Page 359

भ्रष्ट्राचारियों को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: हरीश रावत

0

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर प्रदेश के विकास को पूरी तरह से बाधित कर रही है।
मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश में चारो तरफ विकास ठप पड़ा है लेकिन सरकार को कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकर पहले खुद के दामन में लगे दागों को साफ करे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने को गुजरात की जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। रावत ने नेशनल हाइवे घोटाला, उज्ज्वला योजना, गन्ना भुगतान, धान खरीद नीति, नोटबंदी आदि मुद्दों पर भी भाजपा कोसा। उन्होंने कहा कि भूमि घोटाले में लिप्त भाजपा के तीन मंत्रियों को सरकार हटाने में असमर्थ लग रही है।
कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में शुरू 11 योजनाओं को बंद करने और 25 योजनाओं का स्वरूप बदलकर अपना नाम कमा रही है सरकार।
निकाय चुनाव पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पार्टी चुनाव में दमदार जीत दर्ज करेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक से राय मशविरा करने के बाद ही टिकट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को देहरादून जाते समय विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर रुके। इस दौरान कांग्रेसियो ने फूलमाला पहनाकर हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किए कार्यो को देश के लिए महत्पूर्ण बताया। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, नौशाद सम्राट, इख्तियार बब्लू, डॉ़. एमपी सिंह आदि मौजूद थे।

कार्बेट और राजाजी पार्क के गेट सैलानियों के लिए खुले

0

सैलानियों के लिए कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के दरवाजे बुधवार से फिर खोल दिये गये। मानसून सीजन के लिए 15 जून को बंद हुए दोनों पार्कों के गेट आज खोल दिए गए।बुधवार सुबह वन अधिकारियों ने पूजा करने के बाद राजाजी में गेट खोला। इसके साथ ही 10 गाड़ियों में 25 सैलानियों का दल पार्क की सैर करने के लिये गया।इस बार पार्क के नियमों में भी कुछ फेरबदल किये गये हैं। जिनमें पंजीकृत वाहनों को ही पार्क में प्रवेश की इज़ाजत देना प्रमुख है। वहीं पार्क में आने के लिये पर्यटकों से ली जाने वाली फीस में कोई बदलाव नही किया गया है।

पार्क के चीला गेट को खोलने के लिये वन मंत्री हरक सिंह रावत पहंचे जिस वजह से ये गेट सुबह के बजाय दोपहर बाद खुले। जिसके कारण इस गेट से पार्क में आने वाले पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।इस बार पार्क प्रशासन ने जंगल में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसकी बजाए ईको डेवलपमेंट कमेटी से जुड़े 50 युवा जिप्सी वाहनों में सैलानियों को सैर कराएंगे।

वहीं कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन का गेट भी खोल दिए गया। यहां से पर्यटक पार्क के ढिकाला, गैरल,खिनानौली, सर्पदुली, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में सैर कर सकेंगे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पार्क प्रशासन ने पार्क के अंदर बने गेस्ट हाउसों में रहने की अवधि को एक हफ्ते से घटाकर तीन दिन कर दिया है।अब सैलानी कार्बेट नेशनल पार्क में नैनीताल जिले के रामनगर के अलावा पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार से भी प्रवेश कर सकेंगे। यह गेट 27 नवंबर को खोला जाएगा।

कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम के लिए पर्यटकों को जीएसटी भी चुकाना होगा। जीएसटी के चलते एक हजार से 2499 रुपये वाले कक्ष के 12 प्रतिशत, 2500 से 7499 तक 18, 7500 से अधिक पर 28 प्रतिशत अतिरिक्त देना होगा।

 

सीएम ने किए 57.98 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ

0

जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला के जौलजीवी में आयोजित जौलजीवी मेला एवं विकास प्रर्दशनी-2017 के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री को 57.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कुल 27 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया।

मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी कीं। बलुवाकोट डिग्री कॉलेज में आगामी शिक्षा सत्र से स्नाकोत्तर कक्षाएं प्रारम्भ किये जाने, सोसा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किए जाने, तवाघाट में तटबंध निर्माण, नगर पंचायत धारचूला के ग्वालगांव में सीवर लाइन निर्माण, धारचूला में पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण, दूतीबगड़-जौलजीबी में पंचायत घर का निर्माण, बलुवाकोट डिग्री कॉलेज में मिनी स्टेडियम का निर्माण, दारमा-चौदास व्यासघाटी में ट्रेकिंग मार्ग का निर्माण, तांकुल में मिनी स्टेडियम के निर्माण, धारचूला नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग निर्माण एवं हाईटेक शौचालय का निर्माण, मुनस्यारी विकासखंड के साइपोलो में पेयजल लाईन के निर्माण आदि की घोषणाएं शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने जौलजीबी मेला एवं विकास प्रर्दशनी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए सरकार कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को 02 प्रतिशत के सस्ते ब्याज पर एक लाख रुपये तक का कृषि ऋण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र धारचूला एवं मुनस्यारी में सगंध खेती के लिए अनुकूल वातावरण है। इन गांवों में सोसाइटी बनाकर सगंध खेती कर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने व्यवसायिक खेती को प्रोत्साहित किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक विकास योजनायें संचालित की जा रही है। सीमांत क्षेत्रों में संचार एवं कनैक्टिविटी की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से बैलून तकनीक का प्रयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु राज्य के 12 चिकित्सालयों में टेलीरेडियोलॉजी की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।”

संविदा कर्मियों को राहत, मिलेगा समान वेतनःहाईकोर्ट

0

नैनीताल, हाई कोर्ट ने परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन देने के मामले में प्रबंध निदेशक को फैसला लेने के आदेश पारित किए हैं। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पंजाब सरकार बनाम जगजीत सिंह के फैसले के आलोक में संविदा चालक-परिचालकों को न्यूनतम वेतनमान देने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ के समक्ष उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अशोक चौधरी व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई।

खंडपीठ ने कहा कि नियमितीकरण के मामले में एकलपीठ विचार करेगी। यूनियन के अधिवक्ता एमसी पंत के अनुसार नियमितीकरण के लिए यूनियन की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। खंडपीठ ने समान कार्य के लिए समान वेतन के संबंध में प्रबंध निदेशक से विचार कर फैसला लेने को कहा है।

आठ घण्टे की कडी मशक्कत के बाद मिली बच्ची

0

रुद्रपुर, तीन माह के बच्चे के अपहरण कांड के बाद बरामदगी तक भले ही पुलिस की किस्मत साथ दे रही हो, लेकिन जिस तरह से घटनाएं घट रही हैं, उससे यह तो तय है कि अपराधिक गतिविधियां करने वाले शांत नहीं हैं। जो पुलिस के लिए एक डी चुनौती है, इस बरामदगी के बाद आरोपी महिला के अलावा उसका साथ देने वाले दो अन्य लोग भी मुख्य आरोपियों की सूची में शामिल कर लिए गये हैं।

बगौरतलब है कि बाजार चौकी क्षेत्रांर्तगत सोमवार को तीन माह की बच्ची का अपहरण हो गया था जिसके बाद पुरजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तलाश में जुट गयी थी, पुलिस को सीसीटीवी की मदद मिली अौर पुलिस लगातार चैकिंग चलाकर बच्चे की तलाश में जुट गयी थी,  सीसी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बच्चे को ले जाते एक महिला का पता चला। महिला का हुलिया ट्रेस आउट करने के बाद पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की हुलिया सोशल मीडिया से भी प्रचारित करने का प्रयास किया, ताकि महिला पकड़ी जा सके। इस दौरान किसी तरह आठ घंटे की मशक्कत के बाद अचानक आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। यह महिला बिलासपुर निवासी शांति कौर पत्नी रामसिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और बच्चे को प्रीत विहार स्थित एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चे को लेकर महिला मुरादाबाद जनपद के हजरतगंज निवासी ओमकार उर्फ चेतन पुत्र राजवीर के साथ बाइक से प्रीत विहार कालोनी पहुंची जहां उसने बच्चे को अपने साथ कार्यरत प्रीत विहार निवासी लाड़ी पुत्र जीत सिंह के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने लाडी के कब्जे से बच्चा बरामद कर लिया। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि उक्त तीनों जांच में आरोपी पाए गए हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा भी अगर कोई नाम विवेचना में आते हैं तो वे लोग भी मुजरिम बनेंगे।

जुआ खेलते दल को दबोचा, लाखों बरामद

0

रुद्रपुर, शहर के एक होटल में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 1.95 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इस जुए के धंधे के संचालन में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का नाम भी प्रकाश में आया है, हालांकि इसके नाम का अभी पुलिस खुलासा करने को तैयार नहीं है। इधर, पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें शहर के राहुल कुमार, जितेंद्र, गुलशन कुमार, प्रांजल, राजीव , उमेश कुमार, मनोज कुमार, देवपाल, अमन और किशन कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 1.95 लाख रुपये बरामद किए हैं। बताया गया कि इस होटल पहले भी अनैतिक कार्य होने की चर्चा होती रही है। अब इस होटल पर पुलिस की नजरें तिरछी हो गई हैं।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में आएगी नज़र

0

नब्बे के दशक की सुपरहिट जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को 17 साल बाद एक बार फिर उनके प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। यह जोड़ी इंदर कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के सिक्वल ‘टोटल धमाल’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म को अगले साल 2018 में दीपावली के मौके पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

निर्देशक इंदर कुमार ने कहा कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ काम करना एक सपने जैसा है। मैंने इस फिल्म के लिए माधुरी से कुछ महीने पहले ही बातचीत की थी जिसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में धक-धक जैसा रोमांस तो नहीं है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दर्शकों को टोटल धमाल देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने 90 के दशक में बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस जोड़ी ने तेजाब, राम लखन, बेटा, पुकार, जमाई राजा, किशन कन्हैया, जिन्दगी एक जुआ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

निशंक का गुजरात चुनाव में कमल खिलाने का दावा

ऋषिकेश, जैसे जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनैतिक पार्टियां यहाँ अपनी जीत का दावा करती थक नहीं रही है। गुजरात से लौटे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आगामी चुनाव में जीत दर्ज़ करने की हुंकार भरी है, उन्होंने बताया  की गुजरात चुनाव में एक बार फिर मोदी मैजिक देखने को मिलेगा।

आपको बता दे की गुजरात चुनाव में 16 सांगठनिक जिलों की लगभग 48 विधानसभा सीटों का कार्य हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को मिला है, उनका साफ़ तोर पर कहना है की गुजरात चुनाव में बीजेपी की ही जीत होगी, उन्होंने दावा किया है की बीजेपी तीन चौथाई से भी ज्यादा सीटों में कमल खिलाने में कामयाब रहेगी।

राज्य विज्ञानं महोत्सव की तैयारी

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा ऋषिकेश के भारत मंदिर इंटर कॉलेज में चार दिवसीय राज्य विज्ञानं महोत्सव शुरू होने जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है. कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री पांडेय मौजूद रहेंगे।

आपको बता दे कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि को बढ़ाना है, चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव नमें प्रदेश भर के 600 बच्चे प्रतिभाग करेंगे और अपने मॉडल्स को दिखाएंगे। मीडिया से बात करते हुए अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशिका सीमा जौनसारी ने बताया की ये कार्यक्रम चार दिनों तकल चलेगा जिसमे बच्चों को विज्ञानं से जुडी चीजों को बताया जायेगा और उनके द्वारा मॉडल्स को दिखाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने गौचर मेले का शुभारम्भ किया

0
मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित 7 दिवसीय राज्यस्तरीय 67वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने 45 करोड़ 96 लाख, 75 हजार रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें एडीबी वित्त पोषित कर्णप्रयाग नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना लागत रू. 967.53 लाख, गौचर नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना लागत रू. 650.00 लाख, नैनी आईसी से डुंग्री मोटर मार्ग लागत रू. 242.73 लाख, मोलागाड-मटई मोटर मार्ग लागत रू. 657.27 लाख, थिरपाक-काण्डई मोटर मार्ग लागत रू. 515.38 लाख, मीन मार्केट गौचर से जीजीआईसी गौचर तक पहुॅच मार्ग लागत रू. 21.00 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तोली कल्याणी तल्ली मोटर मार्ग लागत रू. 391.81 लाख, पोखरी हरिशंकर मोटर मार्ग से थौली-थाला बैण्ड तक मोटर मार्ग लागत रू. 275.87 लाख, श्यान किसनपुर मोटर मार्ग एवं 80 मी0 स्पाॅन लौह सेतु लागत रू. 397.20 लाख, किमधार से स्यान-किशनपुर मोटर मार्ग लागत रू. 92.12 लाख एवं चटवापीपल से ग्राम सिरण-एण्ड मोटर मार्ग लागत रू. 385.84 लाख की विकास योजना का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजकीय इण्टर काॅलेज कर्णप्रयाग का नाम प्रथम विश्व युद्व के प्रथम विक्टोरिया क्राॅस पुरस्कार से सम्मानित वीसी दरबान सिंह के नाम रखने एवं गैरसैंण-धारगेड मोटर मार्ग का नाम स्वतन्त्रा संग्राम सैनानी बच्चन सिंह के नाम रखने की घोषाण भी की। इसके साथ ही उन्होंने गंगा गाय योजना के तहत दो महिला लाभार्थियों को 40-40 हजार रुपये के प्रदान किये। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जनपद चमोली एवं रूद्रप्रयाग के 1054 लघु एवं सीमांत कृषकों को दो प्रतिशत ब्याज दर 01 लाख रूपये तक के कृषि ऋण के चेक भी वितरित किये।
मेला में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शिक्षित नौजवानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नई तकनीकि के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकि की सहायता से कृषि क्षेत्र में क्रान्ति लायी जा सकती है। डिग्री काॅलेज में पढने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना भी शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सीमांत जनपद चमोली व पिथौरागढ में कौशल विकास केन्द्र खोलने का निर्णय लिया जा चुका है। सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवान युवक एवं युवतियों के लिए गढवाल एवं कुमांऊ मण्डल में दो प्रशिक्षण केन्द्र भी खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। इसको देखते हुए सरकार ने देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिक व अर्द्ध सैनिक बलों के परिवार के एक सदस्य को राजकीय सेवा में लिये जाने का भी निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश जारी हो चुका है।
क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने लम्बित डायट भवन एवं पाॅलीटेक्निक छात्रावास निर्माण के लिए धन आवंटन की मांग भी सीएम के समक्ष रखी। मेला समिति के उपाध्यक्ष एंव नगर पालिका अध्यक्ष  मुकेश ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए चार सूत्रीय मांग पत्र भी दिया। जिसमें उन्होंने गौचर में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग, पूर्व में घोषित पशु चिकित्सा महाविद्यालय व उत्तराखण्ड बोली भाषा संस्थान स्थापित करने, गौचर में सर्किट हाउस/स्टेट लेवल का गेस्ट हाॅउस बनाने की मांग रखी। मेले के उद्घाटन के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।