर्य दिवस पर उन्होंने अडानी पर भी वार किया और कहा कि ऐसी नौबत आ गई है कि उन्हें चीनी कंपनी के साथ 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनना पड़ रहा है।

अब संस्थानों में रैगिंग रोकेगी अलार्म बेल

0

अब संस्थानों को रैंगिंग की सूचना देने के लिए अलार्मिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में जगह-जगह अलार्म बेल लगाई जाएगी। रैगिंग का मामला पाए जाने पर छात्र अलार्म बजाकर सूचित कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने इसे लेकर देशभर के संस्थानों को सर्कुलर जारी किया है।

रैगिंग देशभर के हायर एजुकेशन एक बड़ी समस्या बन गई है, लगातार रैगिंग के मामले सामने आते रहे हैं। यही कारण है कि आयोग ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए एंटी रैगिंग को बढ़ावा देने को कड़े नियम बनाए। एंटी रैगिंग को लेकर बनाए गए रेगूलेशन को सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य भी किया गया। आयोग का मानना है कि रैगिंग एक अपराध है और इसे रोकना बेहद जरूरी है। आयोग के सचिव प्रो. जसपाल एस. संधू ने सर्कुलर जारी करते हुए साफ कहा कि, ‘संस्थान किसी भी स्थिति में रैगिंग के मामलों में अनदेखी न करें। उन्होंने कहा कि संस्थानों को एंटी रैगिंग को लेकर बनी गाइडलाइन को लागू करना अनिवार्य होगा। गाइडलाइन के लागू नहीं किए जाने पर आयोग ने संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

शिक्षण संस्थानों में रैंगिंग के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने पहले जहां संस्थानों में एंटी रैंगिंग सेल और विशेष कमेटियों को स्थापित करने के निर्देश दिए थे, वहीं अब संस्थानों में एंटी रैंगिंग अलार्म सिस्टम भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं आयोग ने एक बार फिर संस्थानों को वेबसाइट पर एंटी रैंगिंग ग्रीवांस लिंक अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, खास तौर पर शुरू की गई हेल्पलाइन की भी जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए जाने के निर्देश दिए हैं, जहां रैगिंग से पीड़ित छात्र सीधे यूजीसी को शिकायत कर सकेगा। हेल्पलाइन पर 12 भाषाओं में शिकायत की जा सकेगी। छात्र यूजीसी की हेल्पलाइन 18001805522 पर फोन से संपर्क कर सीधे शिकायत कर सकते हैं।

प्रदेश स्तर पर भी की जा रही पहल 
उतराखंड में रैंगिंग को रोकने के लिए आयोग से अलग प्रयास भी किए जा रहे हैं। बीते दिनों राजभवन में राज्यपाल की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान रैंगिंग के मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए इसके खिलाफ एक सशक्त सिस्टम तैयार करने पर भी बल दिया गया। बैठक में राज्यपाल डॉ केके पॉल ने रैंगिंग को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए ऐसे मामलों को सख्ती से निपटने की बात कही। उन्होंने कहा कि रैंगिंग के दुष्प्रभावों को लेकर भी छात्र-छात्राओं के बीच जागरुकता लाई जाए। इसी क्रम में उन्होंने रैंगिंग जैसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने और इसके खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की भी बात कही थी। उततराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया कि रैगिंग को रोकने के लिए वर्कशॉप आदि माध्यम से अलग से भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। संस्थानों में अलार्म सिस्टम स्थापित होगा तो ऐसे मामलों में छात्र अलार्म के जरिए यह बता सकेंगे कि संस्थान में रैंगिंग हो रही है। अलार्म आदि की व्यवस्था किए जाने के लिए संस्थानों को निर्देश दिए जा रहे हैं। आयोग की हेल्पलाइन भी छात्रों को इसके काफी मदद करेगी।

सलमान खान के चक्कर में अभिषेक बच्चन की फिल्म अटकी

0

ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन की शादी के बाद सलमान खान और बच्चन परिवार की दूरियां जग जाहिर हैं। हाल ही में एक और ऐसी खबर आई, जिसका कनेक्शन एक ओर अभिषेक बच्चन के साथ रहा, तो दूसरी ओर कनेक्शन सलमान खान के साथ रहा। इन दिनों सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ के बाद नई फिल्म के लिए ‘दबंग-3’ चर्चा में है और ये चर्चा इस फिल्म के निर्देशक के नाम पर हो रही है।

सलमान खान ने इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा को सौंपने की खबर मीडिया को दी थी। प्रभुदेवा के साथ सलमान इससे पहले फिल्म ‘वॉन्टेड’ में काम कर चुके हैं। अब ‘दबंग 3’ का निर्देशन संभालने वाले प्रभुदेवा के हवाले से ऐसी खबर आ रही है, जिसका कनेक्शन अभिषेक बच्चन के साथ रहा।

खबर ये है कि कुछ दिनों पहले प्रभुदेवा के निर्देशन में ‘लेफ्टी’ नाम से एक फिल्म बनाने की घोषणा हुई थी, जिसमें मुख्य भूमिका के लिए अभिषेक बच्चन को साइन किया गया था। जब प्रभुदेवा को सलमान की ओर से ‘दबंग 3’ का निर्देशन करने का प्रस्ताव मिला, तो खबर के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की फिल्म को लटका कर प्रभुदेवा ‘दबंग 3’ की योजना में बिजी हो गए और अभिषेक वाली फिल्म लटक गई। प्रभुदेवा की ओर से साफ कह दिया गया है कि ‘दबंग 3’ से पहले अब वे किसी फिल्म के लिए कोई काम नहीं करेंगे।

दिल्ली के तुस्ताद संग्राहलय में मधुबाला का मोम का पुतला

0

लंदन के बाद दिल्ली में स्थापित किए गए मादाम तुस्ताद संग्राहलय में अब हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के सितारों के मोम के पुतले लगाए जाने की योजना की शुरुआत की जा रही है। इस क्रम में सबसे पहले वहां हिंदी सिनेमा की कालजयी अदाकाराओं मे शामिल अभिनेत्री मधुबाला का मोम का पुतला स्थापित किया जाना है।

मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला की आकृति उनकी फिल्म मुगले आजम से प्रेरित होगी। हिंदी सिनेमा की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में मानी जाने वाली मधुबाला की आकृति अक्तूबर तक स्थापित होने की जानकारी मिली है। ये भी कहा जा रहा है कि मधुबाला के अलावा पुराने दौर के हिंदी सिनेमा के कई और सितारों की मोम की कृतियां लगाए जाने की योजना है। इन सितारों में देव आनंद, सुरैया, वहीदा रहमान, आशा पारेख, नरगिस, मीना कुमारी, दिलीप कुमार और शम्मी कपूर के नाम उल्लेखनीय हैं। लंदन के संग्राहलय में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान, ऐशवर्या राय, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित तक कई दिग्गज सितारों की आकृतियां लगाई गई हैं। सिनेमा के अलावा वहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति भी लगाई गई है। 

विज्ञापन फिल्म के लिए साथ होगी सैफ-करीना की जोड़ी

0

सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान के साथ एक बार फिर पर्दे पर लौटने की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इस बार मामला किसी फिल्म का नहीं है। बताया जाता है कि दोनों को लेकर अगले सप्ताह एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग मुंबई में होने जा रही है। किसी विज्ञापन फिल्म में ये दोनों पति-पत्नी पहली बार काम करेंगे, जबकि फिल्मों के पर्दे पर उनकी जोड़ी कई बार नजर आई है।

यशराज की फिल्म ‘टशन’, विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओंकारा’ सहित करण जौहर के बैनर में बनी फिल्म ‘कुर्बान’ और श्रीराधवन की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में दोनों ने साथ काम किया है। अपने बेटे तैमूर अली की परवरिश में व्यस्त करीना कपूर जल्दी ही सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘वीरां दी वैडिंग’ से लंबे गैप के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जबकि सैफ अली खान अपनी नई फिल्म ‘बाजार’ में नजर आएंगे, जो दिसम्बर में रिलीज होगी।

सैफ अली खान हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान भाईभतीजावाद के दौरान कंगना पर छिंटाकशी को लेकर विवादों में आए। कंगना के साथ सैफ का खुला पत्र का खेल मीडिया की सुर्खियों में रहा। करीना ने इस विवाद में अपने शौहर की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

अन्डर्वड के डाॅन ने बढाई जेल प्रशासन की मुश्किलें

0
अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी अब सितारगंज स्थित सेंट्रल जेल के साधारण बैरक में 20 कैदियों के साथ रहेगा। उसे देहरादून से सितारंगज शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा संसाधनों की कमी झेल रही सेंट्रल जेल में पीपी के आने से अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडेय करीब ढाई साल से देहरादून के जिला कारागार में था। शिफ्टिंग के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोर्इ बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि सुरक्षा की रूटीन प्रक्रिया के तहत ऐसा किया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी सेंट्रल जेल की साधारण बैरक में 20 कैदियों के साथ रहेगा और उसे 659 कैदी नंबर जारी किया है।

कुख्यात पीपी के आने से जेल के भीतर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इस जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं है। डॉन के यहां आने से अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है। वर्तमान में सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। जेल में 512 की जगह 587 बंदियों को रखा गया है, इनमें 32 बंदियों के लिए एकांतवास भी है। जेलर जयंती पांगती ने बताया कि, ‘पहली बार मकोका का कैदी सेंट्रल जेल आया है।’ पीपी की सुरक्षा जेल प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई है। इसके लिए जेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है ।

जर्जर बिल्डिंग और एक शिक्षक के सहारे 201 बच्चे हो रहे शिक्षित

0

ज्वालापुर स्थित मण्डी के कुएं पर प्राथमिक विद्यालय नं.-5 का भवन जर्जर हो चुका है। काफी अर्से से स्कूली बच्चे आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में 201 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। मात्र एक प्रधानाध्यापक के सहारे शिक्षण का कार्य किया जा रहा है।

प्राथमिक विद्यालय नं.-5 स्कूल भवन की छत टूट चुकी है, मात्र एक कमरे की छत बची हुई है जिसमें 201 बच्चों के लिए मिड-डे-मील के बनाने का कार्य किया जाता है। कमरे की हालत ऐसी है कि छत का प्लास्टर कभी भी नीचे गिर जाता है। बरसात के दौरान बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित रहती है। स्कूल के प्रांगण में वृक्ष के नीचे पढ़ाई कार्य किया जाता है। भवन की जर्जर हालात के बाद भी दिक्कतें कम नहीं है, बल्कि 201 बच्चों को शिक्षा देने का भार एक अध्यापक पर है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा किस तरह हो पा रही होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षा को लेकर किस कदर लापरवाही बरत रहा है, यह सबके सामने है। प्रधानाध्यापक फरमूद अहमद ने बताया कि स्कूल बिल्डिंग निर्माण को लेकर विवाद चला आ रहा है। स्कूल में अध्यापकों की अतिरिक्त तैनाती के लिए विभाग को अवगत भी कराया गया लेकिन अब तक किसी भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई।

बरसात के समय नौनीहालों पर खतरा मंडराता है लेकिन क्या करें, टूटी बिल्डिंग में ही शिक्षा का कार्य किया जाता है। बरसात में स्कूल के प्रांगण में पानी भर जाता है। बिजली पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। शौचालय की व्यवस्था भी खराब है। राज्य एवं केन्द्र सरकारें लगातार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की घोषणायें तो करती हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता। 

टमाटर के बढ़े दामों पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

0

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में चन्द्राचार्य चैक पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि, ‘अच्छे दिनों का वायदा करने वाली केन्द्र सरकार गरीबों को छलने का काम कर रही है। टमाटर के दाम 100 से 120 रुपये हो चुकेे हैं। खाद्य पदार्थो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। महिलाएं रसोई चलाने में असमर्थ हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के साथ झूठे वादे किये। गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है।’ उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बढ़ते टमाटर दामों को कम किया जाये।

तरुण नैयर ने कहा कि, ‘जमाखोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केन्द्र महंगाई पर नियंत्रण करने में फेल साबित हो रही है।’ प्रदीप आहूजा व प्रेम शर्मा ने कहा कि सत्ता हथियाने के झूठे हथकंडे चुनाव के दौरान अपनाये गये अच्छे दिनों का सपना लोगों को दिखाया गया लेकिन बढ़ती महंगाई लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फलों-सब्जियों व टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान हताश है लेकिन देश के प्रधानमंत्री मात्र अच्छे दिनों की बात करके जनता को भ्रमित करने काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।

सुमित भाटिया व जितेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘नोटबंदी के पश्चात जीएसटी लगाकर आज व्यापारी वर्ग हताश है, जीएसटी को लेकर व्यापार जगत भ्रमित हैं, महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केन्द्र की नीतियां देश की जनता पर भारी पड़ रही है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे है।’