Page 325

छात्रों ने कुलसचिव का पुतला फूंका

0

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी के छात्र नेताओं ने परिसर गेट पर एकत्रित होकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एके झा का पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील सिंह रावत ने कहा कि कुलसचिव के बहुत लम्बे समय से बाहर रहने से विश्वविद्यालय एवं छात्र हितों के अनेकों विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कुलसचिव पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

छात्र नेता अक्षत पवन बिजल्वाण और राहुल बिजल्वाण ने बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कुलपति प्रो. जेएल कॉल को भेजे गए जवाबी नोटिस को भी कुलसचिव ने गंभीरता से न लेकर जवाब ठीक और उचित तरीके से नहीं दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में अनियमित चर्चाओं के आरोप कुलपति पर लगाए जा रहे हैं, वे सभी प्रशासनिक कार्य हैं और उनमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए कुलपति नहीं, बल्कि कुलसचिव जिम्मेदार हैं।

कुलसचिव की लापरवाही का खामियाजा कुलपति को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कुलसचिव को बर्खास्त करने की मांग की और शीघ्र ही स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति करने की मांग की है।

कार की टक्कर से बाइक सवार समेत तीन लोग घायल

0

ऋषिकेश, ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग के शिवपुरी में एक कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह 10:30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर तीन लोग शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे। ऋषिकेश की ओर जा रही तेज गति से एक कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। वहीं उसे बचाने के चक्कर में दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। जिस पर सवार तेज सिंह पुत्र दरम्यान सिंह निवासी नई टिहरी गढ़वाल, मेहरबान सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम नाही नई टिहरी, सुरेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल पोस्ट शिवपुरी ग्राम कलतरी टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए लाया गया। जहां मेहरबान सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

सारी सर और फफक कर रो पडे डीपी सिंह

0

रुद्रपुर, एनएच 74 घोटाले के आरोपी निलंबित पीसीएस अफसर डीपी सिंह की रिमांड अवधि पूरी हो गयी, पुछताछ में कुछ भी नहीं उगलवा पायी एसआईटी, मगर सवालों के जवाब देने के बजाय कई बार फफक कर रो पडे डीपी सिंह, और सारी सर कहकर चुप हो गये।

डीपी सिंह की रिमांड अवधि पुरी होते ही उनको मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि पर डीपी सिंह ने अपनी जुबान पर ताला लगाए रखा, लेकिन तीन दिन वह डरे और सहमे रहे। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने कुछ दस्तावेजों को पुन: प्रमाणित कराया, ताकि कोर्ट में यह साबित किया जा सके कि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर डीपी सिंह के ही हैं। कमीशन के बावत एसआईटी डीपी सिंह से कुछ भी नहीं उगलवा सकी। डीपी सिंह से खुद पुलिस कप्तान डा. सदानंद एस दाते तक ने कई बार पूछताछ की।

एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि डीपी सिंह रिमांड अवधि पर डरे सहमे से रहे। एसआईटी अब बाजपुर क्षेत्र में हुए घोटाले की जांच कर रही है। अभी गदरपुर, रुद्रपुर व किच्छा तहसीलों की जांच होना बाकी है। जिसमें कई अफसरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना बनी हुई है। वहीं धोखाधड़ी करके कई गुना मुआवजा हासिल करने वाले किसानों से रिकवरी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

एसआईटी की पूछताछ के दौरान निलंबित पीसीएस अफसर डीपी सिंह फफक फफक कर रो पड़े। एसआईटी के सवालों का दे पाने में असमर्थ महसूस कर रहे डीपी सिंह रो पड़े। कई बार उन्होंने सॉरी सर शब्द कह कर अपनी जान छुड़ाने की कोशिश की।

मेडीसिटी हास्पिटल का सीएम ने किया उद्घघाटन

0

रुद्रपुर,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को रुद्रपुर में मेडीसिटी हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। सीएम रावत ने हॉस्पिटल के शिलापट का भी अनावरण किया। इस मौके पर मेडीसिटी के डायरेक्टर ऑफ बोर्ड दीपक छाबड़ा, रोहताश बत्रा एवं अंजू छाबड़ा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद लोगों को कहा कि यह हॉस्पिटल जनपद भर के मरीजों के अलावा सूबे के कई अन्य शहरों के मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस मौके पर मेडीसिटी के डायरेक्टरों ने भी सीएम को बताया कि उनका यह हॉस्पिटल 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। जहां पर हर तरह की मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक मशीनों से मरीजों का व्यवस्थित, सुलभ और सस्ता इलाज संभव है। मरीजों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है।

इस मौके पर सूबे के केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, यूपी सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद थे।

डीपी से नहीं उगलवा पायी एसआईटी घोटालेबाजों के राज

0

रुद्रपुर, एनएच मुावजा घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की तीन दिन की रिमांड आज खत्म हो गयी है, पूर्व एसएलओ डीपी सिंह की तबीयत खराब होने के कारण जहां एसआईटी उनसे पुरी तरह से पुछताछ नहीं कर पायी वहीं कई सवालों के जवाब डीपी ने पुराने ही दौहराये तो कुछ सवालों पर डीपी की चुप्पी बनी रही और हाईकोर्ट में जवाब देने की बात कहीं गयी, वहीं डीपी अब हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका लगाने के भी प्रयास में लगे हैं।

गौरतलब है कि मुआवजा घोटाले में तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह से पुलिस ने दूसरे दिन पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए तो कुछ में पहले के बयानों पर ही अड़े रहे। लेकिन उनकी हालत खराब होने पर उन्हें शनिवार की रात हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसलिए पुलिस ने रविवार को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की थी। बाद में उन्हें रातभर सिडकुल चौकी में रखा गया।

सोमवार को एसआइटी ने एकबार फिर सिडकुल चौकी में ही डीपी सिंह से पूछताछ की। दिनभर पुलिस ने उनसे मुआवजा घोटाले से संबंधित कई सवाल किए। इसमें उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए तो कुछ में पुराने बयानों पर ही डटे रहे। एसआइटी अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डीपी को अपनी बात नैनीताल कोर्ट में रखने के आदेश दिए हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने पर डीपी सिंह को वापस नैनीताल जेल भेज दिया जाएगा।

नैतिकता के आधार पर दें मेयर और विधायक इस्तीफाःसेहगल

0

काशीपुर, विकास से पिछड रही औघोगिक राजधानी काशीपुर में कांग्रेसी जमकर गरजे, कांग्रेसिंयों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि विकास के दावे करने वाली भाजपा ने जनता के साथ छलावा किया है, सडकों की बदहाली जहां आम जनता को त्रस्त कर रही है वहीं जिला बनाने के नाम पर जनता के साथ लम्बे समय से भाजपा के विधायक छलावा करते आ रहे हैं।

सांसद विधायक और मेयर भाजपा के होने के बावजूद शहर में तमाम समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने काशीपुर के एमपी चौक पर भाजपा विधायक और मेयर के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया, साथ ही विधायक और मेयर के पुतले भी फूंके। धरने के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा की मेयर बनने के बाद शहर की हालत बद से बदतर हो चुकी है। टूटी सड़कें, जर्जर नालियां, प्लॉटों में भरी गंदगी, निगम की सीमा में आने वाले सरकारी खंभों पर लाइट न होना भाजपा महापौर के चुनावी वादों की पोल खोल रहे हैं।

उन्होंने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार बार से विधायक रहे चीमा जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड कर रहे हैं, चुनाव में जनता से जो वायदे किये गये थे आज कोई भी वायदा उनके द्वारा पुरा नहीं किया गया है और अब अपनी ही सरकार में वो उपेक्षित है, जबकि काशीपुर जिला बनाना उनकी प्राथमिकताओं में था लेकिन अब केन्द्र और राज्य में भाजपा की ही सरकार होने के बाद बी जिले का मुद्दा उनकी प्राथमिकता से गायब हो चुका है, एसे में जनता के साथ उनके द्वारा किया गया वायदा पुरा ना करने पर उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

बागेश्वर के इंजीनियर की दून में गोली मारकर हत्या

0

देहरादून,  घंटाघर स्थित न्यू एम्पायर सिनेमा हॉल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त बगरेश्वर के ग्राम तल्लाकत्यूड़ निवासी यतिन वर्मा पुत्र बसंत के रूप में हुई है। वह बीटेक करने के बाद नोएडा में इंजीनियर की नौकरी करता था। यतिन 14 नवम्बर को देहरादून आया था और एक होटल में ठहरा हुआ था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाला, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आशंका जताई कि हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उन लोगों की देर रात तक देहरादून पहुंचने की सम्भावना है।

एक अन्य घटना क्रम के तहत पुलिस चौकी जोगीवाला को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बद्रीपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मृतक की पहचान मोहम्मद रिहान पुत्र अब्दुल रहमान (50) निवासी बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून के रूप में की है। वह कपड़े की दुकान करता था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है, ‘मैं हार गया, नो पोस्टमार्टम, कॉल माई ब्रदर तनवीर।’ पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मवेशियों की तस्करी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक फरार

0

हरिद्वार। गाय तस्करी कर ले जा रहे एक वाहन को ज्वालापुर पुलिस ने पकड़ लिया। छोटा हाथी वाहन में दो गायोें को बड़ी बेहरमी से बांधा हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड गौ स्काॅर्ड प्रभारी निरीक्षक अनिल जोशी की टीम रविवार की रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। वाहन के रोकते ही एक युवक कूद का भाग निकला जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। वाहन की चेकिंग की गई तो उसमें मवेशियों को बड़ी बेहरमी से बांधकर रखा गया था। जब मवेशियों के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई सकारात्मक जबाव नहीं दे पाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल हसन पुत्र सलीम निवासी बहेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद बताया। जबकि फरार आरोपी का नाम कलीम निवासी बहेड़ी राजपूताना बताया है। पुलिस ने गो अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पतंजलि फूडपार्क कर्मचारी और ग्रामीण आपस में भिड़े

0

हरिद्वार। एक बार फिर से पतंजलि फूडपार्क और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने फूडपार्क के सिक्योरिटी कर्मचारियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र के पदार्था गांव स्थित पतंजलि फूडपार्क के पास कुछ ग्रामीण अपने खेत में पानी दे रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर फूडपार्क के सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा युवकों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय जिला पंचायत सदस्य इसराइला खातून की तरफ से तहरीरें फूडपार्क सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ दी गई। एसओ पथरी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट की तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मीनाक्षी मिस और कैडेट तरुण बने मिस्टर आईएमए

0

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बहुप्रतीक्षित आईएमए बॉल का आयोजन किया गया। कठिन दिनचर्या और कड़े प्रशिक्षण के अभ्यस्त जेंटलमैन कैडेट्स के लिए ये लम्हे ताजगी की बयार लेकर आए। भावी सैन्य अफसर संगीत की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान मीनाक्षी चौधरी को मिस और तरुण वासुदेवन को मिस्टर आईएमए चुना गया।

आईएमए में नौ दिसंबर को देश के भावी कर्णधार अंतिम पग भरेंगे। उससे पहले रविवार को आईएमए बॉल में उत्साह और उल्लास का समागम हुआ। अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमाडेंट ले. जनरल एसके झा ने किया। इसमें जेंटलमैन कैडेट्स, उनकी लेडी गेस्ट, आईएमए अधिकारी और उनके परिजन शामिल हुए। भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड से पहले आईएमए बॉल का आयोजन किया जाता है।

पासिंग आउट परेड में कड़े प्रशिक्षण से गुजरकर जेंटलमैन कैडेट्स देश रक्षा के संकल्प के साथ अंतिम पग भरेंगे। इस गौरवशाली क्षण को जीने से पहले उन्होंने आईएमए बॉल में जी भरकर मस्ती की और गीत-संगीत से सजी शाम में खूब कदम थिरकाए। इस अवसर पर मिस व मिस्टर आईएमए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मिस्टर आईएमए का खिताब जेंटलमैन कैडेट तरुण वासुदेवन को मिला, जबकि मीनाक्षी चौधरी मिस आईएमए चुनी गई।