Page 516

होम स्टे और रुरल टूरिज्म से जुड़ेंगे उत्तरकाशी जिले के दो गांव

0

उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी तहसील के भंगेली व बगोरी गांव के लोग अब अपने घर में रहकर स्वरोजगार से जुड़ेंगे क्योंकि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और इंटेक संस्था द्वारा ग्रामीणों को होम स्टे व रुलर टूरिज्म का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके बाद ग्रामीण अपने घर बैठे स्वरोजगार से जुड़ पायेंगे।

पर्यटन विभाग व इंटेक देहरादून संस्था के पदाधिकारियों ने उत्तरकाशी स्थित जिला सभागार में भंगेली और बगोरी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में संस्था के संयोजक लोकेश ओरी ने कहा कि परियोजना के तहत जनपद के अनछुए गिडार बुग्याल व उससे जुड़े भंगेली व बगोरी गांव में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके प्रथम चरण में ग्रामीणों को स्थानीय भोजन को परोसने के तरीके, पारंपरिक सजावट करने, जीव-जंतुओं व गाइड की भूमिका आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी है। जिससे वे अपने गांवों में रुलर टूरिज्म व होम स्टे को बढ़ावा दे सकते हैं। योजना के दूसरे चरण में ग्रामीणों को प्रैक्टिकल अनुभव देने के लिए करीब 60 पर्यटकों के एक दल को गांव में ठहराया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को इस होम स्टे एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का बकायदा शुभारंभ भी कर‌ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री ने कहा कि इससे दोनों गांव के युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। जबकि डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को इस योजना का पूरा लाभ उठाने को ‌कहा। उन्होंने कहा कि, भंगेली व बगोरी के बाद इस योजना में और गांवों को भी जोड़ा जाएगा ताकि लोग अपने घर में रहकर स्वरोजगार से जुड़ पायें। 

भारतीय टीम में उत्तराखंड के 5 खिलाड़ियो का चयन

0

लक्ष्य सेन, ध्रुव रावत ,उन्नति बिष्ट , अदिति भट व स्नेह रजवार का भारतीय टीम में। जकार्ता इंडोनेशिया में दिनांक 9 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली बीडब्लूएफ (वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप) में भारतीय टीम की अगुवाई विश्व जूनियर नंबर एक खिलाडी लक्ष्य सेन करेंगे।लक्ष्य सेन ने पिछले वर्ष भी (बीडब्लूएफ)  वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप मै कांस्य पदक जीता था

म्यामर में दिनांक 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले बैडमिंटन एशिया अंडर 17 व 15 में उत्तराखंड से ध्रुव रावत, उन्नति बिष्ट , अदिति भट व स्नेहा रजवार चयनित है। ध्रुव रावत , अदिति व स्नेह रजवार साईं सेण्टर अल्मोड़ा में साईं कोच डी के सेन के प्रिशिक्षण मै है। लक्ष्य सेन भी साईं सेण्टर अल्मोड़ा तथा प्रकाश पादुकोन अकादमी बंगलौर में प्रिशिक्षण लेते हैं।उन्नति बिष्ट देहरादून में बैडमिंटन कोच दीपक रावत तथा हैदराबाद में प्रिशिक्षण ले रही हैं।

ध्रुव रावत अभी अंडर 17 एकल में देश के नंबर 1 खिलाडी है।उन्नति बिष्ट अंडर 17 एकल मै देश में तीसरे स्थान में तथा युगल में छठे स्थान में है उन्होंने पिछले वर्ष भी देश का प्रतिनिधत्व किया था।अदिति भट अंडर 15 एकल में 7 वे तथा युगल में छठे स्थान में है।स्नेहा रजवार अंडर 15 एकल में 8 वे तथा युगल में भी 8 वे स्थान में है।चयनित जोशी व तुषार भंडारी का चयन भारतीय टीम के रिजर्व लिस्ट में हुआ है।

सभी चयनित खिलाडी 17 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक बंगलौर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग करेंगे।ये सभी खिलाडी फ़िलहाल देहरादून में चल रही स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे है जिसका समापन 20 सितम्बर को होगा।

खिलाड़ियो के भारतीय टीम में चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सहित सभी पदाधिकारियो तथा बैडमिंटन प्रेमिओ ने बधाई तथा सुभकामनाये दी।

डेंगू का आंकड़ा सैकड़ा छूने के करीब

0

जनपद देहरादून में डेंगू का आंकड़ा सैकडा छूने को तैयार है। मानसून की विदाई के साथ ही अब डेंगू के रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक धर्मनगरी हरिद्वार में ही इसका ज्यादा असर दिख रहा था, मगर अब देहरादून में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। देहरादून जनपद में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।मरीज का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जनपद देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई है। इनमें 37 मरीज हरिद्वार से हैं और 44 देहरादून से हैं। इसके अलावा टिहरी के दो, चमोली व रुद्रप्रयाग के एक-एक और उत्तर प्रदेश के नौ मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जुलाई, अगस्त और सितंबर में अब तक 755 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीती अगस्त में 31 और सितंबर में अब तक 59 मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है। डेंगू से निपटने के सरकारी दावे भी धरे के धरे रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम यह दावा कर रहे थे कि बीते साल से सबक लेते हुए इस बार डेंगू फैलाने वाले मच्छर के खात्मे के लिए शुरुआती दौर से ही कदम उठाए जा रहे हैं। शहरी व ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग के साथ ही आमजन को जागरूक करने का दावा भी किया जा रहा था, लेकिन सारे दावे फुस्स साबित हुए हैं। यही वजह है कि डेंगू का मच्छर लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है।

ससुर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

0

कोतवाली पुलिस ने ढकरानी क्षेत्र के जसवंतनगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ससुर पर अपने दामाद को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर शाम ढकरानी क्षेत्र के जसवंत नगर में किसी काम से गए इकराम पुत्र नानू हसन निवासी ढकरानी पर किसी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। जिससे गोली हाथ पर लगने से घायल इकराम को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे कोतवाल एसएस नेगी, एसएसआइ बलदेव कंडियाल, हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा को पीडि़त इकराम ने बताया कि जान से मारने की नीयत से उसके ससुर मासूम निवासी ढकरानी ने गोली चलायी है। गोली हाथ में लगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को तलाश किया, जो मौके से फरार मिला। इस मामले में इमरान पुत्र नानूहसन निवासी ढकरानी ने तहरीर देकर कहा कि ससुर मासूम निवासी ढकरानी ने उसके भाई इकराम को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिस पर पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

आठ हजार के लिए की दोस्त की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

देहरादून जिले के थाना नेहरू कॉलोनी के दुधली जंगल में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बीते 11 सितम्बर को मात्र आठ हजार रुपये के लेन-देन को लेकर उन्होंने दोस्त मो. एजाज अहमद पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तलवार थाना कैराना जिला शामली उप्र की हत्या कर दी थी।

एसएसपी देहरादून के अनुसार, इस संबध में मृतक के मामा मो. नफी पुत्र मो शमी निवासी मुज्जफरनगर हाल निवासी आजाद कॉलोनी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून ने थाना नेहरू पर अज्ञात के नाम से मामला दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी द्वारा की जा रही थी। घटना के शीघ्र व सफल निस्तारण के लिए एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी व एसओजी की एक सयुक्त टीम का गठन किया।

टीम ने घटना का शीघ्र अनावरण के लिए घटना के हर कोण पर गहराई से जांच करते हुए इस संबंध में संदिग्धों की धर पकड़ कर पूछताछ की गई तो मामला पैसों के लेने देन संबधी प्रकाश में आया। जिसके आधार पर इस ओर गहनता से जांच करते हुए सूचना के आधार पर शनिवार को घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्त मो. शोएब पुत्र मो. शमी, आफरीदी पुत्र मो. इस्लाम, मोहसिन पुत्र वसीम निवासीगण मोहल्ला महबूब कालोनी, ब्रहामणवाला, थाना पटेलनगर देहरादून को आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

जिनसे घटना को अंजाम देने के कारण पूछा गया तो तीनों ने घटना की स्वीकारोक्ती करते हुए अभियुक्त शोएब ने बताया की एजाज उनका दोस्त था, शोएब ने एजाज से 8000 रुपये उधार लिए थे, जो ईद के बाद वापस करने के लिये कहा था। एजाज अपने पैसे वापस मांग रहा था परन्तु शोएब के पास पैसे न होने के कारण वह एजाज से पैसे लोटाने का कुछ और समय मांग रहा था और बताया कि 10 सितम्बर 2017 को दोपहर में तीनों दोस्त अपने अन्य दोस्तों के साथ कबाड़ी मार्केट के पास ग्राउण्ड में बैठे थे, तभी एजाज वहां आया और शोएब से पैसे मांगने लगा, नहीं देने पर मारने की धमकी देने लगा। वहीं शोएब ने बताया कि उस समय वह वहां से भाग गया लेकिन सोचा की यदि एजाज के पैसे नही दिये तो वह उसे मार देगा। तब वह अपने दोस्त आफरीदी व मोहसिन के साथ मिलकर एजाज को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। बताया कि तीनों ने एजाज को मोहिसन की स्कूुटी यूके-07 बीजी-7392 से शराब पिलाने के बहाने दूधली के जंगल में ले गये, जहां सून-सान स्थान पर एजाज को ले जाकर पहले शराब पिलायी और फिर एजाज के सिर पर पत्थर मार कर उसको मार दिया। उसकी लाश को वही छोडकर हम तीनों घर आ गये थे। बताया कि पुलिस की डर से आज देहरादून छोड कर भाग रहे थे।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर गहनता से पूछताछ की तो अभियुक्त शोएब की निशानदेही से उसके घर से घटना के दिन पहना फटी जेब वाला काला कुर्ता, जिसकी जेब हत्या के समय छीना झपटी में मृतक के पास से मिली एंव आफरीदी के घर से घटना में प्रयुक्त मोहसीन की स्कुटी व मोहसीन की निशानदेही पर घटना स्थल के पास खून से लतपथ बनियान बरामद किया है। अभियुक्तगण से मृतक के मोबाइल के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त आफरीदी ने बताया की मोबाइल उसने मोथोरोवाला में पुल से नदी में फेंक दिया था।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई

0

मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावनात्मक संदेश लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम ने प्रधानमंत्री की तुलना विश्वकर्मा से की और देश को नई दशा व दिशा देने वाला बताया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में लिखा कि ’17 सितम्बर यानी दुनिया के सबसे बड़े दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती। यह कैसा सुखद सुयोग है कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का भी जन्मदिन है। जिस तरह से विश्वकर्मा जी ने समस्त लोकों की रचना करके मानव जीवन को धन्य बनाया, उसी तरह आज भारत को न्यू इंडिया, नव भारत, नव हिंदुस्तान के आधुनिक शिल्पकार के रूप में मोदी जी का सानिध्य मिला है। मोदी जी आप शताधिक वसंत का दीदार करें, परमात्मा से हम सभी देशवासियों की यही कामना है। संपूर्ण देशवासी यह कामना करते हैं कि, आपके कार्यकाल व नेतृत्व में भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूरा होगा।’

सीएम रावत ने आगे लिखा कि एक के बाद एक अपने साहसिक फैसलों से भ्रष्टाचार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए तीन साल के कार्यकाल के दौरान ही दुनिया को दिखा दिया यदि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं। गुड गवर्नेंस का यह कितना बेहतरीन उदाहरण है कि केंद्र सरकार की स्लेट कोरी है, बेदाग है और भ्रष्टाचार मुक्त है। नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसी फैसले लेना किसी साधारण शख्स के बस में नहीं। राजनीतिक नफे नुकसान की फिक्र न करते हुए भी ऐसा साहसी फैसला कोई ले सकता है, तो सिर्फ मोदी जी। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्जवला योजना हो या जनधन खाते, विद्युतीकरण, फसल बीमा योजना आदि गरीबोन्मुख उपलब्धियां जहां घरेलू मोर्चे पर जगमगा रही हैं, वहीं विदेशों में भारत एक सुपरपावर के तौर पर उभर रहा है।

विदेशी दौरों पर प्रधानमंत्री जी का जिस गर्मजोशी से स्वागत होता है शायद ही पहले किसी राजनेता का ऐसे होता रहा हो। यह तो आपका कट्टर आलोचक भी स्वीकार करता है कि आज दुनिया मे जो महान छवि भारत की बनी है उसका श्रेय सिर्फ आपको ही है। जिस अमेरिका जैसे देश में हमारे राष्ट्राध्यक्ष मीडिया में उपेक्षित हुआ करते थे वहीं आपके नेतृत्व में भारत मीडिया की सुर्खियां बनने लगा। यह महती उपलब्धि प्रधान मंत्री की है।

सीएम ने लिखा कि मोदी जी ! केंद्र में आपके नेतृत्व और उत्तराखण्ड में बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली डबल इंजन सरकार का सबसे जोरदार प्रहार भ्रष्टाचार पर हुआ। जिस तरह सवा तीन साल में केंद्र सरकार पर करप्शन का एक भी दाग नहीं, वैसे ही उत्तराखण्ड सरकार भी अपने प्रथम छह महीनों में भ्रष्टाचार से सर्वथा मुक्त और बेदाग रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर हम प्रतिबद्ध हैं। जीरो टॉलेरेंस का अर्थ यही कि हर कार्य में अधिकतम पारदर्शिता और ईमानदारी हो। इसका सीधा फायदा जनता को मिल रहा है। आपके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से हमारी प्रदेश सरकार ने अल्पकाल में ही विकास के इंजन को रॉकेट जैसी गति देने का प्रयास किया है।

उत्तराखंड की स्थिति का जिक्र भी सीएम ने लिखा। उन्होंने कि हम जानते हैं कि प्रदेश के सामने कठिन चुनौतियां हैं, इसलिए हम घोषणाएं करने की बजाए सिस्टम को सुधारने और गुड गवर्नेंस पर जोर दे रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने, स्वच्छता का मिशन हासिल करने, केंद्र की जनकल्याणकारी जनधन योजना और उज्जवला योजना से राज्य के लोगों का कायाकल्प करने की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत पौड़ी का नौगांव उत्तराखंड का पहला धुआंरहित गांव बन गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। वे लिखते हैं कि मुझे याद है, केदारधाम के कपाट खुलने पर आप जब बाबा केदार के दर्शन के लिए आए थे तभी मुझे यकीन हो गया था कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली चार धाम यात्रा नए आयाम को छुएगी।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल अब तक चार धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा में रिकॉर्ड 21 लाख यात्री आ चुके हैं। हम पर्यटन को सुधारने के लिए 13 जिलों में 13 नए डेस्टिनेशन विकसित कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही कृषि और बागवानी को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उत्तराखंड जैसे छोटे से हिमालयी राज्य के तेजी से विकास के लिए आपके मार्गदर्शन और सहयोग की सदैव आवश्यकता रहेगी। हम न्यू इंडिया के सपनों को पूरा करने और संकल्प से सिद्धि के मंत्र को चरितार्थ करने की दिशा में अग्रसर हैं।

अगले यात्रा सीजन में गंगोत्री से गोमुख पैदल जाऐंगे नौसेना प्रमुख

0

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भागीरथी के तट पर पित्रों के निमित्त तर्पण भी किए। गंगोत्री के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नौसेना प्रमुख ने कहा कि वह अगले यात्रा सीजन में गंगोत्री से गोमुख तक 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।

शनिवार सुबह करीब दस बजे नौसेना प्रमुख हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी रीना लांबा भी थीं। हेलीपैड पर सेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार से गंगोत्री रवाना हुए। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एडमिरल लांबा ने समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पहली बार गंगोत्री आए हैं। कहा कि गंगा घाटी की वादियों में मन को बेहद सुकून मिल रहा है।

लांबा ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कहा कि अगले यात्रा सीजन में वह पुन: गंगोत्री आएंगे और यहां से गोमुख की पैदल यात्रा करेंगे। मंदिर समिति की ओर से उन्हें गंगाजली और गंगोत्री की तस्वीर भेंट की गई।

मौसम में बदलाव,कहीं बारिश तो कहीं छाए रहें बादल

0

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली। उत्तरकाशी, पौड़ी व देहरादून में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं, अन्य इलाकों में बादल छाए हैं। उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते युमनोत्री हाईवे अभी भी खोला नहीं जा सका।

उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से लगातार पत्थर से रहे हैं। इससे युमनोत्री हाईवे सोमवार की शाम से बंद पड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड के साथ ही गंगोत्री यात्रा सुचारु है। वहीं, कुमाऊं मंडल में भी हल्के बादल छाए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बूंदाबांदी से दून के तापमान में कमी दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऋषिकेश के इस आश्रम से है मोदी का पुराना नाता

आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को स्वछता सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में सेवा भाव जगाने का काम जिस महापुरुष ने किया वो थे स्वामी दयानन्द सरस्वती।ऋषिकेश शीशमझाडी में स्थित दयानंद आश्रम से  पीएम नरेंद्र मोदी का गहरा नाता रहा है। मोदी 1981 से दयानद आश्रम से जुड़े हुए है ,३ साल तक  वेद आध्यात्म की  शिक्षा का अध्यन  किया। 11 सितम्बर 2015 को प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने गुरु के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के गंगा तट पर बने अपने गुरु के आश्रम पहुंच। गुरु शिष्य का ये मिलन अद्भुत था जब देश का प्रधानमंत्री एक शिष्य के रूप में आश्रम में आया और भावविभोर हो गया।

आश्रम के स्वामी आचार्य शांतानंदा बताते है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ऋषिकेश के स्वामी संत दयानंद सरस्वती से गहरा जुड़ाव रहा है। सन 1962 में ऋषिकेश में स्वामी जी ने आश्रम का निर्माण किया, अपने प्रचारक जीवन में मोदी ऋषिकेश आये और 1981 में स्वामी से जुड़ गए ,तब से स्वामी जी मार्गदर्शन में सेवा-स्वछता को अपने जीवन में आत्मसाध किया और प्रधान मंत्री बनने के बाद मोदी अपने गुरु से मिलने ऋषिकेश भी पहुंचे। यहाँ ऋषिकेश के आश्रम में मोदी अपने गुरु के सानिध्य में लगभग ४० मिनट बिताये थे साथ ही वह सभी लोगों का दिल जीत लिया आज सभी आश्रमवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की बधाई दे रहे है और उनके दीघार्यु होने की कामना कर रहे है। 

हसीना का आइटम सांग

0

22 सितंबर को रिलीज होने जा रही श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पारकर का आइटम सांग रिलीज किया गया है। ये गाना आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की अभिनेत्री सारा अंजुली पर फिल्माया गया है। उनके साथ परदे पर सिद्धार्थ कपूर नजर आएंगे, जो श्रद्दा के असली भाई हैं और फिल्म में भी उनके भाई के रोल में हैं। ये गाना पिया… आ….. सुनिधि चौहान ने गाया है और सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे संगीतबद्ध किया है।

अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म इंडिया के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद की बहन हसीना की जिंदगी पर बनी है। हसीना को लेकर कहा जाता है कि उनके ऊपर मुंबई पुलिस में 88 अलग अलग मामले दर्ज हैं और दाऊद के 1993 में बम धमाकों के बाद मुंबई से फरार होने के बाद हसीना ने ही अपने भाई की डी कंपनी को संभाला। अपूर्वा लखिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।