Page 611

पंचेश्वर बांध पर कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

0

हाई कोर्ट ने पंचेश्वर बांध से संबंधित जनहित याचिका में सुनवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार से दो सप्ताह में विस्तृत जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद की नियत की है।

पिथौरागढ़ निवासी रोहित जोशी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि, ‘सरकार द्वारा महाकाली नदी पर भारत व नेपाल के सहयोग से 120 किलोमीटर दायरे में पंचेश्वर बांध बनाया जा रहा है। जिसमें पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों के लोग प्रभावित हो रहे है।  सरकार द्वारा बिना नोटिस दिए जनसुनवाई की जा रही है।’

लोगों को बांध के निर्माण से क्या लाभ होंगे, उनको कहां विस्थापित किया जाएगा, कितना मुआवजा दिया जायेगा की जानकारी नहीं दी गई और बांघ के बनने से 134 गांव 55 हजार लोग प्रभावित हो रहे है। इस संबंध में सरकार ने सीधे 9 अगस्त को चंपावत 11 को पिथौरागढ़ 17 को अल्मोड़ा में जनसुनवाई कर रही है।

पूर्व में कोर्ट ने तीनो जिलों के जिलाधिकारियों से स्थिति साफ करने के निर्देश दिए थे। सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया गया कि 9 अगस्त को चंपावत में हुई जनसुनवाई में लगभग पांच सौ लोगो ने प्रतिभाग किया। अगली जनसुनवाई 11 व 17 अगस्त को पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में होनी है।

कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दो सप्ताह में विस्तृत जवाब देने को कहा है साथ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पक्षकार बनाकर नोटिस जारी किये है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश केएम जोसफ व न्यायधीश आलोक सिंह की खंडपीठ में हुई।

कुमाऊं रेजिमेंट करेगा ड्रिल व बैंड शो का आयोजन

0

उप जिलाधिकारी रोहित मीणा ने बताया कि 12 अगस्त को 31वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में कुमाऊं रेजिमेंट द्वारा एक ड्रिल व बैण्ड शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय सेना द्वारा देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों एवं सैन्य बल प्रदर्शन की जानकारियां दिए जाने के साथ ही युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए जागरूक किया जाएगा। मीणा ने बताया कि कुमाऊं रेजिमेंट की बैण्ड शो में 16 व्यक्तियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा।

वहीं जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि देश की आजादी के पर्व के मौके पर 14 अगस्त को प्रातः 07 बजे सेस्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 05 किमी क्रॉस कन्ट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रेस में 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिका एवं पुरुष व महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 

नोएडा से रामनगर घूमने आए एमिटी यूनिवर्सिटी के 7 छात्र पानी में बहे,दो की मौत पांच को बचाया

0

उत्तराखण्ड के रामनगर में बीती रात बरसाती नाले में बही कार में एमिटी बी.टैक यूनिवर्सिटी के दो छात्रों से शव बरामद।नैनीताल जिले के रामनगर में कॉर्बेट पार्क घूमने आए छात्र पर्यटकों की महिंद्रा एस.यू.वी.कार सांवल्दे बरसाती नाले में बाह गई।  सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस के साथ राहत करु चलाकर सात में से पांच लोगों को रात ही निकाल लिया। अँधेरा और बरसात के कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा के कारण सवेरे शुरू हुए रेस्क्यू में दो छात्रों के शव प्रशासन ने बरामद कर लिए। कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आये इन पर्यटकों की कार बहने से सात जानें मुश्किल में पड़ गयी थी।

जिसमे से पाँच लोगो को तो स्थानीय लोगो ने सुरक्षित बचा लिया था। मगर दो युवक नदी के तेज़ बहाव में बह गए थे। मौके पर मौजूद प्रशासन ने उन्हें ढूंढने का बहुत प्रयास किया मगर नदी का बहाव तेज़ होने और रात अधिक होने के चलते मिशन असफल रहा। आज सवेरे एक बार फिर नदी में बहे दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गयी तो घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर ऋषभ गर्ग नामक छात्र का शव नदी के किनारे पड़ा मिला। जबकि दूसरे छात्र शिवम् पाण्डे का शव ऋषभ के शव से आधा किलोमीटर की दूरी में नदी के बीच पत्थरो में फँसा पड़ा मिला। दोनों ही लापता छात्रों के शव बरामद हो गये है। प्रशासन ने इसके परिजनों को सूचित कर दिया है। आपको बता दे कि ये सभी लोग बीती देर रात रामनगर से सांवल्दे स्थित रिजॉर्ट की तरफ लौट रहे थे। अचानक रामनगर और पहाड़ी क्षेत्रो में हो रही बरसात के चलते बरसाती नदी उफान पर थी जिसे चालक समझ नहीं सका। इन लोगो को पानी की तेज बहाव का अंदाज़ा नहीं हुआ जिस कारण अपनी कार पार करने के लिए नदी के तेज़ बहाव में डाल दी, गाड़ी तेज़ बहाव में जाने के बाद बंद हो गयी और पानी में बहने लगी बावजूद इसके गाडी में सवार सात लोग गाड़ी से उतर गए। जिनमे से पाँच को स्थानीय जनता की मदद से बचा लिया गया | लेकिन दो छात्र नदी की तेज़ धारा में बहने से नहीं बचाए जा सके। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सात लोगो में से एक स्थानीय होटल कर्मी भी था। बांकी छः लोग अमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र व् एक छात्रा भी थी। मृतक शिवम् हल्द्वानी और ऋषभ गर्ग पंचकुला हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।

इस फिल्म में दिखाये हैं उत्तराखंड के अधिकारियों ने अपनी अदाकारी के जौहर

1

उत्तराखंड में पैर पसारने की कोशिश करते नशे के कारोबारियों से निपटने के लिये उत्तराखंड पुलिस ने नया तरीका निकाला है। युवाओँ को नशे के नुकसानों से वाकिफ कराने के लिये राज्य पुलिस ने एक फिल्म का निर्माण किया है। खास बात ये है कि ‘डेथ विश’ नाम की इस फिल्म में उत्तराखंड पुलिस के अदिकारियों ने भी अभिनय किया है।

नशे से हो रही बर्बादियों को रोकने के लिए पुलिस ने नशे के जाल को खत्म करने और नौजवानों को इस फ़िल्म के माध्यम से नशे की बुराइयो से अवगत कराने की सराहनीय कोशिश की है।

death wish crew
फ़िल्म एक गाने पर आधारित है जिसे सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने लिखा है और अमित विश्नोई की टीम ने गाया है। फ़िल्म का विचार देहरादून के आईपीएस संवर्ग का है, देहरादून के तत्कालीन एसएसपी सदानंद दाते, जो फिलहाल ऊधमसिंह नगर के एसएसपी हैँ ने इस फ़िल्म में काम भी किया है। दाते ने इस योजना पर कार्य करने के लिए एक टीम गठित की थी जिससे प्रेरणा पाकर देहरादून की तत्कालीन एएसपी तृप्ति भट्ट ने और प्रेमनगर के निरीक्षिक शंकर बिष्ट ने भी फ़िल्म में काम किया।
योजना के महत्त्व ने देहरादून के विख्यात संस्थानों को भी अपना योगदान देने के लिए उत्साहित किया और लॉ कॉलेज एवं उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने बिना किसी फीस के अपने परिसरों का फ़िल्म निर्माण के लिए प्रयोग करने की अनुमति दी।
विंटर लाइन प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा फ़िल्म में विभिन्न किरदारों का अभिनय निर्माता निर्देशक देवेंद्र रावत द्वारा रचित एक टीम के सदस्यों ने किया हैं। फिल्म में देहरादून के विभिन्न काॅलेजों के छात्र छात्राओं ने अभिनय किया है ताकि फिल्म को सीधे तौर पर युवाओँ से जुड़ने की कोशिश करना। फ़िल्म शूट होने में चार महीने लगे व पोस्ट प्रोडक्शन का काम दो महीने में पूरा हुआ।
मुख्य भूमिकाओं में कुमारी श्वेता, सबसे छोटी अभिनेत्री बेबी दिव्यास्था रावत और अधिकांश अन्य कलाकारों ने पहली बार कैमरे का सामना किया है। ‘डेथ विश’ 14 अगस्त को यूट्यूब के माध्यम से रिलीज़ हो जाएगी,उम्मीद ये ही है कि ये फिल्म युवाओं तक नशे की बुराई का संदेश पहुंचाने में कामयाब होगी।

दुबई में खिलेंगे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

2

यूएई एसोसियेशन आॅफ उत्तराखंड इस साल आंठवें साल में प्रवेश कर चुके “उत्तराखंड होटलियर गेट टुगेदर 2017” का आयोजन करने जा रही है। इसमें उत्तराखंड के चर्चित कलाकारों को आमंत्रित्त करके लोकल कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ये भारत के बाहर होने वाले उत्तराखंड का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजनों में से एक हैं। इस बार ‘उत्तराखंड होटेलियर गेट टुगेदर’ में सप्रुसिद्ध लोक गायक मकुेश कठैत और उत्तराखंडी गायका बीना बोरा हिस्सा लेंगे। उनके साथ दबुई में रहनेवाले गायक अनिल गैरोला, गरिमा सदुंररयाल, पुरण राठौर और देवेंद्र बिष्ट भी अपनी प्रस्तुित स्वतंत्रता दिवस की  पूर्व संध्या यानि की 14 अगस्त को दबुई में किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में संगीत के अलावा उत्तराखंडी भोजन भी परोसे जायेगें।  इस ‘उत्तराखंड होटेलिएर गेटटुगेदर 2017’ के माध्यम से खाड़ी देशो में रहनेवाले 50 हज़ार उत्तराखंडी प्रवासी अपनी सांस्कृतिक झलक देखेगें और उत्तराखंड को महससू करेगें। दबुई एवं विभिन्न देशो में व्यवसाय करने वाले उद्योगपतियों में चाँद मौला बक्श, लष्मण बटुोला और सांस्कृतिक सामाज के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करनी वाली संस्था हंस फाउंडेशन ने अपना सहयोग प्रदान किया हैं

अपने गांव से ही नहीं बल्कि अपने देश से भी दूर रहकर अपनी मिट्टी की खुशबू बचा के रखना एक जटिल काम है। इसी कोसिश में यूएई में रहने वाले उत्तराखंडी लगे हैं। इसके लिये बकायदा वहां रहने वाले हजारों पहाड़ियों ने एक एसोसियेशन बनाई है।उत्तराखंड एसोससएशन ऑफ़ यूएई का गठन दबुई में 1 मई 2009 को यूएई में रहने वाले तमाम उत्तराखंडी प्रवासियों ने किया। इस संगठन को तमाम पहाड़ के लोगों को एक करने और भाषा-संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से किया गया। पिछसे तरीब 8 साल के सफर में संस्था के साथ 4000 से ज्यादा उत्तराखंडी जुड़े हैं और निरंतर अपनी संस्कृतिक विरासत को सभाँलने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में इस संस्था ने समाज और  उत्तराखंड के लोगों के मदद के लिये काफी काम किये हैं। इनमे

  • जो लोग एजेंटो के जाल में फंस के धोखे से गलत जगह आ जाते हैं या उनकी कंपनी उन्हें वीजा या सैलरी नहीं देती उनकी मदद करना।
  • 2013 की उत्तराखंड आपदा के समय भी संस्था ने उत्तराखंड के 3 गाँव को गोद लिया और आज भी वहां रोज़गार के क्षेत्र में मदद कर रहे हैं।
  • संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए संस्था “उत्तराखंड फ़ूड फेजस्टवल’, “छलड़ी”, “बग्वाल”, “उत्तराखंड काव्य एवं सांस्कृतिक सम्मलेन”, “उत्तराखंड होटेलिएर गेट टुगेदर” एवं “यूएई कौथिग” का सालाना आयोजन करती हैं।

इस संस्था का मुख्य मकसद है लोगों को अपनी भाषा, सस्कृति, खान पान, वेश भूषा, संगीत व नृत्य आदि से जोड़ के रखना।इसके लिये संस्था ने चार टीमें भी बनाई हैं। “बाघ”, “बरुांस, “खमीरा” एवं “कंडाली” नाम की टीमें विभिन्न सांस्कृतिक और खेल कूद की प्रतियोगिताऐं कराती हैं।

अब तीसरी आंख की निगरानी में होगी राजधानी

0

राजधानी के संवेदनशील इलाके अब तीसरी आंख की नजर में रहेंगे। आपराधिक मामलों पर नजर रखने और सुरक्षा इंतजामों के तहत निगरानी व्यवस्था बेहतर करने के मकसद से दून पुलिस ने यह फैसला किया है। इसके तहत पुलिस थानावार 217 स्थानों को सीसीटीवी से लैस करेगी। इसे लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।

राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों पर लगाम कसने के मकसद से दून पुलिस विभिन्न इलाकों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने जा रही है। कैमरों के लिए पुलिस राज्य मंत्री व स्थानीय विधायकों की मदद भी ले रही है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को भी सीसीटीवी कैमरों को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। दरअसल, दून में सीसीटीवी कैमरों की काफी कमी है, जिससे पुलिस को घटनाओं के खुलासे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और उनको तलाशने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस प्रकार की समस्या हर बार सामने आने के बाद पुलिस ने जिले के प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर खुफिया कैमरे लगाने की योजना बनाई है।

राजधानी में अभी केवल 186 कैमरे
राजधानी में फिलहाल पुलिस विभाग के पास केवल 186 सीसीटीवी कैमरे हैं। इनमें भी कई कैमरों की क्षमता काफी कम है तो कई खराब पड़े हैं। इसके अलावा, 1386 प्राइवेट कैमरे भी हैं, जिन्हें लोगों ने अपने घरों, दुकानों आदि के बाहर लगाया हुआ है लेकिन इनकी क्षमता काफी कम होने के कारण इनसे पुलिस को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। नतीजा, अपराधी आसानी से बच निकलते हैं। दून के सबसे संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले आशारोड़ी क्षेत्र की बात करें तो यह क्षेत्र दो राज्यों को जोड़ता है। लेकिन, यहां भी कैमरा कई महीनों से खराब पड़ा है। जबकि, यहां लगाया गया कैमरा काफी उच्च क्वालिटी का था।
शहर के 162 और ग्रामीण क्षेत्र के 57 स्थान चिन्हित
पुलिस विभाग ने राजधानी के ग्रामीण पर शहरी क्षेत्रों को कवर करने के मकसद से कई स्थान चिन्हित किए हैं। शहरी क्षेत्र में 162 और ग्रामीण क्षेत्रों में 57 स्थानों को चिन्हित करने के साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। कैमरों की व्यवस्था के लिए मंत्री और विधायकों से मदद लेने के साथ सामाजिक संस्थाओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय को भी प्रस्ताव भेजा गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अगर कैमरों की व्यवस्था हो जाती है तो पुलिस को इससे काफी मदद मिलेगी।
थानावार चिह्नित स्थान
थाना स्थान
राजपुर 10
वसंत विहार 09
मसूरी 30
नेहरू कॉलोनी 11
डालनवाला 20
रायपुर 09
पटेलनगर 13
प्रेमनगर 09
कोतवाली 14
कैंट 22
क्लेमेनटाउन 14
ऋषिकेश 25
सहसपुर 10
डोईवाला 09
रायवाला 04

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश

0

पुलिस ने लुटेरी दुल्‍हन समेत उसके गिरोह को दबोच लिया, ये गिरोह पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते। फिर घटना को लुटेरी दुल्‍हन अंजाम देती। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए जाल बिछाया।नाटकीय शादी के बाद लूटपाट करने वाले इस गिरोह ने उत्तराखंड ही नहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में भी अपने कारनामों को अंजाम दे रखा है। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाटकीय ढंग से लुटेरी दुल्हन की सरगना को शादी कराने का ऑफर दिया था, जिसके बाद गिरोह खुद-ब-खुद पुलिस के जाल में फंस गया।

looteri dulhan

ह्यूमन ट्रैफिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडे ने बताया कि यह गिरोह शादी कराने के एवज में भी पहले पैसे लेता है। इसके बाद दुल्‍हन सुहागरात वाले दिन दूल्हे वह परिजनों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर देती हैं। जिसके बाद वह घर से सोना चांदी रुपये समेटकर भाग जाती है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना कलेक्टर फार्म खटीमा की रजवंत कौर वह उसका बेटा सतनाम सिंह टनकपुर की आरती कपूर उर्फ़ ज्योति नानकमत्ता की गुरमीत कौर उर्फ माया को पकड़ा है।

संसाधन केन्द्रों पर नियुक्ति के आदेश

0

हाई कोर्ट ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र व संकुल संसाधन के समन्वयक पदों पर तीन माह में नियुक्ति का आदेश पारित करते हुए लीव टू अपील को निस्तारित कर दिया।

समन्वयक शशि भूषण व अन्य ने याचिका दायर कर कहा था कि 2014 में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी-सीआरसी की नियुक्ति की गई थी। सरकार द्वारा उसी साल बीआरसी-सीआरसी के 1300 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की। जिसमें शर्त थी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की वजह से समन्वयक के स्थान पर सब्जेक्ट टू एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाए।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार वह इन पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्ण अर्हता रखते हैं। पूर्व में एकलपीठ ने इन 1300 पदों पर तीन माह के भीतर नियुक्ति करने के आदेश पारित किए थे तो इस आदेश के विरुद्ध शशि भूषण व अन्य द्वारा विशेष अपील दायर की गई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने विशेष अपील पर सुनवाई के बाद एकलपीठ के आदेश को संशोधित कर दिया।

साथ ही सरकार को तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। नई नियुक्ति के बाद पहले से कार्यरत बीआरसी-सीआरसी को उनके मूल पदों पर भेजने की छूट सरकार को दी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बदरीनाथ में होंगे भव्य कार्यक्रम

0

करोड़ों हिंदूओं के आस्था के धाम बदरीनाथ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 14 अगस्त को भव्य रूप से मनायी जायेगी।इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान का जन्मोत्सव का दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियालय में बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बदरीनाथ में परंपरा के अनुसार आस्था और परंपरा के अनुसार मनाया जायेगा। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का हिंडोला बनाया जायेगा। 15 अगस्त को दिन में भगवान के जन्मोत्सव की झांकी निकाली जायेगी।

बदरीनाथ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य परंपरा है। मंदिर को खूब सजाया जाता है। विष्ण के धाम बदरीनाथ में कृष्ण जन्माष्टमी की मान्यता इसलिए भी है कि विष्णु ही कृष्ण के स्वरूप है इसलिए यहां पर कृष्ण जन्मोत्सव व कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना और आयोजन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्र पूरी तरह कृष्णमय हो जाता है। 

डीएवी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि मेें बदलाव, 31 को मतदान

0

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तिथियों में बदलाव किया गया है। चुनाव कमेटी ने पीजी पाठ्यक्रमों के परिणाम देरी से जारी होने के चलते छात्रों की मांग पर यह निर्णय लिया। कॉलेज में 31 अगस्त को मतदान व 1 सितंबर को मतगणना होगी। छात्र संघ चुनाव को लेकर तकरीबन सभी कॉलेजों ने अपनी तिथियों की घोषणा कर दी है, लेकिन डीएवी पीजी कॉलेज ने अपने पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है।

दरअसल, हेमवती नंबदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम ही जारी नहीं किए गए हैं। इसके अलावा अभी यूजी स्तर के भी कई पाठ्यक्रमों के परिणाम आने बाकी है। ऐसे में छात्र संगठनों का चुनाव परिणाम से पहले कराए जाने का विरोध किया जा रहा था। संगठनों का कहना था कि चुनाव में मतदान करने के लिए नए छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। लेकिन परिणाम घोषित नहीं होने से सैंकड़ों छात्रों के प्रवेश भी लटके हुए हैं जिस कारण वे मतदान से महरूम हो जाएंगे। इसी को देखते हुए छात्र लगातार चुनाव की तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. डीके त्यागी ने बताया कि, ‘काफी संख्या में छात्रों के प्रवेश सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर में नहीं हो पाए हैं। जिस कारण तिथियों में संगठनों की मांग पर बदलाव किया गया है। लिंगदोह की सिफारिशों के तहत छह से आठ हफ्तों के बीच चुनाव संपन्न कराने होते हैं। नियमानुसार तिथियों के बदलाव पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। छात्र संगठन में निर्धारित की गई तिथि को लेकर संतुष्ट हैं।’

16 को जारी होगी अधिसूचना
बैठक में 25 अगस्त के स्थान पर 31 अगस्त को मतदान कराए जाने पर सहमति बनी है। 1 सितंबर को मतगणना का कार्य संपन्न होगा। चुनाव के लिए नांमांकन पत्रों की बिक्री अब 23 अगस्त और नामांकन 25 अगस्त को होगा। चुनाव की अधिसूचना 16 अगस्त को जारी की जाएगी। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, मुख्य नियंता डा. सत्यव्रत त्यागी, डा. शशि किरण सोलंकी, डा. मनोज जादौन, डा. राखी उपाध्याय, डा. वीके गुप्ता, डा. वीके पंकज, डा. कौशल कुमार सहित विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र मौजूद रहे।

केंद्रीय विवि ने भी बदली तिथियां
डीएवी पीजी कॉलेज के अलावा एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी अपने चुनाव की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने 28 अगसत को आयोजित होने वाले छात्र महासंघ चुनाव को 5 सितंबर को आयोजित कराने का फैसला किया है। इसके अलावा गढ़वाल विवि द्वारा एक सितंबर को छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया जाएगा।