Page 627

सिपाहियों को बांधी राखी

0
rakhi celebrated by police

गूलरभोज में एकल विद्यालय की महिला आचार्य ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र और आमजन की सुरक्षा का वचन लिया। रविवार को शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित एकल विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में करीब दर्जनभर महिला आचार्य ने पुलिस चौकी में रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिस जवानों के माथे में तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र व आमजन की सुरक्षा का वचन लिया।

वहीं खटिमा में भी शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित एकल विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में करीब दर्जनभर महिला आचार्य ने पुलिस चौकी में रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिस जवानों के माथे में तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र व आमजन की सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप रौतेला, प्रेम सिंह राणा, शीला, राखी, दीपा, सुनीता, ज्योति, आशा रानी, रेनू, पूजा, कृष्णा, आरती आदि शामिल थे।

दुर्घटना के बाद,अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

0

नैनीताल में अनियंत्रित टैक्सी आल्टो कार के नसेड़ी चालक द्वारा दबाए दूसरे व्यक्ति की भी इलाज के दौरान बी.डी.पाण्डे अस्पताल में मौत । बेतालघाट निवासी 62 वर्षीय गोपाल राम पुत्र बच्ची राम की मौत के बाद कार के नीचे दबे अण्डा विक्रेता मल्लीताल के राजपुरा निवासी 52 वर्षीय रामू आर्या पुत्र दिला राम ने भी प्राण त्यागे । नसेड़ी टैक्सी कार संख्या UK 01 TA 1180 चालक प्रेम सिंह के भी मामूली चोटें हैं जो अस्पताल में भर्ती है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेम सिंह बी.डी.पाण्डे अस्पताल की प्रतिबंधित पार्किंग से अनियंत्रित होकर अपनी टैक्सी लाया जो सीधे दीवार के आगे बैठे अण्डा विक्रेता व ग्राहक गोपाल राम पर चढ़ गई ।

मिस्टर परफेक्ट आमिर खान और पत्नी किरण राव स्वाइन फ्लू की गिरफ़्त में⁠⁠⁠⁠

0
Amir khand and kiran rao suffering from swine flu

अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव स्वाइन फ्लू बीमारी के शिकार हो गये हैं।पुणे में एक प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंस में आमिर खान ने बताया कि ब्लड टेस्ट के बाद H1N1 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। एक हफ्ते तक वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही हो पाएंगे।

वीडियो रिलीज कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। सत्यमेव जयते ‘वाटर कप ‘ के आयोजन में आमिर खान शामिल होने वाले थे लेकिन बीमारी से ग्रसित होने की वजह से शामिल नहीं होंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि चूंकि यह एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से किसी दूसरे शख्स तक यह बीमारी फैले।

पुणे में आमिर खान के पानी फाउंडेशन के सत्यमेव जयते वॉटर कप 2017 के प्रतियोगिता के पुरस्‍कार बांटे गए। आमिर खान के नहीं आने के कारण अंतिम समय में शाहरुख खान वहां गए इसके अलावा महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, रिलायंस फाउंडेशन के चेयरमैन नीता अंबानी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

दो युवतियों कि सङक हादसे में मृत्यु

0

आज शाम  कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई की राजपुर रोड पर  हीरो हौंङा शोरुम के सामने एक टैंकर द्वारा स्कूटी न. UK 07 AK 4843 सवार युवतियों को टक्कर मार दी गयी है। जिसमे दोनो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा दोनों घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान कनिका शर्मा तथा वर्षा डंडरियाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया।

परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतका वर्षा एम.एस.सी करने के उपरांत बी.एड. किया गया था तथा वर्तमान में वह नया गांव स्थित किसी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस ने तेल टैंकर यूपी 07 R 8082 को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। शवों का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही की गयी तो पता चला कि सड़क में बने गड्ढे में स्कूटी जाने से संतुलन बिगड़ना जिसके कारण स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिर गयी व पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट मे आने से दोनों की मौत हो गयी।

तुम मिले…के रीमिक्स वर्जन में होगी सोनाक्षी की आवाज

0

90 के दशक में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी नागार्जुन और मनीषा कोईराला की जोड़ी वाली फिल्म ‘क्रिमिनल’ के सुपर हिट रहा गाना – ‘तुम मिले, दिल खिले,’ का नया रीमिक्स वर्जन तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर अहम खबर ये है कि इस रीमिक्स वर्जन को सोनाक्षी सिन्हा अपनी आवाज देंगी।

इस गाने में कनाडा के मशहूर रैपर सिंगर परिचय भी उनका साथ देंगे। परिचय इन दिनों मुंबई आए हुए हैं और इसकी तैयारियां कर रहे हैं। ये भी खबर है कि रीमिक्स वर्जन का म्यूजिक वीडियो भी तैयार किया जाएगा, जिसमें सोनाक्षी होंगी और ये वीडियो साउथ इंडिया की अलग अलग लोकेशनों पर फिल्माया जाएगा।

सोनाक्षी से पहले पुराने दशक के गानों के रिमिक्स में रितिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी ने महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ के गाने के नए वर्जन के वीडियो में हिस्सा लिया था। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मों की बात की जाए, तो वे बीआर की फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम कर रही हैं, जो सस्पेंस थ्रिलर इत्तफाक का रीमेक है। सलमान खान के साथ ‘दबंग 3’ में भी उनके बने रहने की संभावना है। बाक्स आफिस पर सोनाक्षी को ‘अकीरा’ और ‘नूर’ जैसी फिल्मों की असफलता से जोरदार झटके लगे हैं। 

अमेरिका में पाकिस्तान के लिए शो करने को लेकर मीका को मनसे की चुनौती

0

विवादों में घिरे रहने वाले पंजाबी गायक मीका सिंह एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं। खबर है कि मीका सिंह अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त के मौके पर हमारा पाकिस्तान नाम से एक शो करने वाले हैं, इस शो को लेकर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तेवर कड़े हो गए हैं।

मनसे के चित्रपट शाखा के प्रमुख नेता अमय खोपकर ने मिका सिंह को चुनौती दी है कि अगर उन्होंने पाकिस्तान में शो किया, तो उनको महाराष्ट्र में कहीं भी शो नहीं करने दिया जाएगा। अमय खोपकर ने सोशल मीडिया पर ये धमकी दी है, जानकारी के अनुसार, मीका सिंह ये शो 12 अगस्त को करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में मीका सिंह और उनके पाकिस्तानी प्रमोटर साथी ने अमेरिका में रह रहे भारत और पाकिस्तानी लोगों से इस समारोह में हिस्सा लेने की अपील की। 

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीका सिंह की आलोचना शुरू हो गई। मीका सिंह ने इससे पहले भी उस वक्त कराची और लाहौर में अपने शोज किए थे, जब ऊरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तो में तनाव बढ़ गया था और भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगा दी गई थी। मीका सिंह ने इस मामले में भी पाक कलाकारों के हिंदी फिल्मों में काम करने की पैरवी की थी। एक समारोह में राखी सावंत को जबरदस्ती चूमने से लेकर दिल्ली में एक शो के दौरान एक फैन को थप्पड़ मारने के विवादों में घिरे रहे हैं। 

आमिर के खिलाफ एक्शन लेंगे संगीतकार नदीम

0
Aamir khan speaks up on GSt and other issues

हाल ही में आमिर खान की कंपनी में बनी नई फिल्म, ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ का नया ट्रेलर लांच किया गया। आमिर खान खुद इस फिल्म में हिंदी फिल्मों के संगीतकार की मेहमान भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर लांचिंग के बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हुई कि फिल्म में आमिर खान का कैरेक्टर संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी वाले नदीम से मिलता-जुलता है, जो ट्रेलर में नदीम-श्रवण की बतौर संगीतकार फिल्म फूल और कांटे के गाने की लाइन धीरे धीरे… गुनगुनाता है।

सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज होने के बाद से आमिर खान तो कुछ नहीं बोले, लेकिन अब सुना गया है कि संगीतकार नदीम इस फिल्म को लेकर आमिर खान से नाराज हैं। टी सीरिज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या के केस के आरोपी नदीम सैफी लंबे समय से लंदन में ही रह रहे हैं। आमिर की फिल्म के इस कैरेक्टर को लेकर उनकी प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने इसे बुरा कहा है।
उन्होंने कहा है कि, ‘किसी को उनकी इस तरह से मजाक उड़ाने का हक नहीं है। नदीम ने कहा है कि वे अपने वकीलों से राय मश्विरा करके आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला करेंगे।’

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने, ‘दिल है कि मानता नहीं’ सहित आमिर खान अभिनीत कई फिल्मों में संगीत दिया है। आमिर खान की फिल्म, ‘अकेले हम, अकेले तुम’ में एक संगीतकार जोड़ी दिखाई गई थी, जो नदीम-श्रवण जैसी नजर आती थी। 

दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार, फिलहाल डायलेसिस नहीं

0

मुंबई के लीलावती अस्पताल में दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है | अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, इलाज में लगी डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनकी हालत सुधर रही है मगर उसकी गति थोड़ी धीमी है | हालत में सुधार के कारण ही उन्हें डायलेसिस पर नहीं डाला गया है | उनको अभी पेशाब भी ठीक हो रहा है , इसलिए वेंटिलेटर पर भी नहीं रखा गया है |

चिकित्सकों ने बताया कि दिलीप कुमार को आईसीयू में रखा गया है जिससे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की मानिटरिंग ठीक से हो पा रही है | चिकित्सकों ने यह भी कहा कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि किडनी की सूजन की समस्या अब भी बनी हुई है । इस बीच सिने जगत के लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं | अस्पताल में उनसे लोग मिलने भी जा रहे हैं| 

बाहुबली 2 के सौ दिन पूरे हुए

0

विगत 28 अप्रैल को रिलीज हुई बाहुबली 2 ने शनिवार को अपने प्रदर्शन के सौ दिन पूरे करने का सफर तय कर लिया। भारतीय इतिहास की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस बहुभाषी फिल्म ने रिलीज होने से लेकर अब तक सफलता के 50 से ज्यादा नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विश्व स्तर पर ये फिल्म अब तक 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म के हिंदी वर्शन की कमाई 610 करोड़ से ज्यादा की रही है, जबकि तमिल, मलयालयम और कन्नड़ भाषा में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई के पिछले रिकार्डस को ध्वस्त किया। फिल्म ने हिंदी सिनेमा में पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

एडवांस बुकिंग पर ही फिल्म की कमाई 36 करोड़ रही, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। हिंदी में दो दिनो में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये इकलौती फिल्म है। पहले ही सप्ताह में ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी थी। विश्वभर में 9000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कामयाबी पाई और वहां से 30 करोड़ की कमाई की, जो किसी भी भारतीय फिल्म की होने वाली सबसे ज्यादा कमाई मानी जा रही है।

सिर्फ मूल तेलुगू में ही फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा की रही, जो एक नया रिकार्ड रहा है। तमिल में भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकार्ड स्थापित किया। इस फिल्म ने प्रबास और अनुष्का को भारतीय स्तर पर बड़ा सितारा बना दिया।। महाभारत की तर्ज पर बनी इस फिल्म की पहली कड़ी बाहुबली 2015 में रिलीज हुई थी, जिसकी कामयाबी ने तहलका मचा दिया था और देश तथा दुनिया में ये सवाल गूंज गया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

करण जौहर ने हिंदी भाषी राज्यो में इसे रिलीज करने के अधिकार खरीदे थे। पहली बाहुबली का बजट 250 करोड़ था, तो दूसरी कड़ी का बजट ही 425 करोड़ रखा गया और फिल्म के निर्माण में डेढ़ साल का वक्त लगा। अब फिल्म की तीसरी कड़ी को लेकर चर्चा चल रही है। साउथ के निर्देशक एस राजामौली की इस फिल्म की प्रधान भूमिकाओ में प्रबास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दुग्गपति, रमैया कृष्णन, सत्यप्रकाश और नसर की अहम भूमिकाएं रहीं। 

एक किलो कीड़ा जड़ी के साथ चार गिरफ्तार

0

चमोली जनपद के थाना जोशीमठ पुलिस ने एक किलो अवैध कीड़ा जड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई कीड़ा जड़ी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि, ‘रविवार को पुलिस की टीम ने सूचना पर फायर स्टेशन जोशीमठ गेट पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार से एक किलो कीड़ा जड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

दो माह में पुलिस ने पकड़ी 90 लाख की कीड़ा जड़ी
चमोली जिले में कीड़ा जड़ी की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं,  इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो माह में ही चमोली जनपद में 90 लाख रुपये कीमत की कीड़ा जड़ी बरामद की गई। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की बढ़ती मांग इसके पीछे एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने बताया कि, ‘जनपद चमोली पुलिस ने जून माह से लेकर अगस्त प्रथम सप्ताह तक पांच किलो 991 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी बरामद की गई। इसकी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा अवैध कार्यों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।  इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की भी अपील की है।