Page 392

एम्स के खिलाफ लोगों का अनशन शुरू,गरीबों के हक़ पर ऋषिकेश एम्स का चाबुक

ऋषिकेश। खबर उन लोगों के लिए जो सस्ते इलाज की आस लगाए एम्स में जाते है। अब आपको ऋषिकेश एम्स में ईलाज के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि ऋषिकेश एम्स में अब ईलाज महँगा हो चुका है, जिसके बाद अब सभी टेस्ट और दवाईयां पहले से दुगनी हो चुकी है।जिसके बाद अब खुद आम जनता ही एम्स प्रशाशन के खिलाफ सड़कों पर बैठ चुकी है। अभी तक एम्स अपने सस्ते इलाज के लिए पूरे देश मे जाना जाता था। यही कारण है कि लोग दूर दूर से इलाज के लिए सबसे पहले सिर्फ एम्स का दरवाजा खटखटाते थे लेकिन अब ऋषिकेश एम्स भी एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह की मरीजों की जेब से खेलने जा रहा है।

जी हां ऋषिकेश एम्स में अब इलाज पहले से काफी ज्यादा महँगा हो चुका है। ऋषिकेश एम्स के बाहर ये लोग किसी राजनैतिक पार्टी या सत्ता के नहीं है न ही किसी एनजीओ से है ये सब आम लोग है, जो अपना काम काज छोड़ आज एम्स के खिआफ़ अनशन कर रहे है क्योंकी एम्स अस्पताल अब एक प्राइवेट अस्पताल बन चूका है। हॉस्पिटल प्रसाशन द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक अब सभी मरीजों से सीजीएचएस के तहत प्राईवेट, निजी व कॉरपोरेट अस्पतालों के लिये निर्धारित शुल्क वसूला जायेगा। आपको बता दें कि अभी तक एम्स ऋषिकेश में मात्र 10 रुपये के खर्च पर पर्ची, 30 रुपये में भर्ती और 35 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बेड चार्ज लिए जाटव थे जो कि अब दुगने से भी ज्यादा कर दिए गए है। इसके साथ साथ सभी छोटे-बड़े ऑपरेशन जो कल तक बेहद कम शुल्क में किये जाते थे उसके लिए अब मरीजो को ज्यादा रुपए देने पड़ेंगे जिससे यहां पहुँचने वाले मरीजों की जेब पर ख़ासा असर पड़ रहा है।यही कारण है की अब आम लोग एम्स में बड़ाई गयी इलाज के दरों के खिलाफ अनशन पर बैठ गए है।आपको बतादें कि अभी तक दिल्ली एम्स में शुल्क सामान्य ही हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि देश में स्थापित हुए सभी नए एम्स में एक तिहाई शुल्क वृद्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दिशा निर्देश दिए गए है। वहीं प्रसाशन की तरफ से बताया जा रहा है की ये वृद्धि सी.जी.एच.एस (सेंट्रल गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम) के मानकों के अनुरूप ही बड़ाई गयी है, तो दूसरी तरफ लोगों का मानना है कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे आम लोगों को कोई दिक़्क़त न हो इस तरह एम्स में फीस बढ़ाने से आम लोगों को ही सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीँ विपक्ष ने अब बीजेपी को इसके लिए आड़े हाथ लिया है, उनका कहना है की बीजेपी के 3 वर्ष बिल्कुल निराशाजनक है,जो चीजें सस्ती या मुफ्त होनी चाहिए थी वो आज इस सरकार ने काफी महंगी कर दी है।एम्स में हुई इलाज शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में बैठे ये लोग यही उम्मीद कर रहे हैं की ये दरें जल्द से जल्द कम हो ताकि यहाँ आने वाले मरीजों को कोई दिक्कतें न हो सके, बहरहाल एम्स प्रशासन द्वारा की गयी शुल्क वृद्धि से यहाँ आने वाले मरीजों और यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर कितना असर पड़ेगा ये जल्द ही पता चल जायेगा।

खसरा-रूबेला टीकाकरण से पांच बच्चे बीमार

0

चमोली जिले के विकास खंड घाट के वादुक प्राथमिक विद्यालय में अचानक 5 बच्चों की हालत बिगड गई। छात्रों को उल्टी और चक्कर आने लगे। जिससे ग्रामीणों ने 108 सेवा के माध्यम से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया गया, जहां बच्चों की हालत अब सामान्य बतायी जा रही है।

वादुक के ग्राम प्रधान सूरज सिंह नेगी ने बताया कि, “बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल में बच्चों को खसरा-रूबेला के टीके लगाये गये थे। जिसके बाद से ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी घाट लाया गया। जहां उपचार के बाद अब बच्चों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।”

सीएचसी घाट के चिकित्सक डॉ हर्षवर्धन रावत का कहना है कि, “बच्चों पर खाली पेट टीकाकरण करने से इस तरह की दिक्कते आती है लेकिन उपचार के बाद अब बच्चों की स्थिति सामान्य है।” 

सुशांत की जगह अभिषेक

0

ये बात पक्की हो गई है कि निर्माता बंटी वालिया की कंपनी द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘रॉ’ में अब सुशांत सिंह राजपूत की जगह अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका करेंगे। अभिषेक और बंटी वालिया काफी पुराने दोस्त हैं और जब सुशांत द्वारा इस फिल्म से अलग करने की खबर आई थी, तब से ही कयास लग रहे थे कि बंटी की फिल्म में अभिषेक ही हीरो होंगे।

सुशांत द्वारा फिल्म छोड़ने की खबर पर बंटी वालिया सुशांत पर बिगड़े थे और उनके इस रवैये को अनप्रोफेशनल बताते हुए उनकी आलोचना की थी। उधर, सुशांत सिंह की ओर से कहा गया कि उनकी जानकारी के बिना कहानी में किए गए बदलावों से नाराज होकर सुशांत सिंह ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। उसी वक्त बंटी वालिया ने संकेत दिए थे कि वे इस रोल में अभिषेक को कास्ट करने की कोशिश करेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर, मुंबई, पंजाब और नेपाल की राजधानी काठमांडू में होगी। इस फिल्म में अभिषेक के साथ हीरोइन कौन होंगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

मि. इंडिया 2से लांच होंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी

0

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी की लांचिंग का मामला पिछले काफी समय से चर्चा में है। पहले चर्चा रही कि करण जौहर की कंपनी में जाह्नवी की लांचिंग फिल्म का निर्माण होगा। इसके लिए पहले ‘स्टूडेंटस आफ द ईयर’ की सिक्वल का नाम सामने आया। फिर खबर आई कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम के साथ श्रीदेवी के मतभेद हो गए और जाह्नवी का मामला टल गया। फिर खबर आई कि यशराज में श्रीदेवी की बेटी लांच होंगी।

यशराज की ओर से इसका भी खंडन आ गया। अब उनकी लांचिंग को लेकर एक और खबर मिली है। खबर के मुताबिक, जाह्नवी की लांचिंग ‘मि. इंडिया’ की सिक्वल से होगी। चर्चा है कि इस सिक्वल में ‘मि. इंडिया’ की जोड़ी अनिल कपूर और श्रीदेवी भी होंगे और साथ में एक युवा जोड़ी होगी, जिसमें जाह्नवी होंगी और उनके साथ बतौर हीरो एक नए हीरो को लांच किया जाएगा।

‘मि. इंडिया’ की सिक्वल का निर्देशन रवि उदगीर को दिया गया है, जिन्होंने हाल ही में श्रीदेवी को लेकर ‘मॉम’ फिल्म बनाई है। कहा जाता है कि अगले साल जनवरी से ये फिल्म शुरु हो सकती है।

आइडीपीएल में काम रह रहे चार लोग अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

0

ऋषिकेश, में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद अब लगातार ऋषिकेश पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगते जा रहे हैं जिसके चलते आप ऋषिकेश कोतवाली पुलिस जनता के दबाव के बाद एक्शन में नजर आ रही है। गंगानगर में रात व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ाते हुए संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की।

आइडीपीएल क्षेत्र के खंडहरनुमा भवनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि, “गिरफ्तार लोगों में कल्पेश, मनीष उर्फ मीसा, नीरज, कलम सिंह रावत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जनपदों में हत्या व लूट जैसे संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।

डाटकाली सुरंग निर्माण में 3650 घनमीटर मिट्टी गायब, औचक निरीक्षण में खुलासा

0

देहरादून। डाटकाली सुरंग निर्माण में मिट्टी घोटाला सामने आया है। निर्माण कंपनी ने कार्यदाई संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुड़की के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर करीब 3650 घनमीटर मिट्टी को मनमाने ढंग से ठिकाने लगा दिया। जबकि इसकी नियमानुसार नीलामी की जानी थी ताकि सरकार को राजस्व प्राप्त हो पाता। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरविंद पांडे के औचक निरीक्षण में यह घपला पकड़ा गया।

प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि डाटकाली सुरंग निर्माण निकलने वाली मिट्टी को अधिकारी व ठेकेदार मिट्टी को मनमाने ढंग से ठिकाने लगा रहे हैं। इसको लेकर कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने सुरंग निर्माण की प्रगति की समीक्षा के बहाने साइट का निरीक्षण भी किया था। जबकि गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने तहसीलदार सदर एमसी रमोला के साथ निर्माण साइट का औचक निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने साइट पर काम कर रहे इंजीनियरों से सुरंग निर्माण में निकली मिट्टी की डंपिंग साइट के बारे में पूछा तो वे बगलें झांकने लगे। अपर जिलाधिकारी ने डंपिंग साइट पर सख्ती से पूछा और कार्रवाई की चेतावनी दी तो बताया गया कि मिट्टी को हरिद्वार बाईपास रोड पर सत्संग भवन के पास के निर्माण कार्य में प्रयोग किया गया है। यह बात अधिकारियों के गले नहीं उतरी क्योंकि यहां पहले से ही निर्माण कार्य चल रहा है, लिहाजा यहां से भी मिट्टी की निकासी होनी चाहिए। वहीं, अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने निरीक्षण पर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। तहसीलदार सदर के अनुसार अब तक करीब 50 मीटर सुरंग की खुदाई में 3650 घनमीटर के आसपास मिट्टी की निकासी हो चुकी होगी। नियमानुसार यहां से निकली मिट्टी को विशेष डंपिंग साइट पर डंप किया जाना था। इसके बाद मिट्टी की नीलामी करने का प्रावधान है। यदि राजमार्ग खंड के अधिकारी ऐसा करते तो सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है तो रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिस पर उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

बिना थैले नहीं होगी कार्बेट की सैर 

0

रामनगर- अब अगर आपको जिम कॉर्बेट पार्क का भ्रमण करना है तो साथ में एक थैला भी लेकर जाना पड़ेगा। इस थैले में आपके द्वारा उपयोग की गई चीजों को जमा करके कूड़ेदान में डालना होगा। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को स्वच्छ रखने के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने यह व्यवस्था शुरू की है। इससे स्थानीय महिलाओं को मिलने वाले रोजगार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पहले चरण में इसकी शुरूआत ढेला पर्यटन जोन से की गई है।

बता दें कॉर्बेट पार्क में देसी विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं और वह अपने साथ खाद्य पदार्थ भी ले जाते हैं। जिसका कूड़ा वह जंगल में फेंक देते हैं। जंगल में फैले इस कूड़े से वन्य जीवों को भी नुकसान होता है। इसी के तहत भारत सरकार की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने ढेला की महिलाओं से पर्यटकों के लिए कॉटन के थैले तैयार कराए हैं।

इन थैलों को पर्यटक अपने साथ जंगल में भ्रमण के दौरान ले जाएंगे। पर्यटकों का जो भी कूड़ा होगा, उसे वह थैले में ही रखकर बाहर लेकर आएंगे और कूड़े को कूड़ेदान में डालेंगे। पर्यटकों को यह बैग 50 रुपये में दिया जाएगा। रोजाना नब्बे थैले बनाकर महिलाएं ढेला गेट पर पर्यटकों को देंगी। इससे गांव की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, और जंगल पर उनकी निर्भरता कम होगी।

रुबेला के इन्जेक्शन लगते ही होने लगे बच्चे बीमार

0

हल्द्वानी- हल्द्वानी महानगर के दो स्कूलों में रूबेला के टीकाकरण के दौरान बच्चों की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को स्कूल से बेस हॉस्पिटल लाना शुरू हुआ तो अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई। 45 बच्चों का बेस में प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने भी बेस हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

सबसे पहले वेक्सीन लगते ही बच्चों के हालात बिगड़ना व्हाइट हॉल स्कूल में शुरू हुई। इंजेक्सन लगते ही बच्चे चक्कर, दर्द, उल्टी आने की शिकायत करने लगे। कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो स्कूल स्टाफ उन्हें लेकर बेस हॉस्पिटल भगा। कुछ देर बाद  बीरशीबा स्कूल के बच्चों की हालत भी बिगड़ गई। सभी बच्चे कक्षा 3 से 10 के बीच के थे। बेस हॉस्पिटल के चिकित्सकों के मुताबिक 45 बच्चों को उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल लाया गया। इसमें एक बच्ची बिन्दुखत्ता के दानु पब्लिक स्कूल की भी थी। वहीं बेस के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस भट्ट ने बताया कि वेक्सीन से रिएक्शन के किसी भी बच्चों में लक्षण नहीं मिले हैं। इंजेक्शन की डर की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ी। कुछ इंजेक्शन लगने से होने वाला दर्द नहीं सहन कर पाए। बच्चों को काउंसलिंग और जरूरत पर दर्द निवारक दवा दी गई है। उन्होंने कहाँ कि रुबिला का इंजेक्सन पूरी तरह सुरक्षित है।

पांच हजार के लिए कर दी हत्या 

0

काशीपुर- पैसों के विवाद में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी, परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी देर तक पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। मामला जगतपुरपट्टी गांव का है जहां मनमोहन सिंह खेतीबाड़ी के साथ ही प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले फसियापुरा निवासी बीना से उसकी शादी हुई थी।

पत्नी बीना ने बताया कि शादी के दौरान मनमोहन ने गांव के ही एक युवक से पांच हजार रुपये का खाद और बीज खरीदा था। उसने कई बार पैसे के लिए तकादा किया, लेकिन आर्थिक मजबूरी के चलते उसका पति पैसे नहीं दे पाया था। इसी दौरान मनमोहन के फोन पर फोन कर पैसे लेकर खेत पर आने को कहा। मनमोहन पैसे लेकर गया लेकिन पैसे देने के बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीछे से पहुंची पत्नी को देख आरोपी फरार हो गए। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने मनमोहन को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र,पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों हिरासत में लिया है।

सौ करोड़ का आंकड़ा छूआ ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ ने

0
secret superstar

आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ ने भारतीय बाक्स आफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है और इतना ही कारोबार विदेशी बाक्स आफिस से मिला है। इस तरह से कुल कारोबार के मामले में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

भारत के सिनेमाघरों से दो सप्ताह में इस फिल्म ने 55 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। ये कमाई फिल्म के बजट (25 करोड़) से दो गुनी है। दीवाली के मौके पर गोलमाल जैसी कामेडी फिल्म के सामने इस फिल्म की 55 करोड़ की कमाई को अहम माना जा रहा है।

बड़ोदरा के एक मुस्लिम परिवार की लड़की की गायिका बनने की कहानी पर बनी इस फिल्म से आमिर खान की टीम खुश है। आमिर खान की पत्नी और फिल्म की निर्माता किरण राव ने कहा है कि फिल्म ने उनकी उम्मीद से ज्यादा कारोबार किया है।