Page 541

सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को सेंसर का डर

0

हाल ही में सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाए गए पहलाज निहलानी को अब सेंसर बोर्ड से ही डर लग रहा है। पहलाज निहलानी को ये डर फिल्म ‘जूली 2’ को लेकर है, जिसके वितरक और प्रस्तुतकर्ता खुद पहलाज निहलानी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ।

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर तमाम फिल्मों से हाट सीनों को भारतीय कल्चर के खिलाफ कहकर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी द्वारा प्रस्तुत की जा रही फिल्म जूली 02 में हाट सीनों की भरमार है। पहलाज निहलानी इसे साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म मान रहे हैं, जिसमें बकौल पहलाज, समाज के लिए बड़ा संदेश हैं। फिल्मों के वितरण के पुराने कारोबार में लौटे पहलाज निहलानी ये भी मान कर चल रहे हैं कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से कट्स मिल सकते हैं।

उनका कहना है कि अगर वे चेयरमैन होते, तो ऐसी साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म के एक भी सीन को वे कट नहीं करते, लेकिन पहलाज मान रहे हैं कि अगर सेंसर बोर्ड से जूली 02 को लेकर कट्स मिले, तो वे वैसे ही इसके खिलाफ जाएंगे, जैसे दूसरे निर्माता जाते हैं।

पहलाज का कहना है कि अगर फिल्म को ए सार्टिफिकेट से उनको कोई एतराज नहीं है, लेकिन इसके सीन कट नहीं होने चाहिए। उनका कहना है कि बतौर फिल्मकार उनके पास सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ रिवाइजिंग कमेटी और फिर एपीलेट ट्रिब्यूनल के पास जाने का विकल्प सुरक्षित है। अभी तक ये तय नहीं है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड में दिखाने के लिए कब भेजा जाएगा। 

निर्देशक शुजीत सरकार की फिल्म में वरुण के साथ नई हीरोइन बनिता संधू की जोड़ी

0

पीकू के बाद शुजीत सरकार के निर्देशन में शुरू होने जा रही नई फिल्म में वरुण धवन के साथ एक नए चेहरे को लांच किए जाने का फैसला हुआ है। फिल्म में वरुण धवन के साथ बनिता संधू को लांच किया जा रहा है और फिल्म का टाइटल अक्तूबर रखा गया है। इसे अगले साल जून में रिलीज किए जाने की योजना है।

सूत्र बताते हैं कि इसी महीने सितंबर में मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु होने जा रहा है। लंदन की रहने वाली भारतीय मूल की माडल पंजाबी गर्ल बनिता संधू ने हाल ही में शुजीत के साथ एक एड फिल्म में काम किया था, जिसके दौरान संधू के टेलेंट से शुजीत काफी प्रभावित हुए थे। वरुण पहली बार उनके साथ काम करने जा रहे हैं और ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है।

इस फिल्म में पहले वरुण के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की भी चर्चा हो रही थी। इन दिनों सितंबर के अंत में रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म जुड़वां 2 के प्रमोशन में बिजी वरुण इससे पहले बदलापुर में एक्शन थ्रिलर कर चुके हैं। 

देहरादून जनपद में 168 दुकानदारों के चालान काटे

0

जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फुटपाथ, सार्वजनिक स्थानों में सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यवसाइयों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

आदेशों के अनुपालन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने 20 दुकानदारों के चालान, थाना कैंट पुलिस ने 12 दुकानदारों के चालान, थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा 4 दुकानदारों के चालान, थाना डालनवाला पुलिस द्वारा 8 दुकानदारों कर चालान, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा 28 दुकानदारों के चालान, थाना रायपुर पुलिस द्वारा 10 दुकानदारों के चालान, थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा 4 दुकानदारों के चालान, थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा 12 दुकानदारों के चालान, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 44 दुकानदारों के चालान, थाना मसूरी पुलिस ने 2 दुकानदारों के चालान, थाना राजपुर पुलिस ने 17 दुकानदारों के चालान, थाना डोईवाला पुलिस ने 1 दुकानदार का चालान व थाना सहसपुर पुलिस ने 5 दुकानदारों के चालान काटे।

कुल 168 दुकानदारों के चालान अन्तर्गत धारा 133 सी.आर.पी.सी. के किये गए, जिसकी चालानी रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट महोदय को भेजी गई। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

गंगनहर को अतिक्रमण मुक्त करने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी

0

शहर के नागरिक चाहते हैं कि गंगनहर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। वजह अतिक्रमण के चलते गंगनहर की स्वच्छता पर प्रभाव पड़ रहा है। घाटों पर भी आने जाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में शहर के नागरिकों ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे हैं।
रुड़की संघर्ष समिति के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि ज्ञापन में अतिक्रमण के हालात बयां किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगनहर से सटे क्षेत्र में अवैध रूप से बाजार विकसित कर लिए गए हैं। जिससे की बेशकीमती सरकारी भूखंडों पर कब्जे हैं। इससे शहर के लिए सौंदर्यकरण पर प्रभाव पड़ रहा है। पार्को का अस्तित्व ख़त्म हो गया है, जहां पर पार्क बने थे, उनमें अवैध रूप से बाजार बने हैं। नागरिकों का कहना है कि सिंचाई विभाग व प्रशासन की लापरवाही के कारण ही अतिक्रमण हुए हैं।
रुड़की संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष नदीम अहमद ने कहा है कि गंगनहर के नए पुल से लेकर बोर्ड क्लब के मध्य क्षेत्र में गंगनहर के दोनों ओर इतना अधिक अतिक्रमण हो चुका है कि वह अब आम नागरिक की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। महासचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि मेन बाजार पुल से धनोरी मेटाडोर अड्डे तक भी सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बाजार विकसित कर लिए गए हैं। इन बाजारों में स्थित दुकानों के दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है, जो कि सरकारी खाते में न जाकर कुछ लोगों के जेब में जा रही है।
सह सचिव मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि इस अतिक्रमण के कारण ही जाम लग रहा है। इसी अतिक्रमण के कारण गंगनहर के सौंदर्यकरण की तमाम परियोजनाएं अटकी हुई है। अतिक्रमण के कारण रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है और इसी गंगनहर में रोजाना कई टन गंदगी डल रही हैं। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सिंचाई मंत्री उत्तरप्रदेश को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यदि प्रशासन और सिंचाई विभाग ने जल्द ही गंगनहर के अगल बगल के क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया तो एक जनहित याचिका दायर की जाएगी। जिसमें प्रशासन और सिंचाई विभाग को पक्षकार बनाया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर विभाग के अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

स्कूल की दीवार में दौड़ रहा करंट, विभाग कर रहा अनदेखी

0

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रहीमपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार में दौड़ रहा करंट बच्चों की जान के लिए आफत बना है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। करंट का कारण विद्यालय की दीवार से सटा बिजली का ट्रांसफार्मर है और इसकी शिकायत विद्यालय की प्रधानाचार्य जनप्रतिनिधियों से लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उप जिलाधिकारी रुड़की को भी एक पत्र भेजा गया है।

मामले में विभागीय अधिकारियों को भी कई बार मौखिक और लिखित में भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्य वंदना का कहना है विद्यालय की दीवार के साथ लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से विद्यालय की दीवारों में करंट आ जाता है और बारिश के दिनों में तो इसका खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे विद्यालय के अंदर पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों की जान को खतरा बना रहता है।
अधिकारी विधायक की भी नहीं सुनते इस बात की शिकायत जब प्रधानाचार्य ने विधायक से की तो विधायक देशराज कर्णवाल ने भी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रुड़की को 29 अगस्त एक पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर को हटाने के विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इसपर भी कोई ध्यान नहीं दिया। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण सैंकड़ों बच्चों का जीवन दांव पर लगा है। 

रस्किन बांड की कहानी पर आधारित ‘द ब्लैक कैट’ की हुई मसूरी में स्क्रीनिंग

0
bhargav saikia

मसूरी के वुडस्टाक स्कूल का पार्कर हॉल ‘द ब्लैक कैट’ शार्ट फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए परफेक्ट साबित हुआ। ‘द ब्लैक कैट’ 20 मिनट की शार्ट फिल्म,मशहूर लेखक रस्किन बांड द्वारा लिखी गई शार्ट स्टोरी पर आधारित है।

चोर बाजार मुंबई, भीमताल और मसूरी में शूट की गई यह बीस मिनट की शार्ट फिल्म एक डरावनी लेकिन बहुत ही खूबसुरती से बनाई हुई फिल्म है और अपनी इस खूबी की वजह से हर उम्र के लोगों ने इसे खासा सराहा।

the black cat

असम के युवा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भार्गव साईक्या ने अपनी कुछ फिल्मों के लिए बहुत वाहवाही लूटी है। इनकी कुछ ऑफ बीट फिल्में जैसे कि ‘काफिरों की नमाज़’ और हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘दि अवेकनिंग’ को लोगों ने सराहा है। अपनी इस फिल्म के बारें में भार्गव बताते हैं कि, “मुझे फैंटसिं और हॉरर मूवी बनाना पसंद हैं।मेरी पहली फिल्म ‘दि अवेकनिंग’ हेनरी जेम्स की नॉवल पर आधारित थी और इस फिल्म ने काफी अच्छा काम किया जिसके बाद मुझे इस क्षेत्र में फिल्में बनाने की प्रेरणा मिली।”

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद लेखक रस्किन बांड ने कहा कि, “मैने इस फिल्म को बहुत एन्जाय किया।इस कहानी को मैनें लगभग 30 साल पहले लिखा था जब मैं मसूरी के वे-साईड कॉटेज में रहता था। यह कहानी एक बिल्ली पर आधारित हैं जो मेरे पास थी और मेरी मकानमालिक जो कि हर बात में दखलअंदाजी करती थी।”

एक्टर टॉम आल्टर ने फिल्म में रस्किन बांड का किरदार निभाया है,  एक्टर शेरनाज़ पटेल और उदय चंद्रा ने भी बङी खूबसूरती से अपने अपने किरदार निभाये है। 13 सितंबर को यह फिल्म ‘बेस्ट फैंटेसी श्रेणी’ में उटाह, यू.एस.ए के फिल्म-फेस्ट में स्क्रीन की जाएगी।

इससे पहले बहुत से डायरेक्टरस जैसे कि रेमंड लुईस स्टायनर, शुभदर्शिनी सिंह, विशाल भारद्वाज और श्याम बेनेगल ने अपने फिल्म और सीरियल, मशहूर लेखक रस्किन बांड की कहानियों पर बनाई हैं। भार्गव साईक्या ने भी अपनी शार्ट फिल्म के जरिए इसकी शुरुआत की है।

एनआईटी कैम्पस निर्माण के लिए एचआरडी मंत्री से सीएम करेंगे बात

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसका निर्माण सुमाड़ी, श्रीनगर में पूर्व चयनित स्थान पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) सुमाड़ी, श्रीनगर के स्थायी कैम्पस निर्माण सम्बन्धी बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अों से एनआईटी श्रीनगर के भूमि चयन, प्रस्तावित भवन निर्माण सम्बन्धी सभी तथ्यों की जानकारी ली। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वंय सभी तथ्यों के साथ भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर एनआईटी का कैम्पस निर्माण शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध करेंगे।
बैठक में उपस्थित उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनआईटी सुमाड़ी श्रीनगर को लेकर उनकी स्वयं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि एनआईटी के स्थायी कैम्पस का निर्माण सुमाड़ी श्रीनगर में ही होगा।
निदेशक, तकनीकि शिक्षा डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिछले वर्षों में एनआईटी के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था एनबीसीसी द्वारा जो भी स्टडी की गई वो सभी सकारात्मक है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2013 में गठित साइट सेलेक्शन कमेटी ने भी एनआईटी श्रीनगर हेतु सुमाड़ी में चयनित भूमि को उपयुक्त माना है। इसके बाद ही एचआरडी मंत्रालय ने एनबीसीसी को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया।
डाॅ. पाण्डेय ने यह भी बताया कि एनआईटी श्रीनगर की भूमि कैम्पस निर्माण अनुपयुक्त होने की कोई अधिकारिक सूचना राज्य सरकार को कभी नही दी गई और न ही कभी राज्य सरकार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया।

पुलिस तंत्र को और मजबूत करने को एडीजी ने जारी किया फरमान

0

गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक में एडीजी अशोक कुमार ने जनपद पुलिस को कर्तव्यबोध कराया। उन्होंने कहा कि जनता की कोई समस्या न होने पाए, इसके लिए पुलिस को पूरी तरह सजग रहना होगा। उन्होंने जनपद में चलने वाले अवैध धंधों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, धर्मनगरी के किट्टी प्रकरण के बाद जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।
गुरुवार को एडीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि किट्टी प्रकरण में पुलिस पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस को अवैध कृत्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिटी बनाएंगी संचार-तंत्र को बेहतर
पुलिस के संचार तंत्र को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने एसपी सिटी हरिद्वार ममता बोहरा को सौंप दी है। पुलिस व्यवस्था का सबसे मजबूत और बेहतर तंत्र 100 नंबर अच्छे से कार्य करे, इसके लिये एसपी सिटी कार्य करेंगी। वहीं जनता की शिकायत है कि हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम का 100 नंबर कई महीनों से दिक्कत पैदा कर रहा है। जब फोन मिलाया जाता है तो वह देहरादून अथवा यूपी के लखनऊ में पुलिस कंट्रोल रूम में लग जाता है। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए एडीजी अशोक कुमार ने 100 नंबर को बेहतर बनाने के लिए एसपी सिटी ममता बोहरा को जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने कहा कि संचार तंत्र को बेहतर और दुरस्त किया जाएगा।

स्टार भारत पर डंका बजा रही है पहाड़ की प्रतिभा

0

उत्तराखंड के दर्जनों कलाकार बॉलीवुड में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। इसी क्रम में अब रुड़की के भानु पंडित टीवी चैनल स्टार भारत पर आयोजित ओम शांति ओम में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। बाबा रामदेव द्वारा आयोजित रिएलिटी शो में भानु देशभर से चुने गए 14 रत्नों में से एक हैं।

23 वर्षीय भानु पंडित बचपन से ही अनेक उपलब्धियों को छू चुके हैं लेकिन यह उपलब्धि उनके और उनके परिवार के लिए खासी अहम है। भानु बॉलीवुड के सितारों के सामने अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे हैं। भानु के पिता ज्ञानेंद्र पंडित बीएसएम इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात हैं और भजन गायक हैं। पिता ज्ञानेंद्र ने बताया कि भानु बचपन से ही हनुमान का भक्त है और उनके दोनों पुत्र गौरव पंडित व भानु पंडित चार वर्ष की उम्र से ही कंठस्थ रामायण सुंदरकांड पाठ अपने आप ही याद करके उसकी प्रस्तुति दर्शकों के सामने देते हैं। उनके दोनों पुत्रों ने प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। साथ ही कई चैनलों पर गौरव लाइव प्रोग्राम की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर भी गौरव और भानू के कार्यक्रम कई बार प्रस्तुत हो चुके हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपने पुत्र के लिए सहयोग की अपील की है। 

ग्यारह और मरीजों में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 131 पहुंची मरीजों की संख्या

0

जनपद में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीमारी की जद में लगातार लोग आ रहे हैं। बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट में 11 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 131 पहुंच गई है। जनवरी से अब तक 16 मरीज स्वाइन फ्लू के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर एलर्ट जरूर जारी किया है, पर इसका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। एक भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा जब इस बीमारी का कोई नया मामला न सामने आ रहा हो। खासकर जुलाई से लेकर अब तक मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक 323 संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 131 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें सर्वाधिक 76 मरीज अगस्त माह में सामने आए हैं।
बुधवार को जिन 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें चार हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, वैश्य व सिनर्जी में दो-दो और दून, सैन्य अस्पताल व मैक्स में एक-एक मरीज भर्ती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तारा चंद पंत ने बताया कि जनवरी माह से अब तक 16 मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। इनमें 11 मरीज देहरादून के हैं, जबकि पौड़ी से दो व हरिद्वार व उत्तरकाशी से एक-एक मरीज हैं, जबकि एक मरीज उत्तर प्रदेश का है। उन्होंने बताया कि एनसीडीसी दिल्ली से अभी 34 मरीजों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।