Page 561

हॉली-डे पैकेज के नाम पर ठगी करते दस गिरफ्तार

0

विभिन्न शहरों के लिए सात दिन और छह रात का हॉली-डे पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का रुड़की पुलिस ने भंडाफोड़ कर दस लोगों को पकड़ा है। कोतवाली सिविल लाइंस में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी शिवपाल सिंह शेखावत ने सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट कि रॉयल क्लब इंटरनेशनल के नाम से एक फोन उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले आया था।

फोनकर्ता ने बताया कि हुंडई कंपनी के ग्राहकों के लिए क्लब की ओर से छह रात और सात दिन का हॉली-डे पैकेज दिया जा रहा है। इसमें ग्राहक को 65 हजार रुपये देने होंगे और पांच साल तक वह फ्री में एक वर्ष में एक बार इस पैकेज का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 65 हजार रुपये भी ले लिए और सोमवार की रात को एक सेमीनार में बुलाया। शिवपाल सिंह को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने होटल में छापा मारकर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रोडवेज के सामने स्थित होटल से पकड़े गए आरोपियों में गौरव पुत्र ओमेन्दर कुमार शर्मा निवासी बलबीर नगर शहादरा नई दिल्ली, पवन कुमार पुत्र हरेन्द्र ठाकुर निवासी जीतपुर थाना जीतना जिला पूर्वी चंपारन बिहार, वसीम राजा पुत्र असगर राजा निवासी पी प्लोर जामिया नगर नई दिल्ली, शलेन्द्र शर्मा, मोहित शर्मा, प्रेमदीप शर्मा पुत्रगण निवासी जुजर्का थाना अतरौली जिला अलीगढ़, उप्र, दीपक शर्मा पुत्र लवकुश निवासी जुजर्का थाना अतरौली अलीगढ़, नीरज पुत्र हरिवंश प्रसाद निवासी दिपई थाना चिरईया जिला पूर्वी चंपारन बिहार, मोहम्मद आकिफ पुत्र इंतजार निवासी अब्बू फजल एन्कलेव पार्ट टू जामिया नगर नई दिल्ली और देवेश दूबे पुत्र राजेश निवासी करंडा थाना करंडा जिला गाजीपुर शामिल हैं। सभी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
इसके अलावा, पुलिस के मुताबिक इन कंपनी कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं हैं और न ही पूछताछ में आरोपी यह बता सके कि किन होटलों का इस संबंध में उनका टाइअप हो रखा है।

देहरादून में उतरी भिखारियों की नई खेप

0

उत्तराखंड में भिखारियों को भीख देना प्रतिबंधित है। भीख लेने वाला और देने वाला दोनों इस अधिनियम के तहत दोषी हैं लेकिन अभी तक यह व्यवस्था जस की तस चल रही है। भिखारी शासन के आदेशों के बावजूद लगातार शासना के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

उत्तराखंड की राजधानी इस अपवाद से वंचित नहीं है। अभी हाल ही की बात है कि प्रिंस चौक पर जैसे ही लाल बत्ती पर रुका सात से आठ अपंग भिखारियों ने मेरी कार को घेर लिया और शीशे खटका भीख मांगने लगे। मेरे साथ-साथ अन्य कारों के भी शीशे खटकाए जा रहे थे। सिग्नल हरा हुआ और मैं बढ़ गया लेकिन यहीं से एक प्रश्न उठा कि ये नए भिखारी कहां से आ गए और प्रिंस चौक के पुराने भिखारी कहां गए। अधिकांश लोग इस लोग इस भिखारी दस्ते को आम भिखारी समझने की भूल करते हैं लेकिन यह भिखारियों का विशेष दस्त है। वह यह है कि सभी भिखारियों का कोई ना कोई अंग कटा हुआ था। सबसे बड़ी बात ये भिखारियों का नया दस्ता था। आपबीती की यह जानकारी एडवोकेट अमित तोमर ने दी।
देहरादून के लगभग सभी भिखारियों को पहचानना आसान है। इन भिखारियों को गौर से देखा जाए तो इनके कटे हुए अंग इस बात की गवाही देते हैं कि ये अंग व्यावसायिकता हेतु काटे गए हैं। सभी भिखारियों के कटे अंगों को मानो एक ही सिलाई मशीन ने सिला है। यह सभी भिखारी लगभग 35-45 वर्ष के बीच के हैं। इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अमित तोमर बताते हैं कि उन्होंने प्रलोभन देकर इन सबके साथ बैठ चाय पी। सभी भिखारी असम,बंगाल,ओडिसा के है जो अभी 10 दिन पूर्व ठेकेदार द्वारा यहां लाए गए यानि देहरादून के पुराने भिखारियों का तबादला कर दिया गया और उनकी जगह नहीं खेप उतार दी गई।
वहीं, एडवोकेट अमित तोमर बताते हैं कि मुझे इनकी बातों पर विश्वास नही हुआ तो शाम मद्रासी बस्ती पहुंच गया। शराब के नशे में धुत 30-35 अपंग भिखारी सडक़ किनारे लड़ रहे थे। उनके बीच पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद था। वे बताते हैं कि उन्होंने यह अनुमान लगा लिया कि ठेकेदार ने केवल शराब दी थी और दिहाड़ी का पैसा नही बांटा था, जिसके कारण इनके बीच आपसी विवाद चल रहा था। यह स्थिति उसी तरह है कि जैसे एक व्यवसाय से जुड़े लोग सामूहिक रूप से एक कारोबार में जुटे हुए हैं। इन भिखारियों के बीच कोई महिला या बच्चें नहीं है। सभी भिखारी अपंग और व्यवसायिक हैं। उनका कहना है कि इस गिरोह को देखकर सीधा लगता है कि उन्हें संदेह है कहीं फिर दून से बच्चे चोरी ना होने लगे। उन्होंने इस मामले में पुलिस से भी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संदर्भ में थाना कोतवाली से जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि इस महीने में अब तक 21 भिखारी पकड़े गए हैं,जिन पर उचित कार्रवाई की गई है, जबकि डालनवाला थाना, रायपुर थाना,राजपुर और पटेल नगर थानों में चर्चा की गई, उन्हें कोई भिखारी नहीं मिला। जबकि हर चौराहे पर व्यवसायिक रूप से खुलेआम भीख मांगते दिखाई देते हैं। एडवोकेट अमित तोमर बताते हैं कि भिक्षावृत्ति अधिनियम लागू होने के बाद भिखारियों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।

फिल्म फेस्टिवल में विजेताओं को सम्मानित करेगा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद

0

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की मंगलवार को सूचना भवन रिंग रोड स्थित सभागार में 6वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छह नवम्बर को देहरादून में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में शार्ट फिल्म फेस्टिवल के लिए आमंत्रित फिल्मों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष हेमंत पांडेय, जय श्रीकृष्ण नौटियाल के साथ ही परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि उत्तराखण्ड की गढ़वाली व कुमांऊनी बोली में बनाई गई बड़े पर्दे की फिल्मों के निर्माताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें जेपी पंवार, एसपीएस नेगी, शिव पैन्यूली, बाबू राम शर्मा, केराम नेगी आदि सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग से संबधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु सतीश शर्मा, शिव पैन्यूली तथा एसपीएस नेगी की एक उप समिति गठित की गई है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। प्रदेश में मिनी थियेटर के कन्सेप्ट पर विचार किया जाएगा, इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वहीं, उपाध्यक्ष हेमंत पाण्डेय ने कहा कि परिषद के माध्यम से क्षेत्रीय सिनेमा को पहचान मिले, इसके लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने के कारण राज्य सरकार द्वारा फिल्मों को मनोरंजन कर में छूट प्रदान में कठिनाई आ रही है, इसको देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जीएसटी से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया है।
बैठक में नवनियुक्त उपाध्यक्ष जय श्रीकृष्ण नौटियाल का सभी सदस्यगणों द्वारा स्वागत किया गया। नौटियाल ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि परिषद के कार्यों को अधिक गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर परिषद को माॅडल के रूप में प्रदर्शित करना होगा। परिषद राज्यहित में काम करें, यही हम सबकी भावना होनी चाहिए।

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन एनआईवीएच के खास बच्चों ने खेला क्रिकेट

0

जिस प्रकार से खेलने का जोश सभी के मन को उद्वेलित कर देता है ठीक वैसा ही माहौल आज एन आई वी एच के आदर्श विद्यालय में था।बच्चे सुबह से एक दूसरे को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभ कामनाएं दे रहे थे।सभी काफी उत्साहित थे।सुबह से ही जश्न शुरू हो गया था।सर्वप्रथम रोज की ट्रेनिंग में बच्चों में एक नया जोश था।उसके बाद स्कूल की एसेम्बली में खेल दिवस के ऊपर भाषण दिया गया।जिसमें विद्यालय के सत्र 2016-17 में स्कूल के बच्चों द्वारा खेल जगत की उपलब्धियों से भी वाकिफ किया गया।

cricket

बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा बनी हुई थी कि अब क्या होगा।उसी श्रृंखला में लंच के बाद पहले गर्ल्स बनाम जूनियर बॉयज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।पहली बार ब्लाइंड क्रिकेट में गर्ल्स का पदार्पण हुआ आज।इस मैच का टॉस प्रिंसिपल कमलवीर सिंह जग्गी ने किया।उन्होंने बच्चों को खेल भावना बनाये रख कर जीवन में खेल के महत्व को बनाये रखने को कहा।इस मैच में गर्ल्स के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जूनियर बॉयज ने मैच को अपने नाम किया। इस मैच के तुरंत बाद बॉयज की दो टीम्स के बीच मैच हुआ जिसका इंतज़ार प्राइमरी सेक्शन के छोटे छोटे बच्चे भी कर रहे थे।लंबे शॉट्स लगते ही बच्चों का पूरा शोर और अपने अपने चहेते खिलाड़ी की हौसला अफजाई कर रहे थे।मैच काफी रोमांचक रहा और सभी ने इसका लुफ्त उठाया।

इस सारे खेल दिवस के कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्कूल के फिजीकल ट्रेनर नरेश सिंह नयाल ने सभी को संबोधित करते हुए खेल के महत्व,इसका क्या क्या लाभ है इनके बारे में बताया।अंत में नरेश सिंह नयाल ने अपने साथी शिक्षकों का ,प्रधानाचार्य महोदय का तथा सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुवैत में अमन दिखायेगा अपने खेल का हुनर

0

कहते है भगवान जब किसी में हुनर देता है तो उसे हर फन मे माहिर बना देताै है एसे ही रुद्रपुर के अमन है जो पढाई मे तो अव्वल हैं ही साथ ही खेल में भी अव्वल है, अमन देश का गौरव बढाने के लिए कुवैत में होने वाली बेडमिन्टर चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। पुरे देश से छ लोगों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसमें रुद्रपुर के अमन भी एक है। एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के बीकॉम आनर्स द्वितीय वर्ष के  छात्र अमन अरोडा कुवैत इंटरनेश्नल बैडमिन्टन चैलेन्ज 2017 में प्रतिभाग करने जाएंगे। आगामी 21 से 23 सितम्बर तक कुवैत में चलने वाले टूर्नामेंट में देशभर से कुल छह खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। भारत के अतिरिक्तविश्व के अनेक चैम्पियन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचेगे।

रूद्रपुर शहर के हरी मंदिर गली में अपना व्यवसाय चलाने वाले हंसराज अरोड़ा के सुपुत्र अमन अरोड़ा ने बारहवीं कक्षा में नब्बे प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये थे। पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ बैडमिन्टन खेल के प्रति पुत्र की लगन तथा समर्पण देखकर पिता ने बच्चे के सपनों को पंख देने का फैसला किया और बीकॉम की परीक्षाएं समाप्त होते ही अमन का प्रवेश बहादुरगढ़ हरयिाणा स्थित एक नामी गिरामी बैडमिन्टन अकादमी में करवा दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मकाम बना चुके अमन ने पहली बार में ही इंटरनेश्नल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर अपने परिवार तथा शिक्षकों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। वर्ष 2016 में नोएडा में आयोजित एडिडास अप्राइजिंग एनसीआर चैम्पियनशिप के डबल्स में अमन ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर रूद्रपुर तथा एपेक्स का परचम लहराया और मार्च 2017 में बरेली में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैंकिग टूर्नामेंट में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

संस्थान के निदेशक डा. आरबी सिंह ने अमन को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि महज चार वर्ष के खेल जीवन में जिस तेजी से अमन ने अपना स्थान बनाया है। वह कुवैत सहित सम्पूर्ण विश्व में भी भारत का डंका बजाएंगे।  चैयरमेन आरपी सिंह, अशोक अदलखा, दिनेश कूपर, प्रधानाचार्य डा. विकास चन्द्र अग्रवाल ने अमन  को जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

चाइल्डलाइन 1098 के बारे में कर्मचारियों को दी जानकारी

0

श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम व चाइल्डलाइन 1098 सेवा की ओर से नगर पालिका परिषद के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष जयन्द्री राणा की अध्यक्षता में पालिका परिषद के मुख्य कर्मचारियों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जयन्द्री राणा ने बैठक में किसी भी वार्ड सदस्य के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बच्चों के सुरक्षा के लिए जनपद में हरसंभव प्रयास करेगी। जिसके लिए जल्द ही पुनः समस्त सभासदों के साथ बैठक रखी जाएगी और समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में वार्ड बाल सुरक्षा समिति का गठन किया जायेगा।

वहीं सभी लोग चाइल्डलाइन 1098 का नंबर जाने इसके लिए पालिका परिषद द्वारा अपने स्तर से मुख्यालय के मुख्य स्थानों पर 1098 चाइल्डलाइन की जनजागरुकता के होल्डिग लगवाए जाएंगे ताकि सभी लोग बच्चों को मुसीबत में देखने पर 1098 में कॉल कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले होटल/ढाबों में बच्चों से काम नहीं करवाया जाए। इसके लिए सख्त नियमों के तहत कार्य किया जाएगा। जो भी होटल, ढाबा संचालक ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरावस्था में बढ़ते नशीले पदार्थों की लत को भी गम्भीर मुद्दा देखते हुए भविष्य में इसे कैसे नियंत्रित करें इस पर काम किया जाएगा।

इसके अलावा, चाइल्डलाइन कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत चाइल्डलाइन 1098 सेवा का संचालन 18 वर्ष तक के देखभाल एवं सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों की बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

 

अवकाश लेकर चंपत हुए डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

0

बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। वे इस बात पर बिफरे की मुख्यालय समेत जिले में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश हुए थे लेकिन बहुत से डॉक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया और कुछ ज्वॉइनिंग के बाद अवकाश का बहाना लेकर चंपत हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके निलंबन के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा तथा डीजी हेल्थ को इस बारे में पत्र लिख दिया गया है।

विधायक महेंद्र भट्ट मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने यहां वार्डो में वायरल से ग्रसित बच्चों का हालचाल जाना। यहां आकर उन्हें बताया गया कि जिन तीन डॉक्टरों की तैनाती जिला चिकित्सालय में हुई थी वे अवकाश पर चले गये और कुछ डॉक्टर तैनाती के बाद आए ही नहीं। विधायक जब जिला चिकित्सालय पहुंचे तो डॉक्टरों के इस रवैये पर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के निलंबन के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। उनके साथ सीएमएस विराज शाह भी उपस्थित रहे।

लापता महिला को पुलिस ने पकड़ कर परिजनों को सौंपा

0

जिले के कनखल क्षेत्र से गुजरात की एक महिला अंकिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अंकिता के पति ने जब उसको फोन किया तो उसने बताया कि उसका अपहरण किया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को पकड़ कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

बीते 26 अगस्त को गुजरात के यात्रियों का एक जत्था हरिद्वार आया था। यात्री कनखल थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला में रुके थे। मंगलवार को अचानक अंकिता (23) पत्नी मेला सिंह लापता हो गई। पति के फोन करने पर अंकिता ने बताया कि उसका तीन महिलाओं ने अपहरण कर लिया है।

घटना की सूचना कनखल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने अंकिता को रोडवेज बस अड्डे में पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अनुज ने बताया कि महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। अपहरण करने वाली महिलाओं की तलाश की गई लेकिन वह नही मिली। वहीं इस मामले में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।

किट्टी संचालक भाजपा नेत्री का महिलाओं ने किया घेराव

0

पंचपुरी में विगत एक सप्ताह से अखबारों की सुर्खियां बन रहा किट्टी प्रकरण के मामले परत दर परत उजागर होने से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलावर की सुबह रानीपुर मोड़ के समीप एक होटल में सैकड़ों महिलाओं ने किट्टी संचालक भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी का घेराव रकम वापसी का दबाव बनाया।

वहीं, किट्टी संचालक ने महिलाओं से रकम लौटाने के लिए चार माह का समय मांग रही थी, लेकिन महिलाओं की भारी भीड़ तुरन्त रकम लौटाने की बात पर अड़ी रही और किट्टी संचालक के विरोध में उतर गई। महिलाओं के बढ़ते विरोध के चलते भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी की घबराहट के कारण तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो सीओ के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की पुलिस भी घटनाक्रम पर नजर रखे रही। विदित हो किट्टी प्रकरण मामले को लेकर डीएम दीपक रावत ने सोमवार को किट्टी संचालक शिवांगी त्रिपाठी को रकम लौटने के निर्देश दिए थे। चेतावनी दी थी कि समय रहते रकम वापस नहीं की गई तो चिटफंड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में बारिश का कहर, सड़कों पर फंसी गाड़ियां

0

मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है, लोकल ट्रेन में मुंबई के कामकाजी नागरिक 3-3 घंटे से फंसे हैं। माहिम से दादर तक रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है, सड़कों पर पानी जमा होने के कारण गाड़ियां और लोग फंस गए हैं।

mumbai rain

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट किया गया। वर्ली-बांद्रा सी लिंक पर रोका गया ट्रैफिक फिर से शुरु कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर उड़ाने रोकी गई थी लेकिन  फिर चालू कर सब  नॉर्मल कर दिया गया है। अभी भी हो रहीं तेज बारिश का दौर जारी है, दो उड़ाने रद्द कर दी गई और तीन को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया था। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा, ‘सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश दिया गया है कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए, साथ ही निजी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी जल्दी घर लौट जाएं।’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम न हो तो लोग अपने घरों में रहें, हाईटाइड को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया हैं।

आपको बता दें कि इस साल 2005 के बाद यह सबसे मूसलाधार बारिश हुई है।मुंबई के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।