Page 468

देहरादून को मिली 18 महिला कास्टेबल

0

पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने 18 महिला रिक्रूट कास्टेबलों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। महिला रिक्रूट आरक्षियों का 11-11-2016 से 9 माह का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ था, परन्तु प्रशिक्षण के दौरान अस्वस्थता की बजह से मेडिकल रेस्ट पर रहने के कारण महिला आरक्षियों की एक माह की प्रशिक्षण अवधि बढायी गयी थी।

प्रशिक्षण के पश्चात पुलिस की मुख्य धारा में सम्मिलित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी महिला रिक्रूट आरक्षियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम के दौरान ए.एस.पी/ क्षेत्राधिकारी सदर/ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन , व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

0

चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाॅक के पंया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर जुलूस प्रदर्शन करते हुए अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। जिसे बाद में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।

पंया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला स्तर की मांगों के निस्तारण के लिए लोनिवि गौचर, अधिशासी अभियंता जल निगम व आरईएस के अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल निपटाने के निर्देश दिए।

विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, मुआवजे की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। साथ ही पेयजल व सड़क का आगणन तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। जिस पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही शासन स्तर की मांगों के संबंध में शासन से पत्राचार करने का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जिस पर ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।

छात्र महासंघ अध्यक्ष का गोपेश्वर में जोरदार स्वागत

0

गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के नवनिर्वाचित छात्र महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी के गोपेश्वर महाविद्यालय पहुंचने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने महाविद्यालय के प्राचार्य से औपचारिक भेंट कर छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की।

गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। छात्र महासंघ के अध्यक्ष ने महाविद्यालय के प्राचार्य से औपचारिक वार्ता कर उनसे महाविद्यालय और छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की। प्राचार्स ने समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा कैंप कार्यलय में चोरों का धावा

0

काशीपुर। काशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के निर्माणाधीन कैंप कार्यालय में चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नेहा गैस एजेंसी के पास लोहिया मार्केट में उनका कैंप कार्यालय बन रहा है। रविवार शाम रोजाना की तरह राजमिस्त्री कार्यालय के निर्माण का कार्य कर सामान वहीं छोड़कर चले गए। इस दौरान कार्यालय में सैनेटरी का सामान, सरिया और निर्माण में काम आने वाले औजार पड़े थे। सोमवार सुबह राजमिस्त्री और वह जब कार्यालय काम पर पहुंचे तो वहा सामान नहीं था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इंतजार हुसैन ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

 

सीआईएसएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

पूरे देश में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीएचईएल स्थित केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल यूनिट द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर सीआईएफएफ परिसर एवं मध्य मार्ग पर स्थित मनोकामना शिव मंदिर से लेकर शिवालिक नगर चौक तक सड़क के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेण्ट शिव कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से स्वच्छता को अपने दैनिक आचरण में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, “सुरक्षा बल के सभी सदस्य स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, जिससे परिसर की साफ-सफाई को बरकरार रखा जा सके।”

इस अवसर पर उप कमांडेण्ट सोहेल रफत, सहायक कमांडेण्ट पीके तिवारी, सहायक कमांडेण्ट पीके सिन्हा सहित सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

दून में खुली रिजर्व बैंक की पहली शाखा

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में उत्तराखंड राज्य के सरकारी बैंकिंग कार्य के भारतीय रिजर्व बैंक का उद्घाटन किया। इससे पहले उत्तराखण्ड राज्य के सरकारी बैंकिंग कार्य भारतीय रिजर्व बैंक की कानपुर शाखा से निष्पादित किए जाते थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार के लिए बैंकिंग कार्यालय देहरादून में प्रारंभ होना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य सरकार के वित्त एवं बैंकिंग कामकाज में सहूलियत होगी। साथ ही आर्थिक प्रगति में तेजी आएगी। वहीं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि इससे रिजर्व बैंक और राज्य सरकार के मध्य बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। राज्य गठन के बाद से राज्य में बैंकिंग सेवाओं में चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार आर्थिक संतुलन को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के महाप्रबंधक प्रभारी सुब्रत दास को बधाई देते हुए आशा व्यक्त कि भारतीय रिजर्व बैंक राज्य सरकार के साथ बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने का प्रयास जारी रखेगा। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के प्रधान मुख्य महाप्रबंधक एस रामास्वामी ने आश्वासन दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक राज्य के विकास में पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड गवर्नमेंट बैंकिंग बिजनेस की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ‘सूचना पुस्तिका‘ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर वित्त सचिव अमित नेगी, भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के महाप्रबंधक सुब्रत दास और रिजर्व बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आईएएस अधिकारी की बेटी ने लगाया आरोप

0

बेटी चला रही रिक्शा और पिता आईएएस अधिकारी, ये सुनकर आप चौक रहे होंगे! मगर इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात तो ये हैं कि बेटी ने अपने आईएएस अधिकारी पिता पर शोषण का आरोप लगाया है। ये खबर, इन दिनो बहुत ही चर्चा में है, सोशल मीडिया हो या फिर इलेक्ट्रनिक मीडिया सभी में सुर्खियों पर बनी इस खबर से पुरे प्रदेश में हडकम्प मचा हुआ है। आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के एक वरिष्ठ आई.ए.एस.अधिकारी की बेटी ने अपने पिता पर संगीन आरोप लगाये है ।

बेटी वर्तमान में राजस्थान के अजमेर में उच्च शिक्षा ग्रहण करने गई है और वहां अपना गुजर बसर करने के लिए घोड़ा गाड़ी चला रही है। नैनीताल की बसंती इन दिनों अजमेर में जींस और टी शर्ट में तांगा चलाकर अपना गुजारा करने में लगी है, ये कोई और नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के आईएएस अधिकारी की बेटी है, जिसे कभी आईएएस अधिकारी ने गोद लिया था। मीडिया सूत्रों की माने तो हॉर्स राइडिंग में निपुण ये बेटी अजमेर में तांगा चलाकर गुजर बसर कर रही है, उसके पास अपना निजी घोड़ा है।

पिछले 6  दिन पहले, अजमेर आकर 30 हजार में एक घोड़ा गाड़ी को खरीद आज तक अजमेर की सड़कों पर घोड़ा चलाते हुए घोड़े का और खुद का पेट भरने में लगी है। हालांकि आईएेस की बेटी ने नैनीताल में हॉर्स मैनेजमेंट कोर्स में डिप्लोमा किया हुआ है यही वजह है कि घोड़ों के प्रति उनका शौक एक जुनून बन चुका है।
वहीं इस बारे में जब आईएएस अधिकारी से बात करनी चाही तो उनका मोबाईल बंद था, वहीं इलेक्ट्रनिक चैनल को दिये गये साक्षात्कार के अनुसार अधिकारी का कहना है कि, “उनकी बेटी की मानसिक स्थिति खराब है, जिसके लिए लम्बे समय उसकी काउन्सलिंग भी हुई थी, वहीं काफी समय तक उसे आस्ट्रेलिया भी भेजा गया था, लेकिन वापस लौटने पर कुछ समय तो वो सही रही फिर से दिमागी हालत बिगड़ने से वो घर से दूर हो गयी है, लेकिन उसके द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है जो पुरी तरह से असत्य है।”

कमल जोशी की याद में हर्षिल से दून तक निकाली यात्रा

0

प्रसिद्ध फ्रीलांसर फोटोग्राफर व सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी की स्मृति में ‘पहाड़’ संस्था से जुड़े लोगों द्वारा हर्षिल से दून ‘कजोहिया’ यानि की कमल जोशी हिमालय यात्रा निकाली गई।

सात सदस्यीय यात्रा दल के गाइड यशवंत पंवार के साथ 23 सितम्बर को हर्षिल से पैदल यात्रा शुरू की, जिसका समापन दो अक्टूबर को देहरादून में हुआ। यात्रा का पहला पड़ाव लाल देवता, दूसरा क्यारकोटी बुग्याल, तीसरा सूखाताल, चौथा लमखागा बेस था। लमखागा बेस पार कर यात्रा दल अपने पांचवे पड़ाव जमदार पहुंचा। छठा पड़ाव दुमाटी पार करने के बाद यात्रा दल सातवें पड़ाव छिटकुल पहुंचा। छिटकुल तक पैदल यात्रा करने के बाद यात्री दल बस से सांगला से शिमला होते हुए दो अक्टूबर को दून पहुंचा। दून पहुंचने पर ‘हैस्को,’ ग्राम शुक्लापुर में यात्रा दल का स्वागत हुआ व इस मौके पर बैठक का आयोजन किया गया।

यात्रा से जुड़े प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि, “कमल जोशी एक जिंदादिल घुमक्कड़ थे। उनकी याद में निकाली गई यह एक अध्ययन यात्रा थी, जिसमें दुर्गम दर्रा लमखागा को पार किया। इसके अलावा चार बार वास्पा नदी के बर्फीले पानी को पार किया। यात्रा दल अब कमल जोशी की रचनात्मक कृतियों को पहाड़ की वेबसाइट पर डालेगा। उनकी फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही हर जिले के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

प्रदीप पांडे ने कहा कि, “यह यात्रा पर्यावरणीय, सामाजिक व सांस्कृतिक यात्रा थी। इस दौरान किन्नौर में जनसंवाद किया गया।” मनमोहन चिटवाल ने कहा कि, ‘कमल दा की घुमक्कड़ी याद में यह यात्रा की है।”

11 आईएएस और 7 पीसीएस अफसरों के तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार

0

सूबे की टीएसआर सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार आईएस अधिकारियों को छांट-छांट कर पदभार दिए गए हैं। किसी का कद बढ़ाया गया है तो किसी के पर कतरे गए हैं।

  • आईएएस मनीषा पंवार को सरकारी प्रेस रुड़की का अतिरिक्त चार्ज
  • डॉ राजेश कुमार को अपर सचिव प्रेस का अतिरिक्त चार्ज
  • डीएम उधमसिंहनगर को निदेशक समाज कल्याण का अतिरिक्त चार्ज
  • डीएम उत्तरकाशी आशीष श्रीवास्तव बने अपर सचिव सीएम
  • सीडीओ पौड़ी विजय जोगदंड बने नगर आयुक्त दून
  • आशीष चौहान सीडीओ पिथौरागढ़ बने डीएम उत्तरकाशी
  • वंदना संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल से सीडीओ पिथौरागढ़
  • आईएएस अभिषेक रुहेला को जॉइंट मजिस्ट्रेट नैनीताल का चार्ज
  • मयूर दीक्षित जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से सीडीओ अल्मोड़ा बनाये गए
  • आईएएस हिमांशु खुराना जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत बने
  • निकिता खंडेलवाल बनी जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की
  • जी.नगन्याल सीडीओ अल्मोड़ा से राजस्व परिषद दून
  • रवनीत चीमा भेजी गई सीडीओ पौड़ी
  • बीके मिश्रा सिटी मजिस्ट्रट हरिद्वार से एडीएम हरिद्वार
  • अभिषेक त्रिपाठी एडीएम प्रसाशन उपनिदेशक शहरी विकास बने
  • विप्रा त्रिवेदी को मिला उपनिदेशक शहरी विकास निदेशालय का अतिरिक्त चार्ज
  • के के मिश्र जनरल मैनेजर चीनी मिल बाजपुर साथ ही एमएनए काशीपुर का अतिरिक्त चार्ज
  • उत्तम सिंह चौहान बने विशेष भूमि अधिकारी, उधमसिंह नगर

दिवाली के बाद अखाड़ा परिषद जारी करेगा फर्जी बाबाओं की दूसरी लिस्ट

0

हरिद्वार। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद की अहम बैठक हुई। जिसमें दिवाली के बाद फर्जी संतों की दूसरी सूची जारी करने का फैसला लिया गया। परिषद ने कहा कि संत समाज के चर्चा के बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। बैठक में 13 अखाड़ों के संतम मौजूद रहे। बैठक में कर्इ मुद्दों पर मंथन किया गया। अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि दिवाली के बाद देश में फर्जी संतों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण राजघाट कनखल में सोमवार को आयोजित बैठक में पांच अक्तूबर से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। हालांकि प्रतीकात्मक रूप से मंगलवार को एक घंटे के लिए अनशन की शुरुआत हो जाएगी। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कनखल के महंत मोहनदास कोठारी की 16 सितंबर की रात ट्रेन से जाते हुए गायब हो गए थे। 16 दिन बीतने के बाद भी महंत का अतापता नहीं चल सका है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बुलावे पर सोमवार को राजघाट कनखल स्थित श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा में संतो की बैठक बुलाई गई। बंद सभागार में संतों ने तीन घंटे से ज्यादा समत तक बैठक की। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि महंत मोहनदास की बरामदगी को लेकर संत समाज पांच अक्तूबर को शाम चार बजे से हरकी पैड़ी पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को चार बजे संत हरकी पैड़ी पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर अनशन को प्रतीकात्मक रूप से शुरु कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूरा संत समाज महंत मोहनदास के लिए चिंतित है।