Page 475

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों और बौद्ध भिक्षुओं के बीच सीधा टकराव नहीं है

0
म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों और बौद्ध भिक्षुओं के बीच सीधा टकराव नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रोहिंग्या मुस्लिमों के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताकर दरकिनार कर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि समय और परिवेश के आधार पर देश विशेष को फैसला करने का अधिकार है।

काशीपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष अश्वघोष महाथेरा ने कहा कि, “रोहिंग्या मुस्लिमों का मसला राजनीतिक है, जो जहां है उसे वहीं की परिस्थिति और समय के हिसाब से निर्णय लेने देना चाहिए। म्यांमार में रोहिंग्या और बौद्धों के बीच झगड़ा सिर्फ खान-पान को लेकर है।” इसी बात को लेकर सेना बीच में आई और रोहिंग्या सेना के खिलाफ हो गए। हमारा साफ कहना है कि उकसाने वाले लोगों से बचना चाहिए। करुणा और मित्र भाव से समस्या का समाधान होना चाहिए।

भारत में रोहिंग्या मुस्लिमों को शरण देने के सवाल पर महाथेरा ने कहा कि यह देशों के बीच की राजनीति से संबंधित मामला है। चीन बौद्ध अनुयायी देश है, लेकिन दलाई लामा वहां नहीं जा सकते। यह भारत को ही तय करना होगा कि वह रोहिंग्या के मुद्दे पर क्या फैसला करे। धार्मिक दृष्टि से यही कहा जा सकता है कि आपस के बैर भाव के लिए धर्म में कोई जगह नहीं है। भारत में भी कई मुस्लिम हैं। आपस में प्रेम भाव से रहा जाएगा तो इस तरह के विवाद उठेंगे ही नहीं।

सम्मेलन में शामिल म्यांमार के प्रतिनिधियों ने कहा कि बौद्ध धर्म हिंसा का अनुसरण करने का संदेश नहीं देता। रोहिंग्या के साथ बौद्ध धर्म का कोई बड़ा विवाद नहीं है। विवाद सिर्फ खान-पान को लेकर है। इस विवाद को आपस में बातचीत कर सुलझाया जा सकता है। किसी को मार देना या पूरी तरह से नष्ट कर देना समस्या का समाधान नहीं है। रोहिंग्या के मामले में सम्मेलन में इसके अलावा कोई बातचीत हुई भी नहीं। मीडिया की ओर से कुरेदे जाने पर ही बौद्ध भिक्षुओं की ओर से कुछ कहा गया।

टाॅम अल्टर का इस पहाड़ से था गहरा नाता

0

फिल्म टीवी सीरियल और थियेटर से जुड़े टॉम अल्टर को भीमताल से बेहद लगाव था। वे इस वर्ष अप्रैल में रस्किन बांड की कथा पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग में भीमताल आए थे। यह शूटिंग हैरिटेज होटल ‘द रिर्टीट’ में हुई थी। होटल के समीप प्राकृतिक सुंदरता को वह हर समय निहारते रहते थे और जब भी शूटिंग से फुर्सत मिलती थी तो वह भीमताल और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते थे।

तितली संग्रह के निदेशक पीटर स्मैटाचैक के दोस्त रहे ऑल्टर के निधन से बटर फ्लाई शोध संस्थान में शोक की लहर है। निदेशक पीटर स्मैटाचैक बताते हैं कि, “इस वर्ष जब वह आए तब उन्होंने आसपास हो रहे निर्माण पर चिंता व्यक्त की थी और तितलियों पर इस निर्माण से हो रहे प्रभाव पर चर्चा की। बताते हैं कि टॉम तीन वर्ष पूर्व भी भीमताल आए थे तब उनके दाएं हाथ के अंगूठे में संक्रमण हुआ था।”
जब वह तीन वर्ष पूर्व भीमताल आए थे तब झील की स्थिति और वर्तमान में झील की स्थिति से काफी चिंतित थे। स्मैटाचैक बताते हैं कि जब भी उनको शूटिंग से फुर्सत मिलती थी वह शोध संस्थान आते और झील के बारे में चर्चा करते थे। उनका मानना था कि झील को लेकर ही पर्यटन और अन्य गतिविधियां जुड़ी हैं। इसलिए वह रोज झील के किनारे जाते और उसको निहारते रहते थे। इसके अतिरिक्त टॉम लोक संस्कृति और लोक कला से भी खासे प्रभावित थे।

पालिका में शामिल गांवों के विकास में आएगी तेजी: विस अध्यक्ष

0

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश ग्राम सभा एवं वीरपुर ग्राम सभा क्षेत्र का नगर पालिका में सम्मिलित होने से क्षेत्र के विकास तेज़ी आएगी। इसके साथ ही यहां के निवासियों को उनकी सम्पत्ति की पहचान भी मिल पायेगी अर्थात् देर-सबेर सम्पत्ति का मालिकाना हक़ भी मिल पायेगा।
नगर पालिका परिषद में सम्मलित होने पर ऋषिकेश ग्राम सभा एवं वीरपुर खुर्द ग्राम सभा के क्षेत्रवासिंयो ने विधान सभा अध्यक्ष कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में बापूग्राम क्षेत्र, इन्द्रानगर क्षेत्र व वीरपुर क्षेत्र के निवासियों ने प्रेम चन्द अग्रवाल से मिलकर उनको और मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री सहित सम्पूर्ण मंत्री परिषद का धन्यवाद किया। इस दौरान आतिश बाज़ी कर मिस्ठान वितरण कर ख़ुशी जताई।
इस अवसर पर आहूत सभा में वक़्ताओं द्वारा राजस्व ग्राम की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन से लेकर वर्तमान समय पर उक्त क्षेत्र को नगर पालिका ऋषिकेश में सम्मिलित होने तक विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रविन्द्र राणा जी और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह व संचालन संजय चौधरी ने किया एवं कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविंद्र सिंह राणा, शिव कुमार गौतम, देवेन्द नेगी, ममता नेगी, ब्रह्मी देवी, वन्दना बिष्ट, मनोज ध्यानी, अरूण बडोनी,सुमित पंवार, सुरेन्द्र कुमार, सुमन रविन्द,बिन्दू गुप्ता, मुन्नी देवी, शकुन्तला भट्ट, मंजू देवी, दिनेश बिष्ट, अंकित पांडेय, राजवीर चौधरी आदि बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवम्बर को होंगे बंद

0

चमोली। हिंदु आस्था के पवित्र धाम बद्रीनाथ के कपाट 19 नवम्बर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद शीतकाल में छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
शनिवार को विजय दशमी के अवसर पर बद्रीनाथ के परिक्रमा पंडप में धर्माधिकारी व वेदपाठियों द्वारा पचांग देखकर इस शुभ मुहुर्त का ऐलान। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि पचांग के आधार पर तिथि का निर्धारण किया गया है। कपाट बंद होने की तिथि 19 नवम्बर तथा शाम 7 बजकर 28 मिनट पर कपाट बंद होंगे। उससे पहले कपाट बंद होने की पूरी प्रक्रिया निभाई जाएगी।

एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी की ताजपोशी से उत्तराखंड में खुशी की लहर

0

उत्तराखंड की प्रतिभा ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवा लिया है। इनमें से एक बड़ा नाम एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी भी हैं। जनपद मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर दौलाघट लक्ष्मीपुर गांव में जन्मे डीके जोशी को केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया है। उनके उपराज्यपाल बनने की सूचना जैसे ही गांव और आसपास क्षेत्र के लोगों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

एडमिरल डीके जोशी वर्ष 2012 में जल सेना के एडमिरल बनाए गए थे। उनके पिता स्व. एचबी जोशी वन विभाग उत्तर प्रदेश से चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी माता हंसा जोशी अपने छोटे पुत्र योगेंद्र कुमार जोशी के साथ अमेरिका में रहती हैं। योगेंद्र कुमार जोशी अमेरिका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। एडमिरल डीके जोशी की बड़ी बहन डॉ. दीपा जोशी पिथौरागढ़ में रहती हैं।

डीके जोशी की पढ़ाई नैनीताल से हुई है। उनके उपराज्यपाल बनाए जाने पर चचेरे दादा गिरीशचंद्र जोशी ने कहा कि यह परिवार हमारे गांव की शान है। जिन्होंने इस गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनका कहना था कि एडमिरल जोशी को अपने जन्मभूमि से बेहद लगाव है।

जब भी मौका मिलता है वह अपने पैतृक घर आकर अपने कुल देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। एडमिरल जोशी ने अपने पैतृक घर की देखरेख के लिए उसी गांव के संजय भट्ट को रखा है। जो थोड़ा बहुत खेतीबाड़ी का काम करते हैं। जोशी के उपराज्यपाल बनने पर गांव के लोग बेहद खुश होकर उनके पैतृक घर पहुंचे और मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। इस मौके पर गिरीशचंद्र जोशी, एनडी जोशी, पूरनचंद्र जोशी, राजीव तिवारी, रमेशचंद्र जोशी आदि परिजन मौजूद रहे।

 

राजकुमार राव की अगली फिल्म 10 नवंबर को होगी रिलीज

0

इस बार आस्कर के लिए भेजी जाने वाली भारतीय फिल्म न्यूटोन के हीरो राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। खबर मिली है कि राजकुमार राव की नई फिल्म शादी में जरुर आना आगामी 10 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी कीर्ति खरबंदा के साथ नजर आएगी, दोनों ने पहली बार साथ काम किया है।

इस फिल्म का निर्देशन रत्ना सिन्हा ने किया है, जो निर्देशक अनुभव सिन्हा की पत्नी हैं और इससे पहले कई टीवी सीरियल बना चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और इलाहबाद में की गई है। फिल्म की कहानी इलाहबाद की है। राजकुमार राव न्यूटोन से पहले बरेली की बर्फी और उससे पहले ट्रैप्ड फिल्मों में अपनी परफारमेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह फिल्म का ट्रेलर लांच किया जाएगा।

अनुष्का शर्मा ने शुरु किया स्वच्छता अभियान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने मुंबई में समुद्री किनारो पर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर वहां के फोटो शेयर किए।

सोशल मीडिया पर अनुष्का ने पोस्ट में लिखा कि हम अपने देश को भारत मां कहते हैं और देश को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अनुष्का ने कहा कि सफाई रखने से माहौल और स्वास्थ दोनों अच्छे रहते हैं और मन को भी समाज के लिए कुछ करने की खुशी मिलती है।

उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। अनुष्का इन दिनों अपनी नई फिल्म परी की शूटिंग कर रही हैं, जिसे अगले साल फरवरी में रिलीज होना है। इसके बाद वे आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी, जिसमे वे शाहरुख खान के साथ हैं।

लैपटॉप-मोबाइल चोर गिरफ्तार

0

देहरादून के अभिषेक नौटियाल ने थाने पर आकर तहरीर दी की वह और उसके तीन दोस्त अभिषेक घोष, महेश, भरत ङीअाईटी  कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र है और यहाँ पर अंसल कॉलोनी में किराये पर रहते है। आज दोपहर 2 बजे वह चारो एग्जाम देने कॉलेज चले गए और शाम को 5 बजे जब वापस अपने कमरे मेें आये तो देखा की ताला टुटा हुआ है और कमरे से 3 लैपटॉप (सोनी, डैल, एप्पल कंपनी के) और 2 मोबाइल फ़ोन चोरी हो गए है। इस सम्बन्ध में  मु.अ.स. 118 /17 धारा 454 ,380 अापीसी पंजीकृत किया गया।

अज्ञात चोरो की तलाश के लिये पुलिस अधीक्षक नगर ने टीम का गठन किया गया।  गठित टीम ने अभियुक्त गणों की तलाश के लिये आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए तो एक नीले रंग की एवेंजर मोटर साइकिल में 2 युवक चोरी के लैपटॉप आदि लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त कासिफ शेख व 2 किशन कमल को चोरी किये गए 3 लैपटॉप और 2 मोबाइल फ़ोन के साथ चोरी की घटना में प्रयोग की गयी मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

मरीज ने लगाया डाॅक्टर पर रेप का आरोप

0

हरिद्वार के एक नामी अस्पताल के डाॅक्टर पर अपनी ही मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि आरोपी डाॅक्टर तीन महीने से महिला के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार रानीपुर झाल स्थित भूमा निकेतन अस्पताल में डाॅ.अनीस कुमार कार्यरत हैं, आरोप है कि कुछ समय पहले राजस्थान की एक युवती इनसे इलाज कराने आई थी। इसके बाद इन्होंने मरीज के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।

युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। हालांकि, केस कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, “कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।” वहीं, अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि, “सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अस्पताल का कोई डाॅक्टर इस तरह के कृत्य में नहीं लगा है।” पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

हत्यारोपी की हत्या से हड़कम्प

0
जनपद उधमसिंहनगर में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, जनपद में बढते अपराधों पर अकुंश लगाने में जहां पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है, वहीं आपराधिक वारदातों पर अंकुश लागाने में भा पुलिस विफल साबित हो रही है।
ताजा मामला रुद्रपुर का है जहां रुद्रपुर में डेढ़ वर्ष पहले हुए पूर्व प्रधान छोटे लाल की हत्या का मुख्य आरोपी अतेंद्र चौधरी उर्फ़ बिट्टू की देर रात अज्ञात बदमाशों ने भूरारानी में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बिट्टू का शव पुलिस को धान के खेत से बरामद हुआ है।
आपको बतादें की जून 2015 में प्रॉपर्टी विवाद के चलते कीरतपुर में पूर्व प्रधान छोटेलाल की उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में बिट्टू चौधरी सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे बिट्टू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पहले ही बिट्टू चौधरी जमानत पर जेल से बाहर आया था, देर रात बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। ऊधमसिंह नगर के एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि, “हत्या के आरोपी की हत्या की गई है। पुलिस जाँच में जुट गई है जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।”