Page 341

’48वें आईएफएफआई इंडियन पनोरमा’ का उद्घाटन करेंगी श्री देवी

0

गोवा में शुरू हुए ‘48वें अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में आज 22 नवम्बर को ‘इंडियन पनोरमा सेक्शन’ का उद्घाटन श्री देवी करेंगी। इंडियन पनोरमा सेकशन की शुरुआत फीचर फिल्म ‘पीहु’ से होगी।

विनोद कापड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पीहू’ एक दो साल की बच्ची की कहानी है। पीहू का मुख्य किरदार मायरा विश्वकर्मा निभा रही हैं। पूरी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घुमती है।

बॉलीवुड फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी शार्ट फिल्म ‘कांट टेक दिस शिट एनिमोर’ जैसी फिल्म बना चुके विनोद कापड़ी ने दर्शकों को एक नए सिनेमा से रुबरू कराया है।

‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना हुआ रिलीज

0

अली अब्बास जाफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ है का पहला गाना ‘स्वैग से स्वागत’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में कटरिना और सलमान दोनों ही मस्तमौला अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

‘स्वैग से स्वागत’ के गाने के बोल इरशाद कामिल ने संगीत दिया है विशाल और शेखर ने। गाने को अवाज दी है शेखर ददलानी।  उल्लेखनीय है कि ‘टाइगर जिंदा’ है के ट्रेलर लांच होते ही यूट्यूब पर धामाल मचा दी है। इस लगबग 24 मिलियन व्यूज मिले थे।
‘टाइगर’ का निर्देशन कबीर ने किया था। वहीं टाइगर जिंदा का निर्देशन अली अब्बास जाफर कर रहे हैं अली ने सलमान की फिल्म सुल्तान का भी निर्देशन किया था।

यशराज प्रोडक्शन में बनी फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसम्बर 2017 को रिलीज होगी।

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार को कानून-व्यवस्था पर घेरा

0

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुड़की न्यायालय परिसर की घटना की निंदा करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ आराजकता का माहौल बना है, फिर भी सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकरों से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के आठ महीने के कार्यकाल के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है, फिर भी सरकार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के बजाए भ्रष्ट्राचारियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि रुड़की न्यायालय परिसर में दिन दहाड़े पेशी के दौरान गोली चलाने की घटना सरकार के ‘कुंभकर्ण की नींद को दर्शा रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं की दबंगई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में जो भी घटनाएं घट रही उसमें भाजपा पदाधिकारी कहीं ना कहीं परोक्ष और अपरोक्ष रूप से शामिल है फिर भी सरकार उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है। ऐसे में इस सरकार से लोग क्या उम्मीद रखें। जिस सरकार के नेता ही राज्य की कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ पर काम करने की जगह-जगह ढिंढोरा पीट रहे हैं। यह कैसी भ्रष्ट्राचार पर सरकार की नीति है। सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कह कर राज्य की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। इससे सरकार से जनता का विश्वास धीरे-धीरे हटने लगा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मंत्री के घर परिवार को लेकर किडनी ट्रांसप्लांट जैसे काम को अंजाम दे रहे है। हरिद्वार से रुड़की तक किट्टी प्रकरण में भाजपा नेत्री का सीधे-सीधे नाम जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच प्रकरण से लेकर अन्य मामले में भाजपा के लोग सीधे-सीधे शामिल हैं। राज्य में चोरी, हत्या, बलात्कार व रंगदारी जैसे अनेकों घटनाएं रोज घट रही हैं, जिससे लोगों को घर से बाहर निकाल मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही बनता है, जो सरकार जनता के हित में काम न करे वह किस बात की सरकार है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज, पूर्व विधायक राजकुमार, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रवक्ता गरीमा दसौनी, संजय पालीवाल मौजूद रहे।

हरिद्वार कोर्ट परिसर में बढ़ाई सुरक्षा-व्यवस्था

0

हरिद्वार। रुड़की कोर्ट परिस में हुई गोली काण्ड के बाद हरिद्वार एवं रुड़की कोर्ट परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को बढ़ाया गया। हरिद्वार कोर्ट में मैटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को बिना चेकिंग के परिसर के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है, कोर्ट परिसर में जिले भर से वादकारी मुकदमों की पेशी पर पहुंचते हैं। रुड़की कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े हुई हत्या से पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है, जिसके चलते हरिद्वार कोर्ट में सुरक्षा के चलते अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था को भी लागू कराया गया।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि कोर्ट एवं जेलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गैंगवार की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। हरिद्वार पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है, परिसर में दाखिल होने वाले लोगों को दिक्कतें तो आएंगी, लेकिन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। कोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल बना रहा। मुख्य गेट पर पुलिस की तैनाती रही। कोर्ट परिसर में दाखिल होने वाले वादकारियों की चैकिंग की गई। कोर्ट परिसर में पाॅलीथीन या बैंग ले जा रहे लोगों की भी चेंकिग की गई। पार्किंगं स्थल पर भी पुलिस की निगरानी रही। पार्किंगं स्थल को भी कोर्ट परिसर से कुछ दूरी पर ले जाया गया। रुड़की कोर्ट परिसर में हुए गोलीकाण्ड से सबक लेते हुए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

राठी तक नम्बर पहुंचाने वालों की हो रही तलाश

0

हरिद्वार,  कनखल के किराना कारोबारी व प्रॉपर्टी डीलरों को कुख्यात सुनील राठी द्वारा धमकी दिए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सवाल यह कि आखिर कारोबारियों के मोबाइल नम्बर जेल में सुनील राठी तक पहुंचे कैसे? पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जेल में बैठकर कारोबारियों को धमकी देने के मामले का खुलासा करीब एक वर्ष बाद हुआ है, जिसके बाद से पुलिस महकमें में हडकंप मचा है, पुलिस कुख्यात के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के काम में जुट गई है।

कनखल के किराना कारोबारी रामप्रकाश, प्रापर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल व रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े एक कांग्रेसी नेता को सुनील राठी द्वारा चौथ वसूल की धमकी दी गई थी। सुनील राठी के आतंक से परेशान कारोबारियों ने अपना मुह बंद रखा। अब मामले का खुलासा होने के बाद सभी में खलबली मची हुई है। जेल में बंद सुनील राठी तक कारोबारियों के मोबाइल नम्बर कैसे पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, सुनील राठी तक नम्बर पहुंचाने वाले के भी कारोबारियों से मधुर संबंध बताए जा रहे हैं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि, “मामले की प्रत्येक कड़ी पर बारीकी से जांच की जा रही है, कारोबारियों के नम्बर सुनील राठी तक किसने पहुंचाए और उसका सुनील राठी से क्या संबंध है, इस मामले का शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।” 

नशाखोरी के विरुद्ध चलाएंगे अभियान

0

पिथौरागढ़, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कार्य में तेजी लानें के निर्देश देते हुए युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।

नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हारमोनी कैंपेन के तहत एसपी की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों की बैठक हुई, जिसमें युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता प्रकट की गई। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न संगठनों के लोगों ने लोहाघाट में घटित गोवंश की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं ठीक नहीं हैं। उन्होंने नशे पर रोक के लिए सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही नशा करने वाले संभावित स्थानों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा।

ये कैसा डायनासोर का उत्तराखण्ड में मचा शोर

0

उधमसिंह नगर। जसपुर में विद्युत उपकेंद्र के पुराने खंडहरनुमा भवन में डायनासोर की तरह दिखने वाले किसी जीव का कंकाल मिला है। इसकी लंबाई दो फीट और ऊंचाई एक फीट बताई जा रही है। कंकाल देखने में हूबहू डायनासोर जैसा है। इसको लेकर क्षेत्र में खासा कौतूहल है। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच में वनाधिकारियों से मदद मांगी है। आमतौर पर इस तरह आकृति के जीव उत्तराखंड के जंगलों में नहीं देखे गए हैं।

कस्बे के फैज-ए-आम मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन का 35 वर्ष पुराना भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। यहां बिलिंग काउंटर बनाने के लिए रविवार को विभागीय कर्मचारी सफाई करा रहे थे। तभी कबाड़ निकालते समय ठेकेदार सलीम अहमद को उसमें कंकाल दिखाई दिया। कर्मचारी ने कंकाल को बाहर निकाला। कंकाल देख सभी अचंभे में पड़ गए। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी गई। इसी दौरान डायनासोर जैसा कंकाल मिलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। कंकाल देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर कोतवाली में रखा है।

विश्वविघालय में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

0

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के परिसर में एक मगरमच्छ घुस आया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी। कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ पर काबू पाया।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में अचानक कहीं से एक मगरमच्छ घुस आया। जब महाविद्यालय के फिश हैचरी कर्मियों ने मगरमच्छ को देखा तो उनमें दहशत फैल गर्इ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विवि के अधिकारियों और वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे गूलरभोज जलाशय में छोड़ा गया। वन रेंजर शशिवर्धन अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ अभी बच्चा है। वहीं कयास लागए जा रहे हैं कि मगरमच्छ हैचरी के बगल में बहने वाली बेनी नदी से आया होगा।

घोटालों के कालेज में पुस्तकों का भी घोटाला

0
राधेहरि राजकीय महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी में पुस्तकों की खरीद में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी में हंगामा काटा। उन्होंने कार्यकारी प्राचार्या का घेराव कर आरोप लगाया कि पुस्तकें बगैर किसी टेंडर के निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खुले बाजार से क्रय की गई हैं। इतना ही नही, पुस्तकों की संख्या भी कई गुना अधिक दर्शाई गई है।

महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रेम सिंह ने 16 नवंबर को आरटीआई के तहत महाविद्यालय में वर्ष 2015 से अब तक खरीदी गई पुस्तकों के बारे में पूर्ण विवरण मांगा है। छात्र नेताओं का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन ने इन किताबों की खरीद में लाखों का घोटाला किया है। मामले को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रेम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल कांबोज, संयुक्त सचिव प्रियंका के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी में हंगामा काटा।

उनका कहना था कि कॉलेज की लाइब्रेरी में दो माह पूर्व बहुत कम संख्या में पुस्तकें आई हैं, जबकि उनकी संख्या हजारों में बताई गई है। इन किताबों पर अंकित मूल्य काले स्कैच पेन से मिटाए गए है। कॉलेज प्रशासन ने 18 लाख 66 हजार 550 रुपये की पुस्तकें खरीदने का दावा किया गया है, जबकि लाइब्रेरी में पहुंची पुस्तकों का वास्तविक मूल्य दो लाख रुपये से भी कम है। ज्यादातर पुस्तकें मौजूदा पाठ्यक्रम से भिन्न है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने को लेकर कार्यकारी प्राचार्या डॉ. कमला शर्मा का घेराव भी किया। हंगामा करने वालों ने पुस्तकों की खरीद के मामले की निष्पक्ष जांच न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी।

महाविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. सुभाष सिंह कुशवाहा ने भी स्वीकार किया कि पुस्तकों की खरीद नियमानुसार नहीं की गई है। इस कारण इन पुस्तकों को दो माह बाद भी लाइब्रेरी के रिकार्ड में नहीं चढ़ाया जा सका है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जो पुस्तकें खरीदी जाती है, उन्हें पुस्तकालय के रिकार्ड में चढ़ाया जाता हैै। रिकार्ड में पुस्तकें चढ़ाते समय लेखक, पुस्तक का नाम, संस्करण, प्रकाशक का नाम, प्रकाशन का वर्ष, बिल नंबर आदि का संपूर्ण विवरण दर्ज किया जाता है। तीन माह पूर्व लाइब्रेरी में लाई गई पुस्तकों का बिल आदि प्राप्त नहीं हो सका है। इस कारण ये पुस्तकें रिकार्ड में नहीं चढ़ाई जा सकी हैं।

मछली पालन से सुधरेगी किसानों की आर्थिकी

0

देहरादून। मत्स्य विभाग एवं मत्स्य पालकों को विश्व मात्स्यिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए मछली पालन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि मछली पालन को मार्केटिंग की समस्या नहीं होती और ना ही मूल्य की शिकायत होती है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीर शिरोमणि माधव सिंह भंडारी किसान भवन, देहरादून में विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन में जागरूकता की कमी के कारण हम आवश्यकता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। मत्स्य उत्पादन में लगे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए मत्स्य उत्पादन का ज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अध्ययन पर बल देते हुए कहा कि यदि हमारा किसान पढ़ा लिखा होगा, तो नई तकनीक का उपयोग कर अपने उत्पादन को बढ़ा सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को इंटीग्रेटिड खेती करने की जरूरत है। यदि मत्स्य पालन के साथ बत्तख पालन को जोड़ दें तो इससे मछलियों को वन्य जीवों से सुरक्षा एवं चारा दोनों उपलब्ध होगा, साथ ही बत्तख के अंडे से कमाई के स्रोतों में वृद्धि होगी। मत्स्य पालन के प्रशिक्षण के लिए रिफ्रेशर कोर्स भी चलाए जाने चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने चयनित मत्स्य पालकों को इंसुलेटेड वैन, मोबाइल फिश आउटलेट एवं आईसबॉक्स से लैस मोटरबाइक भी वितरित की।
इस मौके पर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा कि मछली पालन जहां किसानों के लिए लाभप्रद व्यवसाय है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। पर्वतीय क्षेत्रों में इसके प्रति उदासीनता को समाप्त किया जाना चाहिए। यह कम लागत में अधिक मुनाफा वाला कार्य है। इससे रोजगार भी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सचिव मत्स्य आर.मीनाक्षीसुंदरम और निदेशक यूसर्क दुर्गेश पंत भी उपस्थित रहे।