Page 594

क्यो भाजपाई ही दे रहे भाजपा विधायक को गाली

0

भाजपा के चार बार से काशीपुर के विधायक रहे हरभजन सिंह चीमा यूं तो जनता के प्रिय है और हर बार ही जनता उनको भारी बहुमतों से विजयी बनाकर विधानसभा तक जनता का नेतृत्व करने के लिए भी भेजती है मगर क्या हुआ कि अब उन्ही की पार्टी के लोग उनकी छवि खराब करने में लगे और सोशल मिडिया में विधायक के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी और भद्दी टिप्पणियां करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

ताजा मामला तब प्रकाश में आया जब बिते दिनोे हुई बारिश के चलते हुए जल भराव से व्यापारियों की दुकानों में पानी भर गया और एक भाजपा के ही नेता ने फेसबुक पर पोस्ट कर काशीपुर शहर का हाल बयां किया तो उसमे भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने जलभराव की स्थिति के पीछे विधायक को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि अपने विचार रखने शुरु कर दिये, जिसमे एक व्यक्ति ने तो हद ही पार कर ली और अमर्यादित टिप्पणी तक पोस्ट कर दी।

यही नहीं भाजपा के ही नेताओ ने ये तक पोस्ट कर दिया कि भाजपा के विधायक को दिखाओ ये हाल कहां है विधायक जैसे पोस्ट कर डाले, जिससे बौखलाये काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने तत्काल ही फेसबुक की पोस्ट का संज्ञान लिया और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि भाजपा के ही नेता भी मानते ही ही विधायक के चुनावी दावों में प्राथमिकता थी जलभराव की समस्या से काशीपुर की जनता को निजात दिलाना लेकिन उसमें समय जरुर लगेगा मगर इस प्रकार की टिप्पणी अमर्यादित है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

महक चहल से मंगनी हुई अश्मित पटेल की

0

एक तरफ रिया सेन की शादी की खबर आई, जो एक जमाने में अश्मित पटेल की गर्लफ्रेंड मानी जाती थीं और दूसरी तरफ खबर आई कि अश्मित पटेल ने अभिनेत्री महक चहल के साथ मंगनी कर ली है। महक चहल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस खबर को सार्वजनिक किया, जिसमें उनके हाथों मे अश्मित की पहनाई मंगनी की अंगूठी नजर आ रही है।

दोनों इन दिनों एक साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं और खबरों में बताया गया है कि पेरिस में अश्मित ने महक चहल को इस रिश्ते के लिए प्रपोज किया और महक के स्वीकार करने के बाद उनको अंगूठी भी पहना दी। दोनों के कॉमन दोस्तों के मुताबिक, छह महीने के अंदर दोनो शादी कर लेंगे।

बिग बॉस के घर में अश्मित का अफेयर पाकिस्तान की हीरोइन वीना मलिक के साथ चर्चित हुआ था। अमीषा पटेल के भाई अश्मित अपने करियर में फिल्में कम और अफेयर ज्यादा कर चुके हैं। दूसरी ओर 90 के दशक में आई फिल्म ‘नई पड़ोसन’ से बॉलीवुड का करियर शुरू करने वाली महक चहल नार्वे के पंजाबी परिवार से हैं और बिग बॉस के अलावा सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ में काम कर चुकी हैं। अश्मित ने सलमान की फिल्म ‘जय हो’ में काम किया था। दोनों ही खुद को सलमान खान के करीबी होने का दावा करते हैं। 

पुलिस के निरंतर प्रयास से 50,000/- आए वापस

0

डॉक्टर प्रशांत कुमार, एम्स अस्पताल, ऋषिकेश के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन पर एटीएम का पासवर्ड हासिल कर उनके खाते से ₹50000 निकाल लिए जाने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को अवगत कराया गया जिस पर कोतवाली ऋषिकेश प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूरी व कांस्टेबल कमल जोशी को उक्त विषय में त्वरित कारवाई करने हेतू आदेशित किया गया।

उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त खाते की जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त , ₹50000/- 7 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था,  कार्यवाही करते हुए सभी खातों का लेन देन तुरंत बंद करा दिया गया, जिससे सभी खातों के लेन-देन बंद होने से खाते का बैलेंस शेष रह गया।

आज शिकायतकर्ता डॉक्टर प्रशांत कुमार द्वारा बताया गया कि पुलिस के निरंतर प्रयास से उसके खाते में संपूर्ण ₹50000 वापस आ गए हैं। डॉक्टर प्रशांत के द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई है।

तो एक हफ्तें में राज्य के किसानों की आय होगी दोगुनी!!!

0

जो देश में 70 सालों में न हो सका और राज्य स्थापना के बाद से नहीं हो सका अब राज्य सरकार ने वो एक हफ्ते में करने की तैयारी कर ली है। जी हां हम बात कर हे हैं किसानों की आय दोगुनी करने के त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के वादे की। इस वादे को पूरा करने के लिये मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने एक हफ्ते में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके लिये सरकार ने कहा कि

  • फसल का उत्पादन बढ़ाकर,
  • खेती को बागवानी से जोड़कर,
  • उन्नतिशील बीजों को उपलब्ध कराकर,
  • परिवार के एक बेरोजगार सदस्य को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर किसानों की आमदनी कैसे दोगुनी की जा सकती है।
  • इसके लिए कृषि के साथ-साथ बागवानी, मत्स्य, रेशम और अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 176 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमे

  • चावल के लिए हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधमसिंहनगर,
  • गेहूं के लिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधमसिंहनगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद का चयन किया गया है।
  • दालों, मोटे अनाजों और व्यवसायिक फसलों के लिए सभी जिलों में क्लस्टर बनाए गए हैं।
  • कृषि की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली अप्रोच अपनाया जाएगा।
  • बुआई के पहले किसानों को समय से बीज, खाद्य, माइक्रो न्यूट्रिएंट, जिप्सम, कीटनाशक दवाएं आदि दी जाएंगी।

बहरहाल सरकारी अधिकारियों ने बंद कमरें में मीटिंग कर के धूप में पसीना बहाने वाले किसानों की आमदना दोगुनी करने के रास्तों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन ज़मीनी हकीकत ये भी है कि आज की तारीख में किसान उत्पाद से ज्यादा अपनी फसल के सही दाम न मिलने के कराण परेशान है। और इसका सबसे बड़ा कारण है सरकारी तंत्र की विफलता और बिचौलियो का राज। अगर सही मायने में सरकार किसानों की आय बढ़ाना चाहती है तो उसे तकनीक और उत्पाद बढ़ाने का साथ साथ किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने पर ध्यान देना होगा।

जावलकर ने गढ़वाल जल संस्थान किया आकस्मिक निरीक्षण

0

आयुक्त गढ़वाल मण्डल दिलीप जावलकर ने शुक्रवार दिलाराम चौक स्थित गढ़वाल जल संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरूगेसन, डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती मौजूद रही।

दिलीप जावलकर ने जल संस्थान परिसर के उस स्थल का मुआयना किया, जहां विगत रात्रि क्लोरिन गैस के सिलेंडर से रिसाव हुआ था। उक्त क्लोरिन गैस सिलेंडरों के द्वारा शहर में आपूर्ति हो रहे जल की क्लोरिन गैस द्वारा कीटाणुनाशक एवं फिल्टर करने के लिए जल के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा जहां गैस सिलेंडर खुले में रखे गये थे, उस स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्हें सुरक्षित रखा जाए तथा उक्त सिलेंडरों की आयातित कम्पनी की क्या भूमिका है। उन्होंने हादसे में घायल पीड़ित व्यक्तियों के उत्तम इलाज के लिए कहा। उन्होंने हादसे के कारण हुई घटना की जांच के लिए समिति गठन करने, जिसमें जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बाहर के विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो इसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट देगी।
जल संस्थान के अधिकारियोें ने उन्हे अवगत कराया कि क्लोरिन गैस के सिलेंडरों से रिसाव के कारण 14 व्यक्ति पीड़ित हुए है, जिनमें दो कर्मी स्टाफ के हैं, एक कार्मिक फायर बिग्रेड व चार सी.पी.यू कर्मी के हैं तथा परिसर में रह रहे कर्मचारियों के पांच बच्चे हैं, जिन्हें रात्रि में ही दो बच्चों को इन्द्रेश अस्पताल एवं तीन बच्चों को मैक्स हाॅस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जिन्हें शुक्रवार को ही डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
आयुक्त गढ़वाल ने घटना स्थल के भ्रमण के साथ-साथ जल संस्थान के वाटर बॉक्स का भी स्थलीय निरीक्षण किया। पानी को विभिन्न बॉक्सेस से गुजरते हुए पानी की शुद्धता एवं फिल्टरेशन के कार्य को भी देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया की जल ही जीवन है, इसकी शुद्धता मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, जिससे शहर में निवास कर रहे व्यक्तियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध हो सके।
संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया कि उक्त वॉटर बॉक्स वर्ष 1933 में ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित किया गया है, जिसकी क्षमता 18 एमएलडी है , जिसमें बादल नदी का पानी आता है। नया आठ एमएलडी का वॉटर टैंक का निर्माण हो रहा है।

मौसम विभाग का अर्लट, 6 जिलों में हो सकती है बारिश

0

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों तक बारिश से राहत थी गर्मी का पारा चढ़ा हुआ था।लेकिन आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलती नही दिख रही है। राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह से कुछ जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। 

आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भारी बारिश कि संभावना है। प्रदेश के कई जिलें जिनमें मुख्यतः पिथौरागढ़,बागेश्वर,नैनीताल,टिहरी,पौड़ी,देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी है

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी इलाको विशेषकर ,देहरादून ,नैनीताल ,पौड़ी , में भी बारिश हो सकती है।

खत्म नहीं हो रही यशपाल बेनाम की मुसीबतें, जमानत याचिका फिर खारिज

0

जिला आबकारी अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में न्यायालय ने नगर पालिका परिषद पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बेनाम और पूर्व दायित्वधारी सरिता नेगी समेत तीन लोगों की जमानत याचिका खारिज कर दी ।

शुक्रवार को सुनवाई के बाद अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह की अदालत ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने एवं गाली-गलौज करने के मामले में नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की।
नौ अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी समेत तीनों ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। घटना इसी वर्ष अप्रैल माह की है। शराब विरोधी मुहिम के तहत काफी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा भी मौजूद रहे।
आरोप है कि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी व अशोक बिष्ट ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने तीनों के खिलाफ गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने की नामजद रिपोर्ट कोतवाली पौड़ी में दर्ज कराई थी।
पुलिस की ओर से आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। उस वक्त तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा नौ अगस्त जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी। शासकीय अधिवक्ता नसीम बेग ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई के बाद बेल रिजेक्ट हो गई।

कुख्यात सचिन खोखर के नाम से रंगदारी मांगने वाला नौकर गिरफ्तार

0

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हरिद्वार जेल में बन्द कुख्यात बदमाश सचिन खोखर के नाम से अपने ही दुकानदार मालिक को धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को कोतवाली गंगनहर में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात मणिकान्त मिश्रा ने बताया कि, “दो दिन पूर्व अनाज मण्डी के व्यापारी, नलिन गुप्ता,मौहल्ला राजपुताना, रुडकी को कुख्यात बदमाश सचिन खोखर के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी और उनसे 20 लाख रुपये मांगे।”

इस प्रकरण में मुकदमां दर्ज होने के बाद जब वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्द्र मोहन, थानेदार यशवन्त खत्री व सिपाहियों कपिल व देवेन्द्र ने जांच की तो मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उन्होंने नलिन गुप्ता के नौकर इन्तजार अंसारी, ग्राम मखियाली, थाना लक्सर को हिरासत में लिया।

पूछताछ में इन्तजार ने पुलिस के समक्ष नलिन गुप्ता को धमकाकर रंगदारी मांगना की बात स्वीकार की। गौरतलब है कि कुख्यात सचिन खोखर छह वर्ष पूर्व हुए जेलर नरेन्द्र सिंह हत्याकांड व तीन वर्ष पूर्व हुई जेल के बाहर गैंगवार में भी शामिल रहा है।

शिवम के साथ परिणय सूत्र में बंधी रिया

0

चर्चित अभिनेत्री रिया सेन पुणे में एक पारिवारिक समारोह में अपने दोस्त शिवम तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बंगाली परंपराओं के मुताबिक शादी की रस्में निभाई गईं। इस समारोह में परिवार के अलावा करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। रिया की बहन रीमा सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी के फोटो शेयर किए। फोटो में रिया के साथ रीमा और उनकी मां मुनमुन सेन भी नजर आ रही हैं।

रिया के साथ शिवम तिवारी के रिश्तों को लेकर बॉलीवुड में चर्चाएं हो रही थीं। इन चर्चाओं में ये भी कहा जा रहा था कि रिया गर्भवती हैं और यही कारण माना जा रहा है कि रिया के साथ शिवम तिवारी की शादी का फैसला आनन फानन में लिया गया। 90 के दशक में हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी रिया सेन अपने ग्लैमर अवतार के लिए चर्चित रहीं।

अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल और जॉन अब्राहम के साथ उनके अफेयर भी चर्चा में रहे। इन दिनों रिया सेन बालाजी की वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस 2’ में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने रिया सेन को शादी की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

डीआरएम के सामने हाथ जोड़ते नजर आये स्टेशन मास्टर

0

डी आर एम इज्जतनगर मण्डल, बरेली निखिल पाण्डेय ने काशीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया जिससे कर्मचारियों में हडकम्प मच गयी। डीआरएम ने जहां सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को जमकर फटकारा वहीं अव्यवस्थाओं को देख डीआरएम ने स्टेशन मास्टर की भी जमकर क्लास ली। डीआरएम निखिल पाण्डेय ने स्टेशन का बारिकी से निरीक्षण करते हुए हर कमरे की बारिकी से जांच की, जहां कई खामियां पायी गयी।

साथ ही डीआरएम ने की दस्तावेज खंगाले तो अधूरे कार्यों पर अधिकारियों  को जमकर लताड लगाई। सफाई व्यवस्था दुरस्थ ना देख, डीआरएम खासे नाराज हुए और सभी के सामने तल्खतेवरों में फटकार लगाना शुरु कर दिया। वहीं स्टेशन मास्टर की कई खामियां सामने आने पर उन्होने जमकर फटकारते हुए चेतावनी दी की जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरस्थ नहीं किया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

स्टेशन मास्टर डीआरएम के सामने खामियों पर हाथ जोङकर खडे हो गये। डीआरएम ने बताया कि, “रुटीन चैकिंग के दौरान कई खामियां मिली तो उसको दुरस्थ करने के निर्देश दे दिये गये हैं साथ ही लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।”