Page 405

डीएम के एक्शन से कर्मचारियों में हड़कंप

0

हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने नरेश चौधरी के करीब एक दशक के तिलिस्म को तोड़ने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने का संदेश भी दिया है।

डीएम की इस कार्रवाई से चापलूसी करने वाले अधिकारियों की हवा निकल गई है। डीएम के सख्त तेवर देखने के बाद सरकारी अधिकारियों में कर्तव्य बोध का अहसास हुआ है।मीजेल्स रूबैला की जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों को रैली कराने के बाद भूखे पेट घर भेजने की खबर का जिलाधिकारी दीपक रावत ने कड़ा संज्ञान लिया। डीएम दीपक रावत तत्काल एक्शन में आ गये। उन्होंने रैली के संयोजक रहे नरेश चौधरी के सरकारी वाहन को कलेक्ट्रेट में खड़ा करा दिया तथा उनको अपने विभाग में रहकर कार्य करने का आदेश दिया है। इसी के अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और सूचना विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा। जब डीएम के नरेश चौधरी पर एक्शन की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई तो एकाएक सभी विभागों में खलबली मच गई। नरेश चौधरी के प्रभाव और रसूख की चर्चा होने लगी। बतादें कि करीब एक दशक से नरेश चौधरी के प्रभाव का हरिद्वार के प्रशासन में पूरी तरह कायम था। सभी सरकारी कार्यक्रमों में नरेश चौधरी डीएम से भी आगे दिखाई देते रहे। पूर्व के जिलाधिकारियों का हाथ सिर पर होने के चलते नरेश चौधरी के खिलाफ आवाज उठाने का साहस किसी में दिखाई नहीं दिया। हरिद्वार के पूर्व के एसडीएम और पीसीएस अफसर कुछ बोल पाने की हिम्मत नहीं दिखा पाये लेकिन हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने बच्चों को भूखा रखने के प्रकरण का पूरी गंभीरता से संज्ञान लेकर नरेश चौधरी पर सख्त कार्रवाई की। इसके बाद हरिद्वार के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों की चापलूसी कर गैर जिम्मेदार अधिकारियों की हवा निकल गई लेकिन डीएम की इस कार्रवाई ने हरिद्वार जनपद में एक सख्त और बच्चों के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी होने का आभास करा दिया है।

तीर्थनगरी में दंबंगों के हौसले बुलंद

0
फोटोः कृष्मा रावत

ऋषिकेश- तीर्थनगरी हमेसा से ही शांत माहौल के लिए जाने जाती रही है लेकिन पिछले कुछ समय से यहाँ दबंगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ऋषिकेश कोतवाली में देखने को मिला है जहाँ एक परिवार ने पीजी कॉलेज के अध्यक्ष शिवं भरद्वाज और उसके साथियों पर मार पीट का आरोप लगाया है।

shot- kotwali_0001

पीड़ित परिवार का कहना है की उनके घर के बहार कुछ लोग ऑटो में शराब पी रहे थे, जब उन्हें बहार से ऑटो हटाने को कहा तो कालेज के अध्यक्ष शिवम भारद्वाज और उसके कुछ साथी घर में घुस गए और पुरे परिवार के साथ मार पीट करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अध्यक्ष घर से फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

 साहसिक साइकिलिंग अभियान पर निकले केदारनाथ विधायक मनोज रावत

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा ओर रुद्रप्रयाग जिले को साइक्लिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए यंहा विशेष प्रकार की साईकल माउंटेन टेरेन बाइक को पर्यटकों के लिये शुरू किया जा रहा है, ताकि पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में एक नई गतिविधि शुरू हो सके। ये साइकिलें युवक मंगल दल के समूहों के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवाओं द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध होंगी। यानि युवाओं को नई गतिविधि आरम्भ करने हेतु प्रेरित करने के लिए उन्हें दी जा रही हैं। बाद में रिसोर्ट चलाने वाले या पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवा अपनी साइकिलें ले कर उन्हें किराये पर देंगे।

एक दिन में इन साइकिलों का किराया 500 से लेकर 1000 रुपया मिलता है। जीप टैक्सी भी जब सब कुछ काट कर इतना ही कमाती है तो फिर क्यों न इसे भी हम अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए व्यवसाय में सम्मलित करें। साइकिलिंग को प्रचलित करने के लिए हम पहला अभियान भारतीय नौसेना से करा रहे हैं।अभियान दल में नौसेना के 10 अधिकारी हैं। अभियान के कई होस्सों में स्थानीय युवा, पत्रकार और अधिकारी भी भाग लेंगे।

रुद्रप्रयाग में इस अभियान का निम्न कार्यक्रमानुसार रहा:
26 अक्टूबर
गोपेश्वर (7.30) चोपता (12 बजे दिन), मैग पाई कैम्प दुग्गल बिठा (1बजे)- पर्यटन पर गोष्ठी। रात्रि विश्राम- मक्कू(5 बजे साय)। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद मीणा जो साइकिलिंग के बहुत शौकीन हैं ने भी, चोपता से मक्कू तक साइकिलिंग कर अभियान दाल के सदस्यों का तथा पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया। । जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल को भी भाग लेना था परंतु मुख्य सचिव के देहरादून बैठक के लिये बुलाने के कारण वे भाग नही ले पाए।

  • 27 अक्टूबर
    मक्कू मठ गांव से बांसवाड़ा – कंडारा-कणसिली होते रात्रि विश्राम भणज।
  • 28 अक्टूबर-
    भणज -चंद्रनगर- मोहनखाल- कनकचौरी- खड़पतिया- चोपता-दुर्गाधार- बावई होते हुए रात्रि विश्राम तिलवाड़ा।
  • 29 अक्टूबर – तिलवाड़ा से रात्रि विश्राम जखोली , रुद्रप्रयाग।
  • 30 अक्टूबर- जखोली से टेहरी
  • 31 अक्टूबर – टेहरी से आगे देहरादून की ओर

उद्देश्य:

  • स्थानीय युवाओं को नौसेना में भर्ती होने हेतु प्रेरित करना।
  • केदारनाथ विधानसभा में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाने के लिया (एम.टी.बी) साइकिलिंग के 2 सर्किटों को प्रचारित करना।
  • स्थानीय गांवों में होम-स्टे योजना को बढ़ावा देना।
  • 2 दिन दल के सदस्य गाँव में  रहेंगे।

बिजनौर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

विकासनगर, थाना सहसपुर अंतर्गत सेलाकुई में 26 सितम्बर को एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के बिजनौर के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गंभीर घायल दून के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, कुछ सुधार होने पर 21 अक्टूबर में सेलाकुई में मामला दर्ज कराया गया था। चोट के बाद से पीड़ित की मानसिक स्थिति खराब है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितम्बर को किसी बात को लेकर मुकेश साहनी पुत्र राजकिशोर साहनी निवासी सेलाकुई की अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी तैयदपुर काशीवाला थाना मंडावर बिजनोर यूपी, हाल जमनपुर सेलाकुई के साथ कहासुनी हो गई थी, जिस पर अमित कुमार ने मुकेश साहनी के सिर में किसी भारी चीज से वार कर सिर फोड़ दिया था और फरार हो गया था। गंभीर घायल मुकेश को परिजनों ने महंत इंद्रेश में भर्ती कराया था, घायल की हालत में कुछ सुधार होने पर परिजनों ने सेलाकुई चौकी में 21 अक्टूबर में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी के अनुसार रविवार को आरोपी अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी तैयदपुर काशीवाला थाना मंडावर बिजनोर, हाल जमनपुर सेलाकुई को सेलाकुई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सिर में चोट के कारण पीड़ित की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

पति-पत्नी में मारपीट, पति पर केस दर्ज

0

हरिद्वार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दूसरी महिला के चक्कर में फंस कर पत्नी व बच्चों को पीटने वाले पति को हवालात की हवा खानी पड़ गई। पुलिस ने मारपीट करने पर उसके खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में रजनी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पति मोनू किसी दूसरी महिला के चक्कर में फंसा है। इसी बात को लेकर वह घर में मारपीट करता है। पुलिस ने शिकायत पर पति को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया। पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले एक महिला के चक्कर में था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। उसके विरुद्ध प्रभावी धाराओं में कार्रवाई भी की।

वहीं, ज्वालापुर पुलिस को विवाहिता ने तहरीर देकर पति और सास पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला रुकसाना की तहरीर लेकर पति नौशाद व सास रजिया के विरुद्ध जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विवाहिता को आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत

0

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी अशीष जोशी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के प्राथमिक विद्यालय कुंड में स्कूली बच्चों को खसरा-रूबेला टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की।
सोमवार को प्रावि कुंड में पंजीकृत सभी 30 बच्चों का टीकाकरण किया गया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में 9 माह से 15 साल तक के 97,474 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों को अभियान के दौरान 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण करने को कहा, ताकि बच्चों को खसरा रूबेला जैसी घातक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मंयक बडोला ने बताया कि मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाया जायेगा। जिले में 97,474 बच्चों को खसरा रूबेला टीकाकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मंयक बडोला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक खंडुरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये है बुलेट ट्रेन लोगो के बनने के पीछे की कहानी

0

केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना जितनी महत्वाकांशी और मुश्किलों से भरी है उतनी ही रोमांच से भरी है। परियोजना का लोगो डिजाइन करने के लिये सरकार ने एक मुकाबला रखा, इस मुकाबले में चक्रधर आला नाम के डिजाइनर को जीत हासिल हुई और चक्रधर को आत्मविश्वास की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उसे कितना इंतजार करना पड़ा।

दरअसल चक्रधर इससे पहले भी विभिन्न लोगो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं और करीब-करीब 30 बार नाकामी का दर्द उन्हें झेलना पड़ा। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद के सेकंड ईयर के छात्र 27 वर्षीय चक्रधर आला ने कहा कि उसने, “केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर शुरु तकरीबन हर डिजाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन लगातार नाकामी का सामना करना पड़ा, आखिरकार बुलेट ट्रेन के लिए बनाए उसके लोगो ने ज्यूरी का दिल जीत लिया।” चक्रधर का कहना है कि वह बेहद उत्साहित है और बुलेट ट्रेन से संबद्ध हर सरकारी दस्तावेज, लेटर हेड और सूचना पत्रों पर अपनी कृति देखने के लिये अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।

अपने डिजाइन के बारे में कहते हुए वो बतात हैं कि, “अगर कोई इस लोगो को करीब से देखे तो ट्रेन जैसी आकृति नजर आएगी, जिसमें बनायी गई बिंदु हर स्टेशन और संबंधित मार्ग को दर्शाती हैं। डिजाइन में देश की इस हाई स्पीड ट्रेन के कई पहलुओं को समाहित किया गया है।”

मूल रुप से हैदराबाद के रहने वाले चक्रधर के पिता एक सरकारी आॅफिसर हैं और उनकी माता शहर के स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। अपने डिजाइन के बारे में चक्रधर ने कहा कि ”मेरा डिजाइन दिखने में बेहद आसान है लेकिन इसमें गहरे अर्थ छिपे हैं। चीता जहां तेज गति, विश्वसनीयता और भरोसे को दर्शाता है वहीं यह लोगो इसके शरीर पर उकेरे गये रेल नेटवर्क के साथ किसी पारंपरिक ट्रेन का मानचित्र भी प्रदर्शित करता है। लोगो डिजाइन करने के प्रति मेरी धुन के कारण मेरे मित्र एवं परिवार के लोग मुझे लोगोमैन कहते हैं। मैंने स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ जैसे कई कार्यक्रमों का लोगो बनाया है, लेकिन ट्रेननुमा चीता की डिजाइन मेरी पहली जीत है”।

मिलिए महाराजा रतन सिंह की पहली पत्नी से

0

संजय लीला भंसाली की 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती में एक अहम किरदार महाराजा रतन सिंह (शाहिद कपूर का किरदार) की पहली पत्नी नागमति का है, जिसे इस फिल्म में टीवी अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका ने निभाया है।

कुछ दिनों पहले लांच हुए फिल्म के ट्रेलर में इस किरदार का जिक्र नहीं था, लेकिन हाल ही में लांच हुए फिल्म के पहले गाने घूमर, में महाराजा रतन सिंह और पद्मावती के साथ नागमति की झलक भी देखने को मिली। नागमति का ये किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका काफी पहले उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने एक विज्ञापन में समलैंगिक किरदार किया था।

इस विज्ञापन को देश का पहला ऐसा विज्ञापन माना जाता है, जिसमें महिलाओ की समलैंगिकता को दिखाया गया था। अनुप्रिया गोयनका इससे पहले साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली हिंदी ‍फिल्म ढिशूम थी, जिसमें जान अब्राहम और वरुण धवन थे और निर्देशन वरुण के भाई रोहित धवन ने किया था।

चमोली में 97,474 बच्चों का टीकाकरण लक्ष्य

0

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत चमोली जनपद में 97,474 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जंगपांगी ने खसरा टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “यह टीकाकरण अभियान 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलाया जाएगा।”

13 राज्यों में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा चुका है तथा उत्तराखण्ड 14वां राज्य है जहां खसरा रूबेला कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बताया कि जिले में 97,474 बच्चों को खसरा रूबेला टीकाकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित है। जिले में 1460 टीकाकरण सत्रों का आयोजन विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान के दौरान किया जायेगा। जिले के 11 अति दुर्गम स्थानों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे।

अभियान के तहत पहले और दूसरे सप्ताह में सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को एएनएम, आशा, आंगबाड़ी कार्यकत्री, वाॅलियंटर टीम द्वारा बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जबकि तीसरे व चौथे सप्ताह के दौरान गांव व शहरी क्षेत्रों में तय आउटरीच क्षेत्रों और मोबाईल पोस्ट द्वारा स्कूल न जाने वाले और छूटे हुए बच्चों का टीकारण कराया जायेगा। बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले को चार सैक्टर में बांटा गया है जिसमें नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकें है तथा पूरे जिले में 84 क्षेत्रों को हार्ड टू रीच क्षेत्रों की सूची में रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए सभी विकास खंडों एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। 

18 इंच की लाइन में 18 लीकेज को ठीक करेंगे सात ठेकेदार

0

देहरादून। साल भर से लीकेज पड़ी लाइन को ठीक करने के लिए जल संस्थान की नीद अब खुल गई है। हालत यह है कि लीक पड़ी एक पाइप लाइन को ठीक करने के लिए सात ठेकेदारों को लगाया जा रहा है। वजह ये है कि इस 18 इंच की लाइन 18 जगह से लीक है, जिससे हर दिन करीब 50 हजार लीटर पानी सड़क व नालियों में बर्बाद हो जाता है। इससे लोगों को भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

नेहरू कॉलोनी स्थित तीन नलकूपों से करीब सात हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) पानी 18 इंच की लाइन के जरिए सर्वे चोक पहुंचता है, जहां से डालनवाला, करनपुर, ईसी रोड समेत 50 हजार से ज्यादा की आबादी को पानी की सप्लाई दी जाती है। चूंकि, ये लाइन सीमेंट की है और 50 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है। इस वजह से यह लाइन 18 जगह से लीक है। पानी बर्बाद होने से लोगों को तो पेयजल किल्लत का सामना करना ही पड़ रहा है, साथ ही इससे सड़कें भी खराब हो रही हैं। इतना ही नहीं, ये आज नहीं बल्कि पिछले एक साल से अधिक समय से ऐसे ही लीक हो रही है।
हालांकि, लाइन को बदलने के लिए जल संस्थान ने कुछ समय पूर्व तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन शासन से कोई बजट न मिलने के कारण प्रस्ताव डंप पड़ा हुआ है। अब सड़कें खराब होने से लोनिवि ने जल संस्थान को पत्र भेजते हुए उक्त लाइन को ठीक करने को कहा है। बजट न मिलने की स्थिति में जल संस्थान मुख्यालय ने दक्षिण शाखा में कार्यरत सभी सातों ठेकेदारों को एक दिन में लाइन की सभी लीकेज ठीक करने की तैयारी की है। सभी ठेकेदार एक दिन में अपनी लेबर लेकर लाइन को ठीक करने का काम करेंगे।
हालांकि इस दिन तीनों नलकूपों को बंद रखा जाएगा, जिससे संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने बताया कि ‘जल संस्थान लाइन को ठीक करने के लिए प्रयास कर रहा है। जल्द ही सभी लीकेज को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।