Page 511

‘स्वच्छ भारत’ मिशन के तहत डीएम ने अधिकारियों के साथ की सफाई

0

गोपेश्वरः ‘स्वच्छ भारत’ मिशन के तहत चलाये जा रहे अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी के नेतृत्व में गोपेश्वर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें क्लेक्ट्रेट स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत क्लेक्ट्रेट परिसर के अभिलेखागार भवन के निकट फैली गंदगी व झाड़ियों को साफ कर फूल का बगीचा बनाया गया। जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रट परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं बेलचा, फावड़ा लेकर सफाई की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने घर, आंगन, गलियों, सार्वजनिक स्थलों तथा कार्यालय व शहर को हमेशा स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए गांव एवं शहरी क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा।
शीर्ष पदाधिकारियों से लेकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक सभी लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जायेगा, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, टीओ दीपक चंद्र भट्ट, बचत अधिकारी जेपी कोहली, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, नाजिर जगदम्बा प्रसाद पुरोहित सहित क्लेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

0

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर राज्य में बढ़ती मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा किसानों का लगातार उत्पीडन किये जाने के विरोध में आज सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

5d8551c1-f46d-45d3-a2dc-863867c94bba

कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विपक्ष की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सह प्रभारी संजय कपूर के साथ ही कांग्रेस कमेटी के विधायकगणों, वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दूसरी तरफ नगर पालिका के कांग्रेसी सभासद शम्मी प्रकाश ने सूबे के मुख्यमंत्री पर विकासनगर की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को नगर में मौजूदगी के बावजूद सीएम ने पहले से स्वीकृत योजनाओं के लिए बजट की घोषणा नहीं की, जिससे जनता को निराशा हाथ लगी है। जबकि विकासनगर की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा के विधायक को जीत दिलाकर विधान सभा में पहुंचाया है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में नगर के बाशिंदों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई योजनाओं को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार ने योजनाओं के लिए धन आवंटित करने के बजाय उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

इधर विकासनगर के सभासद शम्मी प्रकाश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि रविवार को नगर में सीएम की मौजूदगी से स्थानीय लोगों को लंबित योजनाओं के लिए धन आवंटन की उम्मीद जगी थी। इसका कारण क्षेत्रीय विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष का भाजपा से होना था। लेकिन मुख्यमंत्री ने जनता के साथ विश्वासघात करते हुए किसी भी योजना के लिए बजट आवंटन की घोषणा नहीं की, जबकि विधायक व नपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री की सभा में मंच पर ही मौजूद रहे। बताया कि जिस सीवर लाइन के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया उसकी फाइल केंद्र सरकार के पास तीन वर्षों से वित्तीय स्वीकृति के लिए लंबित पड़ी हुई है।
इसके साथ ही नगर क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था व बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन के लिए स्वीकृति कांग्रेस शासनकाल में मिली थी लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बताया प्रदेश सरकार विकासनगर नगर पालिका की इसी तरह उपेक्षा करती रही तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।

17 वी राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत का बजा डंका

0

देहरादून मै चल रही 17 वी उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप मै जूनियर वर्ग में सोमवार को सभी फाइनल्स खेले गए।जूनियर प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण अल्मोड़ा के ध्रुव रावत रहे जिन्होंने 17 व 19 के बालको के वर्ग में पांचो खिताबो में कब्ज़ा किया। वहीं अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने 3 तथा देहरादून की हिमांशी रावत ने भी 3 ख़िताब जीते।

  • अंडर 17 बालकों के एकल के फाइनल में ध्रुव रावत ने अल्मोड़ा के ही भावेश पाण्डेय को 21-14 व 21-15 से हराया । देहरादून के साहिल अहमद व अक्षत नेगी तीसरे स्थान में रहे।
  • अंडर 19 बालको के एकल के फाइनल में ध्रुव रावत ने देहरादून के सोहेल अहमद को 21-17, 18-21 व 21-14 से हराया देहरादून के अक्षत व अल्मोड़ा के दीपांक तीसरे स्थान में रहे
  • अंडर 17 बालको के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा के ध्रुव रावत व भावेश की जोड़ी ने देहरादून के सोहेल व सुभम की जोड़ी को 21-17 व 21-10 से हराया I देहरादून के धन्वन्तरी व अक्षम व देहरादून के ही अक्षत व आशीष की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 19 बालको के युगल वर्ग के फाइनल में अल्मोरा के ध्रुव रावत व दीपांक की जोड़ी ने अल्मोड़ा के भावेश व पौड़ी के सिरिश बिष्ट की जोड़ी को 21-17 व 21-10 से हराया। देहरादून के सोहेल व सुभम तथा अल्मोड़ा के मोहित व तुषार की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 19 के मिश्रित युगल के फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत व हिमांशी की जोड़ी ने शिरीष बिष्ट तथा प्रियंका कनवाल की जोड़ी को 21-20 व 21-13 से हराया। अल्मोड़ा के दीपांक व स्नेह तथा देहरादून अक्षत व इशिता की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 17 बालिकाओ के एकल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अल्मोड़ा की ही स्नेह रजवार को 21-18 व 21-17 से हराया।तीसरे स्थान में अल्मोड़ा की प्रिन्यंका व देहरादून की हिमांशी रही।
  • अंडर 17 बालिकाओ के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार व प्रियंका कनवाल की जोड़ी ने देहरादून की हिमांशी व अल्मोड़ा की अदिति को 15-21,21-11 व 21-19 से हराया I उधम सिंह नगर की स्वप्रना व इप्सा तथा देहरादून की रागेश्वरी व इशिता की जोड़ी तीसरे स्थान मै रही
  • अंडर 19 बालिकाओ के एकल के फाइनल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने देहरादून की हिमांशी को 21-15 व 21-16 से हराया। अल्मोड़ा की स्नेहा व देहरादून की रागेश्वरी तीसरे स्थान में रहेय़
  • अंडर 19 बालिकाओ के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा की अदिति व देहरादून की हिमांशी की जोड़ी ने अल्मोड़ा की स्नेहा व प्रियंका की जोड़ी को 15-21,21-17 व 21-15 से हराया। देहरादून की रागेश्वरी व इशिता तथा उधम सिंह नगर की आरती व शौर्या विश्नोई की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।

इस प्रतियोगिता का समापन 20 सितम्बर को होगा।

दून में भटक रही गौरादेवी की आवेदक छात्राएं

0

सरकार ने समाज कल्याण विभाग की गौरादेवी कन्याधन योजना और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की नंदा देवी योजना को मर्ज करके ‘नंदा-गौरा कन्याधन योजना’ तो बना दिया, मगर लोगों तक यह सूचना पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। नई योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। वहीं, जानकारी के अभाव में गौरादेवी कन्याधन योजना के लिए इस साल आवेदन करने वाली करीब एक हजार छात्राएं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही हैं।

पहले 12वीं पास करने वाली गरीब परिवार की छात्राओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से आगे की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गौरादेवी कन्याधन योजना के तहत दी जाती थी। अब सरकार ने इस योजना को खत्म कर नंदा गौरा में मर्ज कर दिया है, जिससे छात्राओं को पैदा होने से शादी तक किश्तों में 51 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। चूंकि, नंदा गौरा योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग कर रहा है लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, जिस कारण छात्राएं अभी भी समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही हैं।

इस तरह मिलेगा बेटियों का लाभ
चरण धनराशि
जन्म के समय, 5000 रुपये
एक वर्ष की आयु पर, 5000 रुपये
आठवीं उत्तीर्ण पर, 5000 रुपये
दसवीं उत्तीर्ण पर, 5000 रुपये
12वीं पास करने पर, 5000 रुपये
डिप्लोमा, स्नातक करने पर, 10000 रुपये
विवाह के समय, 16000 रुपये

वकील के हत्यारोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया

0

अधिवक्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को पुलिस ने कड़ी शुरक्षा के बीच कोर्ट मे पेश किया। हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं में खासा रोष है। पुलिस को आशंका थी कि कोर्ट में आरोपियों के पहुंचने पर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

बुधवार से लापता अधिवक्ता की हत्या का खुलासा रविवार को कोतवाली गंग नहर में एसपी देहात मणि कांत मिश्र ने किया था। इसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी अभी भी चल रहा है। सोमवार को पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री ने अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर आमंत्रित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत सरकार की महिलाओं के कल्याण वाली कई योजनाओं के प्रचार का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर वे खुले में शौच न करने और घर में शौचालय बनवाने के अभियान का प्रचार कर चुकी हैं।

कहा जाता है कि प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर अनुष्का को इस अभियान में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। अतीत में प्रधानमंत्री बालीवुड और टीवी के कई सितारों को इस अभियान का हिस्सा बना चुके हैं। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, प्रसून जोशी, अनुपम खेर से लेकर कामेडियन कपिल शर्मा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम को मोदी ने इस अभियान के साथ जोड़ा।

आरके स्टूडियो में लगी आग से सदमे में है कपूर परिवार

0

शनिवार की दोपहर को लगी आग में आर के स्टूडियो का काफी हिस्सा जल जाने से कपूर परिवार सदमे में हैं। रणबीर कपूर, जो लंदन में शूटिंग कर रहे थे, वे इस हादसे की खबर पाकर मुंबई लौटे और अपने दादा राजकपूर द्वारा 1948 में स्थापित किए गए स्टूडियो के हालात का जायजा लिया। रणबीर के पिता ऋषि कपूर अब तक इस हादसे से सदमे की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि इस आग में जो चीजें जलकर राख हो गईं, वे हमारे आरके स्टूडियो की यादों का हिस्सा थी, जिनको अब हमसे हमेशा के लिए छीन लिया गया है।

इस अग्निकांड में स्टूडियो का सेट नंबर एक जलकर पूरी तरह से तबाह हो गया, जबकि इसके अलावा दो और कमरों में रखी पुरानी चीजों और ड्रेसों को ये आग लील कर गई। इनमें राज कपूर की फिल्मों में इस्तेमाल की गई हीरोइनों की ड्रेसेज और गहनों से लेकर दूसरे पुराने समान रखे थे।

ऋषि कपूर कहते है कि स्टूडियो तो फिर से बन जाएगा, लेकिन वे चीजें अब कभी हमारे पास नहीं आएंगी, जो अब तक हमारे स्टूडियो का हिस्सा थीं और हमारे शानदार इतिहास की गवाही दिया करती थीं। कहा जाता है कि ऋषि कपूर की मां इस घटना से काफी सदमे में हैं और स्टूडियो देखना चाहती हैं, लेकिन डाक्टरों की ओर से उनको परमीशन नहीं मिल रही है।

अभिनेत्री रिमी सेन भाजपा में शामिल

0

बिग बास के घर में रह चुकी अभिनेत्री रिमी सेन ने राजनैतिक सफर की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। हाल ही में भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय के साथ कोलकाता में मुलाकात के बाद रिमी सेन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बालीवुड की तमाम बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी रिमी सेन ने सन 2003 में बनी फिल्म ‘हंगामा’ से बालीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने यशराज में धूम, बीआर चोपड़ा के बैनर में बनी बागवां, प्रियदर्शन की गरम मसाला, सलमान खान के साथ क्योंकि, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के साथ ‘दीवाना हुए पागल,’ अक्षय कुमार के साथ ‘फिर हेराफेरी’, रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’, नील नितिन मुकेश के साथ ‘जानी गद्दार’ और अनीस बज्मी की ‘थैंक यू’ फिल्मो में काम किया।

2014 में उन्होंने बिग बास में हिस्सा लिया। रिमी सेन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं। माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले संसदीय चुनावों में वे बंगाल में पार्टी का प्रचार करेंगी। 

हत्या का खुलासा नहीं होने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

0

कोटद्वार में 13 सितम्बर को अधिवक्ता सुशील रघुवंशी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा नही कर पाई है। जबकि घायल अवस्था मे सुशील रघुवंशी ने कुछ लोगो को नामजद भी किया था जो प्रोपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए है। इसके बावजूद भी पुलिस नामजद लोगो से पूछताछ करने के बजाय मौन बैठी हुई है ओर हत्यारे बेखोफ घूम रहे है, जिससे बार एसोसिएशन आक्रोश व्याप्त है।

एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ स्थानीय झंडाचोक से कोतवाली तक नारेबाजी करते हुये रैली निकाली। जिसमें अधिवक्ताओं ने कोतवाली के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गयी। पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं से एक दिन का समय मांगा गया हत्या का खुलासा करने के लिए तब जाकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा की अगर कल तक पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

हरिद्वार में कार से दो देसी तंमचे, एक पिस्टल बरामद

0

धर्मनगरी में एक कार से दो देसी तमंचे, एक पिस्टल और काफी संख्या में कार्टेज चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद की। ये सब ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता के कारण संभव हो सका।

सोमवार को चेकिंग के दौरान शक के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने सिंहद्वार से एक इंडिका कार को पकड़ा, जो दिल्ली की ओर से आ रही थी। इंडिका कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। हथियार बरामद होने के बाद तीन युवक फरार हो गए, जबकि पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक का नाम कपिल बताया जा रहा है जो कनखल का रहने वाला है।
पूछताछ में कपिल ने बताया कि उसने ये तीनों युवक अपनी कार में मुजफ्फरनगर से बैठाए थे अब पुलिस इन तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि ये हथियार हरिद्वार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये लाये गए थे।