Page 466

गोलमाल 4 की टिकट बुकिंग अभी से शुरु

0

अभी तक मुंबई और दूसरे महानगरों में शुक्रवार को रिलीज होने वाली नई फिल्मों के टिकटों की बुकिंग सोमवार से शुरु हो जाती थी। रोहित शेट्टी की इस दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म गोलमाल 4 के लिए इस कानून को भी बदल दिया गया है। गोलमाल 4 पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसके टिकट एक महीने एडवांस में बुक किए जा रहे हैं।

फिल्म की टीम के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने एयरलाइंस वाली बुकिंग की तर्ज पर हमारी फिल्म की बुकिंग करने का फैसला किया। जो पहले बुकिंग करा रहा है, उसको टिकट दरों मे रियायत भी मिली और उसका टिकट पक्का हो गया। जो फिल्म के रिलीज के करीब जाकर टिकट बुक कराएंगे, उनको कीमत ज्यादा देनी होगी।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ये फिल्म इस दीवाली पर 19 अक्तूबर को रिलीज होगी और इसके साथ ही आमिर खान की प्रोडक्शन फिल्म सीक्रेट स्टार भी रिलीज होने वाली है। आमिर खान को मार्केटिंग का गुरु नहीं, महागुरु माना जाता है। इसीलिए अजय की गोलमाल 4 की टीम ने अपनी फिल्म के कारोबार के लिए ये आइडिया निकाला है।

प्रवक्ता ने कहा कि हमारी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है और मस्ती तथा धमाल वाली इस फिल्म की टिकटों को एडवांस में बुकिंग कराकर दर्शक अपनी सीट पक्की करा रहे हैं। महीने पहले बुकिंग कराने वालों को सस्ती दरों के अलावा गिफ्ट वाउचर का तोहफा भी दिया जा रहा है।

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में होंगी सोहा अली

0

पिछले सप्ताह बेटी को जन्म देने वाली सोहा अली खान के बारे में खबर है कि दिसंबर में कैमरे के सामने उनकी वापसी होगी। मिली जानकारी के अनुसार, सोहा अली खान दिसंबर में तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर की शूटिंग में हिस्सा लेंगी। इस फिल्म मे वे छोटी रानी का किरदार निभाएंगी, जो जिमी शेरगिल की दूसरी पत्नी का किरदार है।

हाल ही में फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा और तिग्मांशु धूलिया ने सोहा से मुलाकात की और इस रोल को लेकर चर्चा की और सोहा ने इस रोल को करने के लिए सहमति दे दी। इस फिल्म की दूसरी कड़ी में सोहा अली खान की जोड़ी इरफान के साथ थी।

इस तीसरी कड़ी का पहला शेड्यूल हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में हुआ, जिसमें संजय दत्त ने हिस्सा लिया, जो पहली बार इस टीम के साथ काम कर रहे हैं। संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, माही गिल, कबीर बेदी और नफीसा अली भी तीसरी कड़ी का हिस्सा हैं। कबीर बेदी और नफीसा इस फिल्म में संजय दत्त के माता-पिता का रोल कर रहे हैं। संजय दत्त के साथ इस फिल्म में पहली बार चित्रगांधा सिंह की जोड़ी परदे पर होगी।

फिल्म इत्तेफाक के पोस्टर लांच

0

तकरीबन 50 साल पहले बनी बीआर चोपड़ा की फिल्म इत्तेफाक का नया वर्शन 3 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। पहली बार इस फिल्म के पोस्टरों की झलक सोशल मीडिया पर जारी की गई।

बीआर चोपड़ा की सस्पेंस थ्रिलर में राजेश खन्ना और नंदा ने मुख्य किरदार निभाए थे। बीआर चोपड़ा के पौत्र अभय चोपड़ा (दिवंगत रवि चोपड़ा के बेटे) द्वारा बनाई गई इत्तेफाक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के साथ अक्षय खन्ना भी हैं।

इस फिल्म के निर्माण में बीआर फिल्म्स के साथ शाहरुख खान की कंपनी रेड चिल्ली और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन भी जुड़े हैं। तीनों कंपनियों ने मिलकर इसे बनाया है। सोनाक्षी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का कैरिअर मंदी के दौर से गुजर रहा है। सिद्धार्थ की ए जेंटलमैन सुपर फ्लाप रही, तो अकीरा और नूर ने सोनाक्षी को झटका दिया था। इसे देखते हुए दोनों के लिए ये फिल्म काफी अहम हो जाती है।

चावल से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की हालत गंभीर

0

विकासनगर। गुरुवार सुबह विकासनगर खाद्य गोदाम से सरकारी गल्ला लेकर त्यूनी जा रहा आयशर ट्रक चकराता-मसूरी-त्यूनी हाईवे पर रोटा छानी के पास खाई में जा गिरा। यह हादसा विपरीत दिशा से आ रही एक यूटिलिटी को साइड देने के चक्कर में हुआ। घायल ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई गई है।

अनियंत्रित ट्रक करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक क्लीनर सुरक्षित है। उसने कूदकर जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी चकराता पहुंचाया। राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल दास ने बताया कि ट्रक में 90 कुंतल चावल लदा था। पुलिस ने घटना की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दे दी है। वहीं जौनसार बावर क्षेत्र में दो दिन के भीतर यह दूसरी लगातार सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र की बदहाल सड़कों का पता चलता है।

वाह जनाब मुआवजा घोटाले में लाखों की फोटो कापी

0

रुद्रपुर। मुआवजा घोटाले ने सरकार के राजस्व को बड़ा चूना लगाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रकरण से जुड़ी फाइलों की छायाप्रति कराने में ही अब तक पौने दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। फिलहाल यह खर्च एनएचएआइ से ही वसूला जाएगा, क्योंकि अभी मूल दस्तावेज बाहर आने हैं। ऐसे में यह खर्च और बढ़ सकता है। ऐसा तब है जबकि एसएलएओ कार्यालय ने फोटो कॉपी के लिए खुद मशीन खरीदी है।

मुआवजा घोटाले के बाद शुरू हुई जांच ने जहां अफसरों के पसीने छुड़ा दिए हैं, वहीं राजस्व की क्षति भी पहुंचाई है। एसएलएओ कार्यालय को सीसीटीवी से लैस किया जाना, इसी क्रम का हिस्सा है। वहीं फोटो स्टेट मशीन की खरीद भी की गई। बावजूद अब तक करीब पौने दो लाख रुपये का खर्च फोटो कॉपी पर ही आ चुका है। 12 सौ फाइलों को मशीन से गुजारते-गुजारते कर्मचारी भी थक चुके हैं। उनका कहना है कि अब तक मशीन के लिए कई टोनर खरीदे जा चुके हैं। एक टोनर ही 25 हजार रुपये का आता है।

मुआवजे से जुड़ी मूल पत्रावलियां अभी डबल लॉक में ही हैं। इस बीच एजी ने पत्र भेजकर पूछा कि क्या ऑडिट के लिए तैयार हो। बड़ी समस्या यह है कि यदि ऑडिट शुरू हो गया तो मुआवजा वितरण पर रोक लग सकती है। साथ ही एसएलएओ कार्यालय के सभी कार्य स्वत: ही रुक जाएंगे।

घोटाले का जिन्न बाहर आने के बाद ओसी कलक्ट्रेट नारायण सिंह नबियाल के पास एसएलएओ का अतिरिक्त चार्ज है। अब शासन ने काशीपुर के एमएनए उत्तम सिंह को ऊधमसिंह नगर का नया एसएलएओ बनाया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जिले में दो-दो एसएलएओ होंगे। वैसे शासन ने पिछले दिनों जिले में दो एसएलएओ की नियुक्ति की बात भी कही थी।

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रमंडल खेल 2018 क्वीन्स बेटन का कुमांऊनी अंदाज में स्वागत

0

रूद्रपुर/पंतनगर। आस्ट्रेलिया में अप्रैल 2018 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वीन्स बेटन का रुद्रपुर पहुंचने पर परंपरागत कुमाऊंनी अंदाज में स्वागत किया गया। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने आगवानी कर क्वीन्स बेटन को हाथ में उठा सिटी क्लब में प्रवेश किया।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से हवाई जहाज से ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल मिस कैरी थामसन, मिस केरी एल्जा कोक्स, मिस रेमन्ड किटचिंग, मिस कोलिन एमसी पर्सन पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। वह उनका खेल मंत्री अरविंद पांडेय, जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत के साथ ही जिलाधिकारी डॉ नीरज खैरवाल, एस एसपी डॉ सदानंद दाते ने आगवानी की। वह से सभी काफिले के रूप में सिटी क्लब पहुंचे, जंहा परंपरागत तरीके से मेहमान खिलाड़ियों के साथ ही अथितियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह मे विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। स्वागत के बाद बेटन रिले को खेल मंत्री द्वारा सिटी क्लब से रवाना किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने की। साथ ही कार्यक्रम में विदेशी मेहमान कैरी थामसन, केरी एल्जा कोक्स, मि. रेमण्ड किटचिंग, मि. कोलीन एमसी पर्सन, इंडियन ओलम्पिक एसोशिएशन के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता, मेयर सोनी कोली, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, प्रताप सिंह शाह, एसडीएम रोहित मीडा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

गोल्डन बाबा का मायादेवी प्रांगण हरिद्वार में डांडिया रास

ऋषिकेश,हमारे देश में इस समय बाबाओं की मीडिया में धूम मची हुई है, बाबा को आपने आज तक मोह माया से दूर सांसारिक सुख सुविधाओं से दूर गेरुआ वस्त्र धारण किए देखा होगा लेकिन सोने से लदा बाबा आप पहली बार देखेंगे। गौरतलब है कि अखाड़ा परिषद ने अभी कुछ दिन पहले ही बाबाओं को महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है लेकिन गोल्डन बाबा के नजारे ही अलग हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बाबा महिलाओं के साथ डांडिया रास खेलते हुए मंच पर नजर आये। आईये आपको बताते है गोल्डन बाबा की ख़ासियत। शरीर पर 13 किलो सोना , लगभग 30 निजी सुरक्षाकर्मी जहां जाते हैं वहां देखने वालों की हौड़ लग जाती है कुछ इस तरह का जलवा है गोल्डन बाबा। आपको बता दे कि गोल्डन बाबा का पूरा नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है जिन्हें अब गोल्डन बाबा के नाम से जाना जाता है।

सड़क हादसे में सांभर और एक युवक की मौत

0

रामनगर। पिरुमदरा के समीप सड़क हादसे में कार सवार युवक के साथ ही सांभर की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक एक टीवी चैनल की कार काशीपुर से रामनगर को आ रही थी। तभी पिरुमदरा के समीप तेजी से सड़क पार कर रहा साभर कार से टकरा गया। सांभर की मौके पर मौत हो गई।   इसी बीच रामनगर की ओर से बाइक पर सवार 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भवानीपुर बड़ी भी नियंत्रण खो बैठा और बाइक कार से जा टकराई। आनन फानन उसे रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

दीपावली पर पटाखों के लाइसेंस के लिए नौ से आवेदन

0

देहरादून। दीपावली के अवसर पर पटाखों की दुकान के लिए अस्थाई लाइसेंस के आवेदन नौ अक्टूबर से किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रशासन लाइसेंस प्रक्रिया के तहत अस्थाई लाइसेंस का आवंटन करेगा। लाइसेंस 17 से 21 अक्टूबर तक के लिए मान्य होगा।

बुधवार को दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में दीपावली के अवसर पर पटाखोें के लाइसेंस को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पटाखा व्यापारियों ने लाईसेंस आदि समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पटाखों की दुकान संबंधित सभी मुद्दों पर आपसी सहमति बनाते हुए प्रशासन के साथ मिलकर कार्ययोजना भी तय की गई। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील मैसोन ने बताया कि विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित पुलिस थाने और फायर डिपार्टमेंट की एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही आवेदन जमा हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवेदक को प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र की चार प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। इसमें प्रस्तावित स्थल एवं आस-पास के व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के चार नवीनतम फोटो व स्थल के स्वामित्व सबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छाया-प्रति भी संलग्न करनी होगी, ताकि अनुमति जल्द से जल्द प्रदान की जा सके। लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 व 16 अक्टूबर तक लाइसेंस ग्रांट कर दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा 17 से 21 तक के लिए पटाखे का लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस अवैध करार कर दिया जाएगा। 

यहां गुफाओं का है जाल मगर कोई जा नहीं सकता

0

पिथोरागढ, गुफाओं का जहां बना है मायाजाल, और प्राकृतिक सौंदर्यता का जहां है भण्डार, क्यो गुमनामी के अंधेरों में है? और क्यों राज्य बनने के बाद भी पर्यटकों से कोसो दूर हैं एसे एेतिहासिक स्थल ?

गुफाओं को पर्यटन सर्किट से जोड़ कर सैलानियों को नैसर्गिक सौंदर्य के साथ आध्यात्म से जोड़ने का सरकार का दावा 17 वर्षों में भी साकार नहीं हो सका है। जिले की एक दर्जन गुफाओं में केवल पाताल भुवनेश्वर को छोड़ अन्य गुफाएं आज भी गुमनाम हैं। इन गुफाओं का इतिहास भी अंधेरे में भटक रहा है।
सीमांत जिले का गंगावली क्षेत्र गुफाओं के मामले में धनी है। इस क्षेत्र में पाताल भुवनेश्वर जैसी विख्यात गुफा के अलावा आठ अन्य गुफाएं भी प्रकाश में आई हैं। इन गुफाओं तक आज भी पहुंचना संभव नहीं हुआ है। राज्य बनने के बाद इस क्षेत्र को गुफाओं की घाटी बना कर गुफाओं का विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणाएं हुईं। प्रदेश में सत्तासीन होने वाली सरकारें इसे पर्यटन सर्किट से जोड़ने का दावा करती रहीं। गंगावली क्षेत्र की गुफाएं और धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए इसे हिमनगरी मुनस्यारी से जोड़ने का प्रस्ताव था।
पर्यटन सर्किट के अनुसार गंगावली क्षेत्र (गंगोलीहाट और बेरीनाग) से पर्यटक स्थल चौकोड़ी, धार्मिक स्थल थल से होते हुए मुनस्यारी को जुड़ना था। पर्यटकों को गुफाओं के रोमांच से आस्था की तरफ ले जाकर हिमालय के दर्शन की योजना इस सर्किट का मूल आधार था। परंतु आज तक जिले की भोलेश्वर, कोटेश्वर, शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, महेश्वर, डांडेश्वर जैसी गुफाएं अंधेरे में हैं। इन गुफाओं तक पहुंचने के लिए न तो मार्ग हैं और न ही इन गुफाओं का प्रचार-प्रसार हो सका है। आज भी ये गुफाएं केवल स्थानीय लोगों की आस्था तक सिमट कर रह गई हैं। पर्यटक लाख चाहने के बाद भी इन गुफाओं का दीदार नहीं कर पा रहे हैं।