Page 466

मानकों के पालन को सीबीएसई कस रहा स्कूलों पर नकेल

0

देहरादून। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के बाद से सीबीएसई सुरक्षा मानकों पर सख्त दिख रही है। इस संबंध में बोर्ड से सभी संबद्ध स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। अब सीबीएसई फिर एक्शन में दिख रहा है। स्कूलों में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की गाइड लाइन को अनिवार्य कर दिया गया है।

सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर सभी संबद्ध स्कूलों को गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की यह गाइड लाइन फरवरी-2016 में जारी की गई थी, जिसमें स्कूल कैंपस के अंदर आपदा आने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चेतावनियां व सुझाव दिए गए हैं। सीबीएसाई ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रयोगशालाओं और भवन में ऐसे उपकरण लगाएं जिससे आग लगने की स्थिति में कोई नुकसान न हो। सीबीएसई ने इससे पहले भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें यह निर्णय भी लिया गया है कि बोर्ड विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगा। बच्चों का फीडबैक लिया जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि विद्यालय में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। इसके साथ ही बच्चों के साथ बढ़ रही लैंगिग अपराध की घटनाओं को देखते हुए सीबीएसई ने गुड टच और बैड टच के प्रति बच्चों को जागरूक करने के निर्देश भी स्कूलों को दिए हैं। 

पुलिस कार्यालय देहरादून में किया गया स्वच्छता कार्यक्रम

0

आज पुलिस कार्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून महोदया की उपस्थिति में “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा अपने अपने शाखाओँ की सफाई की गई।

अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों में नियमित रूप से साफ- सफाई करवाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून का आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

किडनी कांड: तीन और पैथालॉजी लैबों का पता चला

0

देहरादून। किडनी कांड में जांच के दौरान पुलिस को तीन पैथालॉजी लैबों मस्तू एण्ड मूर (रोहिणी, दिल्ली), पैथालॉजी लैब गंगोत्री तथा एसआरएल लैब के समबन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है। यहां पर आपरेशन से पूर्व किडनी डोनरों के सिटी स्कैन व अन्य टेस्ट किए जाते थे।

थाना डोईवाला के गंगोत्री चैरीटेबल हास्पिटल में बीते सितम्बर माह में हुई बहुचर्चित किडनी खरीद फरोख्त/ट्रांसप्लांट प्रकरण में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस को तीन लैबों के अतिरिक्त कुछ एम्बुलेन्स चालकों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जो आपरेशन के बाद मरीजों को गंगोत्री हास्पिटल से अन्य अस्पतालों में ले जाते थे।
पूछताछ में एम्बुलेंस चालकों द्वारा बताया गया कि वह मरीजों को गंगोत्री अस्पताल से आपरेशन के पश्चात गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली, अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली तथा नरेल फैब्रिस करनाल बाईपास, नई दिल्ली ले जाते थे। जिसके लिए उनके द्वारा एक कांसेंट बुक में एंट्री की जाती थी, जिसमें मरीजों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी रहती थी। पुलिस ने एम्बुलेंस चालकों से कांसेंट बुकों को कब्जे में लिया है। जांच के दौरान प्रकाश में आये पैथालॉजी लैबों तथा सम्बन्धित हास्पिटलों में गये मरीजों की तस्दीक के लिए पुलिस और जानकारी जुटा रही है।

राजाजी टाइगर रिजर्व, चीला रेंज में मनाया जा रहा हाथी दिवस 

उत्तराखंड में स्थित राजा जी नेशनल पार्क एशियन हाथियों की एक अलग पहचान के रूप में पूरे विश्व में  जाना जाता है. यहां की जीव विविधता के चलते यहां बड़ी संख्या में हाथी और टाइगर के साथ साथ वाइल्ड एनिमल की बड़ी संख्या है जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में वन जीव प्रेमी चीला और मोतीचूर रेंज का भ्रमण करते हैं।

राजाजी नेशनल पार्क के चीला रेंज में वन जीव सप्ताह के अंतर्गत हाथी दिवस मनाया जा रहा है। जिसमे वन एंव पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही इस रेंज की सबसे समझदार सबसे पुरानी सदस्य रही अरुंधति हथनी की समाधि पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रधांजलि  दी, साथ ही वन मंत्री ने पार्क में आए तीन शिशु हाथियों का किया नामकरण भी किया।

rajaji national park

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वनकर्मी वन्यजीव प्रेमी और बीजेपी विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, मंडी चैयरमेन संजय चोपड़ा,पार्क के निदेशक सनातन सोनकर उपस्थित रहे. इस अवसर पर बोलते हुए उत्तराखंड के वन मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि, “राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क उत्तराखंड की शान है और हमारी सरकार वनों और यहां रह रहे जीव जंतुओं को बचाने के लिए  पूरी तरह से वचनबद्ध है।”

हाथी दिवस के माध्यम से पार्क प्रशासन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को भी  हाथियों के रहन-सहन और स्वभाव के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं और  वन जीव एक्सपर्ट  इस मौके पर पार्क के रिंग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन जीव के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं जिससे मानव  और जीव संघर्ष को रोका जा सके और लोगों को वन जीवन के प्रति जागरुक किया जा सके.

 

राज्य में बनेंगे और हेलीपैडः सीएम

0

देहरादून। राज्य में आपदा प्रबंधन और पर्यटन की दृष्टि से नए स्थानों पर हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग को ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां अभी हेलीपैड नहीं हैं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई पट्टियों और प्रमुख हेलीपैडों की सुरक्षा के लिए सिविल एविएशन सिक्योरिटी के गठन पर समुचित विचार करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 365 एकड़ भूमि की आवश्यकता हैं, जिसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग आवश्यक पैरवी करे। पंतनगर एयरपोर्ट में नाइट लैण्डिंग सुविधा के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुरोध किया जाए।
मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में सेवा दे रही हेलीकॉप्टर कम्पनियों के लिए सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निःशुल्क कुछ घंटे निर्धारित करने की नीति बनाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। केदारनाथ में हवाई सेवाएं दे रही कम्पनियों द्वारा अधिक किराया वसूली की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया और उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को उनके अनुश्रवण को प्रभावी तंत्र बनाने को कहा।
उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के निदेशक डॉ. आर.राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष सात करोड़ रुपये राजस्व के लक्ष्य के सापेक्ष 5.80 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। नैनीसेनी हवाई पट्टी पर डीजीसीए द्वारा उठाई गई आपत्तियों का प्रतिउत्तर भेजा जा चुका है। नैनीसेनी हवाई पट्टी पर एअरपोर्ट मैनेजर की नियुक्ति के लिए अनुरोध किया गया है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की गुणवत्ता की जांच केन्द्रीय सड़क शोध संस्थान द्वारा की जाएगी। पंतनगर-देहरादून के लिए उड़ान योजना के अन्तर्गत डेक्कन एयरवेज द्वारा दिसम्बर माह तक सेवा प्रारम्भ की जाएगी। केदारनाथ क्षेत्र में कुल 13 हवाई कम्पनियों को अनुमति दी गई है। वर्तमान में कुल आठ कम्पनियों द्वारा सेवाएं दी जा रही है। प्रदेश में कुल 49 हेलीपैड हैं। बैठक में मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, सचिव मुख्यमंत्री, अमित सिंह नेगी उपस्थित रहे।

नगर पालिका में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध

0

नगर पंचायत नंदप्रयाग,गोपेश्वर को उच्चीकृत कर प्रस्तावित नगर पालिका बनाने में आसपास के गांवों को शामिल किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम पंचायत मंगरोली, रामबोरी, सेम, धनकुंड, ग्राम पंचायत मासौं के ग्रामीण उनके गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नगर पालिका नंदप्रयाग में हमारे गांवों को शामिल न किया जाए। यदि ऐसा हुआ तो ग्रामीण इसका विरोध करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि, “प्रस्तावित नगर पालिका नंदप्रयाग में हमारे गांवों को मिलाने से ग्रामीणों को एतराज है। गांव को मिलने वाली योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जब नगर पंचायत का विस्तार किया जा रहा था तो तब ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया गया। हम सभी ग्रामीण नगर पालिका में शामिल होने का विरोध करते है।”

बीमार हालात में ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल,बिना डॉक्टर कैसे हो इलाज 

0

ऋषिकेश – उत्तराखंड में चार धाम यात्रा यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल सरकार के तमाम वादों की हकीकत बताने  के लिए काफी है। यहाँ काफी लंबे समय से डाक्टर की कमी के चलते मरीजों को काफी दिक्केतें हो रही है,तो वहीँ हॉस्पिटल की व्यवस्था की तरफ भी कोई ध्यान देता नहीं दिख रहा है।हालात ये है कि सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पिछले कई महीनों से रेबीज़ तक की भी दवाई उपलब्ध नहीं है। साल 2013 की आपदा के जख्म आज भी हर किसी के दिलं में हरे है , स्वस्थ सेवाओं की बदहाली का खामियाजा हमें उस वक्त भी भुगतना पड़ा था , पर अफसोस आपदा क इतने साल बाद भी हालात जस के तस बने हुए है।

02

पूरे पहाड़ों की स्वस्थ सेवाओं को जोड़ने वाले ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल भी बेहद खराब है। सरकारी अस्पताल में कई विभागों में डॉक्टर्स की काफी कमी चल रही है , कई विभागों के सर्जन नहीं है,ऐसे में पहाड़ों से बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश आने वाले मरीजों को सरकार की इस नाकामी का खामियाजा उठाना पढता है । इसके पीछे का कारण डॉक्टर के तबादले तो कर दिए गए लेकिन उनकी जगह अभी तक कोई डॉकटर नहीं आया है जिसको लेकर ऋषिकेश की जनता में त्रिवेंद्र सरकार के प्रति गुस्सा है। ऋषिकेश के पहाड़ी जिलों से जुड़े होने के कारण दूर दराज से गांव के लोग इलाज के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते है परन्तु सरकारी अस्पताल के हाल यह है कि यहाँ कई विभागों में डॉक्टरों की कमी चल रही है. यह हाल तब है जब नयी सरकार डबल इंजन की बात कर उत्तराखंड में नए बदलाव की बात कर रही है ,ऐसे में ऋषिकेश का ये अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी है. आलम ये है की यहाँ पिछले कई महीनों से रेबिस तक की दवाई उपलब्ध नहीं है ,सरकारी अस्पताल के मुख्य अधीक्षक एन एस तोमर का कहना है की हमने डॉक्टर की कमी के लिए प्रशसन को कई बार पत्र भेजा है पर अभी तक सरकार की ओर से डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाए है, उनका साफ़ तौर पर कहना है की फिलहाल उम्मीद भी नहीं कर सकते की यहाँ डॉक्टर्स कब तक पहुंचेंगे।चार जिलों को जोड़ने वाला ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल आज खुद ही बीमार पड़ा हुआ है ऐसे में यहाँ पहुंचने वाले मरीजों पर क्या बीत रही होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

सिद्धार्थ की हाॅरर फिल्म हिंदी में

0

राकेश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में आमिर खान के साथ काम करने वाले साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ एक बार फिर हिंदी दर्शकों के सामने वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम ‘द हाउस नेक्स डोर’ है, जो हारर फिल्म है। ये फिल्म तमिल में बनी है, जिसे डब करके साथ में हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पहला पोस्टर सिद्धार्थ ने लांच किया, जिसे अच्छा रेस्पांस मिला है। इस फिल्म में उनके साथ अतुल कुलकर्णी भी हैं, जिन्होंने रंग दे बसंती में काम किया था। सिद्धार्थ की इस फिल्म में साउथ की हीरोइन एंड्रिया जेरेमिया पहली बार हिंदी दर्शकों के लिए परदे पर होंगी।

ये फिल्म आगामी 17 नवंबर को रिलीज होगी। सिद्धार्थ ने ‘रंग दे बसंती’ के अलावा स्ट्राइकर और फिर डेविड धवन की ‘चश्मे बद्दूर’ में काम किया था, जिसमें तापसी पन्नू को बालीवुड में लांच किया गया था।

संजय दत्त के साथ ओमांग कुमार की नई फिल्म कानूनी समस्या में फंसी

0

‘भूमि’ के रिलीज होने से पहले ही निर्देशक ओमांग कुमार ने संजय दत्त के साथ एक और नई फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी, जो गुजरात के जामनगर के महाराजा की जिंदगी पर बनाई जाने वाली थी और इस फिल्म के लिए संजय दत्त के गेटअप का पहला लुक भी मीडिया में आ गया था। अब ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म संकट में घिर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, जामनगर शाही परिवार के सदस्यों ने बिना अनुमति के फिल्म शुरु करने को लेकर ओमांग कुमार और फिल्म की टीम को लीगल नोटिस भेजा है और कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। कहा जाता है कि महाराजा जाम साहिब दिग्विजय सिंह की कानूनी वारिस हर्षदा कुमारी और हिमांशु कुमारी ने महाराजा पर फिल्म बनाने को लेकर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है और लीगल नोटिस भेजा है।

उनका कहना है कि बिना अनुमति के कोई महाराजा की जिंदगी पर फिल्म नहीं बना सकता। महाराजा के बारे में मशहूर है कि पहले विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने पोलैंड के तमाम शरणार्थी महिलाओं और बच्चों को सहारा दिया था। इस नेकनीयती के लिए पोलैंड की संसद में महाराज की याद में उनका एक चित्र भी लगाया गया था। ओमांग कुमार की ओर से नोटिस मिलने की पुष्टि हो गई । उनका कहना है कि वे इसे लेकर महाराज के वंशजों से बातचीत करेंगे और मामले का हल तलाश कर लेंगे।

सड़क हादसे में युवक की मौत

0

दहरादून। मंगलवार रात 9:30 बजे थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली की दूधली के पास एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। जिसमें मोटरसाइकिल युवक घायल हो गया है, जिसे कार सवार व्यक्ति द्वारा ही अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल दून अस्पताल पहुंचा। जहां दौराने उपचार बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी।

victim

युवक की पहचान देवेंद्र जोशी, पुत्र मोहन चंद जोशी, दूधली के रूप में हुई। म्रतक मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था तथा यहां दूधली में अपने जीजा जी के घर पर रहता था। मृतक नजीबाबाद में प्राइवेट जॉब करता था तथा नजीबाबाद से लौटते समय दूधली के पास एक इंडिगो कार से युवक की मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया।  मौके पर शव का पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कर मोर्चरी में रखा गया, मृतक के परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।