Page 459

विशाल भारद्वाज की नई फिल्म में कृति सेनन की जगह अदिति राव हैदरी

0

विशाल भारद्वाज अपने बैनर में एक छोटे बजट की कामेडी फिल्म की योजना पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए बतौर हीरो नवाजुद्दीन को कास्ट किया गया है। इस फिल्म में नवाज की हीरोइन के लिए पहले ‘बरेली की बर्फी’ फेम कृति सेनन से बातचीत हो रही थी। अब उनकी जगह अदिति राव हैदरी का नाम आया है।

हैदरी को हाल ही में संजय दत्त की बेटी के रोल में फिल्म ‘भूमि’ में देखा गया। विशाल की फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि ये भी शेक्सपीयर के एक ड्रामे पर आधारित होगी और अगले साल जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। इसकी शूटिंग एक महीने के सिंगल शेड्यूल में की जाएगी और अप्रेल-मई में इसे रिलीज किया जाएगा।

नवाज और अदिति पहली बार विशाल के साथ काम करेंगे। विशाल अपनी कंपनी में इरफान और दीपिका को लेकर भी एक फिल्म बना रहे हैं और रंगून के बाद अपने निर्देशन में नई फिल्म की योजना पर काम कर रहे हैं, जो ओसामा बिन लादेन पर लिखी एक अंतर्राष्ट्रीय किताब पर आधारित होगी।

प्रियंका चोपड़ा की सिक्कमी फिल्म पहुना डब होगी 14 भाषाओं में

0

प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी में बनी सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ को 14 अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज करने का फैसला किया गया है। हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर किया गया। पहली बार सिक्कमी भाषा में बनी ये फिल्म तीन नेपाली बच्चों को लेकर है, जो अपने परिवारों से बिछड़कर सिक्कम पंहुच जाते हैं।

अभी तक भारतीय सिनेमाघरों में इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले साल के पहले महीने, जनवरी में इसे रिलीज किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म को हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, अंग्रेजी, उडिया, बंगाली और साउथ की सभी भाषाओं में डब किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन पाखी ए टायरवाला ने किया है, जिन्होंने इससे पहले काजल नाम से एक शार्ट फिल्म बनाई थी।

10 नवंबर को रिलीज होगी इरफान की फिल्म

0

इस साल रिलीज हुई हिंदी मीडियम को बाक्स आफिस पर मिली बड़ी कामयाबी के बाद इरफान की नई फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ आगामी 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन तनूजा चंद्रा ने किया है।

तनूजा इससे पहले महेश भट्ट की कंपनी के लिए दुश्मन, संघर्ष जैसी फिल्में बना चुकी हैं और एक लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इरफान के साथ तनूजा ने पहली बार फिल्म बनाई है।

इस फिल्म में इरफान की हीरोइन साउथ की एक्ट्रेस पार्वती हैं, जो पहली बार बालीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग बीकानेर, ऋषिकेष और गंगटोक में हुई है। इरफान इस फिल्म के रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण के साथ नई फिल्म शुरु करेंगे, जिसका निर्माण विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।

बेटे के इंतजार में पिता की लाश

0

एक घर के बुजुर्ग मुखिया के शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए तीन दिनों से अपनों का कंधा नसीब नहीं हो पाया। बुजुर्ग का बेटा और पत्नी बहू की हत्या के मामले में देहरादून जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। वाकया संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी सोनिका ने मंडलायुक्त के माध्यम से सजायाफ्ता बेटे और उसकी मां की अंतिम संस्कार के लिए तीन दिन का पैरोल मंजूर करवाया। हालांकि देर शाम तक वह गांव नहीं पहुंच पाया था।

मामला टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के गैर गांव का है। यहां 70 वर्षीय अतर सिंह की तीन अक्टूबर की दोपहर मौत हो गई थी। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा सत्ते सिंह और पत्नी इंद्रा देवी देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद हैं। घर की बहू यानि सत्ते सिंह की पत्नी संगीता की हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। घर में अन्य कोई सदस्य न होने के कारण अभी तक बुजुर्ग का दाह-संस्कार नहीं हो पाया। तीन दिन से घर में पड़े शव से दुर्गंध आने लगी है। बुजुर्ग की मौत का गांव वालों को उसी दिन पता चल गया था, लेकिन वह तय नहीं कर पा रहे थे ऐसी स्थिति में क्या करें। कुछ लोगों ने सामाजिक रीति रिवाज का हवाला देते हुए बेटे के हाथों ही अंतिम संस्कार कराने की सलाह दी।

उधेड़बुन में दो दिन गुजर गए। बाद में तय किया गया कि जिलाधिकारी से मिलकर कोई रास्ता निकलवाया जाएगा। इस सिलसिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह बुढान और अन्य ग्रामीणों ने चार अक्टूबर की शाम डीएम सोनिका से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को सारी स्थिति से अवगत कराते हुए बेटे सत्ते सिंह को पैरोल पर छोड़ने की गुहार लगाई। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डीएम ने बगैर देरी किए गुरुवार को डीएम सोनिका ने गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर को पत्र भेजकर सत्ते सिंह को पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल देने की सिफारिश की। इसके कुछ देर बाद ही मंडलायुक्त ने सत्ते सिंह और उसकी मां इंद्रा देवी को तीन दिन का पैरोल देने की स्वीकृति दे दी।

हालांकि, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में पूरा दिन गुजर गया, देर शाम तक सत्ते सिंह अपने गांव नहीं पहुंच पाया था। संपर्क करने पर डीएम सोनिका ने बताया कि बुधवार देर शाम उनके संज्ञान में यह मामला आया था। सही स्थिति का पता लगाने के बाद उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त को संस्तुति भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई।

बाजारों में बढ़ी करवा चौथ की रौनक

0

नवरात्र प्रारम्भ होते ही त्यौहार का मौसम शुरू हो जाता है। नवरात्र से दो माह तक लगभग प्रत्येक दिन कोई न कोई पर्व व त्यौहार सनातन संस्कृति में मनाया जाता है। नवरात्र से प्रारम्भ होकर भैया दूज तक त्यौहारों की फेहरिस्त चलती ही रहती है। हालांकि करवा चौथ का व्रत रविवार को मनाया जाएगा, किन्तु करवा चौथ की रौनक बजारों में अभी से दिखाई देने लगी है। दशहरा के समाप्ति के बाद दीपावली से पूर्व करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है।

karvachauth

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवा चौथ को सुहागिन महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार यह पर्व आठ अक्टूबर को मनाया जिसकी तैयारियां महिलाओं ने अभी से शुरू कर दी हैं। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दिनभर व्रत रखती हैं। इसके बाद वे रात को चांद का दीदार करके व्रत तोड़ती हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप जोशी के अनुसार, करवा चौथ के संबंध में पूर्ण विवरण वामन पुराण में दिया गया है। महिलाएं करवा चौथ के दिन शिव, पावर्ती और कार्तिक की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद वे शाम को छलनी से चंद्रमा और पति को देखते हुए पूजा करती हैं तथा चन्द्रमा को अघ्र्या देकर चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं।

पं. जोशी के अनुसार इस वर्ष आठ अक्टूबर को पड़ने वाले करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 6.16 मिनट से शुरू होकर शाम 7.30 मिनट तक पड़ रहा है। वहीं, इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8.40 मिनट पर बताया जा रहा है। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत तकरीबन सभी महिलाएं रखती हैं।

मास्टर ट्रेनरों ने लोक सूचना अधिकारी के दायित्वों की जानकारी दी

0

चमोली जिले के 25 लोक सूचना अधिकारियों एवं अपीलीय अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा कर जानकारी दी।

गोपेश्वर विकास भवन पर आयोजित कार्यशाला में नोडल अधिकारी एमएस बिष्ट ने लोक सूचना अधिकारियों के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लोक सूचना अधिकारी मांगी गई सूचना को उपलब्ध कराएंगे तथा सूचना मांगने में तार्किक सहायता भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक सूचना अधिकारी द्वारा कार्यालय में जिस रूप में सूचना रखी गई है, उसी रूप में आवेदक को सूचना दी जानी चाहिए।

अधिनियम के प्राविधानों के अनुरूप सूचना देने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने पर लोक सूचना अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र को पूरा पढ़ते हुए सूचना एकत्रित कर तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना उपलब्ध करवाए जाने हेतु अधिकतम 30 दिन का समय नियत है। यदि आवेदन पत्र अन्य लोक सूचना अधिकारी से संबंधित है प्राविधानों के अनुसार निर्धारित तिथि से आवेदन प्राप्त होने के पांच दिन के अंदर संबंधित लोक सूचना अधिकारी को हस्तांतरित कर देनी चाहिए।

क्वीन्स बेटन का ऋषिकेश में मंत्रों से स्वागत

0

21वें कॉमनवैल्थ गेम्स 2018 ऑस्ट्रेलिया क्वीन्स बेटन के ऋषिकेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार ऋषिकेश बाइपास मार्ग पर स्थित भारत भूमि टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में क्वीन्स बेटन के पहुंचने पर बेटन को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व राज्य के कृषि एवं उधान मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा स्वागत करने के उपरांत उन्हें सौंपा गया, जो कि उसे लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर संंस्कृत के छात्रों ने बेटन का स्वास्ति वाचन व वेद मंत्रोच्चारण भी किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर, खेल सचिव हरबंस सिंह चुघ, पूर्व मण्डी समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संजय शास्त्री, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा, अनिता मंमगाई, अनिता तिवारी, दिनेश सती, बचन पोखरियाल, हर्षवर्धन शर्मा सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

अमेरिकी दूतावास ने पूछा ‘कहां हैं हमारे नागरिक’

0

गोपेश्वर, हेमकुंड यात्रा पर सिख तीर्थ यात्रियों के गोविंदघाट व जोशीमठ के बीच दुर्घटना में लापता होने के मामले में अमेरिका दूतावास ने अपने दो लापता नागरिकों के बारे में जानकारी चमोली प्रशासन और पुलिस से मांगी है। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित जानकारी अमेरिका दूतावास को उपलब्ध करा दी है।

हेमकुंड यात्रा पर आये पंजाब अमृतसर के आठ सिख तीर्थ यात्री छह जुलाई को हेमकुंड दर्शन के बाद लौटते हुए इनोवा सहित लापता हो गये थे। इनोवा कार टंया पुल के पास नदी के पास घटना के कुछ प्रमाण पुलिस को मिले थे। पगड़ी और गाड़ी के कुछ पार्ट मिलने पर खोजबीन का रेस्क्यू चलाया। कई दिनों तक यह रेस्क्यू चला। अलकनंदा नदी के तट पर टंया पुल से लेकर ऋषिकेश तक खोजबीन की गई मगर वाहन के अलकनंदा में गिरने से सभी सवारों को लापता माना गया। नदी का बहाव तेज होने से पुलिस ने कुछ दिन रेस्क्यू बंद भी किया और चलाया भी। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में पंजाब मूल के दो एनआरआई भी सवार थे जो अमेरिकन नागरिक थे।

अमेरिका ने अपने दो नागरिकों की जानकारी के लिए पत्र लिखा। पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट ने बताया कि, “प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अमेरिकी दूतावास को जानकारी भेज दी गई र्है, यह सामान्य प्रक्रिया है। किसी देश के नागरिकों के बारे में सूचना समय पर भेजी जाती है और घटना में भी समय से सूचना भेज दी गई है।” 

पुलिस की तत्परता ने रोकी हिंसक घटना

0

ऋषिकेश क्षेत्र में व्यक्तिगत रंजिश के चलते एक कबाड़ी द्वारा कुछ लोगों सहित एक अन्य कबाड़ी व लोगों के साथ मारपीट की गयी व उसकी दुकान पर तोड़फोड़ व आग लगाने का प्रयास किया गया, परन्तु पुलिस को समय पर सूचना प्राप्त हो गयी थी, जिससे पुलिस ने समय रहते ही किसी भी विवादित हिंसक घटना को होने से पहले ही रोक दिया।

घटना में सम्मिलित अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। शहर में स्थिति शान्तिपूर्ण है। मिडिया के माध्यम से समस्त जनता से अपील है कि अराजक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करते हुये सहयोग प्रदान करें।

छुट्टी पर घर आए सैनिक की नदी में डूबने से मौत

0

चमोली जिले केे दौगड़ी कांडई निवासी विजय मोहन सिंह की बालखिला नदी में डूबने से मौत हो गई। थाना गोपेश्वर पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुंदन राम ने बताया कि दौगड़ी कांडई निवासी 26 वर्षीय विजय मोहन सिंह सात गढ़वाल राइफल्स में सैनिक थे। अपने गांव के अन्य साथियों के साथ गाय चराने पास के ही जंगल में नदी के किनारे गया था। जब वह बालखिला नदी में नहा रहा तो अचानक नदी में बने भंवर में फंस गया और डूब गया।

साथ के अन्य लोगों ने थाने फोन कर इसकी जानकारी दी। पुुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया।