Page 627

दोपहर में ही बंद हुए तीर्थनगरी के मंदिर

0

तीर्थनगरी के सभी मंदिरों के कपाट सोमवार को दोपहर में ही बंद कर दिए गए। अब मंदिरों के कपाट मंगलवार की सुबह खुलेंगे। विदित हो कि सोमवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण और चन्द्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पूर्व लग जाने के कारण तीर्थनगरी के तमाम मंदिरों के कपाट दोपहर डेढ़ बजे बंदकर दिए गए। मंदिरों में कपाट बंद करने से पूर्व भगवान की आरती कर उनको शयन करवा दिया गया। शाम की गंगा आरती भी दोपहर करीब एक बजे कर मंदिरों के कपाट बंदकर दिए गए।

मान्यता है कि ग्रहण काल व ग्रहण के सूतक काल में मंदिरों का खोला जाना निषेध बताया गया है। यही कारण रहा कि सभी मंदिरों में दोपह डेढ़ बजे से पूर्व आरती कर भगवान को शयन करवाकर मंदिरों के कपाट बंदकर दिए गए। मंदिरों के कपाट सूतककाल लगने से पूर्व बंद होने के कारण शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ रही।

बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में बंद

0

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में पहाड़ी से मलबा आ जाने के कारण अवरुद्ध हो गया है। जिससे धाम में 200 से अधिक यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

चमोली जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में बाधित हो गया है। हालांकि मेकाफेरी कंपनी मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से बार-बार मलबा आ जाने से मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, मार्ग अवरुद्ध होने से धाम में दो सौ से अधिक तीर्थ यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लामबगड़ में कुछ समय के लिए मार्ग खोला तो जा रहा है लेकिन पहाड़ी से पत्थर व मलबा आने के कारण वाहनों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। 

मनसे की धमकी के बाद ढीले पड़े मिका सिंह के सुर

0

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से धमकी दिए जाने के बाद मिका सिंह के सुर ढीले पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो संदेश में मिका सिंह ने सफाई दी कि, ‘अमेरिका के शिकागो शहर में 13 अगस्त को उनका जो शो होने जा रहा है, वो भारत की आजादी की 70वीं सालगिरह मनाने के लिए होगा और इसमें भारतीय गाने ही वे गाएंगे।’ मिका सिंह ने इस वीडियो संदेश में मनसे और राज ठाकरे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि, ‘मैं राज ठाकरे और सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे शोज को लेकर मीडिया में गलतफहमी फैलाने की कोशिश की जा रही है। मैं भारतीय हूं और मेरे लिए देश सबसे पहले है।’

मिका सिंह ने जय महाराष्ट्र का नारा बुलंद करने से पहले मनसे की चित्रपट शाखा के प्रमुख अमेय खोपकर का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अमेय से फोन पर बात करके उनकी गलतफहमी दूर कर दी है। मिका सिंह का ये विवाद सोशल मीडिया पर उनके उस वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें 12 अगस्त को अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले शो में शामिल होने की अपील की गई थी। इस वीडियो के मुताबिक, ये शो 14 अगस्त को पाकिस्तान की आजादी मनाने के लिए हो रहा है और इसका नाम हमारा पाकिस्तान रखा गया है।

आज देर शाम अपने वीडियो संदेश में मिका सिंह ने इस बात का जिक्र भी नहीं किया कि क्या वे हयूस्टन वाले शो से खुद को अलग कर रहे हैं? ये वीडियो आने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से जुड़े अमेय खोपकर ने सख्त लहजे में मिका सिंह को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पाकिस्तान के शो में हिस्सा लिया, तो उनको महाराष्ट्र में कहीं भी शो नहीं करने दिया जाएगा। 

युवती ने साईं घाट के पास से गंगाजी में लगाई छलांग

0

ऋषिकेश सिटी कंट्रोल को सूचना प्राप्त हुई थी एक लड़की ने साईं घाट के पास से गंगाजी में छलांग लगा दी है। इस सूचना पर पुलिस  व जल पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की के संबंध में जानकारी की व तलाश का प्रयास किया गया, तो गंगा नदी काफी उफान में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा लंबा नहीं चलाया जा सका।

लड़की की तलाश गंगा नदी के किनारे किनारे  बैराज तक पुलिस द्वारा की जा रही है व अभी तक लड़की का नाम पता ज्ञात नहीं हो पाया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की काफी रो रही थी अौर इस स्थान से कूदने से पूर्व उसके द्वारा साईं घाट मंदिर के पास से कूदने का प्रयास किया गया था, परंतु महात्मा द्वारा उसको वहां पर कूदने से रोका गया और वह अपने घर जाना बता कर वहां से चली गई तथा थोड़ी दूरी से गंगा जी मे कूद गई।

गायब हुआ आइआरबी का जवान

0

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) प्रथम का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कंपनी कमांडर ने उसकी गुमशुदगी की सूचना रानीपुर कोतवाली पुलिस को दी है।

रानीपुर में भेल स्थित बाल भवन में आइआरबी प्रथम के 70 जवान रह रहे हैं। इन्हीं में कॉन्स्टेबल कमल किशोर धामी शनिवार को बाल भवन में ही मौजूद था। लेकिन रविवार की सुबह वह अचानक गायब हो गया। कमल किशोर के साथ फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसकी सूचना कंपनी कमांडर ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को दी। वहीं इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कॉन्स्टेबल की गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। पता चला है कि वह पहले भी गायब हुआ है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेंशन के लिए भटक रहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार 

0

देश की आजादी में अहम योगदान निभाने वालो के नाम पर हर बार ही बडे बडे दावे किये जाते हैं यही नहीं कई सरकारी मंचों से सम्मानित भी किया जाता है… लेकिन वास्तव में उन सैनानियों के परिवार की हालत क्या है ये जानने की कभी भी कोशिश नहीं की जाती.. एसे ही एक स्वतंत्रता संग्राम सैनानी का परिवार है जो सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है..हम बात कर रहे हैं 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी की जिनको सरकार ने सात साल से पेंशन नहीं दी है।  जिसके लिए अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर वृद्धा को पेंशन देने की मांग की है।

तहसील कनालीछीना के पातली गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मान सिंह की पत्नी मोहिनी देवी सात साल से पेंशन के लिए तरस रही हैं। वर्ष 2010 में उनके सेनानी पति का निधन हो गया था। इस संबंध में विधवा ने कई बार नेताओं से लेकर अधिकारियों तक फरियाद लगाई, परंतु किसी ने भी नहीं सुनी। बीते दिनों पैर फिसल कर गिरने से उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे, जिस कारण वह बिस्तर से नहीं उठ पा रही हैं।

इस संबंध में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर सेनानी की पत्नी को पेंशन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सात साल से पेंशन नहीं मिलने से परेशान मोहिनी देवी को दूसरे के मोहताज बन कर नहीं गुजारने पड़ेंगे। इस संबंध में विगत सात साल से पेंशन नहीं मिलने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रति जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और प्रबंधक एसबीआइ कनालीछीना को भी भेजी गई है।

 

राखी बांधने गयी बहन कट गयी चोटी

0

भाई की कलाई पर राखी बांधने गयी बहन की रहस्यमय तरीके से चोटी कटने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है, कुछ लोग हवा का असर बता रहे तो कुछ तंत्रमंत्र का टोटका बताकर अंधविश्वास की ओर जा रहे हैं। जी हां, रहस्यमय तरीके से महिलाओं के बाल काटने और शरीर पर त्रिशूल बनाने की कथित घटनाओं का खौफ लगातार बढता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में सामने आये कई मामलों के बाद अब उत्तराखण्ड में भी चोटी काटने के मामले सामने आने लगे हैं। काशीपुर के कुण्डेश्वरी में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए भाई के पास गयी बहन की रात को सोते हुए रहस्यमय तरीके से चोटी कट गयी और महिला बेहोशी की हालत में है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के आंगने में ही सो रहे थे, तभी महिला को एहसास हुआ कि उनके बालों पर कुछ हलचल हो रही है, जिससे वो गबरा गयी और घर के अंदर चली गयी लेकिन घर के अंदर जाते ही वो बेहोश हो गयी।

परिवार के लोगों को जब पता लगा तो उन्होने देखा कि सर के बाल कटे हुए हैं जिससे सभी दंग रह गये, परिवार के लोग इसे बुरी आत्माओ की हवा का असर बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड रहे हैं। फिलहाल परिवार के लोगों में दहशत बनी है और अफवाओं का बाजार भी गर्म है।

चोटी कटने के बाद टोटके से हो रही हिफाजत 

0
देश भर में चोटी काट ग्रिरोह का खोफ थमने का नाम नहीं ले रहा है, उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी ये खौफ जमकर फैलने लगा है।ताजा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प का है जहाँ एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से महिला बेहोश है जिसे बरेली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में खौफ इस कदर है कि लोग टोने-टोटके तक आजमा रहे हैं।
घरों के बाहर हल्दी और हाथों के निशान या फिर नींबू मीर्च लगाकर लोग अपने अपने तरीकों से बचाव कर रहे हैं, लोगो का मानना है की ये कोई चुडेल का साया है। इससे बचने के लिए अपने घरो पर तरहं तरहं की तंत्र विधियाँ करने लगे हैं। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप में एक महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी की अचानक उनकी चोटी कट कर उनके सामने गिर गयी और वो डर के मरे वेहोश हो गयी।  शोर गुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया उसके बाद होश ना आने पर महिला को बरेली के निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगो की माने तो उन्होंने किसी को आते जाते नहीं देखा है और इनकी चोटी कट गयी जिसके कारण पुरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना है।
स्थानीय लोग इस घटना के बाद से इतने डर गये हैं कि अपने-अपने घरो पर तरह तरह के तंत्र बिधियाँ अपना कर अपने घरो के दरबाजे पर हल्दी के छापे , नीबू मिर्च और प्याज जैसे कई टोटके कर रहें हैं। उनका कहना है की कहीं वो साया उनके बाल काट ना ले जाये जिसके कारण ये सब कर रहें हैं

 

किसान के बेटे ने जीता अंतर्राष्ट्रीय मैदान में सिलवर मेडल

एशियन बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में घाट के लाल का दबदबा,गढ़वाल राइफल के ब्वाइज स्पोर्टस कंपनी में तैनात हैं सतेन्द्र
भले ही विकास खंड घाट का नाम लोगों को बोलने में व सूनने में कुछ अटपटा सा जरूर लगे लेकिन यहां के युवाओं के बुलंद हौसलों एवं नेक इरादों से इस क्षेत्र का नाम हमेशा से आगे रहा है। इन दिनों एक बार फिर घाट चमोली का ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम युवा बाॅक्सर सतेंद्र सिंह रावत ने पूरे एशिया में ऊंचा किया है। फिलीपींस में चल रही जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप -2017 के 80 किलो भार वर्ग में सतेन्द्र सिंह रावत ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होने  5-0 से कांस्य पदक व 5-0 से रजत पदक पर कब्जा कर लिया था। सोमवार को वे स्वर्ण पदक के लिए उज्वेकिस्तान से लडे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से विकास खंड़ घाट में हर्ष एवं खुशी का माहौल बना हुआ है।
jogendra bora teacher satendra bora
जोगेन्द्र बोरा जिन्होंने दिखाई सतेन्द्र को राह
मूल रूप से विकास खंड घाट के ग्राम धूनी के सतेन्द्र ने प्राथमिक शिक्षा के दौरान अपने शिक्षक जोगेन्द्र बोरा से बाॅक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद सतेन्द्र का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज के लिए हुआ। जहां से उन्होंने अपनी तैयारी पूरी की। इसके बाद सतेन्द्र ने भारतीय सेना ज्वाइंन कर ली। जिसके बाद सतेन्द्र ने पीछे मूड कर नहीं देखा। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने के बाद सतेन्द्र का चयन वर्ष 2017-18 की एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ। सतेन्द्र गढ़वाल राईफल के ब्वाइज स्पोर्टस कंपनी के खिलाडी है। सतेन्द्र की जीत पर उनके कोच सूबेदार जीवन सिंह ने भी खुशी व्यक्त की है। वहीं उनके जीत पर विकास नगर घाट में खुशी का मौहाल बना हुआ है। वहीं सतेन्द्र ने अपनी जीत श्रेय अपने कोच को दिया है। वे इस जीत से काफी खुश हैं और देश के लिए फाइनल में भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
satendra father
सतेन्द्र के किसान पिता महेन्द्र सिंह
किसान का बेटा है सतेन्द्र : चमोली जनपद के विकास खंड घाट के सुदूरवर्ती ग्राम घूनी के रहने वाले सतेन्द्र के पिता महेन्द्र सिंह खेती करते हैं। सतेन्द्र ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल चैन घाट में अपनी शिक्षा ग्रहण की। इसी दौरान उन्हें अपने शिक्षक जोगेन्द्र बोरा से बाक्सिंग खेलने की प्रेणा मिली। उनकी इस जीत पर उनके पिता महेन्द्र सिह, उनकी बहन गंगोत्री, उनके गढ़वाल राइफल लेंसडाउन के कोच सूबेदार जीवन सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाए दी है।

डेंगू के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कौशिक

0

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए रविवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) के सभागार में जिलाधिकारी दीपक रावत की उपस्थिति में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र थपलियाल सहित प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री कौशिक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जनपद के नगर निकायों व ग्रामीण निकायों के पदाधिकारियों से अब तक सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज डेंगू के मरीजों का ब्यौरा मांगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 24 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से सात में डेंगू की पुष्टी हुई है। दो मामले ज्वालापुर से, एक बीएचईएल सेक्टर एक से, चार रोशनाबाद से दर्ज किये गये थे।

मंत्री ने निजी चिकित्सालयों में डेंगू का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या का ब्यौरा भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांगा जिस पर उन्होंने निजि चिकित्सालयों द्वारा मरीजों की संख्या का ब्यौरा उपलब्ध न कराये जाने की बात कही। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी को आइएमए से समन्वय बनाकर सभी छोटे-बड़े निजी चिकित्सालयों को दैनिक रूप से दिनभर के डेंगू मरीजों का लिखित ब्यौरा उपलब्ध कराने के आदेश जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई निजी चिकित्सालय ऐसा नहीं करता है तो वह अवगत कराये कि उनके यहां डेंगू के मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने वाले चिकित्सालयों पर कार्रवाई की जाये। मंत्री मदन कौशिक ने डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए किये गये उपायों की जानकारी भी मांगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराते हुए बताया कि सभी विद्यालयों और खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह विद्यालय में होने वाली एसेम्बली में प्रार्थना के बाद छात्रों को डेंगू के कारणों और बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिये गये दिशा निर्देशों में घरों के आस-पास व घर में रखे गमलों, कूलरों, बर्तनों, टायर व नारियल के खोल आदि में साफ पानी एकत्र न होने देने की जानकारी छात्रों को अनिवार्य रूप से पढ़कर सुनायें ताकि सभी छात्रों के माध्यम से संदेश घरों तक पहुंच सके।
नगर निगम तथा नगर पालिकाओं द्वारा डेंगू के लार्वा तथा मच्छरों से किये जाने वाले फॉगिंग तथा लार्वा नाशक दवाओं के छिड़काव की स्थिति की जानकारी नगर आयुक्त अशोक पाण्डेय से ली। जिस पर उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में पार्षदों के माध्यम से फॉगिंग कराये जाने का कार्य कराया जा रहा है। सफाई नायक वार्डों में नैपसैक के माध्यम से दवा का छिड़काव करा रहे हैं। ग्रामीण निकायों से मशीन और दवा छिड़काव की स्थिति भी मंत्री ने ली। जिस पर सभी ग्रामीण निकायों के ईओ ने पर्याप्त मशीनें न होने की बात कही। मंत्री ने मशीनें क्रय करने के लिए फण्ड जिलाधिकारी व विधायकों के माध्य से प्राप्त करने के निर्देश जिला मुख्य विकास अधिकारी को दिये। यदि निकाय क्षेत्र से सम्बंधित विधायक किसी कारण एक लाख की धनराशि देने में असमर्थ होंगे तो मशीन क्रय का कुल बजट मंत्री मदन कौशिक ने स्वयं वहन करने की बात कही।
जिला चिकित्सालय से डेंगू मरीजों को रेफर कर दिये जाने की लगातार सूचना मिलने को गम्भीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग को डेंगू केस में ब्लड बैंक की स्थिति की जानकारी ली। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स सैपरेटर युनिट का जिले के मरीजों के हित में सही ढंग से प्रयोग करने की नसीहत भी कैबिनेट मंत्री ने दी। उन्होंने कहा कि मशीन को मात्र शो केस न बनायें और जो काम यह मशीन जौलीग्रांट में कर सकती है वह काम स्थानीय मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग यहां भी करे। जिला अस्पताल मरीजों को रैफर करने की औपचारिकता तक सीमित न रहे।