Page 268

नाराज होकर पत्नी गई मायके पति ने दी जान

0

रुद्रपुर- पत्नी की नाराजगी और मायके प्रेम ने पति को मौत के मुंह में जाने को विवश कर दिया, नाराज पत्नी पति से लड़कर मायके तो गयी मगर पीछे से पति ने पत्नी की ही साड़ी से पंखे पर लटक कर जान दे दी।

मामला जिला मुख्यालय रुद्रपुर के पांच मंदिर का है जहां किराए पर रह रहे एक फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की दोपहर को कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को निकाला गया। घटना का कारण पति पत्नी के बीच घरेलू कलह होना बताया जा रहा है।

पांच मंदिर के पीछे गली में 25 वर्षीय संदीप गोयल का गत दिवस पत्नी से विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई थी। बताते हैं कि रात में संदीप ने किसी समय साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की दोपहर तक जब संदीप का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फांसी से उतार लिया

मारवाड़ी हेलंग बाईपास निर्माण राष्ट्र सुरक्षा हित की दृष्टि से जरूरी

0

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास को राष्ट्रहित में जरूरी बताते हुए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को इस बावत डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है।

बुधवार को बदरीनाथ के नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पांडुकेश्वर और बदरीनाथ के नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात में कहा कि सामरिक दृष्टि से बदरीनाथ के समीप चीन की सीमा जो कि वर्तमान में भारतीय सैन्य पहुंच से दूर है। हेलंग-मारवाडी बाइपास के बनने से सैन्य पहंुच में तीव्रता आयेगी। इसकी पुष्टि प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने भी की है। बदरीनाथ व हेमकुंड साहेब तथा विश्व धरोहर फूलों की घाटी की दूरी इस बाइपास के बनने से 40 किमी कम होगी। जिससे यात्रियों को भी लाभ होगा और यह राष्ट्रहित में होगा। यात्राकाल में दुर्घटना के दौरान आपातकालिन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी यह बाइपास फायदे बंद है। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि इस योजना के समर्थन में क्षेत्र की जनता जमीन, दुकान व भूमि भी सरकार के समर्थन में देने को तैयार है। कहा कि इस बाइपास का निर्माण हर संभव होना चाहिए। इस मौके पर राजेश मेहता, अनूप भंडारी, मिथलेष भंडारी, परमजित भंडारी, दिनेश रावत, रजनीश मेहता, चंद्रशेखर भंडारी समेत कई लोग मौजूद थे। मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि जनभावनाओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा। 

दून के चर्च में क्रिसमस की तैयारियां और रौनक शुरू

0

देहरादून, प्रदेश की राजधानी दून में क्रिस्मस की तैयारियों जोरों पर है। चर्च समेत अन्य स्थानों पर अभी से लाइटिंग लगाई जा रही है। वहीं बाजारों में गिफ्ट शाप में क्रिसमस ट्री, मास्क, कैप और भी कई प्रकार के गिफ्ट्स आइटम से सज गए हैं।
दून के सेंट फ्रांसिस चर्च पर चरणी तैयारियां शुरु हो गई है। वहीं मसीही घरों में सात दिसम्बर से शुरू
कैरल सांग गूंज रहे है और यह कार्यक्रम 21 दिसम्बर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में टोलियां मसीही कॉलोनियों में प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में गीत सुना रही हैं। इसके साथ ही घरों में शांति व खुशहाली की दुआ की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को सेंट फ्रांसिस चर्च की टोली कंडोली, मयूर बिहार, आर्यन नगर इलाके में गई। जहां फॉदर वरेलियन पिंटो के नेतृत्व में उन्होंने हर घर में गीतों के जरिए यीशु के जन्म की खुशियां मनाई। कार्यक्रम के दौरान, आया है यीशु आया है, झूमो नाचो खुशी से आज आदि मसीही गीत सुनाएं। टोली में अंजलि, पायल, रीमा, कंचन, सुनील, राज, विकास, ज्योति आदि रहीं। उधर अन्य चर्चों की टोलियां भी डोर-टू-डोर जा रही हैं। यह सिलसिला गुरुवार तक चलेगा।
चर्च के परिसपिस्ट वरेलियन पिटों ने बताया कि 25 दिसम्बर को होने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के सभी गिरिजाघरों में तैयारी शुरु कर दी है। चर्च में क्रिसमस ट्री के अलावा रंग बिरंगे विद्युत झालरों सजाने के साथ ही 24 दिसम्बर को मसीही समाज द्वारा विशेष प्रार्थना व मिस्सा पूजा की जाएगी। साथ ही प्रभु यीशु का जन्मदिवस पर 50 किलो का केक काटां जाएगा। इस मौके पर यीशु जन्म उत्सव पर सुबह की आराधना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार लोगों को चरणी में कुछ खास नजर आने वाला है। ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि प्रभु यीशु का जन्म सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु यीशु सभी पाप और बुराईयों के विरुद्घ लड़ाई में हमें सही मार्ग दिखा सकते हैं। 

दो भाजपा नेताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सिखाया सबक

0
शराब की दुकान में घण्टों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हथियार लहराये गये और फायरिंग तक हुई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो भाजपा नेताओं को हिरासत में भी ले लिया, जिसके बाद सत्ता की हनक देखने को मिली और भाजपा नेताओं पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई, मगर पुलिस ने भी एक ना सुनी और भाजपा नेताओं को कोतवाली में जमकर सबक सिखाया, मगर सत्ता से जुडे होने के चलते पुलिस  की बेबसी देखें की महज शांति भंग का मुकदमा कायम कर पुरे मामले को ही पलट कर रख दिया।

काशीपुर की स्टेडियम के पास शराब की दुकान में दो पक्ष पहले आमने सामने हुए फिर शराब की दुकान में जमकर हंगामा हुआ, वहीं दुसरे पक्ष की नोंकझोंक बडी को हथियार लहराने लगे और हवाई फायरिंग हुई, वहीं एक पक्ष को मौके से फरार हो गया मगर दुसरे पक्ष के भाजपा नेता वहीं मौजूद थे, जिनको पुलिस ने सूचना मिलते ही हिरासत में ले लिया, पुलिस दोनों भाजपा नेताओं को मेडिकल कराने अस्पताल पुहंची जो सूबे के एक मंत्री के करीबी बताये जाते हैं ।

अस्पताल में दोनों नेताओं ने सत्ता की जमकर हनक दिखाई और पुलिस को खुब खरी खोटी सुनाई, वहीं जब दोनों नेताओं को कोतवाली लाया गया तो पहले से ही वहीं एकत्रित भाजपा नेता और समर्थकों को देख देनों नेताओं की बांछे किल गयी और पुलिस से धक्कामुक्की शुरु हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने भी दोनों नेताओं को जमकर सबक सिखाया, वहीं देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा कोतवाली में चलता रहा, लेकिन सुबह होते ही मामला महज शांति भंग का दर्ज होकर रह गया, जबकि फायरिंग किसने की और कौन थे वो जिनके खिलाफ शराब की दुकान के सेल्स मेन ने रिपोर्ट लिखाई थी, उन सब बातों को दर किनार कर पुलिस अब जांच की बात कह रही है।

यहां देखें विडियोः

मुख्यमंत्री से विद्युत बिलों की व्यवस्था में सुधार की मांग

0

ऋषिकेश। घरेलू विद्युत बिलों को दो माह में दिए जाने के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से ज्यादा दरों का भुगतान करना पड़ रहा है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन की इस लापरवाही से उपभोक्ताओं की जेब प्रभावित हो रही है। समाजसेवी वाईएस भंडारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक पत्र प्रेषित कर उनसे दो माह में विद्युत बिलों की व्यवस्था समाप्त कर मासिक बिल दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में अवगत कराया है कि विद्युत बिलों में दरों के अलावा फिक्स्ड चार्ज, क्षतिपूर्ति चार्ज, फ्यूल चार्ज, अधिभार एवं विद्युत कर आदि अन्य चार्ज भी लिए जाते हैं। यह तर्कसंगत नहीं है। इससे प्रति यूनिट में भी उपभोक्ताओं को अनावश्यक भार झेलना पड़ता है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की गई है।

किंग खान के साथ मंच और विचार साझा किये इस उत्तराखंडी ने

0

दीपक रमोला उत्तराखंड का ऐसा नाम है जो ना केवल एक टीचर और लेखक है बल्कि दीपक उत्तराखंड में चल रहें प्रोजेक्ट फ्यूल के फाउंडर भी हैं। एक साथ इतनी सारी भूमिकाएं निभाने वाले दीपक को जिंदगी की छोटी-छोटी बारिकियों की समझ भी है।दीपक लोगों के अनुभवो को सांझा करने के बाद उसे एक इंटरेक्टिव माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं, बीते दिनों दीपक स्टार प्लस चैनल के बहुचर्चित शो ‘टैड (टीईडी) टॉक इंडिया नई सोच’ के एक एपिसोड में मेहमान बन कर गए।

WhatsApp Image 2017-12-21 at 12.25.25

आपको बतादें कि स्टार प्लस के इस शो मे भारत के कोने-कोने से ऐसे लोगों को चुना गया है जोकि अपने प्रयासों से कुछ बदलाव ला रहे हैं। रमोला अपने प्रोजेक्ट फ्यूल के बार में कहते हैं कि, “वह उनकी अपनी जिंदगी से प्रेरणा लेकर शुरु हुआ है, जिसमें उनकी मां जो खुद कभी स्कूल नहीं गई लेकिन दीपक की जिंदगी में होने वाले हर चीज में उनका बड़ा हाथ रहा।” दीपक ने टैड-शो में दुनियाभर से सीखे अपने अनुभव सांझा किए, साथ ही बीते साल दीपक और उनकी टीम ने वॉल प्रोजक्ट में उत्तराखंड के घोस्ट विलेज सौर, जिला टिहरी में दिवारों को पेंट करने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

पूरे टॉक शो का हाईलाईट था सुपरस्टार शाहरुख खान का दीपक से उनका उम्र पूछना और शाहरुख भी इस बात से आश्चर्यचकित थे कि 25 साल जैसी कम उम्र में दीपक ने हजारों को प्रेरणा दी है, शो के दौरान जब रमोला ने शाहरुख से कहा कि वह भी अपनी जिंदगी के कुछ लेसन सांझा करे इसपर शाहरुख ने कहा कि, उनका मानना है कि जीवन में लोग जिस तरह से आपके साथ बरताव करते हैं आपको भी वैसा ही करना चाहिए। इसके अलावा शाहरुख ने अपने साथ समय बिताने पर भी जोर देते हुए कहा कि जिंदगी में आपसे बेहतर आपको कोई नहीं जानता इसलिए हमेशा अपने साथ समय बिताना बहुत जरुरी है।

स्टार प्लस के टॉक शो का हिस्सा होने के बाद दीपक ने कहा कि, “मुझे बहुत खुशी है कि मुझे शो में जाने का मौका मिला और लोगों से इतना प्यार मिला।” रमोला ने कहा कि शाहरुख एक अच्छे कलाकार होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी है और शो के दौरान शाहरुख ने बहुत ही खुबसूरती के साथ अपनी बातें भी मेरे साथ सांझा की। दीपक ने कहा कि, “मुझे गर्व है कि मैने नेशनल टीवी पर देहरादून और उत्तराखंड को रिप्रजेंट किया,आज मैं जहां भी हूं इसके पीछे मेरे परिवार का साथ,स्कूल के शिक्षक और सभी का आर्शीवाद है।

मदरसों के नाम पर सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

0

शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में शिक्षा का बडा फर्जीवाडा चल रहा है, यहां मदरसों के नाम पर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट चल रही है, जबकि जमीनी हकिकत तो ये है कि मदरसों के नाम पर महज कागजी कोरम पुरे किये गये हैं और बच्चों की फर्जी संख्या बताकर सरकारी लाभ लिया जा रहा है, यही नहीं मदरसा भवन में एक साथ दो दो स्कूल संचालित किये जा रहे है, मदरसों के भोतिक सत्यापन की जांच शुरु होते ही मदरसा संचालकों में हडकम्प मचा है और सबी सेटिंग गेटिंग के खेल में जुट गये हैं।
प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिरते जा रहा है जिसके लिए कई बार हाईकोर्ट सरकार को फटकार भी लगा चुकि है, बावजूद इसके प्रदेश की शिक्षा विभाग का सिस्टम है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, सूबे के शिक्षा मंत्री के ही गृह जनपद का हाल ये है कि यहां शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है, और योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्कूल प्रबन्धक फर्जीवाडे का विघालय चला रहे हैं..जिस सूबे के शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में ही शिक्षा का फर्जीवाडा चल रहा हो उस प्रदेश की शिक्षा का सिस्टम कितना बेहतर होगा ये अंदाजा आप लगा सकते हैं, मदरसों के नाम पर चल रहे फर्जीवाडे के भौतिक सत्यापन की शुरवाती जांच में ही अधिकारियों को चौंकाने वाले परिणाम मिले, मदरसे के नाम पर ना तो यहां बच्चे पढते हैं और ना ही कोई स्टाफ है, दस्तावेजों पर मदरसा चलाया जा रहा है जबकि स्कूल के नाम पर कोई मान्यता नहीं है,यही नहीं मदरसे के सभी लाभ इसके प्रबन्धक द्वारा लिए जा रहे हैं, वहीं जब इसकी  जांच शुरु हुई तो मदरसा प्रबन्धकों ने कागजों में लीपापोती शुरु कर दी।
सराकर द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा मुहैय्या कराने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड से मदरसों को पंजीकृत कर तमाम तरह की सहूलियतें दी जा रही हैं।अकेले जसपुर की बात करे तों यहाॅ लगभग आधा दर्जन से अधिक ऐसे तथाकतिथ मदरसों को केन्द्र व राज्य सराकर की येाजनाओं के तहत अब तक करोडों रूपये मुहयया करा चुकी है,जबकि जो सही तरीके से मदरसे संचालित कर रहे हैं उनको जर्रा भर भी नसीब नहीं हुआ। शिक्षा विभाग व अल्पसंख्यक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किये जा रहे मदरसों के भौतिक सत्यापन के दौरान व्याप्त अनियमित्ताए उजागर हो रही हैं।
शासन द्वारा मदरसों के नाम पर चल रही शिक्षण संस्थाओं की जमीनी हकीकत जाने के लिये कराया जा रहा भौतिक सत्यापन जैसे जैसे आगे बड रहा रहा है वैसे वैसे तथाकतिथ मदरसों में व्याप्त अनियमित्ताये उजागर हो रही हैं,यदि जाॅच पूरी गम्भीरता से हुई तो मदरसों के नाम पर करौडों के सरकारी पैसे का गोल माल सामने आ सकता है। वहीं देखने वाली बात ये हैं कि आखिर भौतिक सत्यापन करने वाली टीम कितनी इमानदारी से अपना काम करती है।

सिडकुल फैक्ट्री में लगी आग, दो गम्भीर रुप से झुलसे

0
उधमसिंह नगर। पंतनगर सिडकुल स्थित सालासर सिंथेटिक इंडस्ट्रीज में आग लगने से वहां काम कर रहे दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों की हालत चिंता जनक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
पंतनगर सिडकुल के सेक्टर चार के प्लाट नंबर नौ स्थित सालासर सिंथेटिक इंडस्ट्रीज में प्लास्टिक के सामान का निर्माण होता है। गुरूवार की सुबह करीब छह बजे इंडस्ट्रीज के फुली ड्राई यार्ड में दाना फंसने से ब्लास्ट हो गया, जिससे अचानक आग लग गई। जिससे श्रमिक धर्मेंद्र, सोमपाल इस अग्रिकांड में फंस गए। इस सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने इंडस्ट्रीज में लगी आग में फंसे दोनों श्रमिकों को बमुश्किल बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। ऊधमसिंहनगर के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि उक्त फैक्ट्री के पास एनओसी नहीं है, क्योंकि पुरानी एनओसी लैप्स हो चुकी है। चार अक्टूबर 2017 को एफएसओ मिरौला ने उक्त फैक्ट्री का निरीक्षण किया था तो पर्याप्त फायर एक्यूपमेंट लगाने के निर्देश देकर एनओसी का नवीनीकरण कराने को कहा था, मगर फैक्ट्री प्रबंधन ने इस पर गौर नहीं किया। उनका कहना है कि फैक्ट्री में मेंटीनेंस नहीं था। हीटिंग मशीन में ब्लास्ट होने से दो श्रमिक झुलसे।

मिसाइल परीक्षण में देर होने पर कि ने दो शीर्ष अधिकारियों की ली जान

0

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन पर परमाणु और मिसाइल परीक्षण की सनक इस कदर सवार है कि इस कार्यक्रम में तनिक देर भी उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। हाल में मिसाइल परीक्षण में देर होने पर उन्होंने अपने दो शीर्ष अधिकारियों की हत्या करा दी है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी योनहॉप के अनुसार, इनमें से एक अधिकारी ने परमाणु बेस पर हुए हादसे की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद मिसाइल परीक्षण कुछ दिन के लिए टल गया था। यह मिसाइल परीक्षण तीन सितंबर को किया गया था।

परमाणु अड्डे को चलाने और इमारत की देखरेख करने की जिम्मेदारी इसी अधिकारी पर थी और उसका नाम पर्क इन-यंग बताया जा रहा है। पर्क इन-यंग सत्तारूढ़ पार्टी की सेंट्रल कमेटी के डिविजन यानी ब्यूरो 131 के प्रमुख था। इस कमेटी पर उत्तर कोरिया के सैन्य संस्थानों, परमाणु स्थलों और उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र की निगरानी करने की जिम्मेदारी रहती है।

इससे पांच दिन पहले तानाशाह ने जनरल ह्वांग प्योंग-सो को मरवा दिया था। वह उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग-उन के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स थे। ह्वांग प्योंग-सो उत्तर कोरिया की सेना में वाइस मार्शल थे। वह पिछले कुछ दिनों से अचानक लापता हैं। अब यह माना जा रहा है कि किम जोंग-उन ने उनको मरवा दिया है।

जापानी अखबार असाही शिम्बुन के मुताबिक पर्क इन-यंग तब से उत्तर कोरिया के न्‍यूक्लियर बेस के संचालन का काम इसकी स्थापना के समय से देख रहे थे। बताया जा रहा है कि मिसाइल परीक्षण में देरी और न्यूक्लियर बेस की सुरंग की मरम्मत समय से नहीं होने से तानाशाह किम जोंग-उन बेहद नाराज था।

विदित हो कि तीन सितंबर के मिसाइल परीक्षण से पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद न्यूक्लियर बेस की सुरंग ढह गई थी, जिसके चलते कम से कम 200 कामगारों की मौत हो गई थी और तब से इस सुरंग की मरम्मत नहीं हो पाई थी, जिसके चलते मिसाइल परीक्षण में देरी हुई। नतीजा है कि तानाशाह ने इन दोनों अधिकारियों को सजा-ए-मौत दे दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच साल में सत्ता के लिए किम 340 लोगों को मरवा चुका है जिनमें ज्यादातर सीनियर अधिकारी शामिल हैं।

कौशल विकास के लिए विश्व बैंक के साथ 800 करोड़ का समझौता

0

नई दिल्ली। भारत ने “औद्योगिक मूल्य संवर्धन ऑपरेशन (प्रयास) परियोजना के लिए कौशल सशक्तिकरण” के लिए विश्व बैंक के साथ 812.5 करोड़ रूपये का वित्तपोषण समझौता किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में विश्व बैंक के साथ भारत सरकार द्वारा “औद्योगिक मूल्य संवर्धन ऑपरेशन (स्ट्रिव) परियोजना के लिए कौशल सशक्त बनाने” के लिए 812.5 करोड़ रूपये के आईडीए क्रेडिट के लिए एक वित्तपोषण करार पर हस्ताक्षर किए गए। वित्तीय समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे और विश्व बैंक की ओर से विश्व बैंक (भारत) के कार्यवाहक निदेशक हिसम अब्दो ने हस्ताक्षर किए। आपरेशन का उद्देश्य गुणवत्ता और बाजार में संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच में सुधार करना है।
इस परियोजना के तहत् औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सुधार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और शिक्षण प्रशिक्षण को समर्थन देने के लिए राज्य सरकारों की क्षमता बढ़ना; बेहतर शिक्षण सुविधाएं मुहैय्या करना और बेहतर और विस्तृत प्रशिक्षु प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध करना जैसे लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। परियोजना 30 नवंबर, 2022 तक चलेगी।