Page 508

एटीएम रूम में अजगर घुसने से मचा हड़कंप

0

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पतंजलि योग पीठ के पास एटीएम रूम में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। पतंजलि योग पीठ के पास एटीएम है। लोग जब एटीएम से रुपये निकालने गए तो वहां अजगर देख उनके होश उड़ गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर बीट अधिकारी नंद किशोरी पांडये अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्घ्कत के बाद अजगर को काबू किया। अजगर को राजाजी के जंगल में छोड़ दिया गया।

पुलिस ने पकड़ा 186 टिन बिरोजा

0

नैनीताल। ज्योलिकोट में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक टिप्पर से 186 टिन बिरोजा पकड़ा है। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मंगलवार की सुबह नौ बजे ज्योलिकोट चौकी प्रभारी मनुवर सिंह बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक टिप्पर (यूके-04 सीए-8157) को रोककर जांच की तो उसमें से 186 टिन बिरोजा मिला। पुलिस ने बिरोजा ले जाने के लिए जरूरी कागजात मांगें तो चालक अंकित बिष्ट पुत्र पान सिंह निवासी फलसीमा, पोस्ट आईटीआई अल्मोड़ा कागजात नहीं दिखा सका। चालक के पास न रवन्ना था और न ही गाड़ी के कागजात। चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकार एनके जोशी और डिप्टी रेंजर आनंद लाल मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में चालक ने बताया कि बिरोजा हल्द्वानी ले जा रहा था। अब वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।

शाह का दौरा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अहमः भट्ट

0

ऋषिकेश। हमारे पास धन बल नहीं, जन बल है, जिसने विश्वास के साथ सत्ता सौंपी है और हमें पूरा विश्वास है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार यहां आए हैं। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह और जोश है। भट्ट ने कहा कि अमित शाह का देहरादून दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, साथ ही इससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भी होगा। यह दौरा वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दिशा भी तय करेगा।

डीएम ने ली ऑल वेदर रोड की समीक्षा बैठक

0

जिलाधिकारी आशीष जोशी ने क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में चारधाम आॅल वेदर रोड़ से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चारधाम आॅल वेदर रोड को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इससे जुड़े कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचडीआईसी, बीआरओ, राजस्व, वन एवं लोनिवि के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को आॅल वेदर से संबंधित भूमि अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, मुआवजा निर्धारण जैयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा तथा परिवहन मंत्रालय द्वारा नियुक्त कंसलटेंट एजेंसियों को अपने पर्याप्त प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि आॅल वेदर रोड़ से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही व हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने कंसलटेंट एजेंसी को मुख्यालय में भी अपने उच्च स्तर के प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए है, जिससे समय-सयम पर आॅल वेदर रोड़ से जुड़े कार्यों की माॅनिटरिंग की जा सके।

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत

0

विकानसगर। विकासनगर हरिपुर-मीनस-त्यूणी मार्ग पर जामुवा खडु के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार मोहम्मद नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात की है।

यह हादसा सहारनपुर से नेरूवा-हिमाचल जा रही वैगनआर कार का हुआ। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस चकराता ने घायलों को सीएचसी विकासनगर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल सोनू निवासी बहादराबाद रविपाल निवासी मुजफ्फरनगर को छुट्टी दे दी गई, और नदीम के शव को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर अस्पताल मे रखवा दिया है। तहसीलदार केएस नेगी कहा की यह घटना बेहद दुख पूर्ण है।

महंत मोहन दास मामले में पुलिस को नहीं मिल रही सफलता

0

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता कोठारी महंत मोहन दास महाराज का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी उनके हाथ अभी तक खाली हैं।

उधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि महाराज समेत तमाम संत महंत मोहनदास के न मिलने से चिंतित हैं। साथ ही मोहनदास महाराज के लापता होने के साथ राजनीतिक रोटियां सेंकने का सिलसिला भी जारी हो गया है।
महंत नरेन्द्र गिरि महाराज ने अखाड़ा परिषद के अन्य पदाधिकारियों को भी सुरक्षा देने की कप्तान कृष्ण कुमार वीके से गुहार लगाई थी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि महाराज का कहना है कि फर्जी बाबाओं की सूची में शामिल लोगों में से यह किसी का काम हो सकता है।
वहीं, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सुरक्षा के पीछे महंत नरेन्द्र गिरि का अपना भी स्वार्थ हो सकता है। यूपी की अखिलेश सरकार के दौरान महंत नरेन्द्र गिरि महाराज को जेड सुरक्षा मुहैया थी। सपा के कट्टर समर्थक नरेन्द्र गिरि भाजपा के साथ योगी आदित्यनाथ को भी जमकर कोसा करते थे। सरकार बदलने के साथ ही नरेन्द्र गिरि के विचारों में अचानक परिवर्तन आ गया और वह भाजपा के साथ योगी आदित्यनाथ का भी गुणगान करने लगे। सपा की सरकार जाते ही नरेन्द्र गिरि की जेड सुरक्षा भी हटा ली गई। अब केवल उनके पास पुलिस एस्कोर्ट है। 

बिजली चोरी की समस्या पर शाहिद कपूर की अगली फिल्म

0

यूपी और बिहार सहित हिंदी भाषी राज्यों में बिजली चोरी को समाजिक संकट वाली समस्या माना जाता है। शाहिद कपूर की नई फिल्म इसी समस्या पर आधारित बताई जा रही है, जिसका निर्देशन श्रीनारायण सिंह करेगे। श्रीनारायण सिंह ने हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘टायलेट एक प्रेमकथा’ का निर्देशन किया है। उनकी नई फिल्म का टाइटल ‘रोशनी’ है और शाहिद कपूर इसमें वकील के रोल में होंगे।

कहा जा रहा है कि इसे कामेडी फारमेट पर बनाया जाएगा। इस साल शाहिद की एकमात्र फिल्म ‘रंगून’ रिलीज हुई है और उनकी अगली फिल्म के तौर पर संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ रिलीज होनी है, लेकिन इसका मामला अधर में कहा जा रहा है। श्रीनारायण सिंह के साथ शाहिद की ये फिल्म नवंबर से बनारस में शुरु होगी और अगले साल जून तक रिलीज होगी।

सानिया के साथ बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं श्रद्धा कपूर

0

अगले शुक्रवार को श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना रिलीज होने जा रही है, जिसमें उन्होंने दाऊद की बहन हसीना की खतरनाक भूमिका निभाई है। श्रद्धा कपूर इस फिल्म का प्रमोशन पूरा करके इन दिनो हैदराबाद में हैं, जहां वे अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग की तैयारियो में व्यस्त हो गई हैं।

एक फिल्म बाहुबली फेम हीरो प्रबास के साथ साहो है, जिसमें उनको हीरोइन बनाया गया है। इस फिल्म के अलावा भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म के लिए वे खुद साइना से ट्रेनिंग ले रही हैं। ये ट्रेनिंग हैदराबाद में साइना के ट्रेनिंग सेंटर पर हो रही है। साइना की बायोपिक का निर्माण सोनू सूद कर रहे हैं और माना जा रहा है कि हैदराबाद में श्रद्धा अपनी दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ करेंगी, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।

फिल्म ‘भूमि’ के साथ संजय दत्त कर रहे वापसी

0

जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त फिल्म ‘भूमि’ के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। हालांकि, ‘भूमि’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।इसका डायरेक्शन ओमांग कुमार ने किया है, इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पूरी टीम पिछले दिनों दिल्ली में थी। फिल्म में संजय दत्त एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी (अदिति राव हैदरी) के लिए लड़ता नजर आएगा। फिल्म में पिता-पुत्री के बीच का गहरा और इमोशनल रिलेशन नजर आएगा।

शूट के दौरान अनुभव के बारे में पूछने पर अदिति ने कहा, ‘यह फिल्म मुझे मेरे पिता की याद दिला रही थी, क्योंकि मैंने कैंसर की वजह से उन्हें कुछ साल पहले ही खो दिया था, इसलिए मेरे लिए यह बहुत भावुक अनुभव साबित हुआ।’

फिल्म के बारे में पूछने पर डायरेक्टर ओमांग कुमार ने कहा, ‘यह फिल्म एक पूर्ण व्यावसायिक फिल्म है, लेकिन यह पिता-पुत्री के रिश्ते पर बनी अनूठी फिल्म है। यह फिल्म मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है,क्योंकि मुझे संजू बाबा की कमबैक फिल्म की जिम्मेदारी दी गई थी।’

गौरतलब है कि फिल्म ‘भूमि’ हॉलिवुड की सुपरहिट फिल्म ‘टेकन’ से प्रेरित है, जिसमें एक पिता अपनी किडनैप हुई बेटी को बचाने के मिशन पर निकलता है। हॉलीवुड में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। भूषण कुमार और संदीप सिंह द्वारा सह-निर्मित ‘भूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी।

नवरात्र 21 सितम्बर से आरम्भ, इस बार हैं कई शुभ योग

0

21 सितम्बर से आरम्भ होने वाले शारदीय नवरत्र इस बार शुभ मुहूर्त और महासंयोग लेकर आ रहे हैं। ऐसे में नवरत्रि के नौ दिन सुख-समृद्धिदायक होंगे। ऐसा संयोग सालों में आता है।

शारदीय नवरात्र शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व है। इन दिनों में मां की आराधना करने से साधक को सुख-समृद्धि व आरोग्य की प्राप्ति होती है। देवीपुराण में नवरात्रि में भगवती के आगमन व प्रस्थान के लिए वार अनुसार वाहन बताए हैं। इस बार माता का आगमन व गमन जनजीवन के लिए हर प्रकार की सिद्धि देने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित शक्तिधर शर्मा के अनुसार इस बार गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरू होगा। गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू हो, तो यह देवीकृपा और इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। 

पंडित शक्तिधर शर्मा ने बताया कि, “इस बार नवरात्रि के प्रारंभ में कई सुखद योगों का भी लाभ प्राप्त होगा। सूर्य व चंद्रमा से निर्मित उभयचरी और दुरूधरा महान राजयोग में दुर्गा पूजा शुभ फलदायक रहेगी। गुरुवार व हस्त नक्षत्र के संयोग से नवरात्रि अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा। भक्तिभाव से पूजा करने पर मां जगदंबे की कृपा मिलेगी।” ब्रह्मचर्य का पालन करें। मां के नाम का जाप करें जिससे मनोकामना पूरी होगी। पंडित शक्तिधर शर्मा के अनुसार 21 सितम्बर गुरुवार को शुक्ल योग में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.03 बजे से सुबह 8.22 बजे तक है। समयाभाव या अन्य किसी कारण से उदयातिथि मानकर दिन भर कलश स्थापना हो सकेगी।