ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश ग्राम सभा एवं वीरपुर ग्राम सभा क्षेत्र का नगर पालिका में सम्मिलित होने से क्षेत्र के विकास तेज़ी आएगी। इसके साथ ही यहां के निवासियों को उनकी सम्पत्ति की पहचान भी मिल पायेगी अर्थात् देर-सबेर सम्पत्ति का मालिकाना हक़ भी मिल पायेगा।
नगर पालिका परिषद में सम्मलित होने पर ऋषिकेश ग्राम सभा एवं वीरपुर खुर्द ग्राम सभा के क्षेत्रवासिंयो ने विधान सभा अध्यक्ष कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में बापूग्राम क्षेत्र, इन्द्रानगर क्षेत्र व वीरपुर क्षेत्र के निवासियों ने प्रेम चन्द अग्रवाल से मिलकर उनको और मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री सहित सम्पूर्ण मंत्री परिषद का धन्यवाद किया। इस दौरान आतिश बाज़ी कर मिस्ठान वितरण कर ख़ुशी जताई।
इस अवसर पर आहूत सभा में वक़्ताओं द्वारा राजस्व ग्राम की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन से लेकर वर्तमान समय पर उक्त क्षेत्र को नगर पालिका ऋषिकेश में सम्मिलित होने तक विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रविन्द्र राणा जी और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह व संचालन संजय चौधरी ने किया एवं कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविंद्र सिंह राणा, शिव कुमार गौतम, देवेन्द नेगी, ममता नेगी, ब्रह्मी देवी, वन्दना बिष्ट, मनोज ध्यानी, अरूण बडोनी,सुमित पंवार, सुरेन्द्र कुमार, सुमन रविन्द,बिन्दू गुप्ता, मुन्नी देवी, शकुन्तला भट्ट, मंजू देवी, दिनेश बिष्ट, अंकित पांडेय, राजवीर चौधरी आदि बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
पालिका में शामिल गांवों के विकास में आएगी तेजी: विस अध्यक्ष
बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवम्बर को होंगे बंद
चमोली। हिंदु आस्था के पवित्र धाम बद्रीनाथ के कपाट 19 नवम्बर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद शीतकाल में छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
शनिवार को विजय दशमी के अवसर पर बद्रीनाथ के परिक्रमा पंडप में धर्माधिकारी व वेदपाठियों द्वारा पचांग देखकर इस शुभ मुहुर्त का ऐलान। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि पचांग के आधार पर तिथि का निर्धारण किया गया है। कपाट बंद होने की तिथि 19 नवम्बर तथा शाम 7 बजकर 28 मिनट पर कपाट बंद होंगे। उससे पहले कपाट बंद होने की पूरी प्रक्रिया निभाई जाएगी।
एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी की ताजपोशी से उत्तराखंड में खुशी की लहर
उत्तराखंड की प्रतिभा ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवा लिया है। इनमें से एक बड़ा नाम एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी भी हैं। जनपद मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर दौलाघट लक्ष्मीपुर गांव में जन्मे डीके जोशी को केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया है। उनके उपराज्यपाल बनने की सूचना जैसे ही गांव और आसपास क्षेत्र के लोगों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
एडमिरल डीके जोशी वर्ष 2012 में जल सेना के एडमिरल बनाए गए थे। उनके पिता स्व. एचबी जोशी वन विभाग उत्तर प्रदेश से चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी माता हंसा जोशी अपने छोटे पुत्र योगेंद्र कुमार जोशी के साथ अमेरिका में रहती हैं। योगेंद्र कुमार जोशी अमेरिका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। एडमिरल डीके जोशी की बड़ी बहन डॉ. दीपा जोशी पिथौरागढ़ में रहती हैं।
डीके जोशी की पढ़ाई नैनीताल से हुई है। उनके उपराज्यपाल बनाए जाने पर चचेरे दादा गिरीशचंद्र जोशी ने कहा कि यह परिवार हमारे गांव की शान है। जिन्होंने इस गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनका कहना था कि एडमिरल जोशी को अपने जन्मभूमि से बेहद लगाव है।
जब भी मौका मिलता है वह अपने पैतृक घर आकर अपने कुल देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। एडमिरल जोशी ने अपने पैतृक घर की देखरेख के लिए उसी गांव के संजय भट्ट को रखा है। जो थोड़ा बहुत खेतीबाड़ी का काम करते हैं। जोशी के उपराज्यपाल बनने पर गांव के लोग बेहद खुश होकर उनके पैतृक घर पहुंचे और मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। इस मौके पर गिरीशचंद्र जोशी, एनडी जोशी, पूरनचंद्र जोशी, राजीव तिवारी, रमेशचंद्र जोशी आदि परिजन मौजूद रहे।
राजकुमार राव की अगली फिल्म 10 नवंबर को होगी रिलीज
इस बार आस्कर के लिए भेजी जाने वाली भारतीय फिल्म न्यूटोन के हीरो राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। खबर मिली है कि राजकुमार राव की नई फिल्म शादी में जरुर आना आगामी 10 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी कीर्ति खरबंदा के साथ नजर आएगी, दोनों ने पहली बार साथ काम किया है।
इस फिल्म का निर्देशन रत्ना सिन्हा ने किया है, जो निर्देशक अनुभव सिन्हा की पत्नी हैं और इससे पहले कई टीवी सीरियल बना चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और इलाहबाद में की गई है। फिल्म की कहानी इलाहबाद की है। राजकुमार राव न्यूटोन से पहले बरेली की बर्फी और उससे पहले ट्रैप्ड फिल्मों में अपनी परफारमेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह फिल्म का ट्रेलर लांच किया जाएगा।
अनुष्का शर्मा ने शुरु किया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने मुंबई में समुद्री किनारो पर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर वहां के फोटो शेयर किए।
सोशल मीडिया पर अनुष्का ने पोस्ट में लिखा कि हम अपने देश को भारत मां कहते हैं और देश को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अनुष्का ने कहा कि सफाई रखने से माहौल और स्वास्थ दोनों अच्छे रहते हैं और मन को भी समाज के लिए कुछ करने की खुशी मिलती है।
उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। अनुष्का इन दिनों अपनी नई फिल्म परी की शूटिंग कर रही हैं, जिसे अगले साल फरवरी में रिलीज होना है। इसके बाद वे आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी, जिसमे वे शाहरुख खान के साथ हैं।
लैपटॉप-मोबाइल चोर गिरफ्तार
देहरादून के अभिषेक नौटियाल ने थाने पर आकर तहरीर दी की वह और उसके तीन दोस्त अभिषेक घोष, महेश, भरत ङीअाईटी कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र है और यहाँ पर अंसल कॉलोनी में किराये पर रहते है। आज दोपहर 2 बजे वह चारो एग्जाम देने कॉलेज चले गए और शाम को 5 बजे जब वापस अपने कमरे मेें आये तो देखा की ताला टुटा हुआ है और कमरे से 3 लैपटॉप (सोनी, डैल, एप्पल कंपनी के) और 2 मोबाइल फ़ोन चोरी हो गए है। इस सम्बन्ध में मु.अ.स. 118 /17 धारा 454 ,380 अापीसी पंजीकृत किया गया।
अज्ञात चोरो की तलाश के लिये पुलिस अधीक्षक नगर ने टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अभियुक्त गणों की तलाश के लिये आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए तो एक नीले रंग की एवेंजर मोटर साइकिल में 2 युवक चोरी के लैपटॉप आदि लेकर जाते हुए दिखाई दिए।
टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त कासिफ शेख व 2 किशन कमल को चोरी किये गए 3 लैपटॉप और 2 मोबाइल फ़ोन के साथ चोरी की घटना में प्रयोग की गयी मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
मरीज ने लगाया डाॅक्टर पर रेप का आरोप
हरिद्वार के एक नामी अस्पताल के डाॅक्टर पर अपनी ही मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि आरोपी डाॅक्टर तीन महीने से महिला के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार रानीपुर झाल स्थित भूमा निकेतन अस्पताल में डाॅ.अनीस कुमार कार्यरत हैं, आरोप है कि कुछ समय पहले राजस्थान की एक युवती इनसे इलाज कराने आई थी। इसके बाद इन्होंने मरीज के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।
युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। हालांकि, केस कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, “कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।” वहीं, अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि, “सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अस्पताल का कोई डाॅक्टर इस तरह के कृत्य में नहीं लगा है।” पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
हत्यारोपी की हत्या से हड़कम्प
गंगा क्लोजर पर भड़के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, किया प्रदर्शन
यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भागीरथी बिन्दु से मायापुर चैकडेम तक गंगा क्लोजर के विरोध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में मोती बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी चैक पर यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
यूपी सिंचाई विभाग पर हठधर्मिता व तुगलकी फरमान का आरोप लगाते हुए दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर को अनैतिक रवइया बताया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूपी सिंचाई विभाग गंगा क्लोजर व सफाई व्यवस्था के नाम पर करोड़ो रुपये के बजट की बंदरबाट का आरोप लगाते हुए गंगा सफाई बजट की सीबीआई जांच की भी मांग की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगा क्लोजर व हिन्दुओं की आस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर पत्र लिखकर शिकायत की।
दशहरे से दीपावली तक त्यौहारों के संगम पर गंगाबंदी के फैसले को जनहित में स्थगित करने की मांग की। इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि अर्से से उत्तराखण्ड बनने के उपरांत धार्मिक व राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर का पुरजोर विरोध करते चले आ रहे है। वहीं माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा भी यूपी सरकार सिंचाई विभाग को स्पष्ट आदेश किये हुए हैं कि त्यौहारों पर गंगा बंदी का कोई औचित्य नहीं हैं और दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर नहीं किया जाना चाहिये।
उन्होंने यह भी कहा अधिक माह होने के कारण त्यौहार एक महीना पहले ही प्रारंभ हो गये हैं। अमूमन दीपावली नवम्बर में हुआ करती है और अब अक्टूबर में ही दशहरा व दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में यूपी सिंचाई विभाग मात्र गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के बजट को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
व्यापारी नेता राजेश खुराना ने कहा कि, “भागीरथी बिन्दु से लेकर मायापुर चैकडेम तक पर्याप्त रूप में जल का प्रवाह निरन्तर बना रहना चाहिये। देश विदेश से आ रहे तीर्थ श्रद्धालु अपने पूर्वजों की अस्थियों के विसर्जन व कर्मकाण्ड के उद्देश्य से हरिद्वार आते हैं। जब उन्हें गंगा जलविहिन दिखाई देती है उस वक्त आस्था पर कुठाराघात सा प्रतीत होता है ऐसे में केन्द्र में भाजपा की सरकार है और यूपी उत्तराखण्ड में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में आस्था व धार्मिक कर्मकाण्ड प्रभावित होना व गंगा को बंद करना तर्कसंगत नहीं है।”
कोतवाली में विधायक ने दिखाई दबंगयी, दर्शक बने पुलिस कर्मी
रुद्रपुर में विधायक का मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मेरठ से दबोच लिया। इस बीच थाने पहुंचे विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिए। बाद में आरोपी ने शराब के नशे में अभद्रता के लिए विधायक से माफी मांगी, आरोपी को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई।
दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग करने के दौरान ही विधायक राजकुमार ठुकराल के मोबाइल पर किसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सतीश शर्मा निवासी पल्लवपुरम, मेरठ को दबोच लिया। विधायक राजकुमार ठुकराल को जब आरोपी के पकड़े जाने का पता लगा तो वह भी कोतवाली पहुंच गए। धमकी देने वाले को सामने देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। इसकी भनक जब उनके विरोधियों को लगी तो वह मामले को तूल देने में जुट गए।
इसकी जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने सीओ को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। सीओ ने कोतवाली पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी सतीश शर्मा ने इस कृत्य के लिए उसका इस्तेमाल करने से साफ इन्कार किया। उसने स्वीकार किया कि वह पहले इसी कंपनी में काम कर चुका है। लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण उसको नौकरी छोड़नी पड़ी। अब वह पुन: नौकरी की तलाश कर रहा है। जिस पर टेक्सटाइल कंपनी के चालक के संपर्क में आया। चालक ने उसे शराब पिलाई थी, नशे में उसने विधायक के साथ अभद्रता कर दी।




























































