Page 536

दबंगयी दिखाने के चक्कर में पीट गये दरोगा जी

0

सादी वर्दी में स्कूल के पास गश्त कर रहे दरोगा को दो युवकों को टोकना और उनकी पिटाई करना भारी पड़ गया। दरोगा की इस हरकत से गुस्साये ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना गदरपुर में तैनात एसआई जावेद शुक्रवार की सुबह सिपाही ज्ञान सिंह के साथ सिविल ड्रेस में रेड रोज स्कूल के पास गश्त में थे। स्कूल के पास दो युवक खड़े थे। इस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके खेत है और सुअरों से फसल बचाने के लिए वे देखभाल कर रहे है। बताया जा रहा है कि इसके बाद दरोगा और युवकों में विवाद हो गया। दरोगा जावेद ने उन्हें लठिया दिया।

यह देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनों युवको को थाने ले गई। पुलिस के पीछे ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। साथ ही युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा काटा। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इस मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर एसएसपी सदानंद दाते भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

हाईकोर्ट पहुंचा थ्री वीलर संचालन का मामला 

0

नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में प्रयुक्त किए जा रहे थ्री व्हीलर पर पाबंदी लगाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से स्थिति साफ करने को कहा है।

काशीपुर निवासी मुनिदेव विश्नोई ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि काशीपुर शहर स्थित स्कूलों में बच्चों को थ्री व्हीलर से लाया व ले जाया जा रहा है। जो मोटर वाहन अधिनियम तथा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि थ्री व्हीलर बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है, इस संबंध में डीएम व एसएसपी को भी प्रत्यावेदन दिया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

याचिकाकर्ता के अनुसार चार सितंबर को काशीपुर में बस व ऑटो के हादसे में एक बच्ची तथा ऑटो चालक की मौत हो गई थी, ऐसे में बच्चों को ले जाना थ्री व्हीलर में सुरक्षित कतई नहीं है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद सरकार को स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं।

संतों को राष्ट्र निर्माण की प्रत्यक्ष भूमिका में उतरने की जरूरतः रामदेव

0

पतंजलि योगपीठ एवं धर्मजागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ परिसर में चल रहे ‘संत स्वाध्याय संगम’ के दूसरे दिन योगऋषि स्वामी बाबा रामदेव ने संतों को संबोधित किया। यह संत सम्मेलन 11 सितम्बर तक चलेगा।

भारत वर्ष में जन्में सभी धर्म, पंथ, सम्प्रदाय के युवा साधु-महात्माओं का परस्पर परिचय, साधु जीवन की गरिमा स्थापना एवं उनकी समस्याओं का समाधान, आत्मकल्याण, जनकल्याण के लिए साधना एवं धर्म जागरण के लिए ”संत स्वाधयाय संगम” नाम से यह संत सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन में गोविन्द गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द महाराज, हरिहरानन्द महाराज, ज्ञानानन्द महाराज सहित देश के अनेक प्रांतों से पधारे लगभग 600 संत सहभागिता कर रहे हैं।

सम्मेलन के दूसरे दिन आज योगऋषि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में सभी संतों ने योगाभ्यास किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आजादी के आंदोलन में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश में संतों का जनमानस में महत्वपूर्ण स्थान मिला है, यह सम्मेलन संतगणों की अपनी गरिमा को गौरवान्वित करने में भूमिका निभायेगा।

उन्होंने कहा हम संतों का जेनेटिक स्ट्रक्चर अलग-अलग हो सकता है, पर करेक्टर सबका एक होना चाहिए। संतों को राष्ट्रनिर्माण-विश्वनिर्माण की प्रत्यक्ष भूमिका में उतरने जरूरत है। इनके संकल्प से जीवन की दशा-धारा तय होती है। गोविन्द गिरि महाराज ने कहा देश जब गुलामियों में जकड़ा, देश की संस्कृति पर जब भी प्रहार हुआ देश के संतों ने उससे मोर्चा ले पुनः गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा संत समाज की सामयिक पृष्ठभूमि तैयार करेगा पतंजलि का यह संत संमेलन।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा भारतीय संस्कृति संतों-ऋषियों की संस्कृति है, संत राष्ट्र के निर्माता होते हैं। कहा शरीर परमात्मा का मंदिर है, इसे योग-आयुर्वेद से स्वस्थ-निरोग रखने पर भी जोर देना है, जिससे परमात्मा को समाज के बीच सही तौर पर प्रदर्शित किया जा सके।

19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, तैयारियों में जुटी बीजेपी

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपाध्यक्ष यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री शाह के आगमन पर उनके भव्य स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पार्टी की ओर से शुरू कर दी गई है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 व 20 सितम्बर के प्रवास को लेकर आज भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् की अध्यक्षता में पार्टी प्रदेश् कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यक्रमों व तैयारियों के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रदेश् महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बताया कि अमित शाह 19 सितंबर को प्रातः 9 बजे जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से राजकीय अतिथि गृह बीजापुर पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आगमन के बाद 19 सितम्बर को वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक, प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट, प्रेस वार्ता, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजकों,के साथ बैठक, प्रबुद्ध गोष्ठी, सांसदों व विधायकों के साथ बैठक व कोर ग्रुप के साथ बैठक शामिल हैं।

संजय कुमार ने बताया कि 20 सितम्बर को प्रातः श्री शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पुस्तकालय व ई पुस्तकालय का उदघाटन करेंगे और इसके बाद पहले विभाग व प्रकल्प टीम और फिर विस्तारक व पालक टीम के साथ बैठक में शामिल होंगें। भाजपाध्यक्ष शाह दिन में कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे। इसी दिन वे प्रदेश् कार्यसमिति, जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों,जिला मोर्चा प्रकोष्ठों आदि की बैठक को संबोधित करेंगें। श्री शाह द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों व कोर ग्रुप की बैठक, आजीवन सहयोग निधि टीम के साथ बैठक में भाग लिया जाएगा।

संगठन महामंत्री संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, महामंत्री संगठन व राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। दैनिक प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व गज राज सिंह बिष्ट को दायित्व दिया गया।

बैठक में प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि, “यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उत्तराखंड दौरा हो रहा है। हम सबको मिल कर इस दौरे को यादगार रूप में सफल बनाना है।”

राज्य विकास के लिए उद्योग जरूरी : त्रिवेन्द्र

0

विवेकानंद विचार मंच एवं सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’चिंतन-मनन संगोष्ठी’ का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उद्योग और सेवा क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के संपूर्ण विकास के लिए उद्योग बहुत जरूरी हैं। क्योंकि उद्योगों से हमारी आवश्यकताएं पूरी होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद उनके द्वारा अधिकारियों से कहा गया है कि हमें उद्योगों के प्रति दोस्ताना रवैया बनाना होगा। उद्योग राज्य में स्थापित हो सकें, इसके लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उद्योगों के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने उद्योग जगत से अनुरोध किया कि वे उद्योगों के लिए जो भी कार्य योजना बनाएं, संपूर्ण राज्य के हित को दृष्टिगत रखते हुए बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था काफी अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ तक के किसी भी उद्योग को स्थापित करने के लिए अनुमति जिला स्तर पर ही दे दी जाएगी। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ने का बकाया मूल्य दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल को भी निर्देशित किया गया है कि 20 सितंबर, 2017 तक 25 प्रतिशन तक का भुगतान कर दिया जाए और बाकी का भुगतान कार्य शुरु होने के बाद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों को वर्ष में कम से कम 120 दिन तक चलना चाहिए। किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत कुछ अन्य जरूरी सेवाओं को भी शामिल कर रहे हैं। सरकार द्वारा 1905 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत को रिकॉर्ड किया जा सकेगा। इसके उपरांत शिकायत को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग से 10 दिन के अंदर पूछा जाएगा कि विभाग ने इस पर क्या कार्यवाही की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

मिलावट की शिकायत पर पेट्रोल पंप सील

0

मुख्य बाजार स्थित फिलिंग प्वाइंट पर पेट्रोल व डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल व डीजल का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

बाजार स्थित फिलिंग प्वाइंट पर डीजल, पेट्रोल में मिलावट की शिकायत अक्सर उपभोक्ता करते रहे हैं। गुरुवार दोपहर बाद अपने वाहन में पेट्रोल डालने आए एक व्यक्ति का वाहन पेट्रोल डालने के कुछ देर बाद बंद हो गया। वाहन को वर्क शॉप में ले जाने पर पेट्रोल में पानी मिला हुआ पाया गया। वाहन चालक ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। शिकायत की जांच करने आए एसडीएम ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी से पेट्रोल व डीजल का सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
जबकि फिलिंग प्वाइंट को सील करते हुए जांच रिपोर्ट आने तक डीजल, पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल प्वाइंट की नियमित जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। मिलावट या घटतौली की पुष्टि होने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मानव तस्करी मामले में एक और महिला बरामद

0

रानीपुर पुलिस ने मानव तस्करी मामले में एक और महिला को देवबंद से बरामद कर लिया। इसे आरोपियों ने 60 हजार रुपये में बेचा था।

रानीपुर पुलिस ने बीते दिन एक महिला को पूरणपुर खानपुर और उसके एक वर्ष के बेटे को लाल मन्दिर ज्वालापुर से बरामद किया था। पुलिस ने इसी कड़ी में गुरुवार को आरोपी रामदास की निशानदेही से सहारनपुर देवबंद के गांव शिवपुर से महिला 22 को बरामद किया है। जिसको अप्रैल 17 में 60 हजार में बेचा गया था। जिसके पति का देहात 2014 में हो चुका है। जिसके दो बच्चे भी है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के अनुसार रामदास की निशानदेही पर गुरूवार को गांव शिवपुर देवबंद सहारनपुर यूपी से 60 हजार में अप्रैल 17 में बेची गयी महिला को बरामद कर लिया है। जोकि मूल रूप से गांव छपरा बिहार की रहने वाली है। जिसके पति का देहात 2014 में हो चुका है और उसके दो बच्चे है। उन्होंने बताया कि अभी ओर आरोपी की निशानदेही से बरामदगी की जाएगी। 

स्टेट बैंक केदारनाथ में नहीं लगाएगा एटीएम

0

केदारनाथ में स्टेट बैंक ने एटीएम लगाने का प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया है। बीएसएनएल से कनेक्टविटी न मिलना कारण बताया जा रहा है। जिले के बसुकेदार में स्टेट बैंक की नई शाखा खोली जा रही है।

केदारनाथ में एटीएम लगाने को लेकर लम्बे समय से स्थानीय लोग व प्रशासन प्रयास कर रहा है। वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व में यहां पर स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित था। जिससे मंदिर समिति प्रतिदिन की आमदनी जमा करने के साथ ही यात्री लेन-देन कर सकता था।
लेकिन केदारनाथ आपदा के बाद से अभी तक केदारनाथ में कोई भी बैंक न होने से देश विदेश से आने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसी को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ में एटीएम लगाने को स्टेट बैंक को निर्देश दिए थे।
स्टेट बैंक ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी, लेकिन भारतीय दूरसंचार निगम से जो कनेक्टिविटी एटीएम के लिए उपलब्ध होनी चाहिए, वह केदारनाथ में नहीं मिल सकी। जिस कारण ट्रायल करने के बाद बैंक ने फिलहाल केदारनाथ में एटीएम मशीन लगाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है।
स्टेट बैंक के गढ़वाल परिक्षेत्र के आरएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि एटीएम लगाने के लिए केदारनाथ में ट्रायल किया गया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बीएसएनएल को नेटवर्क उपलब्ध कराने को बैंक की ओर से लिखा गया है। बसुकेदार में स्टेट बैंक की नई शाखा खोली जा रही है जो शीघ्र कार्य करना शुरू कर देगी। 

बच्चों ने कला के माध्यम से साक्षर होने की दी प्रेरणा

0

विश्व साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों ने अपने कलाकृति को कागजों में उकेर कर कला के माध्यम से समाज में साक्षरता की महत्ता का संदेश दिया।

शुक्रवार को ‘प्रतिष्ठा फाउंडेशन’ के क्लेमेंट टाउन सेंटर में एनजीओ के वालंटियर और बच्चों ने मिलकर एक ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था में पढ़ने आने वाले सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कलाकृति को कागजों में उकेर कर लोगों को दिल को छू लिया। अंत में ड्राइंग कम्पटीशन में प्रथम , द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य अमन भट्ट ने बताया कि हम सभी मौकों पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करते रहते हैं ताकि बच्चों को भी इन सभी चीज़ों की जानकारी हो सके। अंत में संस्था के अध्यक्ष दीपक कोठियाल ने बच्चों को साक्षरता की जानकारी विस्तार से देते हुए कहा कि संस्था आगे भी इन बच्चों को मंच प्रदान करती रहेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक कोठियाल, उपाध्यक्ष प्रांजल शर्मा, सचिव दीप प्रकाश पंत, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, सहित , विवेक राणा, यशवंत भट्ट, अमन भट्ट, वैशाली गुरुंग, मेघा थापा, कृतिका गुप्ता, मनीषा चम्याल , सोनाली कोठियाल, और श्वेता सिंह आदि उपस्थित रहे।

तीर्थ नगरी की समीक्षा आज चमकेगी “पोस्टर बॉयज” में

0
चित्रः कृष्णा रावत

शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही पोस्टर बॉयस फिल्म में तीर्थ नगरी की समीक्षा भटनागर धूम मचाने जा रही हैं। ऋषिकेश पहुंची समीक्षा ने अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले मां गंगा का आशीर्वाद लिया और अपनी फिल्मों की सफलता के लिए पूजा अर्चना की।

बॉबी देओल,सनी देओल और श्रेयस तलपड़े स्टारर पोस्टर बॉयज देशभर के अलग-अलग सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, कई टीवी धारावाहिकों से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली तीर्थ नगरी ऋषिकेश निवासी समीक्षा भटनागर अब श्रेयस तलपड़े निर्देशक फिल्म पोस्टर बॉईज में लीड रोल में दिखेग,  जिसमें वह बॉबी देओल की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगे।

यह उनकी पहली फिल्म है, इससे पहले उन्होंने छोटे पर्दे पर वीरा,उत्तरण,देव महादेव समेत कई धारावाहिक में काम कर चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए समीक्षा ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है और वह इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।