Page 443

थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने 5 कुंटल मावा बरामद किया

0

थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत चौकी आशा रोडी चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सहारनपुर से वाहन आ रही थी, जिसे रोक कर चेक किया तो वाहन में 5 कुंटल मावा भरा हुआ मिला।

वाहन चालक कमल कुमार, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से मावा परिवहन करने के कागजात मांगे कोई कागजात नहीं थे एवं मावा की सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर आकर उक्त मावा को कब्जे में लेकर सेम्पलिंग की गई एवं पुलिस द्वारा वाहन को सीज किया गया।

पूछताछ में वाहन चालक द्वारा बताया कि यह मावा वह मुजफ्फरनगर से लाया था एवं दिवाली के त्योहार के चलते मावा की खपत बढ़ गई है जिस कारण यह मावा देहरादून में दुकानदारों को देना था। मावा को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट आने पर चालक एवं अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हारर फिल्म ‘द हाउस नेक्स्ट डोर’ का ट्रेलर लांच

0

वायकॉम 18 की हॉरर फिल्म, ‘द हाऊस नेक्स्ट डौर’ का ट्रेलर मुंबई में एक समारोह में लांच किया गया। इस मौके पर वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ और इस फिल्म के निर्माता अजित अंधारे, निर्देशक मिलिंद राव, अभिनेता सिध्दार्थ, एन्ड्रिया जेरेमिया और अतुल कुलकर्णी मौजूद थे।

ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, फिल्म के निर्माता निर्माता अजित अंधारे कहतें हैं कि फिल्म की कहानी सुनने के वक्त से ही यह फिल्म हमें पसंद आयी थी। साथ ही, हमारी कंपनी काफी वक्त से हॉरर शैली की फिल्म बनाना चाहती थी, इसीलिए यह फिल्म हमने करने का फैसला लिया।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ का कहना है कि हॉरर शैली की फिल्म बनाते वक्त उसके साथ रहना भी हमारे लिए एक चुनैती थी, क्योंकि कई बार हॉरर के साथ फिल्म मेकर्स सेक्स और कॉमेडी का भी मिश्रण कर देते हैं। निर्देशक मिलिंद राव कहते हैं कि, “हमें पता चला कि किसी के साथ यह घटनाएँ हुई हैं, हमारे लिए वे घटनाएं बहुत ज्यादा डरावनी थी। इन्हीं घटनाओं ने हमें यह कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया।” सिध्दार्थ, एन्ड्रिया जेरेमिया, और अतुल कुलकर्णी स्टारर यह फिल्म 3 नवंबर 2017 को रिलीज हो रहीं है।

पुलिस ने की गुमशुदा बच्चों की बरामदगी

0

प्रेमलाल कोठारी निवासी कैंट बोर्ड, ऑफिस कार्टर, गढ़ी कैंट, देहरादून ने चौकी सर्किट हाउस, थाना केंट देहरादून पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि उनके पुत्र शिवम कोठारी उम्र 15 वर्ष तथा उसका दोस्त शुभम गुसाई, निवासी, गढ़ी कैंट देहरादून, उम्र 15 वर्ष तथा संदीप सिंह अपने-अपने घर से स्कूल के लिए गए थे लेकिन ना ही स्कूल पहुंचे और न ही अभी तक वापस आए हैं।

नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर पर चौकी सर्किट हाउस थाना कैंट पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए अधिकारी गणों को सूचित किया गया। गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिये थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक केंट के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया एवं तलाश के लिये डाकरा बाजार, गूछुपानी, टपकेश्वर मंदिर, रेलवे स्टेशन, ISBT, रिस्पना पुल आदि संभावित स्थानों पर तलाश की गयी।

पुलिस टीम के तलाशी के दौरान उपरोक्त तीनों नाबालिक बच्चों को कैंट बोर्ड पार्क, महिंद्रा ग्राउंड कैंट, देहरादून से सकुशल बरामद किया गया। तीनों बच्चों के परिजनों को अवगत कराकर मौके पर बुलाकर उनकी देखरेख में थाने लेकर गए। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया गया कि हम तीनों अपने अपने घर से सुबह स्कूल ना जाकर घूमने के लिए देहरादून से बस में दिल्ली कश्मीरी गेट चले गए थे तथा शाम को रहने के लिए कोई जगह न मिलने पर देहरादून की बस से वापस आ गए।

गुमशुदा बच्चों की तुरंत बरामदगी होने पर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस टीमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

पर्यटन मंत्री 13 को करेंगे चण्डी देवी मंदिर का दौरा

0

हरिद्वार। पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज 13 अक्टूबर को नील पर्वत स्थित मां भगवती चण्डी देवी मन्दिर का दौरा कर तीर्थाटन एवं पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेंगे। देवभूमि के द्वार पर स्थित इस पौराणिक सिद्धपीठ को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और कितना विकसित किया जा सकता है, इस संबंध में वे मन्दिर समिति तथा व्यापार मण्डल के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

बुधवार को मां चण्डी देवी व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मण्डल तथा मन्दिर समिति ट्रस्ट द्वारा उनको आमंत्रित किया गया था। मंत्री के आने की स्वीकृति मिलते ही मां चण्डी देवी व्यापार मण्डल ने उनके स्वागत की तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि नील पर्वत स्थित मां चण्डी देवी के इस पौराणिक धर्म स्थल पर तीर्थाटन एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जो रोपवे सुविधा आने के बाद से और बढ़ी हैं। धर्मस्थलों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि रोपवे के अतिरिक्त मां चण्डी देवी मन्दिर के दो पैदल मार्ग हैं और दोनों का विकास यदि राज्य सरकार की तरफ से हो जाये और मन्दिर मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर दिया जाये तो नील पर्वत पर्यटन का पर्याय बन जायेगा।

धर्म स्थलों के पर्यटन की दृष्टि से विकास करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी के आस-पास की कुम्भ मेला भूमि की कमी तथा शहर को जाम के झाम से बचाने के लिए अब कुम्भ एवं अर्द्ध कुम्भ मेलों का आयोजन भी चण्डीघाट स्थित चण्डी द्वीप तथा गौरीशंकर द्वीप में ही प्रस्तावित है। 

रितिक फिर दूर गए मीडिया से

0

कंगना विवाद में सोशल मीडिया पर एक पत्र लिखकर अपना पक्ष रखने वाले रितिक रोशन ने एक बार फिर यू टर्न लेते हुए मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ताजी पोस्ट में कहा है कि अब वे कंगना से जुड़े मुद्दे पर मीडिया से कुछ नहीं कहना चाहते।

दो दिन पहले रितिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना पक्ष सामने रखा था। रितिक का पक्ष सामने आने के बाद बालीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खुलकर आगे आए थे। इनमें फरहा खान, फरहान अख्तर, टिंवकल खन्ना, करण जौहर, सोनम कपूर और यामी गौतम के नाम प्रमुख रहे। जिन्होंने भी रितिक के समर्थन में कुछ लिखा, उसे कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया। इसी को ध्यान में रखते हुए रितिक ने अपनी ताजी पोस्ट में अपने साथी सितारो के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है और साथ ही ये भी अनुरोध किया है कि अब कोई उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर कुछ न लिखे।

रितिक ने अपनी पोस्ट मे लिखा कि वे अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। कानूनी जंग अपने स्तर पर है और उनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। रितिक ने एक बार फिर उम्मीद जताई कि इस मामले में सच सामने आएगा और सत्य की जीत होगी। रंगोली ने रितिक की इस दूसरी पोस्ट की भी खिल्ली उड़ाते हुए खिसियानी बिल्ली कहा है। रंगोली का कहना है कि रितिक जो भी करें, इस जंग में कंगना हर हालत में जीतेंगी और इससे कम पर वे इससे पीछे नहीं हटेंगी। उनका कहना है कि रितिक जो भी हरकत करेंगे, उनको भरपूर जवाब दिया जाएगा।

डंपर द्वारा स्कूटी चालक को टक्कर, घायल की मौत

0

थाना रायपुर को सूचना मिली कि शांति विहार पुलिया के पास एक डंपर द्वारा स्कूटी चालक को टक्कर मार दी गई है। सूचना मिलने पर पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल स्कूटी चालक को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान प्रताप सिंह वर्मा, न्यू सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, के रूप में हुई। मृतक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर से रिटायर्ड थे। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया।  मौके से उक्त डंपर को कब्जे में लेकर डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

अनुष्का शर्मा का नया क्लोथ डिजाइन ब्रैंड नुश आज से मार्केट में

0

विवादों में आ चुका अनुष्का शर्मा का नया ड्रेस डिजाइन ब्रैंड नुश आज से भारत के बाजारों में उतारा जा रहा है। अनुष्का शर्मा को उम्मीद है कि उनके इस नए डिजाइन को युवा वर्ग पसंद करेगा। उनके इस डिजाइन पर विवाद उस वक्त सामने आया, जब पता चला कि येय डिजाइनिंग एक चीनी वेबसाइट से कापी किए गए हैं।

मीडिया में इसे लेकर मचे हंगामे के बाद अनुष्का शर्मा की टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उनके ब्रैंड की डिजाइनिंग करने वाली टीम के प्रमुख की ओर से इसे गलती मान लिया गया और बयान में कहा गया कि टीम इसे लेकर जरुरी कार्रवाई करेगी। बयान में दावा किया गया है कि अनुष्का के सभी डिजाइन मौलिक हैं और इनको कहीं से भी कापी नहीं किया गया है।

दावा किया गया है कि अनुष्का के डिजाइन में भारतीय युवा वर्ग की पसंद का ख्याल रखा गया है और किफायती दामों में बेस्ट क्वालिटी के डिजाइन उनके लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुष्का से पहले दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी अपने डिजाइन लांच कर चुकी हैं, जहां दीपिका के डिजाइन सफल माने गए, वहीं सोनम कपूर के डिजाइनों को ज्यादा सफलता नहीं मिली।

क्लेमेंटाउन पुलिस ने पीजी हॉस्टलों में की चेकिंग

0

थाना क्लेमेंटाउन, में विभिन्न इंस्टिट्यूट के पढ़ने वाले छात्र जो पीजी हॉस्टल में रह रहे हैं, क्षेत्र के कई लोगों ने छात्रों के रात में शोर शराबा करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी पीजी हॉस्टल की चेकिंग की। जिसमे कुल चार टीमें बनाई गई एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 7:00pm  बजे से  अभियान चलाया गया।

कुल 18 पीजी हॉस्टल चेक किए गए जिनमें से कई ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था, 8 पीजी हॉस्टल का 83 पुलिस एक्ट के तहत 80,000/- रु का चालान किया गया एवम सभी अन्य स्थलों को CCTV कैमरा लगाने के लिए नोटिस दिया गया। पीजी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को हिदायत दी गई छात्रों की रूम की चेकिंग की गई एवं भविष्य में भी पीजी हॉस्टल की चेकिंग जारी रहेगी।

फिल्म इंस्टिट्यूट के नए चेयरमैन अनुपम खेर की पहली प्रतिक्रिया

0

केंद्र सरकार की ओर से फिल्म इंस्टिट्यूट के चेयरमैन पद से गजेंद्र सिंह को हटाकर अनुपम खेर को इस पद पर नियुक्त करने के फैसले पर अनुपम खेर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुपम खेर ने इस फैसले पर हैरानी व्यक्त की है और विनम्रता पूर्वक इस नियुक्ति को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अनुपम खेर ने इस नियुक्ति को नई चुनौती मानते हुए कहा कि वे वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों और कैंपस के बीच एक दोस्ताना माहौल बनाने की कोशिश करेंगे, जहां बातचीत से हर समस्या का हल निकाला जाएगा। अनुपम खेर का कहना है कि वे सबकी मदद से इस संस्थान को उस ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करेंगे, जहां ये हुआ करता था।

अनुपम खेर ने कहा कि पिछले 33 साल से बतौर कलाकार वे दे‍श-विदेश के विभिन्न विश्व विद्यालयों, कालेजों में बच्चों को पढ़ाने जाते रहे हैं। उनको उम्मीद है कि ये अनुभव पुणे इंस्टिट्यूट में उनके काम आएगा। अनुपम खेर ने कहा कि वे इस नियुक्ति पर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि वे पुणे में पढ़ाई कर चुके हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि उनके लिए इससे बड़ी सौभाग्य की बात क्या होगी कि उन्होंने पुणे और दिल्ली के एनएसडी (नेशनल स्कूल आफ ड्रामा) में पढ़ाई की। पहले वे एनएसडी के चेयरमैन पद पर रहे और अब पुणे में उनको इस पद पर नियुक्त किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी सहित बालीवुड के दिग्गजों ने इस पद पर अनुपम खेर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उनको बधाई दी है।

उत्तराखंड में गहरा रहा डेंगू , हर दिन सामने आ रहे नए मामले

0

उत्तराखंड में डेंगू का डंक लगातार गहराता जा रहा है। अब हर दिन डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट में सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 261 पहुंच गई है। देहरादून व हरिद्वार में डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय है।

स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बाद भी डेंगू एक के बाद एक कई लोगों को अपनी जद में ले चुका है। जनवरी से अब तक विभाग ने 1493 मरीजों की एलाइजा जांच कराई है। जिसमें 261 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। एडीज मच्छर का ज्यादा प्रकोप सितम्बर माह में दिखाई दिया। बीते माह 148 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा जुलाई में चार व अगस्त माह में डेंगू के 31 मामले सामने आए। अक्टूबर में अब तक 78 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह कि डेंगू से अभी किसी मरीज की जान नहीं गई है। इसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर मरीज दवा लेकर ही ठीक हो जा रहे हैं।

इधर, स्वाइन फ्लू के मामलों में भी अब कमी आती दिख रही है। जुलाई में 35, अगस्त में 76 व सितम्बर में 41 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जबकि इस माह अभी तक स्वाइन फ्लू के दो ही मामले आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी कुछ हद तक राहत महसूस कर रहा है। बता दें कि जनपद देहरादून में अब तक स्वाइन फ्लू के 170 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 20 मरीजों की स्वाइन फ्लू के मृत्यु हुई है।