Page 353

48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे शाहरुख खान

0

गोवा में शुरू हो रहे नौ दिवसीय 48वें अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान करेंगे। यह महोत्सव 20 से 28 नवम्बर तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ इरानी निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ‘बीयॉन्ड दा क्लाउड’ से होगा और समापन रवीन्द्र नाथ टैगोर पर बनी फिल्म ‘थिंकिंग आफ हिम’ से होगी। इस फिल्म का निर्देशन पाब्लो सीजर ने किया है। इस महोत्सव में 9 अन्तराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जानी हैं।

इस बार 48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी आफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय फिल्म जगत में दिए गए योगदान के लिए दिया जाएगा। यह पहली बार है कि इस पुरस्कार का एक प्रस्तुतकर्ता उसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 2014 में यह सम्मान रजनीकांत को दिया गया था। 

शादी के कार्ड के माध्यम से फिल्म ‘पद्मावती’ का किया विरोध

0

जयपुर में एक दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड में एक कविता के माध्यम से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के प्रति विरोध व्यक्त किया है। सुरेन्द्र सिंह नाम के दूल्हे ने शादी के कार्ड में पद्मावती के सम्मान में और फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध में स्लोगन छपवाए हैं।

सुरेन्द्र सिंह ने कार्ड में लोगों से फिल्म पद्मावती का बहिष्कार करने की अपील की है उसके बाद रानी पद्मावती के सम्मान में चार पंक्तियों की कविता लिखी है- इक रानी की बात नहीं, पद्मिनी हो या जोधा कहें, फिल्माने की बात नहीं, बात सिर्फ है स्वाभिमान की, सत्य सनातन वो ज्योति उसपे बात करे तो कोई तो, हमसे सहन नहीं होती।

इस तरह के अनोखे प्रदर्शन की पूरे जयपुर में चर्चा हो रही है। शादी का कार्ड देखकर सुरेन्द्र के परिजन औऱ ससुराल पक्ष वाले हैरान हैं।

पूजा अर्चना के बाद बंद हुआ बद्रीनाथ में वेद ऋचाओं का वाचन

0

(गोपेश्वर) बदरीनाथ मंदिर की कपाट बंद होनें की प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों में है। कपाट बंद होने के अब मात्र दो दिन शेष है। शुक्रवार को मंदिर की परंपराओं के निर्वाहन के तहत पंच पूजा के तीसरे चरण में बद्रीनाथ मंदिर में सबसे पहले प्रातःकाल में धर्माधिकारी के नेतृत्व वेद पुस्तकों, ऋचा ग्रंथों (खडग पुस्तक) का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सभी धार्मिक ग्रंथों के साथ वेद ऋचाओं को बंद कर दिया गया, अब इन वेद पुस्तकों का वाचन मंदिर में कपाट खुलनें पर ही होगा। शुक्रवार से धाम के कपाट बंद होने तक वेद ऋचाओं के वाचन की गुंज भूबैकुंठ धाम की फिजाओं में नहीं गूजेंगी।

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान

0

(गोपेश्वर), चमोली जिले के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बीते दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने से मरीज और तिमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मशीन के खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासउंड के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, राकेश मैठाणी, मनमोहन सिंह और मनोज बिष्ट का कहना है कि जिला चिकित्सालय में बीते दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। साथ ही जिला चिकित्सालय में गॉयनोक्लॉजिस्ट के न होने से भी गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के लिए यहां से अन्य चिकित्सालयों के लिए रेफर किया जा रहा है।
इधर, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ विराज शाह का कहना है कि जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासउंड मशीन के सुधारीकरण की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र मशीन को सुचारू कर दिया जाएगा जबकि डिलिवरी में गायनोक्लोजिस्ट के न होने से दिक्कतें हो रही है, जिसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर गायनोक्लोजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है।

पेड़ पर लटका मिला वन रक्षक

0

रामनगर- कॉर्बेट पार्क में संदिग्ध परिस्थिति में वन रक्षक का शव पेड पर लटका मिला प्रथम दृष्टी से आत्महत्या बतायी जा रही है। उसका शव पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में तैनात वन रक्षक सुरेश भट्ट वन चौकी से गुरुवार रात से गायब था। उसके साथियों ने उसकी खोजबीन का प्रयास भी किया, लेकिन उसका पता नही चला। सुबह उसका शव एक कर्मचारी ने चौकी से बाहर पेड़ पर लटका देखा। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सूचना पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा व उपनिदेशक अमित वर्मा को दी। मृतक कर्मचारी चंपावत जिले का बताया जा रहा है।

फौजी की पत्नी को आखिरकार मिला इन्साफ

0

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की कोर्ट ने फौजी की बीवी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी युवक को आजीवन कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने में से दस हजार की रकम पीडि़ता को देने को कहा है, इसके लिए उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन करना होगा। अदालत ने उसे जान से मारने की धमकी देने पर भी दो साल की कैद की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पिछले साल 22 अक्टूबर को लालकुआं तहसील के बिंदुखत्ता की है। जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी की पत्नी रात डेढ़ बजे शौच को गई तो 28 वर्षीय अभियुक्त राकेश कुनियाल ने बुरी नियत से दबोच लिया। अश्लील हरकत करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर फौजी की मां जाग गई और उसने जैसे-तैसे उसे छुड़ाया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन लोकलाज व डर की वजह से विवाहिता ने रिपोर्ट नहीं लिखाई, जब दिसंबर में फौजी अवकाश पर घर आया तो पीडि़ता ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-376 व 506 के तहत आरोपी पर केस दर्ज किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी सुशील कुमार शर्मा द्वारा आरोप साबित करने के लिए आधा दर्जन गवाह पेश किए गए। जबकि बचाव पक्ष द्वारा भी गवाह पेश किए गए। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था। गुरुवार को उसे सजा सुनाई गई। सजा सुनाने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर क्रमश: दो वर्ष व छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

गैरसैंण में शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी,विपक्ष को भी दिया जवाब- प्रेम चंद अग्रवाल

बांग्लादेश की राजघानी ढाका में आयोजित 63वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री ऐसोसिएशन(सीपीए) सम्मेलन और संसदीय अध्ययन भ्रमण के तहत सिंगापुर, हांगकांग और टोकियो(जापान) की यात्रा कर वापस लौटे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल का ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमण के दौरान जो कुछ सीखने को मिला, भविष्य मे उसका उपयोग वह विधानसभा के साथ उत्तराखंड के विकास मे करेंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा को राज्य की सबसे आर्दश विधानसभा बनाने के लिए वह कटिबद्वता के साथ जुटे हुए हैं। देवभूमि के लोगों की आशाओं और विश्वास पर खरा उतरना उनका प्रमुख ध्येय है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका था जब उनहे उत्तराखंड को प्रस्तुत करने का मौका मिला। वहां के लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला और ये देखकर अचछा लगा कि भारत एक बड़े समूह के रूप में देखा जाता है। उन्होंने वहां पर हिंदी में अपनी बातों को रखा और बताया कि उत्तराखंड में निवेश के लिए लोगो को आमंत्रित किया।


वहीँ विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की गैरसैंण में सत्र को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शीतकालीन विधान सभा सत्र को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने बताया की हम पहाड़ी लोग है और चुनौतियों से भागते नहीं है। मौसम की वजह से गैरसैंण में सत्र करना अपने आप में बड़ी बात है। ऐसे में हम चाहते है की विपक्ष हमारा साथ दे ताकि ये सत्र पूरी तरह से अच्छे से संम्पन हो सके।

गौरतलब है कि गैरसेंण में साथ ही राजधानी बनाने को लेकर राजय बनने के बाद से ही राजनीति होती रही है। कांग्रेस ने भी अपनी सरकार के दौरान न केवल यहां विधानसभा सत्र करवाया था बलकि करोड़ों रुपये की लागत से सथाई विधानसभी भवन का भी निरमाण करवाया था। हांलाकि इस निरमाण को लेकर अब नेशनल ग्रीन ट्रीबयूनल ने सरकार को आढ़े हाथों लिया है।

सौरः घोस्ट विलेज फेस्टिवल में रही पारंपरिक चीजों की धूम

0
विभोर यादव

अपनी तरह का पहला सौर फेस्टिवल तीन रात और दो दिन का इवेंट था, जिसमे लगभग 120 ऑडियंस ने भाग लिया जो देश-विदेश से सौर आए। कुछ लोग श्रीलंका और मलेशिया से भी भाग लेने आये, इस फेस्टिवल में भाग लेने वालों में उद्यमि, रिसर्चर, कालेज के छात्र, चेंज-मेकर, आर्टिस्ट, फिल्म-मेकर, इन्फ्लूऐंसर और लेखकों ने शिरकत की। इस फेस्टिवल में सौर गांव के आसपास रहने वालों को रोजगार भी मिला जिसमें अलग-अलग डिर्पाटमेंट जैसे कि कुकिंग, लॉजिस्टिक, सुरक्षा विभाग, कल्चरल कोआर्डिनेशन,परर्फामेंस और वर्कशॉप फेलिसिटेशन में लोगों ने काम किया।

saur

दो दिन के इस कार्यक्रम में ट्रेकिंग, पेटिंग, कल्चरल नाईट, फूड स्टॉलस, पाईन नीडल क्रॉफ्ट पर वर्कशॉप, ग्रीन सॉल्ट मेंकिंग, गढ़वाली गानों पर डांस की प्रस्तुति के अलावा विलेज-वॉक भी कराया गया। इस कार्यक्रम की खास बात थी कि हर एक भाग को गांव के ही लोगों ने लीड किया, कल्चरल नाईट में होने वाला लोक नृत्य रवि गुसाई के ग्रुप ‘श्री देव संस्कृति कला मंच’ ने पेश किया, इसके अलावा मशहूर बैंड भैरवा और सूरज गोदियाल और गौरव सैली की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। आपको बतादें कि सौर फेस्टिवल में ढ़ोल और दमाउं की प्रस्तुति गांव के ही क्षेत्रीय लोगों ने दी।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को हाथ से बनाए हुए जूट-बैग और यूएचएचडीसी के माध्यम से लोकल लोगों द्वारा बनाई गई गढ़वाली टोपी भेंट दी गई। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों द्वारा बनाए गए हरे नमक का पैकेट, पारंपरिक मिठाई रोटाना, फ्यूल प्रोजेक्ट का ब्रोशर, भूली द्वारा बनाए गए पोस्टकार्ड, गांव के लोगों का जीवन परिचय और हंस-फाउंडेशन द्वारा गांववालों के लिए किए गए कामों का वर्क रिर्पोट तैयार भी दिया गया।

दीपक रमोला से टीम न्यूजपोस्ट से बातचीत में बताया कि, “इस कार्यक्रम के दौरान पहाड़ों में कैंपिंग भी की, इसके अलावा हिमाद्री को दो स्टाल और सौर गांव की महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए गए स्वेटर,स्मृति चिन्ह, शॉल की प्रदर्शनी भी लगाई गई।”

इस कार्यक्रम के अंत में लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आगे आने वाले ऐसे सभी वर्कशॉप के लिए बधाईयां भी दी।

पीएम की कौशल विकास योजना के तहत मजदूरों को दिया प्रशिक्षण

0

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत भवन निर्माण कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अखिल भारतीय सर्व जन समाज कल्याण समिति ने चंद्रेश्वर मंदिर में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की।
गुरुवार को चंद्रेश्वर मंदिर में आयोजित दूसरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान के राज्य सरकार से आए सिविल ट्रेनर धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्यों में लगे राज मिस्त्री और मजदूरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस योजना में 120 घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है, महिलाओं को सिलाई बुनाई और लड़कियों को अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। सरकार की योजना है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को पारिश्रमिक दिया जाए ताकि बड़ी कंपनियों में आवश्यकता के वक्त काम मिल सके। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक है । इस अवसर पर ट्रेनिंग देने वालों में प्रसन्न कुमार रावत, सहसन मोहम्मद ,विपिन खत्री, के अलावा कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार राजाभाऊ शास्त्री रामदास प्रेम नाथ राव, संजय कुमार, मुन्ना भारती, दिनेश कुमार, त्रिभुवन भारती, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

फर्स्ट लुक में मॉडलों ने बिखेरे अदाओं के जलवे

0

देहरादून। स्टाइल, गुड लुक्स ओर अदाओं के जलवे जब रैंप पर एक साथ देखने को मिले तो हर किसी की धड़कन थम गई। मौका था फाइव फेसेस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिस देहरादून 2017 के फर्स्ट लुक का। जहां पचास से ज्यादा मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले 10 दिसंबर को होगा।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को युवाओं तक ले जाने के मकसद से आयोजित हो रहे कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करने वाले मॉडल्स का गुरुवार को फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस मौके पर दो आॅडिशनों से चयनित सभी पार्टिसिपेंट ने भाग लिया। होटल सोलिटेयर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरा।
फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर श्वेता चौधरी ने बताया कि पूरा आयोजन राष्ट्रिय अभियान बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि आॅडिशन के बाद चुने गए प्रतिभागियों को एक्सपर्ट कोरियोग्राफरों द्वारा तराशने का काम किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जहां प्रतिभागी समाज को बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ के साथ ही स्वच्छा का भी संदेश देंगे। इसके अलावा विभिन्न सब टाइटल राउंड भी आयोजित होंगे। जिनके परिणाम 10 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के दिन घोषित होंगे।
निदेशक विनायक शर्मा ने बताया कि आयोजन शेखर बाय मयंक, हेयरकैफे, रिवायत, कावेरी ज्वैलर्स, स्पोर्ट्रस फिट, अवनीष फोटोग्राफी, इंसर्गो प्राइवेट लिमिटेड व दून ग्रुप आॅफ कॉलेजेज का विशेष सहयोग रहेगा। ग्रैंड फिनाले के दिन सब कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जैज पुष्कल सोनी, विभोर गुप्ता, तुषार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।