Page 646

मेडिकल कालेज व सरकार को एचसी का झटका

0

हाई कोर्ट ने बीएमस के छात्रो के फीस विवाद मामले में सरकार व आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजो को झटका देते हुए सरकार के 14 अक्टूबर 2015 के शासनादेश पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई की तिथि 17 अगस्त की नियत की है। हिमालयन मेडिकल आयुर्वेदिक देहरादून के छात्र रजत राणा, यश सैनी व 104 छात्रो ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वे बीएमस कोर्स के चौथे व पांचवे समेस्टर के छात्र हैं, उनसे कॉलेज से दो लाख 15 हजार रूपये फीस मांगी जा रही है और एक हजार रुपये जुर्माना लिया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध व अवैध है।

उन्होंने कहा कि सभी आयुर्वेदिक कॉलेजो में प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार  80 हजार रुपये फीस है। पूर्व में सरकार ने 15 अक्टूबर 2015 को एक शासनादेश जारी किया था। इसमे सरकार ने एक टेन्टेटिव लिस्ट जारी कर 80 हजार रुपए फीस निर्धारित की थी। साथ में फीस निर्धारण करने के लिए स्थायी कमेटी गठित करने को कहा था, लेकिन अभी तक न ही स्थायी कमेटी का गठन हूआ न ही फीस का मामला सुलटा।

मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार के 14 अक्टूबर 2015 के शासनादेश पर रोक लगते हुए सरकार व कॉलेजो की ओर से बढ़ाई गई फीस दो लाख 15 हजार पर भी रोक लगा दी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की एकलपीठ में हुई। गुरुरामराय मेडिकल कालेज सरकार के आदेश के अनुसार ही एडमिसन करें। एडमिशन याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगा। मामले के अनुसार गुरुरामराय मेडिकल कॉलेज देहरादून ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि कॉलेज में 150  सीटें है। इनमें से 75 प्रतिशत मैनेजमेंट कोटे और 25 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटे की है।  सरकार ने दिनांक 13 जुलाई 2017 को आदेश पारित कर यह कोटा पचास-पचास प्रतिशत कर दिया है। इसे लेकर कॉलेज ने हाई कोर्ट में चुनौती दी।

मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने 50 प्रतिशत मैनेजमेंट कोटे और 50 प्रतिशत स्टेट कोटे से भरे जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि एडमिशन याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा, साथ में सरकार से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है । अगली सुनवाई की तिथि तीन सप्ताह के बाद की नियत की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की एकलपीठ में हुई।

नेपाली लोगों के आधार कार्ड निरस्त करने की मांग

0
आधार कार्ड

उत्तराखंड क्रांति दल (डी) ने जनपद चमोली में नेपाली मूल के लोगों के आधार कार्ड बनाये जाने पर रोष जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की है।

उक्रांद (डी) के प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने बताया कि, ‘जनपद चमोली सहित पूरे उत्तराखंड में मजदूरी कर रहे नेपाली मूल के लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं। जिससे उनके द्वारा बैंक खातों का भी संचालन किया जा रहा है। साथ ही, सिम कार्ड भी आधार कार्ड पर लिए जा रहे हैं। जिसको लेकर उनके दल द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया है, जिसमें मामले की छानबीन किए जाने के साथ जिस स्तर पर भी चूक हुई उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।’ 

शराब के खिलाफ फिर उतरी महिलाएं

0

कालोनी में अंग्रेजी और देसी शराब की मिश्रित दुकान खुलने पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ कर हंगामा काटा। शराब और बीयर की बोतलें भी तोड़ी, साथ ही शराब की दुकान हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।

रामनगर रोड स्थित कुमायूं कालोनी, कचनालगाजी में जब ठेकेदार ने अंग्रेजी और देसी शराब की मिश्रित दुकान खोली तो महिलाओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शराब के ठेकेदार से दुकान बंद करने को कहा, लेकिन जब दुकान बंद नहीं हुई तो महिलाओं ने जबरन दुकान में घुसकर शराब की बोतलें तोड़ दीं।

सूचना पर एसएसआइ वीरेंद्र चंद्र रमोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दुकान बंद कराने पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि यहां से बच्चे स्कूल जाते हैं। शराब की दुकान खुलने से शराबियों का अड्डा बन जाएगा। इससे सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों को हर समय भय बना रहेगा। मामला बढ़ता देख रमोला ने सीओ राजेश भट्ट से फोन पर बात की। एसडीएम से वार्ता के बाद सीओ के आदेश पर एसएसआइ ने महिलाओं को दुकान बंद कराने का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हो गया।

परवान नहीं चढा शिक्षकों का ड्रेस कोड

0

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए पहली बार लागू होने जा रही ड्रेस कोड व्यवस्था फिलहाल परवान चढ़ती नहीं दिख रही। सरकार ने शिक्षकों से एक अगस्त यानी आज से ड्रेस कोड में दिखने की बात कही है, लेकिन शिक्षक संगठनों ने खुले तौर पर सरकार का फरमान मानने से इन्कार कर दिया है। इसके पीछे शिक्षक संगठनों का तर्क है कि ड्रेस कोड के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई। सरकार जबरन शिक्षकों पर इसे थोप रही है। अगर यह जरूरी है तो सरकार इसे विभागीय नियमावली में शामिल करे। ड्रेस कोड के लिए हल्ला मचाने वाली सरकार शिक्षकों की वर्षो पुरानी मांगों को लेकर चुप है। ऐसे में शिक्षक ड्रेस कोड को किसी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के नैनीताल जिलामंत्री हरीश पाठक का कहना है कि वेतन विसंगति, नई पेशन योजना, समान पाठ्यक्रम, शिक्षक को गैर शिक्षण कार्यो से अलग करने समेत कई मांगों को लेकर संगठन वर्षो से आंदोलित है। सरकार इन पर चुप है। माध्यमिक शिक्षक संगठन ने अनिवार्य स्थानांतरण समेत कई मांगें उठाई हैं। ड्रेस कोड को शिक्षक सेवा नियमावली में शामिल कर ड्रेसिंग एलाउंस दिया जाए। जब तक यह नहीं होगा, शिक्षक विरोध जारी रखेंगे। वैसे भी ड्रेस कोड के बहाने शिक्षकों का ध्यान असल मुद्दों से हटाया जा रहा है। ड्रेस भत्ता नहीं मिलने तक इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की तमाम मांगें वर्षो से लंबित हैं। पहले वह पूरी हों। शिक्षकों का जबरन उत्पीड़न किया जाता है संघ इसका व्यापक विरोध करेगा।

आजादी से पहले आजाद होंगी संपत्तियां

0

देशभर की अचल संपत्तियां अब आधार से लिंक होंगी। इतना ही नहीं 15 अगस्त यानि आजादी के दिन से पहले ये संपत्तियां आधार से लिंक करानी होंगी। सरकार के इस कदम के बाद अब कोई भी व्यक्ति अचल संपत्ति खरीदकर छुपा नहीं सकेगा। उसे बेनामी नहीं रख पाएगा। भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत प्रत्येक अचल संपत्ति मकान, प्लॉट, खेत, जमीन को 14 अगस्त तक आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा काले धन पर लगाम लगाने और बेनामी संपत्तियों को सामने लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। निर्देशों के मुताबिक सभी कृषि, गैर कृषि भूमि, निजी व सोयायटी आदि की संपत्तियों को आधार नंबर से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।

निर्देशों के तहत यह सभी राज्य, केंद्र शासित राज्य और एनसीआर में लागू कर दिया गया है। राज्यों को अचल संपत्तियों में भू-अभिलेख, म्यूटेशन, खरीद व बिक्री आदि रिकॉर्ड को आधार से लिंक करना होगा। अनुसचिव भारत सरकार द्वारा सर्कुलर जारी करते हुए सभी राज्यों में अचल संपत्तियों को 14 अगस्त तक अनिवार्य रूप से आधार से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा होने के बाद जमीन खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े भी पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। बैंक खाता की तरह प्रत्येक व्यक्ति के पास मौजूद अचल संपत्ति की जानकारी शासन के पास हमेशा उपलब्ध रहेगी।

पीसी दुम्का, सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने बताया कि आधार और पैन के साथ संपत्तियों को जोड़ने से अधिकारियों को असली संपत्ति धारक की पहचान करने में आसानी होगी। साथ ही भूमि की बुनयादी जांच करने पर अधिकारीयों को पता चल जाएगा जमीन अवैध है या नहीं। बड़े शहरों में इस कार्य का जिम्मा विकास प्राधिकरणों का होगा। सरकार के इस कदम के बाद बेनामी संपत्तियां सामने आएंगी। इसके अलावा, कालेधन पर भी लगाम लगेगी। कुल मिलाकर इसे फैसले से कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

हरिद्वार में खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर

0

बरसात के मौसम में एक बार फिर गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। थोड़ी और बारिश गंगा को खतरे के निशान के पार कर सकती है। खतरे के निशान से गंगा के कुछ सेंटीमीटर नीचे रहने के बाद प्रशासन ने गंगातटीय इलाकों को अलर्ट जारी कर दिया है। तहसीलों और बाढ़ चौकियों को लगातार निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने तटीय इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीएम और बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा के तटीय क्षेत्र में गांवों के साथ ही अस्थाई रूप से बसे हुए लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। वहां रहने वाले लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत है। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। इससे प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
डीएम ने प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से लक्सर क्षेत्र व श्यामपुर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का जल स्तर प्रातः अपने खतरे के निशान 293 मीटर से महज 70 सेंटीमीटर कम मापा गया

लालकिले से भाषण के लिए मोदी ने देशवासियों से मांगे विचार

0
PM modi asks for suggestions for independence day speech

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए जेने वाले अपने संबोधन के लिए देशवासियों से उनके विचार आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अपने विचार खास तौर से तैयार किए गए खुले मंच ‘नरेन्द्रमोदीएप’ पर भेजें। ताकि वह आम नागरिकों के विचारों को अपने संबोधन में शामिल कर सकें।मोदी ने कहा कि जब वह 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे तब वह देश के 125 करोड़ भारतीयों की आवाज का माध्यम मात्र होगा।

यौन शोषण के शिकार होने का राज खोला अक्षय कुमार ने

0

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टायलेट एक प्रेमकथा’ के प्रमोशन में बिजी अक्षय कुमार ने मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान अपनी बचपन की एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि बचपन में वे भी यौन शोषण के शिकार रहे हैं। अपने बचपन से जुड़ी दिल्ली की एक घटना को याद करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि एक लिफ्ट के वाचमैन ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, तो उन्होंने घर आकर ये बात अपने पिता को बताई थी।

अक्षय बताते हैं कि बाद में उस वाचमैन को किसी और केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अक्षय कुमार ने यौन शोषण को समाज के लिए बेहद गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इससे निपटने का सबसे सहज और सरल तरीका यही है कि परिवार की ओर से बच्चों को इस तरह का माहौल दिया जाए कि अगर कोई उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करे, तो वे डरने या सहमकर घबराने की बजाय अपने परिवारवालों के बीच अपनी बात रखने में कोई संकोच न करें।

राहुल बोस के सामाजिक संगठन द्वारा किए गए इस समारोह में विद्या बालन ने भी कहा था कि बाल यौन शोषण के ज्यादातर मामले परिवारों के अंदर होते हैं और उनको दबाने की कोशिश की जाती है। इसी विषय पर विद्या बालन ने पिछले साल सुजाय घोष की फिल्म कहानी 2 में काम किया था। 

संजय दत्त के जन्मदिन पर ‘भूमि’ का नया पोस्टर

0

संजय दत्त आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘भूमि’ का नया पोस्टर जारी किया गया। ये फिल्म का रिलीज होने वाला दूसरा पोस्टर है, जिसे सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए मुंबई में एक बड़ा समारोह आयोजित होगा।

इस समारोह में फिल्म की पूरी टीम शामिल होगी। ये फिल्म 22 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। जेल से पांच साल की सजा काटकर आजाद हुए संजय दत्त इस फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ओमांग कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म पिता और बेटी के रिश्तों की कहानी पर है, जिसमें अदिति राव हैदरी ने उनकी बेटी का रोल किया है। फिल्म में शरद केलकर और शेखर सुमन भी अहम रोल में हैं। यूपी में आगरा और आसपास फिल्म की शूटिंग की गई है। संदीप कुमार सिंह और टी सीरीज ने मिलकर ये फिल्म बनाई है।

जहां फिल्म की टीम इसकी तैयारियों में जुटी है, वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से आए इस बयान ने संजय दत्त के चाहने वालों को टेंशन में डाल दिया कि अगर जेल से उनकी रिहाई के मामले में कोई अनियमितता पाई जाती हैं, तो उनको फिर से जेल भेजा जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार का बयान ऐसे वक्त आया है, जबकि मुंबई हाईकोर्ट उस जनहित याचिका की सुनवाई कर रहा है, जिसमें संजय दत्त को तय समय सीमा से आठ महीने पहले रिहा करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। अगले महीने ही इस केस में अदालत का फैसला आने की संभावना है। 

जीएसटी को लेकर व्यापारियों की बैठक

जीएसटी लागू होने के बाद से ही जहां एक तरफ आम लोगों को महँगाई से राहत मिलती दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश के व्यापारियों में इसके प्रति अभी भी असमंजस की स्तिथि बनी हुई है, इसी स्तिथि से निपटने के लिए ऋषिकेष के नगर पालिका परिसर में डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा एक बैठक की गई जिसमें छेत्र के सभी व्यापारियों ने हिस्सा लिया और जीएसटी को लेकर अपने सवाल पूछे।

vlcsnap-2017-07-31-11h30m17s221

व्यापार मंडल अध्य्क्ष जयदत्त शर्मा ने बताया कि व्यापारियों के मन में जीएसटी  के प्रति तमाम सवाल है जिन्हें वो दूर करना चाहते है इसके लिए ही ये बैठक आज बुलाई गई है।