Page 340

रेलवे पुल निर्माण में हो रही देरी से यातायात प्रभावित

0

हरिद्वार। रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी से उप नगरी ज्वालापुर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ज्वालापुर के ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण समयावधि में पूरा नहीं होने से जनता और रेलवे फाटक से सटी काॅलोनी शारदा नगर, आर्य नगर, बसंत विहार, शास्त्रीनगर वासियों को लम्बी दूरी तय करना पड़ रहा है। सांयकाल ट्रेनों की अधिक आवाजाही ज्वालापुर रेलवे फाटक लगातार बंद रहता है, जिस कारण यहां सड़कों पर लम्बा जाम लग रहता है। व्यापारियों को भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही है।
रेलवे फाटक बंद होने के कारण कई स्थानीय लोगों ने ज्वालापुर रेलवे फाटक पर नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। व्यापारी विपिन गुप्ता, सतीश विरमानी का कहना है कि रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में तेजी लानी चाहिए। क्योंकि उप नगरी ज्वालापुर का पूरा व्यापार चौपट है। लोगों को बाजार में प्रवेश करने के लिए वाहनों को लाने ले जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। समाजसेवी चौधरी चरण सिंह ने मांग उठाई की जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए, वरना क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने पर विवश होगें। उन्होंने कहा कि स्कूल काॅलेज के बच्चों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय रेलवे फाटक बंद हो जाता है, वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण स्कूल काॅलेजों के बच्चों को भी स्कूल में पहुंचने पर देरी हो जाती है। 

राज्य के 370 विद्यालय एनसीसी से जुड़े

0

देहरादून। मंगलवार को सचिवालय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल एनसीसी, मेजर जनरल सी. मनी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान मेजर जनरल सी. मनी ने राज्य में एनसीसी की ओर से किए जाने वाले क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के 370 विद्यालय एनसीसी से जुड़े हैं। एनसीसी द्वारा वर्ष में 32 कैम्प चलाए जाते हैं। वर्तमान में एनसीसी के 10 कैम्प चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा सामाजिक क्रियाकलापों में भी भाग लिया जाता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रिस्पना के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत रिस्पना के कैचमेंट एरिया में एक ही दिन में लाखों वृक्ष लगाए जाने हैं, इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खूबसूरती का राज है ऋषिकेश का योग

0

ऋषिकेश। योग की अंतर्राष्ट्रीय कैपिटल कहे जाने वाले ऋषिकेश ने भारतीय योग की पताका को पूरे विश्व में फैलाया है योग शरीर को स्वस्थ ही नहीं रखता बल्कि सुंदर भी बनाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मिस वर्ल्ड 2017 के लिए चुनी गई हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार उनके मन मस्तिक और शरीर पर भारतीय योग ने किया है, जिससे पूरे विश्व में मनुष्य की सुंदरता का डंका बज गया है मानुषी ने भी योग की शिक्षा दीक्षा ऋषिकेश के तपोवन में स्थित मां योग्य आश्रम आरोग्यधाम मिली थी आरोग्यधाम के निदेशक डॉ अमृतराज ने बताया मानुषी ने उनसे आत्मविश्वास सकारात्मक सोच और ऊर्जावान बने रहने का प्रशिक्षण लिया था।

fb8f8b7c-d77d-4c75-8462-ec24ba7a6114

इस प्रशिक्षण के लिए वह 22 से 24 जून और इसके बाद 9 से 10 अक्टूबर को आई थी। इसके अलावा मानुषी को मुंबई में ध्यान योग की विभिन्न क्रियाएं भी सिखाई गई। डॉ राज ने बताया कि मिस वर्ड चुने जाने पर मानव सीने मोबाइल पर कॉल करके उन्हें बताएं कि जीवन में सकारात्मक सोच और ऊर्जा बढ़ाने का योग काजू प्रशिक्षण उन्होंने ऋषिकेश में लिया है। उसे अपना कर वह इस मुकाम तक पहुंची है। अभियोग उनकी पूरी दिनचर्या में शामिल है और विश्व सुंदरी बनने का उनका सपना भारतीय योग से साकार हुआ। डॉ राज ने बताया है कि मानुषी को उर्जा चक्र जागृत करने के लिए सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक जागना जिससे शरीर में सात्विक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही शरीर के ऊर्जा केंद्र और चक्रों को याद रखना और हमेशा ही मुस्कुराहट के साथ जागना। कुछ टिप्स दिए गए थे जिनको अपनाकर मानुषी ने अपने जीवन को योग की राह पर डाल दिया। आज आश्रम में सब मानुषी की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं और एक खुशी की बात है कि ऋषिकेश का सहयोग भी मिस वर्ल्ड के इस मुकाम में मानुषी को मिला।

ओनिडा अग्निकांड: हाईकोर्ट ने दिए एसआईटी जांच के आदेश

0

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित ओनिडा कंपनी में साल 2012 में हुए आगजनी के मामले में मंगलवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से एसआईटी जांच कराने के आदेश दिए हैं।

वर्ष 2012 मे हरिद्वार स्थित ओनिडा कंपनी में लगी भीषण आग में 11 लोगों की जान चली गई थी। इसमें उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने के चलते मृतक अभिषेक के पिता रविन्द्र ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस मामले में मंगलवार को नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायाधीश सुधांशु धुलिया की कोर्ट ने सुनवाई हुई, जिसमें मामले की जांच के लिए तत्काल एसआईटी गठित कर जांच कराने के दिए आदेश दिए हैं। मृतक अभिषेक के पिता रविंन्द्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच की मांग उठाई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल उठाए थे। पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि उच्च स्तरीय दबाव के कारण जांच को बदला जा रहा है और आरोपियों पर आम धाराएं लगाकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यूओयू में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन कक्षाएं

0

पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जल्द ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद छात्र-छात्राएं घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।

मंगलवार को एलएसएम महाविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र कार्यालय में यूओयू समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गिरीजा पांडे ने अध्ययन केंद्र के समन्वयकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने समन्वयकों को कई जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर छात्रों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल विकास से संबंधित पाठयक्रम भी संचालित करने जा रहा है, इससे दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कई कंपनियों के साथ अनुबंध किया है, जिसके माध्यम से रोजगार परक कोर्स चलाए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विपिन चंद्र जोशी ने दूरस्थ शिक्षा के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए योओयू वरदान साबित हो रही है। बैॅठक में डॉ. हर्षिता जोशी, त्रिलोचन पाटनी, हरीश देवलाल, पंकज जोशी, राहुल नेगी, पूजा सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

राज्य के विकास के लिए खोजने होंगे आय के नए स्रोत’

0

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मंगलवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन विभाग का जो वार्षिक राजस्व प्राप्ति का बजट है, वह 660 करोड़ रुपये है। हम 660 करोड़ के लक्ष्य से आगे बढ़ेगें। यशपाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य के विकास के लिए हमें बुनियादें ढांचे को मजबूत करने के लिए राजनीति से हटकर कार्य करना चाहिये। राज्य की प्रथम सरकार से लेकर हम लगातार चाहे कोई भी सरकार रही हो सभी ने अपने-अपने समय पर लोन लिये हैं। प्रदेश में खर्चे लगातार बढ़े हैं, इस कारण हमें प्लान में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सरकार को आय के नये स्रोत खोजने होगें तभी प्रदेश की स्थिति में सुधार हो सकता है।
मंत्री ने 2022 में होने वाले महाकुंभ की तैयारी पर कहा कि हरिद्वार आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा ना हो यह हमारी प्राथमिकता है। बस अड्डे के जहां तक शिफ्ट होने की बात है, उसमें जो भी निर्णय लिया जायेगा, वह जन भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया जायेगा। स्वागत करने वालों में मृदुल कौशिक, नरेश शर्मा, आशीष चैधरी, शिवम वालिया, विशाल गोस्वामी, विनित जौली आदि उपस्थित रहे।

बच्चों ने सिविल जज व पुलिस उपाधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र

0

गोपेश्वर। चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा 1098 के तहत पीस पब्लिक स्कूल एवं सुबोध विद्या मंदिर गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह अभियान संचालित किया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन रवि प्रकाश शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधे।
मंगलवार को स्कूली बच्चों ने विभिन्न विभागाध्यक्षों से बच्चों की सुरक्षा के लिए पहल करने का आह्वान किया गया। अभियान के तहत बच्चों द्वारा जिला विधिक सेेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जाकर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीनियर डिविजन को 1098 का रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर उन्होेंने बच्चों से संबंधित कानूनों के साथ ही बाल अधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्याें एवं भूमिकाओं की भी जानकारी दी। अभियान दल एवं चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर सुबह ट्यूशन के समय बच्चों के साथ होने वाली छेडछाड़ की जानकारी दी, जिस पर पुलिस उपाधीक्षक ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को पुलिस विभाग के कार्यों एवं करियर कांउसिंलिग, महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पुलिस हेल्प लाइन 100 की जानकारी भी दी। अभियान ने थाना गोपेश्वर मेें थानाध्यक्ष कुन्दन राम को भी रक्षा सूत्र पहनाकर बच्चों की सुरक्षा के लिए संकल्पित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव, छेडछाड़, दुव्र्यवहार के लिए बनाये गए कानूनों की जानकारी के साथ ही निर्भीक पुलिस यूनिट के बारे में अवगत कराया गया। अभियान में चाइल्ड लाइन टीम उमाशंकर बिष्ट, प्रभा रावत, सुभाष कुमार, दीपक रावत, पुष्कर लाल, समेकित बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अनिल नेगी पीस पब्लिक स्कूल के अंजलि फस्र्वाण, भवान चौहान, विपिन पाल, आकृति बिष्ट, साक्षी भंडारी आदि मौजूद रहे।

पार्किंग स्थल बनके रह गया ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय

0

ऋषिकेश। अस्पताल सन्नाटा और पार्किंग पूरी तरह से गाड़ियों से गुलजार ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय लंबे समये से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण जहां रोगी नहीं आ रहे हैं, वहीं इस चिकित्सालय का पूरा परिसर गाड़ियों से अटा रहता है। अस्पताल की तस्वीर देख के कह सकते हैं कि चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा यह अस्पताल अब पार्किंग स्थल बनके रह गया है।

अस्पताल परिसर के आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों से हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि कई बार एंबुलेंस भी इनके बीच में फंस जाती है। कई बार वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि अस्पताल के कर्मचारियों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। अस्पताल प्रशासन हर बार बैठक में इस बारे में चर्चा करता है, लेकिन होता कुछ भी नहीं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सनत शास्त्री का कहना है कि इस संबंध मे कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

राशन डीलरों की मनमानी के विरोध में पीएम को लिखा पत्र

0

हरिद्वार। समाजसेवी रोशनलाल चौधरी ने राशन डीलरों की मनमानी के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल, चीनी, निष्पक्ष रूप से वितरित किये जाने की मांग की।

रोशनलाल चौधरी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए राज्य में चीनी माह अप्रैल 2017 से राशन डीलरों की दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वर्तमान में चीनी का वितरण नहीं किया जा रहा है। अन्तोदय अनयोजना में प्रति राशन कार्ड एक किलो प्रतिमाह चीनी वितरित के आदेश दिये गये हैं, लेकिन राशन डीलर मानकों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे है।
उन्होंने यह भी मांग की है कि मिट्टी तेल बिना गैस कनेक्शनधारी परिवारों को मैदानी क्षेत्र में एक लीटर एवं पर्वतीय क्षेत्र में 2 लीटर देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्य पूर्ति अधिकारी को भी इस विषय में पत्र देकर अवगत कराया। मिट्टी तेल चीनी वितरित करने में पारदर्शिता अपनाई जाए।
चौधरी ने कहा कि हरिद्वार के समस्त राशन डीलर मानकों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। राशन डीलर समय पर अपनी दुकानें नहीं खोलते हैं। दुकानों पर किसी भी प्रकार का नोटिस उपभोक्ताओं के लिए नहीं लगाया जाता है, जिन कारणों से उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पाता है। असहाय निर्धन गरीब परिवारों के लोग बार-बार राशन डीलरों की दुकानों पर चक्कर लगाते रहते हैं। अधिकांश राशन डीलरों की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें उस दौरान देखने को मिलती है, जिस समय वह उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री वितरित करते हैं, कई बार राशन डीलरों से उपभोक्ताओं की नोंक-झोंक भी हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में होती रहती है।

विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक बने’

0

देहरादून। विकास और पर्यावरण दोनों की दोस्ती जरूरी है। विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक बने यह आज की जरुरत है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को होटल सॉलिटेयर में ‘हिमालय क्षेत्र में आपदा सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चरः संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कहा कि एक तरफ विकास की मांग और एक तरफ पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धताएं, इनके बीच का अंतर्द्वंद चुनौतीपूर्ण होता है, जो भी विकास कार्य हो वह आपदा प्रबंधन के मानकों के अनुसार हो। लोग सुरक्षित रहें, यह सरकार की चिंता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उत्तराखंड में 38 हल्के भूकंप आए हैं। छोटे भूकंपों से एनर्जी रिलीज होती रहती है अतः इनकी चिंता नहीं होती है, परंतु फिर भी पिछले कुछ वर्षों में भूकंप अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। निश्चित रूप से पर्यावरणीय असंतुलन इन घटनाओं का जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बचाव उपचार से बेहतर होता है। आपदाओं से बचने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि हम उनकी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण शैली, पर्यावरण का ध्यान और लगातार सतर्कता यह तीन बातें हमें सदैव ध्यान में रखनी चाहिए। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत वास्तु शैली की तारीफ भी की। उत्तरकाशी के भूकंप का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यमुना घाटी में पुराने निर्माण शैली के भवनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड के सदस्य प्रो. हर्ष कुमार गुप्ता ने कहा कि भूकंपों के पूर्वानुमान से कहीं अधिक आवश्यक इनके लिए तैयार होना है। उन्होंने कहा कि भूकंपों का सबसे अधिक नुकसान प्रायः स्कूलों में देखा जाता है अतः यह आवश्यक है कि इन की तैयारी बच्चों से की शुरू की जाए। एनडीएमए के सदस्य कमल किशोर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन भूकंप और अतिवृष्टि की घटनाओं को समग्रता से देखने की जरूरत है। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के कार्य अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी को अपने व्यवहार में ढालना, प्रैक्टिस में लाना एक बड़ी चुनौती है। देश में और साथ-साथ हिमालयी राज्यों में भी बहुत तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ हो रहा है। जैसे-जैसे आपदा के प्रति हमारी समझ बढ़ रही है वैसे-वैसे भविष्य की अवसंरचना सुविधाओं के प्रति चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि एनडीएमए से उत्तराखंड सरकार को जो भी मदद की जरूरत होगी वह प्रदान की जाएगी।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर वीके गौर ने कहा कि हिमालय क्षेत्रों में मैदानी क्षेत्रों से अलग बिल्डिंग डिजाइंस और मटेरियल का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या हिमालय की आवश्यकता के अनुरूप अलग स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और मटेरियल पर विचार नहीं किया जा सकता? उन्होंने कहा कि पर्वतीय पारिस्थितिकी के अनुसार भवनों की डिजाइन होनी चाहिए। हिमालय के राज्य दुनिया की नकल करें, यह जरूरी नहीं है। इससे पूर्व सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में आपदाओं की दृष्टि से वल्नेरेबिलिटी और रिस्क मैपिंग कर ली गई है। दो दिन चलने वाली इस कार्यशाला में उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अतिरिक्त तीन तकनीकी सत्र भी होंगे, जिनमें देश विदेश से ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञ, पर्यावरणविद, वास्तु विद अपने विचार रखेंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।