देहरादून। जिले में राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ पर शासकीय इमारतों को दुधिया बल्वों से प्रकाश मान किया जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम कर स्थापाना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रताप सिंह शाह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि राज्य की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आठ व नौ नवम्बर को सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक कलेक्ट्रेट भवन सहित अन्य शासकीय इमारतों को दूधिया बल्वों से प्रकाश मान किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम युवा भवन प्रांगण में आयोजित किए जाएगें। विकास से जुड़े विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से सम्बन्धित प्रर्दशनी के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही क्रीड़ा विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
एडीएम ने बताया कि युवा भवन में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य आन्दोलनकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपन स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य स्थापना दिवस पर दूधिया रोशनी से जगमगाएगी इमारतें
निर्देशक इकराम अख्तर की फिल्म में देहरादून के स्टार सतीश शर्मा
इकराम अख्तर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।कॉमेडी किंग कहे जाने वाले इकराम आने वाले समय में अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म लाने वाले हैं जिसका टाईटल होगा ”हूर वर्सेस लंगूर”। यह फिल्म एक हीरोईन और उसे अपने तरफ आकर्षित करने वाले चार लड़कों की कहानी है ।इस फिल्म में काम करने वाला सारा क्रू इकराम ने 60 दिनों में उत्तर-प्रदेश और गुजरात से ऑडिशन के बाद चुने है।
लगभग 50 लोग, पहली बार फिल्म में काम करेंगे उनके लिए आगरा में 15 दिन की वर्कशॉप दी जा रही है।आने वाले दिसंबर में यह पूरी यूनिट आगरा से ही शूटिंग की शुरुआत करेगी।
इकराम अख्तर एक मल्टी टैलेंटेड डायरेक्टर,प्रोड्यूसर और राईटर हैं। इकराम ने इससे पहले बहुत सी कॉमेडी फिल्में बनाई हैं जैसे कि ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’ और सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘रेडी’ और अपनी आने वाली फिल्म से भी वह कुछ ऐसी ही उम्मीद करते हैं।
अपनी फिल्मों में नए कास्ट को मौका देना इकराम के लिए पहली बार नहीं हैं। इससे पहले साल 2003 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘नई पड़ोसन’ में बिल्कुल नए कास्ट को मौका दिया था। ‘नई पड़ोसन’ एक सफल फिल्म साबित हुई थी, ठीक पहले की तरह एक बार फिर इकराम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हूर वर्सेस लंगूर’ में एकदम नए कास्ट को साइन किया है जिसके बारे में उन्होंने गाजियाबाद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया।
इस फिल्म में काम करने वाले देहरादून के सतीश शर्मा ने टीम न्यूजपोस्ट से बात करते हुए बताया कि, “इस फिल्म में काम करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं इकराम का आभारी हूं कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने के लिए मुझे चुना।” सतीश ने बताया कि, “मेरे लिए एक नया अनुभव होगा क्योंकि इस तरह की शैली वाली फिल्म में मैने पहले काम नहीं किया है, हालांकि मेरा रोल अभी भी मेरे लिए एक रहस्य है लेकिन मुझे कहा गया है कि मेरा रोल ऐसा होगा कि लोग मुझे मेरे रोल के लिए याद रखेंगे।”
आपको बतादें कि सतीश की फिल्म ‘विराम’ को कैंस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया गया था और आने वाले 24 नवंबर को यह फिल्म भारत में रिलीज होने वाली है।
चार साल बाद भी आपदा प्रभावितों की समस्याएं जस की तस
वर्ष 2013 में आई प्राकृतिक आपदा से राज्य अब भी उबर नहीं पाया है। जबकि आपदा को बीते हुए चार साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया लेकिन प्रभावित इलाकों में आज भी लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि सरकार की ओर से चारधाम तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रदेश के लिए हितकर माना जा रहा है।
आपदा के समय से अब तक प्रदेश की बागडोर कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास रही लेकिन दिनों पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में ज्यादा ही जुटी रही। समय-समय पर उत्तराखण्ड को संवारने का भली भांति दावा भी करती रही। वहीं राज्य की एक मात्र क्षेत्रीय दल यूकेडी सत्ता की सुख में दोनों दलों के सरकारों को समर्थन देकर राज्य की समस्याओं को खुद से दूर बनाती गई।
उत्तराखण्ड दैवीय आपदा के समय देश-विदेश से मदद के लिए हाथ भी उठे थे और लोगों ने मदद भी की थी। फिर भी आपदा प्रभावितों तक सही व समुचित मदद नहीं पहुंच सकी, जिससे आज भी उन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। कहीं सड़क की समस्या तो कहीं शिक्षा ओर स्वास्थ्य की समस्याएं, आज भी क्षेत्रवासियों के लिए चुनौती बनी हुई है। आज जिस तरह से प्रदेश से पलायन हो रहा है वह सरकार और राज्य दोनों के लिए चिंता का विषय है। एक ओर जहां पलायान को रोकने लिए बेरोजगारी तो वहीं दूसरी ओर राज्य में बार-बार आ रही आपदा को भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हाल यह है कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावित इलाकों में विकास कार्य न करवाए जाने के चलते लोगों को मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
हिमालयी राज्य होने के चलते राज्य में मौसम भी अनुकूल नहीं रहता है, ऐसे में कार्य करना भी हर समय मुश्किल भरा होता है। कुछ माह ही काम करने के लिए बेहतर होता है। गढ़वाल के जोशीमठ, विकासखंड के लामबगड़ पटड़ी गांव में आपदा के दौरान कई पुल टूट गए थे और इस पुल के पुनर्निर्माण का सरकार ने आदेश भी दे दिया था लेकिन पुल आज तक लोगों का आवागमन का साधन नहीं बन सका है।
इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि, “अधिकारियों को पुल निर्माण के निर्देश दिए गए हैं और मार्च 2018 तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, जो पुल चार साल बाद भी नहीं बना वो एक साल के भीतर बन जाएगा इसका अंदेशा काम ही है।” वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि, “प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। भापजा सरकार का मंशा है कि राज्य में चारों तरफ विकास दिखे इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है।”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह लगातार भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल उठा रहे है। उनका कहना है कि, “सरकार को प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नही है, वर्तमान सरकार कांग्रेस की योजनाओं पर धीमी गति से कार्य कर रही है। जबकि कांग्रेस सरकार जनता के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी।”
अब हलाला के खिलाफ होगी शायरा की जंग शुरु
काशीपुर। सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक की जंग जीतने वाली शायरा बानो मुस्लिम महिलाओं के लिए अब नजीर बन चुकि है, शायरा अब एक और जंग लड़ने का एलान कर चुकी हैं। शायरा की ये जंग हलाला के खिलाफ है, जो मुस्लिम महिलाओं पर एक बडा अत्याचार है, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित एक समारोह से लौटी शायरा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक की जंग जीतने के बाद उनको प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। जिसके लिए उन्होने आयोजकों का धन्यवाद दिया।
शायरा ने बताया कि उनके साथ पुणे फिल्म संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह महाराष्ट्र की विधायक और सामाजिक संस्था स्वच्छंद की अध्यक्षा मेधा विश्राम कुलकर्णी ने रविवार को पुणे में आयोजित किया था, जहां मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और पूनम महाजन ने सायरा बानो को महाजन स्मृति सम्मान दिया।
उन्हें मानपत्र, स्मृति चिन्ह और महाराष्ट्र सम्मान पगड़ी प्रदान की गई। शायरा ने कहा कि तलाक की रूढ़िवादिता के खिलाफ उनके द्वारा किए गए संघर्ष को समारोह में उपस्थित हस्तियों ने खूब सराहा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक में उनका संघर्ष जारी रहेगा। वह अब हलाला जैसी कुप्रथा के खात्मे के लिए लड़ाई शुरू करेंगी। शायरा के भाई अरशद ने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने में उनकी बहन को त्रासदी झेलनी पड़ी है, बावजूद शायरा ने समाज के कथित ठेकेदारों से हार नही मानी।
देवभूमि का लाल देश के लिये हुआ शहीद,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा पार्थिव शरीर
ऋषिकेश। देश की रक्षा के लिए लगातार रणबांकुरे अपनी जान की बाजी लगाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के एक और सपूत ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से लड़ते हुए अपनी बहादुरी का परिचय देकर अपने प्राण मातृभूमि की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिए। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग ब्लाक के फ़लोटा गांव के वीर सपूत सूरज सिंह तोपाल ने कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों से लोहा लेकर उनको नाकों चने चबवा दिए और इस मुठभेड़ में शहीद हो गए। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीर सूरज ने कई आतंकवादियों को भी मार गिराया , पुलवामा से सूरज के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड की धरती पर लाया गया जहां जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सैनिक सम्मान के साथ उनको सलामी दी गई। सेना के जवानों ने अपने साथी की शहादत पर देश के खातिर अपनी जान की बाजी लगाने वाले ऐसे वीर जांबाज को नमन किया। जॉली ग्रांट से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया जहां उनका सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में प्रियंका
फोर्ब्स पत्रिका की ओर से दुनिया की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में विदेशों में चमकने वाली बालीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी जगह मिली है। जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में 97वां नंबर प्रियंका चोपड़ा का है। इस लिस्ट में जर्मनी की चांसलर एंजला मारकल पहले नंबर पर हैं।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरसा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में बालीवुड से और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक मात्र कलाकार के तौर पर प्रियंका का नाम है, लेकिन इस लिस्ट में अन्य क्षेत्रों से तीन और भारतीय महिलाओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
इस लिस्ट में 32वें नंबर पर भारत की बैंकर चंदा कोचर का नाम है, तो तकनीकी मामलों की जानकार रोशनी नडार मल्होत्रा 57वें नंबर पर हैं। डा. किरण मजूमदार शॉ का नाम इस लिस्ट में 71वें नंबर पर है, तो 92वें नंबर पर मीडिया का जाना पहचाना नाम शोभना भारतीय का नाम है। पड़ोसी देश बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का नाम इस लिस्ट में 30वें नंबर पर है।
तेल व्यापारी से लूट करने वालों की हो गिरफ्तारी
ऋषिकेश, पिछले दिनों गंगानगर में तेल व्यापारी से तमंचे के बल पर की गई लूट के मामले को लेकर गंगानगर के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से लूट करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
हनुमंत विकास मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा व महासचिव गिरीश सकलानी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने गंगा नगर में लूट चोरी और हत्या जैसे संगीन अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की है। गंगानगर क्षेत्र में पिछले दिनों भी महिलाओं से चेन लूटने की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन अभी तक कोई भी लुटेरा गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों मे रोष उत्पन्न होने के साथ में भय का महौल है।
सचदेवा ने कहा कि, “इस घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए”
सड़क हादसे में दो की मौत
ऋषिकेश, स्कूटी पर सवार एक युवक व युवती की ऋषिकेश बैराज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आईडपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि, ” देर रात नौ बजे सूचना मिली कि ऋषिकेश बैराज मार्ग पर सड़क के किनारे एक स्कूटी गिरी पड़ी है जिसमें एक युवक व युवती सड़क के किनारे घायल पड़े हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल मायाकुण्ड निवासी शिवम की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ललिता, 20 वर्ष शांति नगर निवासी की उपचार के दौरान लगभग 12 बजे मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पड़ी स्कूटी को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि शिवम कपड़े का व्यापार करता था। जबकि ललिता डोईवाला में डिग्री कॉलेज की बीए द्बितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने घटना के कारणों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
1 किलो चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
विकासनगर के पर्यवेक्षण में चौकी सेलाकुई, सहसपुर पुलिस ने मिलन तिराहा सेलाकुई से अभियुक्त अफजाल, उम्र 35 वर्ष को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून के सिडकुल एरिया में रह रहे श्रमिकों व आस-पास के स्कूल व कालेजों में पढ रहे छात्रों को सप्लाई करने की बात बताई गई, जिसमें अभियुक्त के कब्जे से चरस बेचकर प्राप्त की गई धनराशि भी बरामद की गई।
अभियुक्त से पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिस पर निकट भविष्य मे तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, अभियुकत को न्यायालय मे पेश किया जायेगा।
अभियुक्त से बरामद सामान:-
1. 1 किलो ग्राम मादक पदार्थ चरस।
2. रू. 25025/- नगद।
व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
रात में थाना रायवाला पर ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, साहबनगर, छिद्दरवाला ने सूचना दी कि हमारे गांव का एक व्यक्ति बलवीर थापा, उम्र 60 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदखुशी करी है।सूचना पर एसअाय पंचायतनामा व दीगर कागजातों को लेकर घटनास्थल साहबनगर, छिद्दरवाला पर पहुँचे। जिनके द्वारा शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर वास्ते पोस्टमार्टम के लिये शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।
प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक बलवीर थापा शराब पीने का आदि था, जिस कारण पति-पत्नी के बीचविवाद होता रहता था । आर्थिक परेशानी व अन्य घरेलू कारणों को लेकर मृतक बलवीर थापा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी तथा जांच जारी है।





























































