Page 504

वृक्षारोपण सम्मेलन में विवेक ओबेराय को महाराष्ट्र सरकार की ओर से आमंत्रण

0

महाराष्ट्र सरकार ने राज भवन में वृक्षारोपण सम्मेलन का आयोजन किया था, इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव, क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर,और अभिनेता विवेक ओबेराय मौजूद थे। सम्मेलन में 2019 तक 50 करोड़ पौधे लगाए जाने और नदियों के संरक्षण के मिशन को उजागर किया गया।

राज्य के वन विभाग के अनुसार, यह देश में इस तरह का पहला वृक्षारोपण सम्मेलन था। गौरतलब है कि 1 जुलाई 2017 को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत राज्य में 5.43 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इस कार्यक्रम में अभिनेता विवेक ओबेराय ने हिस्सा लिया था। इसिलिए रविवार में हुए खास कार्यक्रम में विवेक ओबेरॉय को महाराष्ट्र सरकार की ओर से विशेष आमंत्रण भेजा गया था। विवेक ओबेराय कहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस खास सम्मेलन में आमंत्रित करने पर उनको अच्छा लग रहा हैं। हमने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हाल ही में करीबन पांच करोड से भी अधिक पौधे लगाए थे।

प्रदेश आयुर्वेद विश्वविद्यालय दाखिले को लेकर सवालों के घेरे में

0

देहरादून। लगातार विवादों मेें रहने वाली उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादोें में आ गई है। इस बार मामला यूएपीएमटी के तहत कॉलेजों की आवंटित होने वाली सीटों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। कॉलेजों पर आरोप है कि वे बिना मान्यता के ही काउंसिलिंग में सीटे आवंटित की जा रही है।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय मे अवैध काउंसलिंग हो रही है। अभी किसी भी निजी संस्थान को विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2017-18 की संबद्धता प्राप्त नही है। जबकि यूजीसी रेगुलेशन 2009 और उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी परिनियमावली 2015 के अनुसार प्रत्येक वर्ष संबद्धता लेना अनिवार्य है। मानकों के तहत सभी संस्थाओं को एक लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा कर आवेदन करना होता है। उसके बाद निर्धारित मानकों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाती है जो विवि मो प्रदान की जाती है। कुलपति के अनुमोदन के बाद मामले को विवि कार्यसमिति में रखा जाता है।
जिसके अनुमोदन के उपरांत संस्थाओं को संबद्धता प्रदान की जाती है। और उन्ही सम्बद्ध संस्थाओं को काउंसलिंग के माध्यम से छात्र आवंटित किए जाते हैं। मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो विश्वविद्यालय के अंदर कार्यसमिति तो बहुत दूर, कोई भी समिति नही है। सारे निर्णय मात्र प्रभारी कुलपति और कुलसचिव ही ले रहे हैं। जो कि अवैध है। निजी संस्थान अपने स्तर पर बिना संबद्धता के अपनी कोटे की सीटों पर प्रवेश ले चुके हैं और अब आगामी 24 और 25 सितंबर को सरकारी कोटे में भी छात्रों का आवंटन उन्हें विश्वविद्यालय करने जा रहा है। ऐसे में नियमों के नजरिए से यह तमाम प्रक्रिया अवैध है। हालांकि मामले में विवि के कुलसचिव डा. अनूप कुमार गक्खड़ का कहना है कि कॉलेजों का निरीक्षण शुरू करा दिया गया है। अगले दो दिनों में संस्थानों की जांच पूरी कर ली जाएगी। 23 सितम्बर तक मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए निरीक्षण प्रक्रिया को विराम देने के बाद ही काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। 

ऋषिकेश में शारदीय नवरात्रों की रौनक

0
फोटोः कृष्णा रावत

उत्तराखंड माँ गौरी का मायका और ससुराल दोनों है यहाँ नवरात्रों की पूजा विशेष महत्त्व है। नवरात्री के मौके पर तीर्थनगरी ऋषीकेश में भी हर मंदिर और घरो में पूजा की तैयारी की जा रही है और हर तरफ नवरात्रों की धूम है, साथ ही शक्ति के इस रूप को पूजने के लिए विदेशियों में भी बड़ी रूचि देखि जा रही है।

आज से पूरे देश में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा अर्चना की जायेगी, शारदीय नवरात्रियों का हिन्दू धर्म में विशेष् महत्व होता है। लोग बड़ी धूम धाम से घर में घाट स्थापना, जौ बौते है, कहा जाता है कि इन नौ दिनों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति का फल मिलता है।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी शारदीय नवरात्रि की रौनक साफ़ देखने को मिल रही है, यहाँ बाजारों से लेकर मंदिरों तक, माँ की पूजा अर्चना के लिए चुनरी, श्रंगार का समान सजाया हुआ है, दूर दूर से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे है और माँ दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा कर रहे है। साथ ही साथ ऋषिकेश के तमाम मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

नवरात्र के आते ही मंदी में चल रहे व्यापारियों के चहरे भी खुश नजर आ रहे है, माना जाता है कि नवरात्री के साथ ही आज से सारे धार्मिक सुभ कार्य शुरू हो जाते है, नवरात्री की रौनक सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों को भी काफी भा रही है। अमेरिका से ऋषिकेश पहुंची नटालिया का कहना है की उन्हें यहाँ का शांत वातावरण काफी पसंद आता है और त्यौहार के समय में यहाँ की रौनक देखने लायक होती है।

नवरात्री पर्व पुरे देश में बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है, चाहे बच्चे हो या बूढ़े हर कोई इस पर्व में दुर्गा माता की आराधना में खो जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर हर तरफ रौनक और उत्सुकता देखि जा रही है।

जल्द ही हर ब्लाॅक में खुलेंगे आधार पंजीकरण केंद्र

0
आधार कार्ड

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला प्रशासन की पहल पर नए आधार कार्ड बनवाने और शुद्धिकरण कराने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों व तहसीलों में स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र शीघ्र ही स्थापित किए जाएंगे। स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित करने के लिए देना बैंक के अन्तर्गत विरेंची टेक्नोलॉली प्रालि को अधिकृत किया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले के एकेश्वर ब्लॉक को छोड़कर अन्य 14 ब्लाकों तथा 08 तहसीलों में स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाने हैं।

इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को आधार पंजीकरण के लिए नामित किया जाएगा। आधार पंजीकरण के लिए ऑपरेटर को संबंधित ब्लाक व तहसील मुख्यालयों में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ऑपरेटरों की एक ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद ही उसे आधार पंजीकरण के लिए हरी झंडी मिल पाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आधार पंजीकरण केंद्र में शुद्धिकरण तथा अन्य डाटा अपडेट करने के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है। डीएम ने संबंधित ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र के नोडल अधिकारियों को आधार पंजीकरण के लिए शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

बीजेपी अध्यक्ष को मसूरी विधायक ने भेंट की तलवार

0

देहरादून। देहरादून के सर्वे मैदान में आयोजित भाजपा के प्रदेश स्तरीय मण्डल कार्यकर्ता बैठक में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्मृति चिन्ह स्वरूप तलवार भेंट की।
विधायक जोशी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय अध्यक्ष से रूबरू हुआ। उन्होंनें कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा हर चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

केदारनाथ में हिमाचल व आंध्र प्रदेश से होगा लाइव उपचार

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जागी है। कारण, अब हिमाचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक केदारनाथ में मरीजों का लाइव उपचार करेंगे। इसके लिए केदारनाथ व सोनप्रयाग में दो केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक टेलीमेडिसिन के जरिए अपनी सेवाएं देंगे। 23 सितंबर से केदारनाथ व 24 सितंबर से सोनप्रयाग में सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। केदारनाथ केंद्र शीतकाल के दौरान गुप्तकाशी में संचालित होगा।

समुद्रतल से 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते अक्सर मरीजों को परेशानी होती है। तत्काल उपचार न मिलने के कारण कई बार तो मरीज की जान भी चली जाती है। सीएमओ रुद्रप्रयाग डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर यह पहल की गई है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश व आंध प्रदेश से विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को लाइव देखेंगे और जो भी दवाइयां लिखेंगे उसका प्रिंट यहां उपलब्ध होगा। इसी आधार पर केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट मरीज को दवा देगा। हैदराबाद की संस्था पीरामल स्वास्थ्य केंद्र की ओर से टेलीमेडिसिन केंद्रों के प्रबंधन व अनुप्रयोग के लिए पांच फार्मेसिस्ट को प्रशिक्षित किया गया है।

लोडर वाहन की टक्कर से घायल छात्रा की मौत

0

त्यूणी/विकासनगर। बुधवार को त्यूनी क्षेत्र से सेब भरकर विकास नगर- देहरादून मंडी जा रहे बेकाबू लोडर वाहन ने क्वानू-मझगांव के पास सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल छात्रा को राजस्व पुलिस व स्थानीय लोग उपचार के लिए विकासनगर के लेहमन अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मामले में तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को त्यूनी-हिमाचल क्षेत्र से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रहे पिकअप लोडर वाहन ने हरिपुर- क्वानू- मीनस मार्ग पर मंझगांव के पास सड़क से गुजर रही स्कूली छात्रा पायल(12) पुत्री राजेंद्र उर्फ राजू निवासी कोटा-क्वानू को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गंभीर घायल छात्रा को उपचार के लिए विकासनगर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने देर से सायं को दम तोड़ दिया। छात्रा के मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने कहा राजस्व पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टता पता चला है कि छात्रा बुधवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। इस दौरान त्यूनी की ओर से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रहे बेकाबू लोडर वाहन की चपेट में आ गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपी चालक की सुरागकशी में जुटी है।

गुरमीत सिंह पर फिल्म में हनीप्रीत का रोल करेंगी राखी

0

बलात्कार के दो अलग अलग मामलों में जेल भेजे गए गुरमीत सिंह पर एक फिल्म शुरु हुई है, जिसका टाइटल ‘अब होगा इंसाफ’ रखा गया है। इस फिल्म में गुरमीत की कथित बेटी और इन दिनों पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल हनीप्रीत के किरदार के लिए राखी सावंत का नाम सामने आ रहा है। गुरमीत के रोल के लिए रजा मुराद के नाम की चर्चा है।

बिग बास में उदंड करने वाले एजाज खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे, ऐसा बताया गया है। आशुतोष मिश्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं। राम रहीम के नाम से डेरा सच्चा सौदा के रुप में हरियाणा के सिरसा में बड़ा आश्रम चलाने वाले गुरमीत सिंह के जेल जाने के बाद आश्रम से आपत्तिजनक दस्तावेज, करैंसी और हथियारों की बरामदगी हुई है।

खुद को उनकी बेटी कहने वाली हनीप्रीत उनके जेल जाने वाले दिन से फरार है। पुलिस नेपाल और देश के दूसरे शहरों में हनीप्रीत की तलाश कर रही है। अभिषेक मिश्रा का कहना है कि फिल्म में गुरमीत के सभी कारनामों को दिखाया जाएगा।

श्रद्धा कपूर और हसीना के निर्माताओं पर केस दर्ज

0

इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म हसीना के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। ये मामला फिल्म में हसीना का रोल कर रही श्रद्धा कपूर और फिल्म के निर्माताओं पर किया गया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन कंपनी स्विस इंटरनेशनल ने ये केस दर्ज कराया है, जिसमें हसीना के निर्माताओं पर उनके साथ हुए करार के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कंपनी ने श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए ड्रेसेज दी थीं, जिनके बदले में तय हुआ था कि श्रद्धा उनके ब्रैंड को प्रमोट करेंगी। कंपनी का आरोप है कि उनके ब्रैंड को प्रमोट नहीं किया गया, जो सीधे तौर पर दोनों के बीच हुए काट्रेक्ट का उल्लंघन है।

कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 300 ड्रेसेज की सप्लाई की। कंपनी के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि ये गंभीर मामला है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। खबरों के मुताबिक, इस केस की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।

शाह ने थपथपाई त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की पीठ

0

देहरादून। दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत(टीएसआर) सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्ष में सरकार एक मिसाल बनकर उभरेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार चुनाव में जनता से किए गए वादों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शराब माफिया व खनन माफिया पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के फैसलों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉर्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल बना है, बल्कि कई देश इन फॉर्मूले को अपना रहे हैं।

बुधवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर तरफ विकास की लहर है, जीडीपी बढ़ी है। पूरी दुनियां मानती है कि अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है, जो प्रतिबद्धता को लेकर कहीं भी जा सकता है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक सरकार ने विकास किया है। पूरे देशभर में परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है।
लोगों का देश को देखने का नजरिया भी बदला है। अब दुनिया वाले भारत का नाम सम्मान से लेते हैं। दुनिया में ब्रांड इंडिया का दबदबा कायम हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक से देश मजबूत हुआ है। अमित शाह ने कहा योग कल तक सिर्फ भारत तक सीमित था, अब उसे पूरी दुनिया अपना रही है। मोदी सरकार ने योग को एक पहचान दी है और योग दिवस ने भारतीय संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद महंगाई पर अंकुश लगा है। 2.80 करोड़ जनता को एलपीजी गैस वितरित की गई है। जनधन योजना के तहत 2.80 करोड़ खाते खोले गए हैं। गरीबों को रोजगार मुहैया कराया गया है। जीएसटी से एक देश, एक टैक्स का सपना भाजपा सरकार में साकार हुआ है। वन रैंक, वन पेंशन से 8.5 करोड़ पूर्व सैनिकों को फायदा मिला है और इसका सबसे ज्यादा लाभ उत्ताखण्ड की जनता को मिला है।
केंद्र सरकार ने विद्युत सुविधा से अछूते 19 हजार गांवों में से 14 हजार गांव में बिजली पहुंचाई गई, वर्ष 2018 तक बाकि बचे गांवों में भी बिजली पहुंच जाएगी। वर्ष 2022 तक हर घर में बिजली और शौचालय की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ती कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को भाजपा ने समाप्त किया है।
राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के लिए शाह ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में उत्तराखंड बहुत आगे दिखाई देगा। त्रिवेंद्र सरकार ने सूबे में शराब को बहुत हद तक कंट्रोल किया है। राज्य में विकास हो रहा है। कृषि के क्षेत्र में कई अहम फैसले लागू किए गए हैं। इसका लाभ लोगों मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता को 36343 से बढ़ाकर 49147 कर दिया गया। उत्तराखंड में आल वेदर रोड से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने खनन, शराब माफिया की लूट पर अंकुश लगाया। आने वाले दिनों में चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। पांच साल के भीतर उत्तराखंड की स्थिति विकसित राज्यों के अनुरूप हो जाएगी।
राज्य में मंत्रीमंडल में रिक्त दो पदों को भरने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है। राज्य के मंत्रीमंडल विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं। यह राज्य का मामला है। इसमें प्रांतीय संगठन और सरकार मिलकर फैसला करेंगे। किसानों की आत्महत्या के सवाल पर जवाब में शाह ने कहा कि राज्य के लिए परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं फैसले।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे किसानों की स्थिति अलग। इसिलए अलग-अलग तरह के फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसानों के लिए भी सरकार अहम फैसले कर रही है। आने वाले वक्त में केंद्र सरकार भी किसानों के लिए अहम निर्णय ले सकती है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले और बीज घोटालों की जांच में सरकार सक्षम है और इनमें जल्द फैसले आएंगे। राज्य सरकार इन मामलों में सक्षम। सीबीआई जब मामले को लेगी तब देखा जाएगा।