Page 606

सोमवार और मंगलवार, दो दिन मनाई जाएगी जनमाष्टमी

0

सरकार सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से चर्चा के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया गया।

इस बार जन्माष्टमी 14 व 15 अगस्त को मनाई जा रही है। शासन की ओर से वर्ष के शुरूआत में जारी अवकाश की सूची में 15 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश दर्शाया गया है। अब यह बात सामने आ रही है कि जन्माष्टमी 14 व 15 अगस्त यानी दोनों ही दिन मनाई जा रही है।

कई लोग 14 को जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं तो कई 15 अगस्त को। चूंकि 15 अगस्त को ध्वजारोहण भी होना है तो सुबह सभी कार्यालय खुले रहेंगे। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन ने बीते शुक्रवार को ही 14 अगस्त को अवकाश घोषित करने की पत्रावली तैयार कर ली थी। इसके लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन लिया गया। रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह जानकारी सचिव सामान्य प्रशासन विजय कुमार ढौंडियाल ने दी है।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर यातायात एवं डायवर्ट व्यवस्था

0

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर यातायात एवं डायवर्ट व्यवस्था

1.स्वतन्त्रता दिवस के कार्यक्रम के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारो तरफ, तिब्बती मार्केट से लैन्सडाउन चैक से कनक चैक से डोंगा हाडस से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहा आदि सम्पूर्ण मार्ग किसी भी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
2. सभी वीआईपी ई.सी. रोड, सर्वे चैक से एवं पैसेफिक होते हुए रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेगें।
3. पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले अधिकारी एवं पासधारको के वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेंगे, इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पासधारक/अधिकारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही पार्क किये जोयगें।
4.स्वतन्त्रतादिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन पैवेलियन ग्राउण्ड में पार्क होगें। वाहन पैवैलियन ग्राउण्ड से उपर किसी भी दशा में वाहन सहित परेड मैदान में नही जायेगें। नागरिक अपने वाहन पार्क कर पैदल, परेड ग्राउण्ड के दोनो प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
5. धर्मपुर, दर्शनलाल चैक, दून चैक, की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें। नागरिक पैदल चलकर प्रवेश द्वार में चेकिंग के बाद ही परेड ग्राउण्ड में प्रवेश करेेंगे।
6. सर्वे चैक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर काॅलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।
7. पासधाराक मीडियाकर्मियों के वाहन डोंगा हाउस के सामने स्थित पार्किंग में पार्क होगें।

डायवर्ट व्यवस्था विक्रमों के लिये:-
1. 2 नम्बर रूट(रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस घुमा दिये जायेगें।
2. 3 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम चन्दरनगर कट से दून चैक से बुद्धा चैक होते हुए वापस एम.के.पी. चैक की ओर से भेजा जायेगा।
4. 5 नम्बर रूट(आई.एस.बी.टी रूट) के समस्त विक्रम सहारनपुर चैक से वापस घुमा दिये जायेगें।
5. 8 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम प्रिन्स चैक से वापस घुमा दिये जायेगें।
6. प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम घण्टाघर के पहले ही घुमा दिये जायेगें।

बसों के लिये:-
1. आई.एस.बी.टी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चैक से घुमा दी जायेंगी।
2. राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चैक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
3. रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसे चूना भटृटा से वापस घूमा दी जायेंगी।

परेड ग्राउण्ड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु निम्नप्रकार बैरियर व्यवस्था की जायेगी:-
आउटर प्वाईंट:-ई.सी रोड सर्वे चैक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चैक, दर्शनलाल चैक, ओरियेन्ट चैक, पैसेफिक तिराहा। (प्रत्येक आउटर प्वाईंट पर 1 यातायात कर्मी, 1 चीता पुलिस तथा सम्बन्धित थाने से 1 उपनिरीक्षक नियुक्त रहेगें) केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेगें।
इनर प्वाईंट:- रोजगार तिराहा, कनक चैक, डूंगा हाउस, लैन्सडाउन चैक, कान्वेन्ट तिराहा
(1 यातायात कर्मी मय वायरलेस सेट, सम्बन्धित थाने से 1 उपनिरीक्षक तथा 2 काॅनि।)
पासधारको/वीवीआईपी को छोडकर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नही जायेगा। नागरिक परेड मैदान के बाहर निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल परेड मैदान के प्रवेश द्वार से प्रवेश करेगें।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मृतकों के प्रति जताया शोक

0

राज्यपाल डाॅ कृष्णकांत पाल ने पिथौरागढ़ जिले के तहसील धारचूला के अंतर्गत मागती नाला (तवाघाट) एवं मालपा में अतिवृष्टि/भूस्खलन में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से कामना की है।

वहीं सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख प्रकट करते हुए परिजनों को धैर्य रखने को कहा। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से कामना भी की। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। 

ए.टी.एम ठग गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में थाना क्लेमेंटटाउन पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन के नेतृत्व में एटीएम ठगी के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान में एटीएम ठगी के अंतर्गत रॉबिन सिंह ने थाना क्लेमेंटटाउन पर एक लिखित तहरीर दी कि कुछ लोगों द्वारा वादी का ए.टी.एम.कार्ड सुभाषनगर के ए.टी.एम. में बदल दिया। जिसके द्वारा वादी के खाते से ₹3,00,00/- निकाल लिए गए थे।

तहरीर को जाँच तलब किया गया तथा दौराने जांच ए.टी.एम. फुटेज, बैंक फुटेज तथा आशारोड़ी पर लगे कैमरे से वाहन यू के 17 ई 0780 टाटा जेस्ट कार प्रकाश में आई। जिसके उपरांत प्रकरण की संजीदगी को देखते हुए वादी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या के 126/17 धारा 379/420 भादवि पंजीकृत किया गया। उसके उपरांत टाटा जेस्ट कार की संपूर्ण डिटेल निकालने तथा गाड़ी शोरूम में सर्विस सेंटर से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत पता चला की यह गाड़ी टाटा मोटर फाइनेंस कंपनी रुड़की से फाइनेंस की गई है। फाइनेंस कंपनी से वार्ता करने के बाद कंपनी द्वारा वाहन मालिक का मोबाइल नंबर व पता दिया गया। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों का पता तस्दीक करने एवं उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी करने के उपरांत मोबाइल नंबर की लोकेशन से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने के लिये मुखबिर खास लगाए गए। जिनके द्वारा सूचना दी गई की उक्त कार का मालिक मोनू कुमार व शिवा, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है, वह लोग अपने अन्य साथी के साथ रुड़की कृष्णा नगर गली नंबर 20  घर के पास स्कूल स्काईवर्ड में खड़े हैं।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्तगणों शिवा, मोनू, पवन को मय वाहन टाटा ज़ेस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एटीएम ठगी किए हुए कुल 17 एटीएम एवं ₹ 25,120/- बरामद हुए। अभियुक्तगणों से प्राप्त 17 ए.टी.एम. में से एक एटीएम वादी रॉबिन सिंह का है, जिसके संबंध में पूछताछ में बताया गया कि यह वही ए.टी.एम. है, जिससे हमारे द्वारा क्लेमेंट टाउन से ₹30000 की ठगी की गई थी। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई अभियोग पंजीकृत हैं। इनके द्वारा जनपद देहरादून में क्लेमेंट टाउन, प्रेमनगर एवं रूड़की, सिविल लाइन हरिद्वार में कई स्थानों पर ठगी की गई है।

सीरियल के सेट से निकाले गए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला

0

बिग बास सहित कई बड़े शोज और सीरियलों में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला से नाराज एक सीरियल निर्माता ने उनको सेट से ही बाहर निकाल दिया। ये मामला कलर्स चैनल पर आने वाले शो दिल से दिल तक को लेकर सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, शो की टीम सिद्धार्थ शुक्ला के सेट पर लेट आने और फिर ठीक से काम न करने के तरीके से काफी परेशान थी।

सूत्र बताते हैं कि यूनिट के कई लोगों के साथ सिद्धार्थ का टकराव हुआ और यहां तक कि गाली गलौच तक भी मामला गया। इस शो की निर्माण कंपनी शशि सुमित प्रोडक्शन के मुताबिक, पहले यूनिट वालों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया जाता था, लेकिन जब ये घटनाएं ज्यादा होने लगीं, तो इसकी जानकारी चैनल को दी गई। चैनल की ओर से भी सिद्धार्थ शुक्ला को समझाया गया, लेकिन स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

बताया जाता है कि पिछले दिनों प्रोडक्शन कंपनी की ओर से शो की प्रोजेक्ट हेड शीतल के साथ सिद्धार्थ का काफी ज्यादा झगड़ा हुआ। सिद्धार्थ ने जब गाली गलौच के साथ बातें करना शुरु किया, तो उनको फौरन सेट छोड़ने का आदेश दिया गया। निर्माताओं ने इस घटना की जानकारी चैनल को भी दे दी है और चैनल ने उनकी जगह किसी और कलाकार को कास्ट करने को कहा है। अधिकारिक रुप से इस विवाद को लेकर चैनल या सिद्धार्थ शुक्ला में से कोई कुछ नहीं कह रहा है।

यूएपीएमटी के लिए शुरू हुआ काउंटडाउन, आवेदन को सिर्फ तीन दिन

0

अगर आप आयुष क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखते है। और अभी तक यूएपीएमटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। तो जल्दी कीजिए। आपके पास केवल तीन दिन ही शेष है। 16 अगस्त को यूएपीएमटी के आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा तीन सितम्बर को आयोजित होगी।

प्रदेश के सरकारी व निजी कॉलेजों में बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस की राज्य कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए आयुष प्री-मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) आयोजित किया जाना है। प्रवेश परीक्षा तीन सितम्बर को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।अब आवेदन के लिए केवल तीन दिन बाकी है। इसके बाद आवेदकों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।
विवि के कुलसचिव प्रो. अनूप गक्खड़ ने बताया कि यूएपीएमटी के लिए 15 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस साल केवल ऑनलाइन आवेदन का ही विकल्प रखा गया है। आवेदकों को प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि इस साल आयुष मंत्रालय ने दाखिले नीट के माध्यम से करने का आदेश दिया था। बाद में इसमें राज्यों को एक साल की रियायत दे दी गई। इसके अलावा निजी व सरकारी कॉलेजों की संयुक्त परीक्षा व काउंसिलिंग पर भी बात फंसी रही।
इसी कारण देरी होती चली गई। यही कारण रहा कि यूएपीएमटी के लिए आवेदन प्रक्रिया भी देरी से शुरू की गई। उन्होंने बताया कि निजी कॉलेज मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए दस सितम्बर को अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। सरकारी सीटों पर दाखिले के आवेदकों के पास केवल तीन ही दिन बाकी है। आवेदक www.uau.ac.in पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। 

नवाज का बेटा बना कृष्णा, विवाद

0

कृष्ण जनमाष्टमी के मौके पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका छोटा बेटा यानी सिद्दीकी कृष्ण भगवान के बचपन के अवतार में नजर आ रहा है। नवाज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके बेटे को उसके स्कूल वालों ने नंदलाला बनने का मौका दिया, जिसे लेकर वे बहुत खुश हैं।

फोटो के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आने लग गई। कुछ लोगों ने इसे भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का बेहतरीन उदाहरण बताया, तो कुछ लोगों ने इसे इस्लाम के खिलाफ करार दिया, जिसे लेकर विवाद भी पैदा हो गया। कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की है कि नवाजुद्दीन के बेटे के इस अवतार के बाद कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन जल्दी ही नवाज के खिलाफ फतवा जारी कर देंगे।

पिछले साल उस वक्त नवाज को लेकर विवाद हो गया था, जब उनको उनके पैतृक जिले मुज्जफरनगर (यूपी) में रामलीला में भाग लेने पर रोक लगा दी गई थी। नवाज वहां कई सालों से रामलीला में हिस्सा लेते रहे थे, लेकिन पिछले साल कुछ हिंदू संगठनों के एतराज के बाद उनको इसमें हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। 

स्मृति ईरानी का अगला शिकार होगा टीवी शो पहरेदार पिया का?

0

पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाकर खबरों की दुनिया में तहलका मचाने वाली केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी का अगला शिकार सोनी चैनल का विवादित शो पहरेदार पिया का होने की संभावना बढ़ गई है। 10 साल के पति और 18 साल की पत्नी के रिश्तों पर बने इस शो के बोल्ड कटेंट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस शो की शिकायत दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी तक पंहुच चुकी है और सूत्र बता रहे हैं कि स्मृति ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और जल्दी ही एक्शन लेने का भरोसा दिलाया है। सूत्र बता रहे हैं कि सोनी चैनल की टीम को जल्दी ही सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिल्ली तलब किया जा सकता है। हालांकि चैनल ने अधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन चैनल से जुड़े सीनियर अधिकारी निजी तौर पर मान रहे हैं कि शो को लेकर चैनल पर दबाव बढ़ रहा है।

चैनल इस द्वंद में फंसा है कि एक तरफ इसे लेकर शिकायतें हो रही हैं, तो दूसरी ओर, इसकी टीआरपी बहुत अच्छी आ रही है। बहुत कम समय मे शो ने चैनल की टाप पोजीशन बना ली है। चैनल के अधिकारी कहते हैं कि कंटेट की बोल्डनेस इसके विषय से जुड़ी हुई है, फिर भी अगर मंत्रालय का दबाव आएगा, तो इसे कम करने के बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन चैनल ने शो को आफ एयर करने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।

सूत्र बता रहे हैं कि मामला दिल्ली तक पंहुच चुका है और स्मृति ईरानी के ये तेवर बरकरार रहे, तो वे चैनल को अपना फैसला बदलने पर मजबूर करने में देर नहीं करेंगी। इस शो के खिलाफ कई समाजिक संगठनों के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री के अंदर भी विरोध हो रहा है। 

केबीसी में इस बार नहीं होगा फोन-अ-फ्रेंड

0

17 साल से चले आ रहे टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस खेल में एक दिलचस्प विकल्प माना जाता था फोन-अ-फ्रेंड, जिसमें प्रतियोगी के किसी सवाल पर फंस जाने की स्थिति में उनको किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार से फोन पर जवाब पूछने का विकल्प होता था और उस दोस्त या रिश्तेदार को फोन अमिताभ बच्चन खुद मिलाते थे और बिग बी की आवाज का सरप्राइज उन दोस्तों या रिश्तेदारों को हैरान कर दिया करता था।

इस बार बिग बास के नए सीजन में इस विकल्प को खत्म कर दिया गया है। इसके विकल्प के तौर पर प्रतियोगी को वीडियो कालिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा बिग बास के नए सीजन में एक और बड़ा बदलाव किए जाने की खबर है। खबर ये है कि अब हाट सीट पर करोड़ो का गेम खेलने के लिए पंहुचने वाले प्रतियोगी के साथ जो भी साथी वहां मौजूद होगा, उससे भी एक बार सवाल का जवाब पूछा जा सकता है।

ये व्यवस्था पहली बार की जा रही है। इस बार केबीसी का नया सीजन सबसे कम वक्त के लिए आ रहा है। इसका नया सीजन सिर्फ 6 सप्ताह के लिए ही होगा। माना जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की व्यस्तता को देखते हुए इस सीजन को छोटा किया गया। अमिताभ बच्चन को अक्तूबर से ही निर्देशक नागराज मंजुले की नई फिल्म की शूटिंग शुरु करनी है। मंजुले कुछ वक्त पहले मराठी में सनसनीखेज सफलता पाने वाली फिल्म सैराट के निर्देशक रहे हैं। 

‘भगवान के लिए मुझे छोड़ दो’ में नजर आएंगे गोविंदा

0

लंदन में अपनी पत्नी सुनीता के साथ छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे गोविंदा इन दिनों गोवा में हैं, जहां वे अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ‘भगवान के लिए मुझे छोड़ दो’ रखा गया है और ये एक कामेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें चार नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है और सेंट्रल रोल में गोविंदा को रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन अरशद खान कर रहे हैं, जिनकी बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म है। गोवा में फिल्म का ये दूसरा शेड्यूल है, इसके बाद फिल्म का अंतिम शेड्यूल सितंबर या अक्तूबर में मुंबई में होगा। दिसंबर में इसे रिलीज करने की योजना है। इसी साल मार्च में गोविंदा ने कई सालो के बाद वापसी करते हुए फिल्म ‘आ गया हीरो’ बनाई थी, लेकिन बाक्स आफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लाप रही।

हाल ही में गोविंदा अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में अपना रोल कटने के मामले को लेकर मीडिया में थे। अपना रोल कटने से नाराज गोविंदा ने अनुराग बसु और रणबीर कपूर के रवैये की आलोचना की थी, लेकिन रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर ने गोविंदा का साथ देते हुए उनका रोल कट करने की आलोचना करते हुए इसे गोविंदा का अपमान बताया था। बाद में रणबीर कपूर ने गोविंदा से इसके लिए माफी मांगी थी।