Page 563

कुवैत में अमन दिखायेगा अपने खेल का हुनर

0

कहते है भगवान जब किसी में हुनर देता है तो उसे हर फन मे माहिर बना देताै है एसे ही रुद्रपुर के अमन है जो पढाई मे तो अव्वल हैं ही साथ ही खेल में भी अव्वल है, अमन देश का गौरव बढाने के लिए कुवैत में होने वाली बेडमिन्टर चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। पुरे देश से छ लोगों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसमें रुद्रपुर के अमन भी एक है। एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के बीकॉम आनर्स द्वितीय वर्ष के  छात्र अमन अरोडा कुवैत इंटरनेश्नल बैडमिन्टन चैलेन्ज 2017 में प्रतिभाग करने जाएंगे। आगामी 21 से 23 सितम्बर तक कुवैत में चलने वाले टूर्नामेंट में देशभर से कुल छह खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। भारत के अतिरिक्तविश्व के अनेक चैम्पियन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचेगे।

रूद्रपुर शहर के हरी मंदिर गली में अपना व्यवसाय चलाने वाले हंसराज अरोड़ा के सुपुत्र अमन अरोड़ा ने बारहवीं कक्षा में नब्बे प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये थे। पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ बैडमिन्टन खेल के प्रति पुत्र की लगन तथा समर्पण देखकर पिता ने बच्चे के सपनों को पंख देने का फैसला किया और बीकॉम की परीक्षाएं समाप्त होते ही अमन का प्रवेश बहादुरगढ़ हरयिाणा स्थित एक नामी गिरामी बैडमिन्टन अकादमी में करवा दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मकाम बना चुके अमन ने पहली बार में ही इंटरनेश्नल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर अपने परिवार तथा शिक्षकों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। वर्ष 2016 में नोएडा में आयोजित एडिडास अप्राइजिंग एनसीआर चैम्पियनशिप के डबल्स में अमन ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर रूद्रपुर तथा एपेक्स का परचम लहराया और मार्च 2017 में बरेली में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैंकिग टूर्नामेंट में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

संस्थान के निदेशक डा. आरबी सिंह ने अमन को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि महज चार वर्ष के खेल जीवन में जिस तेजी से अमन ने अपना स्थान बनाया है। वह कुवैत सहित सम्पूर्ण विश्व में भी भारत का डंका बजाएंगे।  चैयरमेन आरपी सिंह, अशोक अदलखा, दिनेश कूपर, प्रधानाचार्य डा. विकास चन्द्र अग्रवाल ने अमन  को जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

चाइल्डलाइन 1098 के बारे में कर्मचारियों को दी जानकारी

0

श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम व चाइल्डलाइन 1098 सेवा की ओर से नगर पालिका परिषद के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष जयन्द्री राणा की अध्यक्षता में पालिका परिषद के मुख्य कर्मचारियों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जयन्द्री राणा ने बैठक में किसी भी वार्ड सदस्य के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बच्चों के सुरक्षा के लिए जनपद में हरसंभव प्रयास करेगी। जिसके लिए जल्द ही पुनः समस्त सभासदों के साथ बैठक रखी जाएगी और समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में वार्ड बाल सुरक्षा समिति का गठन किया जायेगा।

वहीं सभी लोग चाइल्डलाइन 1098 का नंबर जाने इसके लिए पालिका परिषद द्वारा अपने स्तर से मुख्यालय के मुख्य स्थानों पर 1098 चाइल्डलाइन की जनजागरुकता के होल्डिग लगवाए जाएंगे ताकि सभी लोग बच्चों को मुसीबत में देखने पर 1098 में कॉल कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले होटल/ढाबों में बच्चों से काम नहीं करवाया जाए। इसके लिए सख्त नियमों के तहत कार्य किया जाएगा। जो भी होटल, ढाबा संचालक ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरावस्था में बढ़ते नशीले पदार्थों की लत को भी गम्भीर मुद्दा देखते हुए भविष्य में इसे कैसे नियंत्रित करें इस पर काम किया जाएगा।

इसके अलावा, चाइल्डलाइन कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत चाइल्डलाइन 1098 सेवा का संचालन 18 वर्ष तक के देखभाल एवं सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों की बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

 

अवकाश लेकर चंपत हुए डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

0

बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। वे इस बात पर बिफरे की मुख्यालय समेत जिले में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश हुए थे लेकिन बहुत से डॉक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया और कुछ ज्वॉइनिंग के बाद अवकाश का बहाना लेकर चंपत हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके निलंबन के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा तथा डीजी हेल्थ को इस बारे में पत्र लिख दिया गया है।

विधायक महेंद्र भट्ट मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने यहां वार्डो में वायरल से ग्रसित बच्चों का हालचाल जाना। यहां आकर उन्हें बताया गया कि जिन तीन डॉक्टरों की तैनाती जिला चिकित्सालय में हुई थी वे अवकाश पर चले गये और कुछ डॉक्टर तैनाती के बाद आए ही नहीं। विधायक जब जिला चिकित्सालय पहुंचे तो डॉक्टरों के इस रवैये पर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के निलंबन के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। उनके साथ सीएमएस विराज शाह भी उपस्थित रहे।

लापता महिला को पुलिस ने पकड़ कर परिजनों को सौंपा

0

जिले के कनखल क्षेत्र से गुजरात की एक महिला अंकिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अंकिता के पति ने जब उसको फोन किया तो उसने बताया कि उसका अपहरण किया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को पकड़ कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

बीते 26 अगस्त को गुजरात के यात्रियों का एक जत्था हरिद्वार आया था। यात्री कनखल थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला में रुके थे। मंगलवार को अचानक अंकिता (23) पत्नी मेला सिंह लापता हो गई। पति के फोन करने पर अंकिता ने बताया कि उसका तीन महिलाओं ने अपहरण कर लिया है।

घटना की सूचना कनखल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने अंकिता को रोडवेज बस अड्डे में पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अनुज ने बताया कि महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। अपहरण करने वाली महिलाओं की तलाश की गई लेकिन वह नही मिली। वहीं इस मामले में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।

किट्टी संचालक भाजपा नेत्री का महिलाओं ने किया घेराव

0

पंचपुरी में विगत एक सप्ताह से अखबारों की सुर्खियां बन रहा किट्टी प्रकरण के मामले परत दर परत उजागर होने से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलावर की सुबह रानीपुर मोड़ के समीप एक होटल में सैकड़ों महिलाओं ने किट्टी संचालक भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी का घेराव रकम वापसी का दबाव बनाया।

वहीं, किट्टी संचालक ने महिलाओं से रकम लौटाने के लिए चार माह का समय मांग रही थी, लेकिन महिलाओं की भारी भीड़ तुरन्त रकम लौटाने की बात पर अड़ी रही और किट्टी संचालक के विरोध में उतर गई। महिलाओं के बढ़ते विरोध के चलते भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी की घबराहट के कारण तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो सीओ के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की पुलिस भी घटनाक्रम पर नजर रखे रही। विदित हो किट्टी प्रकरण मामले को लेकर डीएम दीपक रावत ने सोमवार को किट्टी संचालक शिवांगी त्रिपाठी को रकम लौटने के निर्देश दिए थे। चेतावनी दी थी कि समय रहते रकम वापस नहीं की गई तो चिटफंड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में बारिश का कहर, सड़कों पर फंसी गाड़ियां

0

मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है, लोकल ट्रेन में मुंबई के कामकाजी नागरिक 3-3 घंटे से फंसे हैं। माहिम से दादर तक रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है, सड़कों पर पानी जमा होने के कारण गाड़ियां और लोग फंस गए हैं।

mumbai rain

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट किया गया। वर्ली-बांद्रा सी लिंक पर रोका गया ट्रैफिक फिर से शुरु कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर उड़ाने रोकी गई थी लेकिन  फिर चालू कर सब  नॉर्मल कर दिया गया है। अभी भी हो रहीं तेज बारिश का दौर जारी है, दो उड़ाने रद्द कर दी गई और तीन को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया था। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा, ‘सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश दिया गया है कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए, साथ ही निजी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी जल्दी घर लौट जाएं।’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम न हो तो लोग अपने घरों में रहें, हाईटाइड को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया हैं।

आपको बता दें कि इस साल 2005 के बाद यह सबसे मूसलाधार बारिश हुई है।मुंबई के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

स्मृति ईरानी पहुंची पहाड़ों की रानी मसूरी

0

कल देर शाम मसूरी पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री स्मृति ईरानी जोकि यहां एक दिन के कार्यक्रम के लिए आई। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी आॅफ एडमिनिस्ट्रेशन के 52वें फाउंडेशन डे में उन्होंने शिरकत करी और आईएएस प्रोविजनर को संबोधित किया।

उनके मसूरी पहुंचने पर मसूरी के सभी बीजेपी कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे, वहीं मीडिया से दूर रहीं स्मृति। मसूरी के एमएलए गणेश जोशी ने क्षेत्र के विधायक होने के नाते, स्मृति ईरानी से शिष्टाचार भेंट करी और उनसे अनुरोध किया की मसूरी ना केवल उत्तराखंड बल्कि देश का एक अमूल्य हिस्सा है जिसे विकसित करने के जरुरत है जिसके लिए केंद्र की सहायता की जरुरत है।

विधायक जोशी ने बताया कि स्मृति ईरानी ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि वह पर्यटन मंत्री से बात करेंगी और हमें आश्वासन दिया कि वह पूरा प्रयास करेंगी।

स्मृति ईरानी की यह पहला मसूरी दौरा है मंत्री बनने के बाद, इससे पहले कई बार चुनावी रैली के लिए स्मृति ने पहाड़ों की रानी मसूरी को चुना है।

पूर्व सीएम हरीश रावत सीएमआई हाॅस्पिटल में भर्ती

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती है। पूर्व में मोटर साइकिल दुर्घटना के कारण ब्लड क्लाट बन जाने के कारण उनको डॉक्टरो ने आवजर्वेशन में रखा है ।

आपको बतादें कि पिछले महीन 20 जुलाई को तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आकर पूर्व सीएम चोटिल हुए थे। हरीश रावत घर के बाहर टहल रहे थे तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे उनके पैर में मोच आ गई, हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री उस समय पूरी तरह से ठीक थे।

राजधानी देहरादून के सीएमआइ अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भर्ती किया गया है।हरीश रावत को पांव में ब्लड क्लोटिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है।डॉक्टरों का कहना है कि, “अगर क्लोटिंग दिल तक पहुंचती है तो खतरा बढ़ सकता है, इसलिये उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।” मेडिकल साइंस में इस बीमारी को डीप वेन थ्रोंबोसिस कहा जाता है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ओल्ड मसूरी रोड पर आवास है जब 24 जुलाई को वह बाहर टहल रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह लड़खड़ाए, मगर साथ चल रहे लोगों ने उन्हें संभाल लिया। बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें घर ले गए और प्राथमिक उपचार किया। बाइक सवार नशे में बताया जा रहा था। पूर्व सीएम ने इस मामले को। महज एक हादसा बताया और बाइक सवार के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया।

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर बरसे किशोर उपाध्याय

सत्ता और संगठन से दूर कांग्रेस प्रदेश संगठन के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बीजेपी आलाकमान से गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमित शाह के मास्टर स्ट्रोक से सत्ता से बाहर हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अपनी खाज बीजेपी को कोस कोस के मिटा रहे हैं।

ऋषिकेश पहुंचे किशोर उपाध्याय ने प्रदेश सरकार की 6 महीने कार्यकाल पर निशाना साधा और कहा कि, “उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है, यहां डबल इंजन का तेल ही खत्म हो गया है अब अमित शाह उनके कार्यकाल की समीक्षा करने आ रहे हैं। इस समीक्षा से राज्यवासियों को क्या फायदा होगा? ना तो त्रिवेंद्र सरकार काम कर रही है और ना ही विकास के कोई कार्य जमीन पर दिखाई दे रहे हैं ऐसे में अमित शाह आए या ना आए,समीक्षा करें या ना करें,इससे राज्य को कोई फायदा नहीं होने वाला यहां डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है।”