Page 431

सीएम व राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

0

देहरादून, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए लोगों से सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजा समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। वहीं भैयादूज का पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने प्रदेश व देश के सभी नागरिकों को दीपावली के शुभअवसर पर बधाई दी। उन्होंने दीपों के इस त्यौहार पर सभी का जीवन प्रकाशमय रहे इसकी कामना भी की।

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने कहा कि दीपोत्सव का यह त्यौहार समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में शांति, आनन्द, समृद्धता एवं समरसता की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि इस पर्व पर फैले प्रकाश और उजाले से अपने मन, मस्तिष्क और जीवन से राग-द्वेष, लोभ-क्रोध और अहंकार जैसी बुराइयों के अंधकार को मिटाकर स्नेह, सहृदयता, क्षमा, सहिष्णुता तथा विनम्रता जैसे गुणों का उजाला अपने मन में जगाएंगे। एक बेहतर समाज की स्थापना के लिए अशक्त व साधनहीन लोगों के जीवन में खुशियां व उन्नति लाने के लिए सामुहिक प्रयास करते हुए अपना योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल की ब्रीफिंग

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज अपर पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी ने जौलीग्रांट देहरादून में ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु नियुक्त किये गए सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनके ड्यूटी स्थलों के महत्व तथा सार्थकता के संबंध में चर्चा की गई तथा अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम से 3 घंटा पूर्व उपस्थित होकर प्रभारी अधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना) श्री ए. पी. अंशुमन, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री पुष्पक ज्योति, सेनानायक (ATC) नीरू गर्ग, पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) सुश्री स्वीटी अग्रवाल, जिलाधिकारी देहरादून श्री एस. ए. मुरूगेशन, एसएसपी देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार, ए.डी.एम डोईवाला, पुलिस अधीक्षक देहात व अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री महोदय के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण निम्नवत है।
पुलिस अधीक्षक – 2
पुलिस उपाधीक्षक – 1
प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष – 3
उपनिरीक्षक – 9
मुख्य आरक्षी – 6
आरक्षी – 40
महिला आरक्षी- 4
ट्रैफिक– मुख्य आरक्षी 1, आरक्षी – 2
सशस्त्र पुलिस – मुख्य आरक्षी 2, आरक्षी- 10
पीएसी- 1 कम्पनी
टीयर गैस – 1 पार्टी।
आरटी-1

रैतिक परेड रिहर्सल, पुलिस लाइन देहरादून।

0

जनपद देहरादून में “पुलिस स्मृति दिवस” में प्रस्तावित रैतिक परेड के दृष्टिगत पुलिस लाइन देहरादून में शहीद स्थल पर परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल करायी गयी। उक्त रिहर्सल के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अनिल रतूडी ने परेड का निरीक्षण किया।

police

उक्त रिहर्सल के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक  दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) अमित सिन्हा , पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक (गढवाल परिक्षेत्र) पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

रन फॉर यूनिटी में कदम से कदम मिलाकर दौड़ेगा पूरा उत्तराखंड

0

देहरादून, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में संपन्न होगा। 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने तैयारियों का जायजा लिया।

सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर पूरे प्रदेश के 200 स्थानों पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  जिसमें लगभग 5 लाख से अधिक लोगों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है, जिसके लिए प्रदेश की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक छात्र—छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं सभी समुदाय के लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। ऐसे में कार्यक्रम में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का चाक चौबंद रहना बेहद अहम है।

जिलाधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी
रन फोर यूनिटी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अपर सचिव नियोजन रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा इसे लेकर निर्देश भी जारी किए कर दिए गए हैं। डा. रावत ने कहा कि पत्र के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को अवगत कराया जाए कि वे अपने जनपद मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय, तहसील मुख्यालयों, न्याय पंचायत स्तर एवं नगर पंचायत/ नगर पालिका स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक एवं प्रभारी मंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंमत्रित करने को कहा है।

रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगे बच्चे
राजधानी के कई स्थानों पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ का आयोजन सुबह 7:30 पर किया जाएगा। देहरादून राजधानी में पवेलियन ग्राउंड से रेसकोर्स, घंटाघर से रेसकोर्स, किसान भवन लाडपुर से रेसकोर्स, धर्मपुर शिशु मन्दिर से रेसकोर्स, प्रिंस चेक से रेसकोर्स आदि स्थानों से रन फॉर यूनिटी की दौड़ शुरू की जाएगी, दौड़ में विधायक भी हिस्सा लेंगे।

रन फाॅर यूनिटी दौड़ का समापन पुलिस लाईन रेसकोर्स में किया जाएगा। जहां प्रदेश के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेशभर में 200 से ज्यादा स्थानों पर रन फोर यूनिटी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के माध्यम से भी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को रन फार यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित करने को कहा है व उच्च शिक्षा में अपर सचिव नियोजन के माध्यम से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलग मेडिकल कॉलेजों के छात्र, पुलिस विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी, खेल से जुड़े सभी खिलाड़ियों व पीआरडी जवानों आदि को भी रन फोर यूनिटी में सहभागिता करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात सुचारू रखने के लिए एसएसपी सिटी प्रदीप राय को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए। दौड़े के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं

फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर का पठानी अंदाज

0

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मुल्क’ में ऋषि कपूर का लुक सामने आया है। ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने गेटअप की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीर के अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋषि कपूर इस फिल्म में एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं। वे पहली बार अनुभव सिन्हा की फिल्म में काम कर रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ दूसरे अहम रोल में तापसी पन्नू हैं, जो पहली बार ऋषि कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत रोमांचित महसूस कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूपी में लखनऊ, बनारस, आगरा और दूसरे शहरों में की जा रही है। ऋषि कपूर इसलिए भी खुश हैं कि पहली बार उनको इन शहरों में शूटिंग करने का मौका मिलेगा।

ऋषि कपूर और तापसी पन्नू के अलावा इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता और रजत कपूर हैं। ये फिल्म एक मध्यम वर्ग के संयुक्त परिवार को लेकर बनाई जा रही है। मार्च 2018 में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।

हेट स्टोरी 4 के सेट पर घायल हुई उर्वशी राउतेला

0

फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ के सेट पर फिल्म की नायिका उर्वशी राउतेला घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की चौथी फिल्म के सेट पर उर्वशी एक गाने के लिए डांस रिहर्सल कर रही थीं। बताया जाता है कि इस दौरान उनके पैर में चोट लग गई, चोट के कारण पैर से खून निकलने लगा और काफी सूजन आ गई। तुरंत ही उनके लिए सेट पर डाक्टर को बुलाया गया।

डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी, लेकिन उर्वशी ने ये डाक्टर की ये सलाह नहीं मानी और अपनी डांस प्रैक्टिस जारी रखी। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर करण वाही हीरो बनकर काम कर रहे हैं। टी सीरिज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं और ये फिल्म आगामी 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

डेंगू का डंक:  24 और मरीज आए सामने

0

देहरादून, डेंगू का प्रकोप अभी भी बना हुआ है, लगातार मामले सामने आ रहे हैं,  डेंगू के 24 और मरीज सामने आए। इसमें एक देहरादून और बाकी 23 मामले जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल से हैं। अब तक डेंगू के 289 मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मामले सामने आने से लोगों में दहशत भी बनी हुई है। मंगलवार को डेंगू के 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई। डेंगू के अभी तक सबसे अधिक मामले देहरादून में 137 मरीज सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 112 मरीजों में डेंगू निकला है। हालांकि शुक्र है कि इस वर्ष डेंगू से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।

स्वाइन फ्लू का एक और मामला
स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती है। स्वाइन फ्लू के अक्तबूर में अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इस साल स्वाइन फ्लू के 172 मरीज सामने आए हैं। जिसमे से बीस मरीजों की मौत हुई है। मौजूदा समय में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती है।

रुड़की जाम की समस्या से मिलेगी निजात

0

रुड़की, भगवानपुर में आज पूरे दिन लगे रहे जाम के कारण क्षेत्र के लोग व यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जल्द ही निजात मिलेगी। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा के अतिक्रमण को जल्द ही हटवाया जाएगा जिससे यातयात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

विधायक ममता राकेश ने बताया कि, “सड़को में हो रहे गड्ढे से यात्री काफी परेशान है ओर कई दुर्घटना भी हो चुकी है गढ्ढे भरने का बजट मैने पास कर दिया है जिससे गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति में सुधार आएगा। लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगो को निजात नही मिल पा रही है। इसका मुख्य कारण सड़क के किनारे हो रहा अतिक्रमण है हाइवे किनारे दुकानदारों ने अपनी दुकानें काफी आगे तक फैला दी हैं और इस कारण हमेशा जाम की समस्या आम रहती है।

पुलिस के जवान भी यातयात वयवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहते है लेकिन लोगों को जाम से निजात नही मिल पा रही है। दूसरी ओर देहरादून हाइवे गड्ढो में तब्दील हो रहा है सड़क के किनारे व बीच में बने गड्ढे भी जाम का कारण बन रहे है। भगवानपुर कस्बे से शुरू होकर ओर भगवानपुर कस्बे के लास्ट सीमा तक सड़क के किनारे अतिक्रमण ही अतिक्रमण है जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। 

तबादले के बाद भी कुर्सियों पर डटे अफसर

0

देहरादून, 600 करोड़ रुपये का खाद्यान्न घोटाला सामने आने के बाद भले ही शासन ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) व विपणन निरीक्षकों (एमआई) के बड़े पैमाने पर तबादले किए हों, लेकिन तबादला होने के एक पखवाड़े के बाद भी सभी अधिकारी अपनी पुरानी कुर्सियों से चिपके हैं। सूत्रों की मानें तो एसएमआई व एमआई अंदरखाने तबादलों का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद कर्मचारी संगठन शासन से वार्ता कर तबादलों को स्थगित करने की मांग करेगा।

बीते माह, खाद्यान्न घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने कुमाऊं के आरएफसी वीएस धनिक को बर्खास्त कर दिया था, वहीं राज्य में खाद्यान्न का विशेष ऑडिट कराने के साथ ही कुमाऊं से 17 एसएमआई व एमआई को तबादला गढ़वाल और गढ़वाल से इतने ही अधिकारियों का तबादला कुमाऊं मंडल में कर दिया गया था। साथ ही शासन ने उक्त अधिकारियों तत्काल नए स्थान पर नियुक्ति लेने के भी आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने नए स्थान पर चार्ज नहीं लिया और सभी पुराने ही गोदामों के चार्ज संभाल रहे हैं।

इतना ही नहीं, एक सप्ताह पूर्व इन अधिकारियों की गुपचुप बैठक भी दून में आयोजित की गई, जिसमें तबादलों का विरोध किया था। इसके अलावा कुछ अधिकारी गुपचुप तरीके से अपने तबादले को भी स्थगित कराने की जुगत में लगे हुए हैं। इसके अलावा शासन ने भी तबादलों तो कर दिए, लेकिन उसके बाद इस मामले पर शांति बनाए हुए हैं। प्रमुख सचिव खाद्यान्न एवं नागरिक आपूर्ति आनंदवर्द्धन का कहना है कि, “जिन एसएमआई व एमआई के तबादले हुए हैं। वह निश्चित रुप से नई नियुक्ति के आधार पर ही काम करेंगे, यह प्रक्रिया गतिमान है।”

जन्मदिन पर हेमा मालिनी की किताब का दीपिका पादुकोण ने किया विमोचन

0

पर एक समारोह हुआ, जिसमें हेमा मालिनी पर लिखी किताब बियांड द ड्रीम गर्ल का विमोचन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर दीपिका पादुकोण ने इस किताब का विमोचन किया। ये किताब फिल्म पत्रकार रामकमल मुखर्जी ने लिखी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है।

विमोचन समारोह में हेमा मालिनी की दोनों बेटियां, दोनों दामाद शामिल थे, लेकिन समारोह में न तो धर्मेंद्र आए और देओल परिवार से न कोई और आया। बालीवुड से इस मौके पर दीपिका के अलावा जूही चावला, हेमा मालिनी के साथ सीता और गीता, अंदाज तथा शोले बना चुके निर्देशक रमेश सिप्पी, बागवां बनाने वाले निर्देशक स्व. रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा के अलावा कई मेहमान शामिल हुए।

इस मौके पर हेमा मालिनी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि कैसे वे एक ही समय में गुलजार की फिल्म मीरा और कमाल अमरोही की फिल्म रजिया सुलतान में काम कर रही थीं। इस मौके पर हेमा मालिनी ने सनी देओल को लेकर पहली बार कुछ कहा। हेमा

मालिनी ने बताया कि 2015 में जब राजस्थान में उनका कार एक्सीडेंट हुआ था, तो उनको देखने के लिए सबसे पहले सनी देओल ही पंहुचे थे और उन्होंने इस बात का समुचित प्रबंध किया था कि डाक्टर मेरा अच्छे से इलाज करें। उन्होंने कहा कि बाबी देओल भी उनके काफी करीब हैं और जरुरत पड़ने पर उनके साथ आ जाते हैं।