Page 595

बिना रॉयल्टी के आ रहे खनन सामग्री के आठ ट्रक जब्त

0

उत्तर प्रदेश से बिना रॉयल्टी के आ रहे खनन सामग्री के आठ ट्रक तहसीलदार ने सीज कर दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा है। काफी समय से जिलाधिकारी दीपक रावत को शिकायतें मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश से बिना रॉयल्टी दिए ही खनन सामग्री भगवानपुर आ रही है। यह खनन सामग्री चोरी छिपे दुकानों पर बेची जा रही है। शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश से आ रहे खनन वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिलधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार अबरार हुसैन ने प्रशासन की टीम के साथ मिलकर सिकदंरपुर गांव के पास घेराबंदी कर दी। गागलहेडी रोड से होकर आ रहे खनन के आठ ट्रकों को सिकंदरपुर चौक पर पकड़ लिया। सभी ट्रक में बजरी लदी थी। बताया गया है कि सभी चालकों के पास उत्तर प्रदेश के ही बिल थे और इन्हें वहीं पर बेचा जाना था। उत्तराखंड की सीमा में आने के लिए इनके पास कोई बिल या रॉयल्टी का भगतान नहीं किया गया था। इस पर तहसीलदार अबरार हुसैन ने इन सभी ट्रक को सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि खनन की यह सामग्री बेहट क्षेत्र से आई थी। यह सामग्री भगवानपुर कस्बे में किसी दुकान पर बेची जानी थी। प्रशासन की टीम इस बात की जांच कर रही है कि खनन की सामग्री किसकी दुकान पर पहुंचाई जा रही थी। 

औपचारिकताएं पूरी नहीं होने पर कनेक्शन माना जाएगा अवैध

0

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से शहर की सभी कॉलोनियों में पेयजल लाइन डाली जा चुकी हैं। कुछ कॉलोनियों में नई पेयजल लाइनों से पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है, लेकिन अभी भी हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने जल संस्थान से नई लाइन से कनेक्शन नियमित नहीं कराया है। ऐसे में यदि जल्द ही इन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन नहीं लिया तो आने वाले दिनों में उन्हें दिक्कत उठानी पड़ सकती है।


शहर में पेयजल प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लाइन डालने के बाद विभिन्न कॉलोनियों में लाइन टेस्टिंग का काम चल रहा है। वर्तमान में जल संस्थान के ग्यारह हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जबकि लाइन डालते समय कार्यदायी संस्था ने लगभग पांच हजार से अधिक नए लोगों को कनेक्शन दिया है, लेकिन इन लोगों ने जल संस्थान से औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। ऐसे में अभी इनका कनेक्शन अवैध ही माना जाएगा।
उधर, आने वाले समय में जब विभाग की ओर से नई पेयजल लाइन से उपभोक्ताओं को आपूर्ति देना प्रारंभ किया जाएगा तो फिर ऐसे उपभोक्ताओं को पानी के संकट से जूझना पड़ सकता है। उधर, शहरवासियों को जागरूक करने के लिए जल संस्थान की ओर से सात टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मचारी होंगे। जो घर-घर जाकर एडीबी से कनेक्शन लेने वाले लोगों को जल संस्थान से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जागरूक करेंगे।
जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार निर्वाल के अनुसार एडीबी ने नई पेयजल लाइन से जिन उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन दिया है। उन्हें जल संस्थान से अपना कनेक्शन नियमित करवाना होगा। अन्यथा उनका कनेक्शन अवैध ही माना जाएगा। उनके अनुसार लोगों में सही जानकारी का अभाव है। इस वजह से टीम घर-घर जाकर लोगों को नियमों से अवगत कराएगी। एडीबी की ओर से शहर में आठ नए ट्यूबवेलों का निर्माण किया जा रहा है। दिसंबर तक सभी ट्यूबवेल बनकर तैयार हो जाएंगें। ऐसे में लोगों को भरपूर मात्रा में पानी मिल सकेगा।
उधर, वर्तमान में मांग के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं को पानी की कमी की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। क्योंकि विभाग के आठ ट्यूबवेल खराब पड़े हैं।

उत्तरकाशी के दो स्कूलों से शुरु हुआ ”हाईजिनिक मैंस्टू्यल मिशन”

0

पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी पहली पहल के लिए सराहना पाने वाले, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने एक मैंस्ट्रयूल साइकिल स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत स्कूल में पढ़ रही लड़कियों के लिए दो सरकारी इंटर कॉलेजों में चार सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। यह नैपकिन बाजार में मिलने वाली नैपकिन से सस्ती है और तीन के पैक के लिए केवल 10 रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा इस्तेमाल किए हुए नैपकिन का डिस्पोज करने के लिए भी इलेक्ट्रानिक इनसिनेटर भी लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि, “कई लड़कियां अपनी पीरियड्स के दौरान कक्षाएं नहीं ले पाती हैं क्योंकि उनके पास सैनिटरी पैड उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, जिसकी वजह से मासिक धर्म की स्वच्छता भी नहीं हो पाती । दोनों समस्याओं को हल करने के लिए, दो वेंडिंग मशीन लड़कियों के सरकारी इंटर काॅलेज में लगाई गई है।”

डीएम ने कहा कि, “यह योजना सभी लड़कियों और को-एड वाले उच्च विद्यालयों और जिले के इंटर कालेजों तक विस्तारित की जाएगी और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सैनिटरी नैपकिन बनाने के लिए जोड़ा गया है।”

हालांकि पिछले साल, देहरादून नगर निगम की योजना के तहत शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सैनिटरी नैपकीन के लिए वेंडिंग मशीन लगाए जाने थे, लेकिन अब तक इसपर कोई काम शुरु नहीं हुआ है। इस योजना में दून के मुख्य स्पाट पर यह मशीन लगनी थी जिसमें गांधी पार्क के पास भी एक वेंडिंग मशीन लगाई जानी थी, यह योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाई गई थी।

दुख की बात यह है कि अब तक राज्य का राजधानी देहरादून में यह योजना धरातल पर नहीं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी में यह अमल में आ गया है।

क्या हैं डेंगू, कैसे करें रोकथाम, यहां पढ़ें

डेंगू एक तरह का बुखार है जिसे डेंगू बुखार/ डेंगू फीवर/और अंग्रेज़ी में Dengue के नाम से जानते है। यह एक वेक्टर विशेष से फैलता है।यह वेक्टर एक विशेष प्रकार की मादा मच्छर है । जिसे एडीज एजिप्टी कहते है। यह मच्छर 25 से 50 मीटर तक उड़ सकती है और एक अनुमान से 8 से 12 दिन तक जीवित रह सकती है।

डेंगू वायरस की चार प्रजातियां पाई जाती है जो कि आपस में बहुत समान है।डीईएन-1,डीईएन-2,डीईएन-3,डीईएन-4 जिसमे से डीईएन-1,3 ज्यादा खतरनाक होते हैं।

डेंगू के प्रकार:

  • क्लासिकल डेंगू बुखार
  • डेंगू हीमोरेजिक फीवर
  • डेंगू शाॅक सिंड्रम

डेंगू के लक्षण:

डेंगू बुखार के लक्षण संक्रमण होने के 3 से 14 दिनों के बाद ही दिखते है। लक्ष्ण कूछ इस प्रकार के होते है :

  • ब्लड प्रेसर का सामान्य से बहुत कम होना
  • तीव्र ज्वर
  • खून में प्लेटलेट की संख्या का कम होना
  • उल्टी जैसा लगना व उल्टी का हो जाना
  • आँखों में लालिमा का होना
  • शरीर पर लाल गुलाबी चकते पड़ना
  • सिर व शरीर में तीव्र शूल
  • अरुचि, थकावट इत्यादि।

डेंगू से बचाव:

  • घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे
  • घर में मच्छर भागने हेतु कॉइल, स्प्रे इत्यादि का निरंतर प्रयोग करें
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे
  • अगर पांच दिन से अधिक बुखार हो तो चिकित्सक से परामर्श ले

डेंगू से बचने के लिए घरेलू उपाय:

  • गिलोय: ये आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है
  • पपीते के पत्ते: इनका रस प्लेटेलेट को बढ़ाता है
  • हल्दी: यह दर्द को घटाता है तथा मेटाबोलिज्म अच्छा रखता है

चेतावनी:

  • डेंगू के सीजन में यदि किसी को भी बुखार है तो एसपिरीन का सेवन बिल्कुल न करें।
  • किसी भी तरह के बुखार में सबसे सेफ पैरासिटामाॅल का प्रयोग करना है।
  • डॉक्टर/ वैद्य की परामर्श जरूर ले।

दून पहुंचे राहुल गांधी के स्वागत में उमड़े कांग्रेस के दिग्गज

0

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के स्वागत के लिए यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे। आपको बतादें कि इस दौरे में राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी थी।

rahul gandhi

देहरादून आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके स्वागत में खड़े थे। स्वागत के बाद सीधे कार में सवार होकर राहुल गांधी का काफिला एयरपोर्ट से देहरादून के लिए निकाल पड़ा।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, विधायक काजी निजामुद्दीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इससे पहले एयरपोर्ट पर समर्थकों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा थी। यहां बैरिकेटिंग भी की गई थी। बता दें कि राहुल गांधी दून स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देहरादून आए हैं।

सैफई के तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल

0

यूपी के सैफई के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार में सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसे की वजह एनएच में गड्ढे बताए जा रहे हैं। बस में सैफई क्षेत्र के आसपास के गांव के करीब 55 लोग सवार थे, जो तीर्थस्थलों के भ्रमण के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र से उनकी बस हरिद्वार पहुंची और यहां से सभी ऋषिकेश जा रहे थे। अलकनंदा होटल के निकट एक गड्ढे पर बस उछल कर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे में विद्याराम (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। 15 घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद से बस चालक और परिचालक फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां घायलों को लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया वहीं मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार चालक-परिचालक की तलाश कर रही है।

चेन्नई की अदालत में पेश होंगी सुष्मिता सेन

0

एक विदेशी कार के आयात से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में पूर्व मिस यूनिवर्स और बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को आगामी 18 सितंबर को चेन्नई की एक अदालत में पेश होने को कहा गया है।

सुष्मिता सेन को यह आदेश मद्रास हाईकोर्ट की ओर से दिया गया है। आदेश में उनको निचली अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसी दिन इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अनवेष्ण टीम की ओर से सुष्मिता सेन से जिरह की जाएगी। मद्रास हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के बाद चेन्नई की मेट्रोपोलिटन अदालत से सुष्मिता की पेशी को लेकर जारी वारंट को रद्द कर दिया गया।

यह मामला सन 2006 में सुष्मिता सेन द्वारा एक विदेशी कार आयात करने को लेकर जुड़ा है। इस कार के लिए सुष्मिता सेन की ओर से निर्यात शुल्क के तौर पर 20 लाख 31 हजार की फीस भरी गई थी, लेकिन जांच में पाया गया कि इस महंगी विदेशी कार की कीमत से लेकर दूसरे कागजातों में अनियमितता पाई गई और आर्थिक अपराध शाखा ने इसकी जांच शुरू की। मद्रास हाईकोर्ट की ओर से प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुष्मिता सेन की पेशी के दौरान उनकी सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएं। 

गैस रिसाव के बाद सीएम के स्वास्थ्य सलाहकार ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण

0

रात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल संस्थान में क्लोरीन गैस के रिसाव से दर्जनों लोग प्रभावित हुये। रात 10:30 बजे की यह घटना है जिसमें 4 बच्चों समेत दो दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। राजपुर रोड स्थित, जल स्थान वाटर वर्क्स में रखे सिलेंडर में विस्फोट के साथ रात में हुए क्लोरीन गैस के रिसाव से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर भाग निकले।

गैस की चपेट में आने से 4 पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। उन्हें शहर के श्री महंत इंद्रेश सीएमआई और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गैस का फैलाव बढ़ने के साथ आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों और जल संस्थान के कर्मचारियों ने 5 घंटे के बाद गैस पर काबू पाया।

गैस रिसाव बंद होने के बावजूद देर रात तक अस्पतालों में भर्ती के समय ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। पिछले कई दिनो से आॅक्सीजन की कमी से गोरखपुर में हुए हादसे से सबक नहीं ले रही है यह सरकार।

BeFunky Collage

घटना के विषय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिव्टर के माध्यम से कहा कि, “मैं इस घटना को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बर्दाश्त करुंगा और साथ ही उन्होंने सभी के ठीक होने की कामना की है।” मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार नवीन बलूनी दून अस्पताल पहुंचे। वह वहां ऑक्सीजन सिलेंडरों का निरीक्षण किया व पीड़ितों को दून अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण परेशानी ना हो इस बात का भी जायजा किया।

फिल्म ‘जोरा 10 नम्बरिया’ में एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आयेगें धर्मेंद्र

0

मालवा क्षेत्र की कहानी पर बेस्ड ‘जोरा 10 नम्बरिया’ बतौर डायरेक्टर अमरदीप गिल की पहली फीचर फिल्म है। यह फिल्म राजनीतिक दलों, पुलिस और अंडरवर्ल्ड में आंतरिक घमासान पर आधारित है। फिल्म में दीपक सिद्धू ने जोरा का लीड किरदार निभाया है, जो पंजाबी फिल्म दर्शकों के लिए एक ताज़ा अनुभव साबित होगा। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पिछले दिनों दिल्ली में इसके प्रमुख कलाकार मुकुल देव, दीप सिद्धू और अभिनेत्री कुल सिद्धू डायरेक्टर अमरदीप गिल के साथ उपस्थित थे, जिन्होंने फिल्म की कहानी और इसमें अपने-अपनी भूमिकाओं पर विस्तार से चर्चा की।

खास बात यह कि इस फिल्म में बॉलीवुड के भी कुछ नामचीन कलाकार नजर आएंगे, जिनमें ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का नाम सबसे ऊपर है। ‘जोरा 10 नम्बरिया’ में धर्मेंद्र एक बार फिर अलहादा किरदार, यानी ‘गॉडफादर’ के किरदार में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। धर्मेंद्र के बारे में अपनी राय रखते हुए फिल्म के मुख्य अभिनेता दीप सिद्धू ने कहा, ‘धरम जी की इस फिल्म में एक बहुत ही मजबूत चरित्र है, क्योंकि जोरा का मेरा चरित्र एक तरह का विद्रोही है, जो खुद पर क्रोध करता है, इसलिए वह धरम जी से मार्गदर्शन लेता है। उसके बाद जोरा सही और गलत राह का फैसला कर पाता है।’ दूसरी तरफ मुकुल देव ने फिल्म और इसमें अपने किरदार के बारे में बताया, ‘चूंकि फिल्म की कहानी राजनीति और माफिया पर आधारित है, ऐसे में मेरे हिस्से में शेरा ठाकुर का किरदार आया है, जो ग्रे शेड का कैरेक्टर है और इसमें पंजाबी और राजस्थानी टच भी है।’

निर्देशक अमरदीप ने कहा, ‘इस फिल्म का सार और इसकी कहानी को अगर एक लाइन में कहना हो तो वह यह है कि- राजनीति किसी अपराधी के लिए आखिरी शरणस्थली है।’ उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर लंबे समय से काम कर रहे थे। ऐसे में इसकी कहानी को तैयार करने और पटकथा बनाने में काफी लंबा वक्त लगा। ओहरी प्रोडक्शन के साथ मिलकर भटिंडे वाले बाई फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘जोरा 10 नम्बरिया’ पहली सितंबर को रिलीज होगी।

धारचूला में जहरीली शराब पीने से दो की मौत

0

पिथौरागढ़एतहसील के जमकु गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है एव एक महिला का पार्वती देवी की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सरकारी अमले को अभी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई हैं ए जिसकी पुस्टि पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने की हैं।धारचूला से लगभग 27 किमी दूर स्थित जमकु गांव के दौलत राम ;52द्ध पुत्रगंगा रामए कल्याण राम;45द्ध पुत्र पदम राम और पार्वती देवी ने शराब कच्ची शराब पीएकुछ समय बाद उनकी हालत खराब होने लगी जिसके बाद दौलत राम की मौत हो गई।

ग्रामीण जब कल्याण राम व पार्वती देवी को उपचार के लिए धारचूला ले जा रहे थे इसी दौरान मार्ग में ही कल्याण राम की मौत हो गई जबकि पार्वती देवी का उपचार चल रहा हैए पार्वती देवी का इलाजकर रहे चिकित्सकों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।