Page 505

ओजरी के पास 350 मीटर वैकल्पिक सड़क तैयार

0

चारधाम यात्रा के प्रमुख और पहले पड़ाव यमुनोत्री धाम को जाने वाला यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी और डबरकोट के पास पिछले 11 दिनो से बंद पड़ा है। ऐसे में भूवैज्ञानिकों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने हाईवे के पास नीचे की ओर से करीब डेढ़ किमी वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पर अभी तक 350 मीटर तक कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने के दावे किए हैं। दूसरी ओर यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा इन दिनों वैकल्पिक ढाई किमी पैदल मार्ग से जारी है।

राजमार्ग 10 सितम्बर के मध्य रात्री से अभी तक बंद पड़ा है। 19 सितम्बर को जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि व भूवैज्ञानिकों की टीम के साथ ओजरी लैंड स्लाइड जोन का निरीक्षण किया था। उन्होंने जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य सड़क के नीचे से करीब डेढ़ किमी मार्ग बनाने के निर्देश थे। उन्होंने कहा कि, “इस मार्ग को आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है। हालांकि इसमें भूस्खलन का प्रभाव पड़ने की संभावना हो सकती थी, जिसके लिए यहां पर सुरक्षा के लिए तार का जाल लगाया जाएगा।” 

डॉ श्रीवास्तव ने राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों को एक सप्ताह से पहले इस मार्ग को तैयार करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार यानि 21 सितम्बर तक डेढ़ किमी में से करीब 350 मीटर तक काम पूरा हो चुका है। जबकि दूसरी ओर इन दिनों मुख्य सड़क मार्ग बाधित होने के कारण पैदल वैकल्पिक ढाई किमी मार्ग से यात्री और स्थानीय लोग आवाजाही कर रहे हैं।

वहीं भूस्खलन के कारण क्षेत्र के 14 गांव की मूसीबतें मूलभूत सुविधाओं के लिए बढ़ गई हैं। राशन, पानी की किल्लत व फसलों के खराब होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर यमुनोत्री विधानसभा के विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री से वार्ता करने देहरादून गया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर इस समस्याओं के समाधान की मांग की है। 

राम नाथ कोविंद 23 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे

0

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर 23 सितंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आयेंगे। श्री कोविंद 23 सितम्बर को अपराह्न जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक करेंगे। मध्य कमान सेना द्वारा राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने सचिवालय में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को फुल प्रूफ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति 23 सितंबर को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से हर की पौड़ी, हरिद्वार जायेंगे। गंगा पूजन के बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा कुंज, हरिद्वार जाएंगे। शाम को राष्ट्रपति राजभवन, देहरादून आ जायेंगे।
राजभवन में राज्यपाल राष्ट्रपति के सम्मान में भोज देंगे। 24 सितम्बर की सुबह राष्ट्रपति राजभवन परिसर में पौधारोपण के बाद केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
बैठक में डी.जी.पी. अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य मती राधा रतूड़ी, कमिश्नर गढ़वाल दिलीप जावलकर, डी.आई.जी. पुष्पक ज्योति, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन सहित अन्य अधिका उपस्थित थे। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 515.99 करोड़ रुपये मंजूर

0

देहरादून। भारत सरकार ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 515.99 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जबकि डिमांड 530.13 करोड़ रुपये की भेजी गई थी। इनमें 208.53 करोड़ रुपये का आवंटन मिशन फ्लेक्सिबल पूल के तहत किया गया है। जिसमें ओरल हेल्थ, बहरेपन से बचाव एवं नियंत्रण, पैलिएटिव केयर, बर्न्स एंड इंजरी में क्षमता निर्माण व फ्लोरोसिस रोग का नियंत्रण आदि शामिल है। टीकाकरण कार्यक्रम के लिये 15.32 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है।

राज्य को उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में अधिकतम बजट खर्च के निर्देश दिए गए हैं। इस बार नया पहलू यह है कि नीति आयोग द्वारा तय सूचकांक प्रोत्साहन और पैनल्टी तय करेंगे। ऐसे सात निर्णायक घटक हैं जिनमें सभी स्वास्थ्य संकेतकों में समग्र सुधार प्राप्त करने के लिए अधिकतम 50 अंक दिए जाएंगे। जबकि मौजूदा संकेतकों में गिरावट पर यह घट जाएगा। जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए भी प्रमुख कदम, उठाए गए हैं। जिसके बाद अब जिला अस्पताल का मूल्यांकन, वेलनेस सेंटर का संचालन आदि के 10 अंक हैं। इसके अलावा मनोरोग व गैर संचारी रोगों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्र सरकार राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधा में सुधार की भी इच्छुक दिख रही है। प्रदेश को आगाह किया गया कि प्रत्येक जिला अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बता दें कि 2016-17 में 423.48 करोड़ रुपये का बजट केंद्र से मंजूर किया गया था। जिसमें 31 मार्च 2016 तक 136.47 रुपये खर्च किए गए थे। 

30 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

0

एसएसपी के निर्देशन में देहरादून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस् अधीक्षक नगर एवम छेत्रधिकारी नगर के पास पर्यवेक्षण में रात में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद आल्टो में नशे की सामग्री परिवहन करते हुए 4 अभियुक्तगण विशाल, मनीष, मनोज व शिवम को अवैध 30 ग्राम स्मेक (मॉर्फिन) सहित केहरी गावँ, प्रेमनगर से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला की हम आपस में दोस्त है और लगभग 1 वर्ष से नशे की लत में पड़ गए। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए बरेली से सस्ते दाम पर स्मेक लाकर देहरादून में पढ़ने वाले स्टूडेंट को मोटे दाम में बेचना बताया।  अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर देहरादुन एवम उसके आस पास के कई नशा तस्करो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

अभियुक्त बरेली से स्मेक (मॉर्फिन) लाकर खुद इस्तमाल करते थे व मोटे दाम पर देहरादून में छात्रों को सप्लाई करते थे। तीस ग्राम स्मैक (मॉर्फिन) की कीमत करीब ₹ 1 लाख बतायी जाते है । अभियुक्तों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

जिया खान की मां ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

0

दिवंगत हीरोइन जिया खान की मां राबिया खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। ब्रिटेन की नागरिक और लंदन में रहने वाली राबिया ने पत्र में पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले को आत्महत्या का केस बनाने के लिए तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राबिया ने प्रधानमंत्री से अपनी बेटी के मामले में दखल की मांग करते हुए कहा कि वही उनकी आखिरी उम्मीद बचे हैं।

3 जून 2013 को जिया खान मृतअवस्था में अपने घर के कमरे में पाई गई थी। जिया खान का शरीर पुलिस को कमरे के पंखे से लटका मिला, जिसे पहली नजर में आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन बाद में इस मामले में जिया खान के कथित तौर पर प्रेमी सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया। बाद में मुंबई हाईकोर्ट से सूरज को जमानत मिल गई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से सूरज के खिलाफ जल्दी ट्रायल शुरु करने का आदेश दिया है।

एसिड अटैक के नायकों का सम्मान करेंगे सोनू सूद

0

बालीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो समाजिक कामों से सीधे तौर पर जुड़ते हैं। अभिनेता सोनू सूद उनमें से एक हैं। सोनू सूद 21 सितंबर को दुबई में होने वाले कुछ ऐसे लोगों का सम्मान करने जा रहे हैं, जो एसिड अटैक के हमलों के बाद भी हौसलों की उड़ान के साथ जिंदगी के साथ बने रहे।

सोनू सूद के इस अभियान में बालीवुड से उनके दोस्त फराह खान, हुमा कुरैशी, नेहा धूपिया, साजिद खान के अलावा खेलों की दुनिया से मो. अजहरुद्दीन, सानिया मिर्जा, पीवी संधू का भी सहयोग मिल रहा है। सोनू सूद का कहना है कि, “बहुत कम लोग जानते हैं कि खून, आंखों और किडनी की तरह अपनी त्वचा का भी दान किया जा सकता है। इस दान से मरणोपरांत त्वचा से एसिड हमले के शिकार लोगों को नई त्वचा दी जा सकती है। पश्चिमी देशों में ये अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन भारत में इसके प्रति लोगों को जागृत करने की जरुरत है।”

उनका कहना है कि, “एसिड हमले में शिकार लोगों को मदद की सख्त जरुरत होती है, जिससे वे फिर से सामान्य जिंदगी जी सकें और ये लोग हमारे असली हीरोज होते हैं।” 21 सितंबर को दुबई में ऐसे कुछ लोगों का सम्मान होगा। इसके बाद सोनू सूद कनाडा और अमेरिका में भी ऐसे समारोह आयोजित करना चाहते हैं। उनका कहना है कि ये समारोह सफल रहते हैं, वो फिर वे देश के अलग अलग शहरों में ऐसा आयोजन करेंगे।

वृक्षारोपण सम्मेलन में विवेक ओबेराय को महाराष्ट्र सरकार की ओर से आमंत्रण

0

महाराष्ट्र सरकार ने राज भवन में वृक्षारोपण सम्मेलन का आयोजन किया था, इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव, क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर,और अभिनेता विवेक ओबेराय मौजूद थे। सम्मेलन में 2019 तक 50 करोड़ पौधे लगाए जाने और नदियों के संरक्षण के मिशन को उजागर किया गया।

राज्य के वन विभाग के अनुसार, यह देश में इस तरह का पहला वृक्षारोपण सम्मेलन था। गौरतलब है कि 1 जुलाई 2017 को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत राज्य में 5.43 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इस कार्यक्रम में अभिनेता विवेक ओबेराय ने हिस्सा लिया था। इसिलिए रविवार में हुए खास कार्यक्रम में विवेक ओबेरॉय को महाराष्ट्र सरकार की ओर से विशेष आमंत्रण भेजा गया था। विवेक ओबेराय कहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस खास सम्मेलन में आमंत्रित करने पर उनको अच्छा लग रहा हैं। हमने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हाल ही में करीबन पांच करोड से भी अधिक पौधे लगाए थे।

प्रदेश आयुर्वेद विश्वविद्यालय दाखिले को लेकर सवालों के घेरे में

0

देहरादून। लगातार विवादों मेें रहने वाली उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादोें में आ गई है। इस बार मामला यूएपीएमटी के तहत कॉलेजों की आवंटित होने वाली सीटों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। कॉलेजों पर आरोप है कि वे बिना मान्यता के ही काउंसिलिंग में सीटे आवंटित की जा रही है।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय मे अवैध काउंसलिंग हो रही है। अभी किसी भी निजी संस्थान को विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2017-18 की संबद्धता प्राप्त नही है। जबकि यूजीसी रेगुलेशन 2009 और उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी परिनियमावली 2015 के अनुसार प्रत्येक वर्ष संबद्धता लेना अनिवार्य है। मानकों के तहत सभी संस्थाओं को एक लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा कर आवेदन करना होता है। उसके बाद निर्धारित मानकों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाती है जो विवि मो प्रदान की जाती है। कुलपति के अनुमोदन के बाद मामले को विवि कार्यसमिति में रखा जाता है।
जिसके अनुमोदन के उपरांत संस्थाओं को संबद्धता प्रदान की जाती है। और उन्ही सम्बद्ध संस्थाओं को काउंसलिंग के माध्यम से छात्र आवंटित किए जाते हैं। मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो विश्वविद्यालय के अंदर कार्यसमिति तो बहुत दूर, कोई भी समिति नही है। सारे निर्णय मात्र प्रभारी कुलपति और कुलसचिव ही ले रहे हैं। जो कि अवैध है। निजी संस्थान अपने स्तर पर बिना संबद्धता के अपनी कोटे की सीटों पर प्रवेश ले चुके हैं और अब आगामी 24 और 25 सितंबर को सरकारी कोटे में भी छात्रों का आवंटन उन्हें विश्वविद्यालय करने जा रहा है। ऐसे में नियमों के नजरिए से यह तमाम प्रक्रिया अवैध है। हालांकि मामले में विवि के कुलसचिव डा. अनूप कुमार गक्खड़ का कहना है कि कॉलेजों का निरीक्षण शुरू करा दिया गया है। अगले दो दिनों में संस्थानों की जांच पूरी कर ली जाएगी। 23 सितम्बर तक मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए निरीक्षण प्रक्रिया को विराम देने के बाद ही काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। 

ऋषिकेश में शारदीय नवरात्रों की रौनक

0
फोटोः कृष्णा रावत

उत्तराखंड माँ गौरी का मायका और ससुराल दोनों है यहाँ नवरात्रों की पूजा विशेष महत्त्व है। नवरात्री के मौके पर तीर्थनगरी ऋषीकेश में भी हर मंदिर और घरो में पूजा की तैयारी की जा रही है और हर तरफ नवरात्रों की धूम है, साथ ही शक्ति के इस रूप को पूजने के लिए विदेशियों में भी बड़ी रूचि देखि जा रही है।

आज से पूरे देश में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा अर्चना की जायेगी, शारदीय नवरात्रियों का हिन्दू धर्म में विशेष् महत्व होता है। लोग बड़ी धूम धाम से घर में घाट स्थापना, जौ बौते है, कहा जाता है कि इन नौ दिनों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति का फल मिलता है।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी शारदीय नवरात्रि की रौनक साफ़ देखने को मिल रही है, यहाँ बाजारों से लेकर मंदिरों तक, माँ की पूजा अर्चना के लिए चुनरी, श्रंगार का समान सजाया हुआ है, दूर दूर से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे है और माँ दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा कर रहे है। साथ ही साथ ऋषिकेश के तमाम मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

नवरात्र के आते ही मंदी में चल रहे व्यापारियों के चहरे भी खुश नजर आ रहे है, माना जाता है कि नवरात्री के साथ ही आज से सारे धार्मिक सुभ कार्य शुरू हो जाते है, नवरात्री की रौनक सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों को भी काफी भा रही है। अमेरिका से ऋषिकेश पहुंची नटालिया का कहना है की उन्हें यहाँ का शांत वातावरण काफी पसंद आता है और त्यौहार के समय में यहाँ की रौनक देखने लायक होती है।

नवरात्री पर्व पुरे देश में बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है, चाहे बच्चे हो या बूढ़े हर कोई इस पर्व में दुर्गा माता की आराधना में खो जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर हर तरफ रौनक और उत्सुकता देखि जा रही है।

जल्द ही हर ब्लाॅक में खुलेंगे आधार पंजीकरण केंद्र

0
आधार कार्ड

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला प्रशासन की पहल पर नए आधार कार्ड बनवाने और शुद्धिकरण कराने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों व तहसीलों में स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र शीघ्र ही स्थापित किए जाएंगे। स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित करने के लिए देना बैंक के अन्तर्गत विरेंची टेक्नोलॉली प्रालि को अधिकृत किया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले के एकेश्वर ब्लॉक को छोड़कर अन्य 14 ब्लाकों तथा 08 तहसीलों में स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाने हैं।

इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को आधार पंजीकरण के लिए नामित किया जाएगा। आधार पंजीकरण के लिए ऑपरेटर को संबंधित ब्लाक व तहसील मुख्यालयों में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ऑपरेटरों की एक ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद ही उसे आधार पंजीकरण के लिए हरी झंडी मिल पाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आधार पंजीकरण केंद्र में शुद्धिकरण तथा अन्य डाटा अपडेट करने के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है। डीएम ने संबंधित ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र के नोडल अधिकारियों को आधार पंजीकरण के लिए शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।