Page 566

ईद-उल-जुहा पर्व से पहले पुलिस ने कि गोष्ठी

0

चकराता पर आगामी ईद-उल-जुहा पर्व के दृष्टिगत छेत्र के प्रमुख सम्प्रदायों के व्यक्तियों, व सभ्रांत नागरिको की गोष्ठि का आयोजन किया गया । जिसमें उक्त त्योहार को शांति पूर्ण रूप से हर्षोउल्लाश के साथ मनाने की अपील की गई । उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों मैं चकराता में इस दिन नमाज़ अदा की जाती है और यहां अब तक कभी कोई वली नही दी गयी है । यहां पूर्व की भांति ही त्योहार मनाया जाएगा। वर्तमान मे किसी भी प्रकार का उक्त त्योहार संबंधी कोई विवाद किसी भी समुदाय में नही है ।

इसके अतिरिक्त आज चकराता मैं अवस्थित बैंक के प्रबंधकों की मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान मे चल रहे एटीएम फ्राॅड अादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा एटीएम पर एक सुरक्षा गार्ड व सी सी टी वी कैमरा आवश्यक रूप से लगाने हेतु निर्देशित किया गया । तथा वर्तमान में चल रहे एटीएम बैंक फ्राॅड की जानकारी अधिक से अधिक लोगो को पहचाने हेतु बैंक परिसर तथा एटीएम में ङिसपले करने हेतु कहा गया है। जिसपर सभी बैंक प्रबंधको द्वारा सहमति दी गयी हैं।

फोन पर बात करते हुए ड्राइवर का विडियो बनाओ,इनाम पाओ

0

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और हिमालयी राज्य में यात्रियों के बीच विश्वास की भावना पैदा करने के लिए उत्तराखंड परिवहन आयोग (यूटीसी) ने एक अनूठी और नई पहल की शुरुआत है। निगम के नए आदेशों के अनुसार,बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे चल रहे यूटीसी चालक की तस्वीर क्लिक करने वाले व्यक्ति को 1,000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।
यात्री इस फोटो को संबंधित डिपो में भेज सकते हैं। इसके साथ ही यूटीसी अधिकारियों को भी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है, ताकि वो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से इन फोटो को प्राप्त कर सकें, और तत्काल कार्रवाई कर सकें।इस समय यूटीसी में 1400 बसें चल रहीं हैं, जिसमें से 1200 बसें परिवहन निगम की हैं और बाकी 200 काॅंट्रेक्ट के आधार पर काम कर रहे हैं।इन बसों का अधिकतर सफर अंतरराज्यीय मार्ग पर और उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मार्ग पर होता है। यूटीसी के पास लगभग 5,000 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व उत्पादन है और निगम राजस्व में सुधार करने के लिए प्रयास कर रहा है।

नए आदेश के बारे में पूछे जाने पर, यूटीसी के महाप्रबंधक प्रशासन दीपक जैन – जिन्होंने निर्देश जारी किए थे,उन्होंने बताया कि, “यह केवल दुर्घटनाओं के बारे में ही नहीं बल्कि यात्रियों के बीच विशेष रूप से पहाड़ी सड़कों पर आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के बारे में है।” उन्होंने दावा किया कि यह कदम यूटीसी बसों से जुड़े सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को न केवल नीचे लाएगा बल्कि यात्रियों को सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा।

नए निर्देशों के अनुसार, एक यात्री या कोई व्यक्ति फ़ोन पर बात कर रहे ड्राइवर की तस्वीर भेज सकता है, जो व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित डिपो के पास पहुंचेगा। जैन ने कहा, “हम वीडियो और फोटो की पुष्टि करेंगे और अगर तथ्यों की पुष्टि हो जाए तो हमें भेजने वाले को इनाम देने का प्रावधान है।”

अगर आरोप वास्तविक पाए जाते हैं,तो दोषी ड्राइवर पर 5,000 रुपये का नकद जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि फोटो के भेजने वाले को 1000 रुपये की राशि दी जाएगी, बचे 4000 रुरये यूटीसी के साथ जमा किए जाएंगे। जैन ने कहा, “हमें इस संबंध में पहले से शिकायतें मिली हैं और भारी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने के लिए ड्राइवरों की जांच के प्रयास पर काम कर रहे थे।” इस संबंध में निर्देश राज्य भर में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पहले ही पारित कर दिए गए हैं।

डेरा प्रमुख गुरमीत को दो रेप केस में 10-10 साल की जेल,सीबीआई कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

0

जज जगदीप सिंह ने साध्‍वियों से रेप केस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को गुनहगार मानते हुए दो केस में 10-10 साल की हुई सजा सुनाई है। यानि कुल मिलाकर राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा और साथ ही 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने दोनों शिकायतकर्ता साध्वियों को 15 -15 लाख रूपए के मुआवज़े का आदेश भी दिया। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई। उधर, राम रहीम के वकील ने सामने आकर बयान दिया कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। रेप के मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने बीस साल की सजा सुनाई। रोहतक में सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। वहीं हरियाणा के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद हैं।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम के दोषी करार देते ही देश के कई राज्य जल रहे हैं। आईये जानते हैं कि क्या है वो मामले जिसके चलते राम रहीम को दोषी करार दिया गया।

  • 25 अगस्त, 2017: सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया।
  • 17 अगस्त, 2017: मामले की बहस खत्म हुई।
  • 25 जुलाई, 2017: कोर्ट ने रोज सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि केस जल्द निपट सके।
  • जून, 2017: डेरा प्रमुख ने विदेश जाने के लिए अपील दायर की तो कोर्ट ने रोक लगा दी।
  • जुलाई, 2016: केस के दौरान 52 गवाह पेश हुए। इनमें 15 प्रॉसिक्यूशन और 37 डिफेंस के थे।
  • 2011 से 2016: लंबा ट्रायल चला। डेरा मुखी की ओर से अपीलें दायर हुईं।
  • अगस्त, 2008: ट्रायल शुरू हुआ और डेरा मुखी के खिलाफ चार्ज तय किए गए।
  • जुलाई, 2007: सीबीआई ने अंबाला सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट फाइल की। यहां से केस पंचकूला शिफ्ट हो गया और बताया गया कि डेरे में 1999 और 2001 में कुछ और साध्वियों का भी यौन शोषण हुआ, लेकिन वे मिल नहीं सकीं।
  • दिसंबर, 2003: सीबीआई को जांच के निर्देश दिए गए। 2005-2006 के बीच में सतीश डागर ने इन्वेस्टिगेशन की और उस साध्वी को ढूंढा जिसका यौन शोषण हुआ था।
  • दिसंबर, 2002: सीबीआई ब्रांच ने राम रहीम पर धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया।
  • मई 2002: लेटर के फैक्ट्स की जांच का जिम्मा सिरसा के सेशन जज को साैंपा गया।
  • अप्रैल, 2002ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और तब के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को एक साध्वी ने शिकायत भेजी।

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत में साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाए जाने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।सिरसा स्थित डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में आज सोमवार को ढाई बजे सजा सुनाएगी। इसे देखते हुए उत्तराखण्ड में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है, तो वहीं राजधानी देहरादून में भी एहतियात बरती जा रही है। देहरादून में रह रहे डेरा समर्थकों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। मोर्चा संभाले जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर असामाजिक तत्वों को गोली मारने के निर्देश दिए गए है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक सभी चेकपोस्ट और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लाइन में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है ताकि कहीं भी डेरा समर्थकों के द्वारा विरोध जैसी स्थिति नजर आए तो स्थिति को काबू में किया जा सके।
प्रदेश से सटी सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए हरियाण के प्रमुख शहरों से आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है।

जब जया बच्चन को गुस्सा आया….

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और सांसद जया बच्चन को अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर गुस्से में देखा गया है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ, जब वे धर्मेद्र-हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की अपने पति भरत के साथ फिर से शादी की रस्म में शामिल होने के लिए पंहुची। गर्भवती ईशा देओल ने सिंधी रिवायतों के हिसाब से अपने पति के साथ तीन फेरे लेकर एक बार फिर शादी की रस्मों को निभाया।

इस मौके पर मौजूद जया बच्चन को उस वक्त गुस्सा आ गया, जब उन्होंने देखा कि पूजा पाठ के लिए आए पंडित जी ईशा के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जया बच्चन को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पंडित को टोकते हुए कहा कि पहले पूजा पाठ कराइये। आप यहां फोटो खींचने नहीं आए हो।

जया बच्चन की ये बात सुनकर पंडितजी झेंप गए और पूजा पाठ के काम में बिजी हो गए। कुछ दिनों पहले जया बच्चन ने एक समारोह में उन युवाओं को भी लताड़ा था, जो उनकी फोटो खिंचने की कोशिश कर रहे थे। एक और समारोह में अपनी पुत्रवधू ऐश्वर्या राय के फोटो खींचने को लेकर उन्होंने फोटोग्राफरों पर गुस्सा उतारा था।

करण जौहर के प्रोजेक्ट से अलग हुए सलमान खान

0

लमान खान ने खुद को करण जौहर के उस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है, जिसे दोनों की प्रोडक्शन कंपनियां मिलकर बनाने वाली थी। फिल्म विश्व प्रसिद्ध सरागढ़ी के युद्ध पर बनने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में थे। इसी विषय पर दो और फिल्में बन रही थीं।

अजय देवगन ने इस विषय पर ‘संस आफ सरदार (सन आफ सरदार की सीरिज)’ और राजकुमार संतोषी ने रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की थी। ये भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म को लेकर अजय देवगन के साथ सलमान की दोस्ती भी दांव पर लग गई थी और अजय देवगन ने सलमान के प्रति नाराजगी जताई थी। पहले भी कई बार ये चर्चा रही कि सलमान इस फिल्म को बंद कर रहे हैं, लेकिन अब तक हर बार सलमान इस चर्चा का खंडन किया।

इस बार सलमान की फिल्म को लेकर अजय देवगन ने संकेत दिए, तो सलमान की ओर से कुछ नहीं कहा गया। तब से ही ये माना जा रहा है कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है। सलमान की कंपनी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया है। उधर सलमान इन दिनों आबूधाबी में यशराज की फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में बिजी बताए जाते हैं। 

देहरादून में सक्रिय हैं ठक-ठक गैंग, एक सदस्य गिरफ्तार

0

राजधानी देहरादून में ठक-ठक गैंग के सदस्य सक्रिय है। पुलिस ने  देहरादून रेलवे स्टेशन से ठक-ठक गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बीते तीन अगस्त को शहर के एस्लेहॅाल चौक पर किशोर कुमार गैरा के कार से हुई दो लाख 43 हजार 520 रूपये की चोरी का खुलासा भी किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों ने एस्लेहॅाल चौक की घटना को अंजाम दिया था जिनमें दो अभियुक्त फरार है।

एक ही दिन दो घटनाओं को दिया अंजाम
पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि बीते तीन अगस्त को किशोर कुमार गैरा पुत्र कमल गैरा निवासी 155 लूनिया मोहल्ला मनुगंज देहरादून अपनी नैशविला रोड स्थित दुकान बंद कर अपने घर निजी कार से जा रहे थे। अचानक 01 व्यक्ति द्वारा कार का शीशा ठकठकाते हुए बहस करने लगा कुछ सेकण्ड के बाद दूसरे व्यक्ति ने दूसरे तरफ के शीशे को ठकठकाते हुए शिकायतकर्ता को बातों मे उलझा कर वादी का बैग चोरी कर लिया जिसमे वादी के दो लाख 43 हजार 520 रूपये चोरी कर लिए।

उसी दिन कुछ समय बाद लक्खीबाग चौकी क्षेत्रान्तर्गत वादी विकास बालियान ने चौकी लक्खीबाग पर सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गऊ घाट के पास रूके हुए ट्रैफिक में गाडी के दोनों तरफ के शीशे ठकठकाते हुए वादी का मोबाइल लेनोवो चोरी कर लिया।

इन बड़े शहरों हो चुकी है ऐसी घटना
पुसिल ने इस प्रकार के गैंग के संदर्भ मे दिल्ली, एनसीआर, गुडगॉव व नोएडा की क्राइम ब्रांच से सम्पर्क साधते हुए घटना करने वाले ऐेसे गैंग के संदर्भ जानकारी की तो उनके द्वारा बताया गया की इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले गैंग को ठक-ठक गैंग के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने नोएडा,दिल्ली,गुडगॉव आदि बडे शहरों में इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
इस तरह पकड़ में आया गैंग का सदस्य

पुसिल ने बताया कि इस प्रकार घटित घटनाओं के वीडियों पीडित, शिकायतकर्ताओं व जागरूक लोगों द्वारा यू-टयूब पर भी अपलोड किया गया था इस गैंग के संदर्भ मे गठित सयुंक्त टीम ने जनपद मेरठ,मुजफरनगर व दिल्ली से सटीक सूचनाऐं एकत्रित की। सर्विलांस के माघ्यम से चोरी हुए गैंग का पीछा किया तो गैंग के सदस्यों की जानकारी देहरादून, दिल्ली, कानपुर व लखनऊ में होना मालूम हुआ। पुलिस को जानकारी मिली की गैंग का सदस्य आईएसबीटी से रेलवे स्टेशन के बीच में है। सटीक सूचना एकत्रित करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त रिजवान उर्फ सोनू पुत्र हमीदउल्लाह खॉ निवासी श्यामनगर,ढलाई वाली गली, थाना-लिसाडीगेट,जिला-मेरठ उत्तर-प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बताया कि अगस्त माह में एस्लेहॉल चौकी धारा क्षेत्र व रेलवे स्टेशन चौकी लक्खीबाग क्षेत्र मे पर्स/बैग चोरी व मोबाइल चोरी की घटना को अपने दो अन्य साथी अनीस व जिसान साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया,पर्स/बैग चोरी करने के बाद तीनों ही साथियों ने बैग को बिदांल के नाले मे फेंककर दिल्ली मे रकम को बराबर बॉट लिया।

कुछ दिनों बाद पुनः घटना को अंजाम देने के लिए तीनों सदस्य को लखनऊ के थाना इन्दिानगर क्षेत्र में आठ अगस्त को रेलवे स्टेशन के पास की भीडभाड वाली रोड पर पहुचे तो जैसे ही गाडी रोककर पर्स निकालने की कोशिश करी तो आसपास की भीड ने एक साथी अनीश को चोरी के पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया मौका देखकर बाकी दोनों वहॉ से भाग गये। पुनः देहरादून मे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों को अलग-अलग गाडियों से आना था। गिरफ्तार अभियुक्त रेलवे स्टेशन के पास अपने साथी का इंतजार कर रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

0

सोनीपत हरियाणा से ऋषिकेश सप्लाई के लिए लाई जा रही शराब को चैकिंग के दौरान भूपतवाला दूधाधारी चैक से पुलिस ने पकड़ा। शराब रखी कार (सं.-एच.आर.-31एम-1198) तेज गति से ऋषिकेश की ओर बढ़ रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने कार को तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने दूधाधारी चैक पर कार सवार को रोक लिया। टीम द्वारा वाहन की तलाशी ललिए जाने पर उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।

कार चालक सुरेन्द्र पुत्र दयाल सिंह सोनीपत से शराब की सप्लाई ऋषिकेश के लिए कर रहा था। आबकारी निरीक्षक डीएस चैहान ने बताया कि अंग्रेजी शराब की कीमत एक लाख के करीब आंकी गई है। आरोपी सुरेन्द्र पुत्र दयाल ने बताया कि सोनीपत से ऋषिकेश के लिए शराब को लाया जा रहा था। शराब को ऋषिकेश में किसी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी।

आबकारी निरीक्षक जीएस चैहान ने बताया कि लगातार अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान के साथ-साथ मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री को नहीं होने दिया जायेगा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस टीम में शामिल उमराव सिंह राठौर, संजीव कुमार, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण सिह शामिल रहे। 

पांच में से तीन ट्रेनें संचालित, यात्रियों को मिली राहत

0

डेरा समर्थकों के बवाल के चलते रद्द पांच में से तीन ट्रेनों का रविवार से संचालन शुरू हो गया। इनमें पंजाब रूट की अमृतसर जन शताब्दी, हेमकुंट और लाहौरी एक्सप्रेस शामिल हैं। ट्रेनें संचालित होने से यात्रियों के साथ रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

इधर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जल्द संचालन की बात कही जा रही है। स्थानीय रेलवे प्रशासन ने इससे संबंधित तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। हरियाणा और पंजाब में डेरा समर्थकों के बवाल के चलते एहतियान पांच ट्रेनें शुक्रवार से रद्द थीं। इनमें हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस, हरिद्वार-बाड़मेर और ऋषिकेश-कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस शामिल थी। 


वहीं ट्रेनों के रद्द होने से हरियाणा और पंजाब की ओर से जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर डेरा जमाए थे। ट्रेनें रद होने से रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचा। दो दिन में 1787 टिकट कैंसिल हुए। इनमें शुक्रवार को 827 और शनिवार को 960 टिकट शामिल है। इसके एवज में रेलवे ने यात्रियों को 5.08 लाख का फुल रिफंड दिया। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 2.22 लाख और शनिवार को 2.86 लाख रिफंड दिया गया।

ताइक्वांडो विजेताओं को गणेश जोशी ने किया पुरस्कृत

0

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन अवसर में सम्मिलित होकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अपने सम्बोधन में विधायक जोशी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अलग-अलग शहरों के 200 से अधिक बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया है। एक ओर बच्चें सेल्फ डिफेंस की तरफ प्रेरित होंगे, वहीं उन्हें खेल का महत्व भी काफी हद तक समझ आएगा।

विधायक जोशी ने कहा कि खेल की महत्ता को समझते हुए राज्य सरकार ने वर्ष-2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की है और हमारी सरकार अवश्य ही खेलों एवं खिलाड़ियों को महत्व देगी और उनका सम्मान करेगी। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जहां राज्य का नाम देश-विदेश में जाएगा। वहीं राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी।

विधायक जोशी ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट की सराहना की और कहा कि किसी भी विद्यार्थी या व्यक्ति को किसी भी एक खेल या टैंलेट में निपूर्ण होना चाहिए। आज के समाज के हिसाब से हमें टाइक्वांडो का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट में ताइक्वांडो कोच संदीप सैनी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की एवं सहारनपुर के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्होनें बताया कि अंतरराष्ट्रीय कोच रहे गगन सिंह भण्डारी एवं रंजीत चौधरी सहित राष्ट्रीय रैफरी आनन्द भारती, रवीन्द्र पंवार, शत्रुघन एवं विशाल कश्यप के अनुदेशन में यह दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजित की गई। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट के चेयरमैन मन्नू पंवार, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, इंडियन स्कूल आॅफ टैंलेट के पदाधिकारी एवं प्रतिभागियों के अभिभावक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

गंगा के भक्ति भरे गीतों से फैलाई जागरुकता

0

‘स्वच्छ गंगा अभियान’ के तहत शीतला माता घाट पर गंगा स्वच्छता निर्मलता को लेकर जन जागरुकता अभियान के साथ गंगा मां के भजनों से जन-जागरुकता फैलाते हुए स्थानीय लोगों व यात्रियों को गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की अपील की। मंथन बेरी के मधुर भजनों से लोगों को जागरूक करते हुए गंगा में मैला कुचेला पदार्थ ना फेंकने की अपील की।

अभियान टीम के संचालक अनिमेष कुमार ने कहा कि, “गणेश चतुर्थी पर्व पर श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान गंगा में किसी भी प्रकार की पाॅलीथीन, वेस्ट सामग्री गंगा में ना विसर्जित करें। गणेश पंडालों के आसपास प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें, जिससे स्वच्छता का माहौल बना रहे।”

गंगा को निर्मल स्वच्छ बनाये रखने में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करते रहे। गंगा के प्रति आस्था के साथ गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाये रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे देश विदेश से आने वाला मां गंगा का भक्त हरिद्वार से प्रसन्न होकर लौटें।

वहीं, शिवम शास्त्री ने कहा कि, “गणेश चतुर्थी के पर्व पर इको फ्रैन्डली मूर्तियों का विसर्जन मां गंगा हित में होगा। उन्होंने हरिद्वार के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गंगा में ऐसी प्रतिमायें विसर्जित करें जो स्वयं ही कुछ समय के बाद गंगा के जल में समाहित हो जाए, जिससे गंगा में प्रदूषण फैलने से भी मुक्ति मिलेगी। शीतला माता घाट पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश देते हुए गंगा टीम ने घंटों सफाई अभियान चलाया साथ ही राज्य एवं केन्द्र सरकार से भी मांग की कि गंगा में गिर रहे गंदे नालों को तत्काल बंद किया जाए।”

सफाई अभियान के दौरान मां गंगा के भजनों के साथ-साथ देश भक्ति के गीतों से भी जन जागरुकता फैलाई गई। इस अवसर पर सुभाष कुमार शर्मा, नितिन कुमार, रजनीश भारद्वाज, शिवम गुप्ता, अनमोल वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, विपुल, अविनाश शास्त्री, वात्सल्य पाल, गौरव जोशी, आशीष शर्मा, रवि जैसल, केशव भारद्वाज, आदित्य गौड़, सन्नी सिंह राणा, आदि शामिल रहे।