Page 233

पुलिस में मिशन महाव्रत संबंधी संदेश फैलाने वाला एक गिरफ्तार

0

पुलिस कर्मियों की वेतन सम्बंधित एवं अन्य मांगों को लेकर विभिन्न वाट्सएम ग्रुप में बीते 6 जनवरी 2018 को मिशन महाव्रत आयोजित किए जाने के संदेश प्रचारित होने के बाद अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड के निर्देशन में ऐसे संदेश प्रचारित-प्रसारित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए विभिन्न टीमो का गठन किया गया था।

इस सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 8/2018 धारा 505(1)(B), 117 भा द वि व 72, 74 आई.टी. एक्ट बनाम राकेश तोमर पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है।राकेश तोमर ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिसकर्मियों में असंतोष फैलाने का प्रयास किया गया ।

32e00327-0b36-439d-af98-382b8fce4acc

राकेश तोमर, निवासी ग्राम काहा, थाना कालसी देहरादून का निवासी है। वर्ष 2015 में वेतन विसंगति आदि मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए गए मिशन आक्रोश को लेकर राकेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाये जाने के कारण थाना विकास नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 172/15,धारा 116, 505(1)(B), 506 भा द वि भा द वि व 72 आईटी एक्ट पंजीकृत हुआ था।

2015 में भी अभियुक्त इसके विरुद्ध रोड जाम और बलवे का मुकदमा थाना कालसी में दर्ज हुआ था। अभियुक्त ने जनता के लोगो व अनुशशित बल में भ्रामक दुष्प्रचार व मीडिया में गलत संदेश व खबरों को फैला कर शांति भंग का प्रयास किया गया। आज माननीय न्ययालय में अभियुक्त को गिरफ्तार कर पेश किया गया जहाँ से उसे जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हुआ है कि 2009 व 2010 से यह पुलिस कांस्टेबल पद में भर्ती हेतु प्रयासरत था और भर्ती नही हो पाया ।  अग्रिम विवेचना में ऐसे संदिग्ध व्यक्तिओ के लिए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है जो पुलिस बल में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक दुष्प्रचार करके शांति भंग का प्रयास कर रहे थे और अभियुक्त के साथ उनकी संलिप्तता भी जांच के दायरे में है।

एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनें प्रीतम सिंह

0

ऋषिकेश। नगर कांग्रेस जनों ने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस भवन पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। रविवार की दोपहर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष महंत दिनेश सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर प्रीतम सिंह को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने इस अवसर पर कहा कि प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी में मजबूती आएगी। उनकी छवि एक ईमानदार व कर्मठ अध्यक्ष के रूप में जानी जाती है। इस अवसर पर कांग्रेस के मंत्री सनत शास्त्री, योगेश शर्मा, प्यारे लाल, जुगरान, मधु मिश्रा, उमा देवी, विमला रावत, अरविंद भट्ट, विनोद भट्ट, संजय शर्मा, संजय गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलायन उत्तराखंड की सबसे बड़ी त्रासदी और चुनौती

ऋषिकेश, दरवाजों पर लटके लोहे के ताले, खेत-खलियान को घूरती बुजुर्गों की आंखें उस आने वाले के इंतजार में जो रोटी रोजी की तलाश में महानगरों की भीड़ में कब खो गया। इसका पता उसको भी ना चल सका कुछ इस तरह की तस्वीर है उत्तराखंड के हजारों गांव की जो कभी आबाद हुआ करते थे।

राज्य के गठन के साथ ही कई गांवों जनशूनय हो गए हैं कुछ इसी बिंदुओं को लेकर डोईवाला नगरपालिका सभागार में “पहाड़ का सच” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस का संचालन रजनीश सैनी ने किया और मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, मुख्यमंत्री के ओएसडी शैलेंद्र त्यागी एवं कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इसमें शिरकत की ।

उत्तराखंड में पलायन से खाली हो चुके गांव के गांव आज कैसे रिवर्स माइग्रेशन से एक बार फिर आबाद हो सके इसको लेकर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री के सलाहकार शैलेंद्र त्यागी ने बताया कि, “त्रिवेंद्र रावत सरकार उत्तराखंड के पहाड़ों के लिए कई योजनाएं इस तरह की ला रही है पशुपालन हॉर्टिकल्चर और नगदी फसलों के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में गांव को विकसित करके इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर वहां के नौजवानों को अपने ही गांव में रोजगार के लिए तैयार और प्रेरित किया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में पलायन पर कुछ हद तक रोक सकेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ने बताया कि, “भाजपा सरकार का फोकस उत्तराखंड बेरोजगार को स्किल इंडिया के तहत जोड़कर स्वरोजगार की ओर ले जाने का है जिससे पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के ही काम आ सके और पलायन पर अंकुश लग सके गोष्ठी में डोईवाला के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे।”

अंत में रजनी सैनी और प्रीतम वर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और एक ऐसा मंच डोईवाला में तैयार करने की बात कही जो समय समय पर पहाड़ की पीड़ा और जनता की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचा सके

सिंगापुर के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज

0

नई दिल्ली/सिंगापुर, मोदी सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ विदेश नीति के तहत साल 2018 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर निकली सुषमा स्वराज ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ विवियन बालकृष्ण से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात हुई। इसके अलावा सुषमा स्वराज और डॉ विवियन बालकृष्ण ने बहुपक्षीय आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा की।

सिंगापुर में भारत-आसियान प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर विदेश मंत्री ने कहा कि, “भारत के साथ दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। भारत अपने इस सदियों पुराने साथियों के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है। हमारी आपसी साझेदारी ही हमें पूरी दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा करेगी। हमें अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना होगा।”

विदेश मंत्री ने बताया कि अब सिंगापुर भारत के 16 शहरों से सीधे जुड़ गया है, जो भारत-सिंगापुर के बीच बेहतर होते संपर्क प्रयासों का नतीजा है। हमारी कोशिश है कि अब हम दूसरे दक्षिण एशियाई देशों से रेल, सड़क, जलमार्ग और वायुमार्ग, जो संभव हो, उससे और बेहतर तरीके से जुड़े।

सुषमा स्वराज थाईलैंड-इंडोनेशिया-सिंगापुर की पांच दिवसीय (4 जनवरी से 08 जनवरी तक) आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान सुषमा स्वराज थाईलैंड, इंडोनेशिया के बाद अब सिंगापुर पहुंची हैं। थाईलैंड और इंडोनेशिया में राष्ट्राध्यक्षों, भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात के अलावा स्वराज ने आसियान को लेकर हुई बैठक में भी हिस्सा लिया है।

जेल से छूटे अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

0

देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ओवर लोडिंग, रेडलाइट जम्प , वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने, रेश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, प्राइवेट वाहनों का कमर्शियल में इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही अनिवार्य रूप से करने को कहा। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में दुर्घटना सम्भावित स्थलों को चिन्हित कर उक्त स्थानों पर साइन बोर्ड लगवाने के लिए निर्देशित किया।

dehradun policeगृह भेदन, वाहन चोरी आदि घटनाओं में विगत पांच वर्षों में नजर में आये अपराधियों तथा जेल से छूटे अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी नियमित निगरनी के लिए थाना स्तर पर उनि तथा बीट कास्टेबल को नामित करते हुए उनकी निगरानी कार्य वितरित करने को कहा। थाना क्षेत्र में किसी घटना के घटित होने पर तत्काल सम्बन्धित सक्षम अधिकारीगण द्वारा स्वयं घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना करने, पुराने नकबजनों के सत्यापन, वांछितों की गिरफ्तारी, सम्मन/वारंट की तामीली करने व उनका नियमित रिकॉर्ड मेंटेन रखने, लंबित मालों के जल्द निस्तारण करने को कहा।

इसके अतिरिक्त थानों में पडे लावारिस व सीज वाहनों का विवरण, गुमशुदा बच्चों,अज्ञात शवों, जेल भेजे गए, सजायफ्ता अपराधियों का नियमित विवरण डीसीआरबी को नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। विगत एक माह से अधिक के लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों के जल्द निस्तारण तथा लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया। साथ ही आदतन अपराधियों के विरूध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा जमानत पर रिहा हुए अपराधियो, जो पुनः अपराध कारित करते है, उनकी जमानत रद्द करने तथा गुंडा एक्ट व जुआ एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।

जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले अभियुक्तों के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पकडे गये अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर व्यापक पैमाने पर नशे का कारोबार करने वाले बाहरी व्यक्तियों व उक्त स्थानों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

विधवा की पुत्री के शादी के लिए पुलिस ने बढ़ाए हाथ

0

गोपेश्वर। अब तक लोगों के दिलो दिमाग में पुलिस की क्रूरता वाली छवि ही बनी हुई है, लेकिन इस बार पुलिस का एक और चेहरा सामने आया है। थराली विकास खंड के लोल्टी गांव की विधवा की पुत्री की शादी के लिए थाना थराली पुलिस ने आपस में चंदा एकत्र कर 13,500 रुपये दिए।
थाना थराली के लोल्टी गांव की एक महिला कुछ दिन पूर्व लोल्टी में लगे बहुद्देशीय शिविर में अपनी समस्या लेकर आई थी, लेकिन उसकी समस्या का कोई समाधान न हुआ तो उसने थाना थराली पुलिस के एसओ को इसकी जानकारी दी। थाना थराली ने बताया कि विमला देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पति का देहावसान हो गया है। एक बेटा था वह भी दिल्ली चला गया पर एक साल से उसका भी कोई पता नहीं है। घर की स्थिति काफी दयनीय है। बेटी की शादी होनी है और उसके पास इसके लिए कोई पैसा नहीं है। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने महिला को बाद में आने की बात कही। इस बीच पुलिस के जवानों ने आपस में ही पैसा एकत्र कर रविवार को महिला को 13500 रुपये सौंपे। महिला ने पैसे पाकर नम आंखो से पुलिस के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

0

जसपुर। ताबड़तोड़ गोलियों से रविवार को उधमसिंह नगर दहल गया, जिले के दोनों कोनों पर गोलियां इस कदर तडतडाई की पुरा महौल दहशतमय हो गया, एक ओर जहां सितारगंज में नगर कीर्तन के दौरान पुरानी रंजीश में दो पक्षों में ताबडतोड गोलियां चली और दो लोगों की मौत हो गयी वहीं दुसरी ओर जिले के प्रवेश द्वारा जसपुर में भी बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड हुई, जिसमे किसी के हताहत होने की तो पुष्टी नहीं हुी मगर पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 16 राउंड फारिंग से पुरा क्षेत्र दहल गया, बताया जा रहा है कि जसपुर कोतवाली पुलिस को जसपुर ठाकुरद्वारा रोड स्थित शमशान घाटपर कुछ सशस्त्र धारी बदमाशो के होने की सूचना मिली थी। जिसपर जसपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस को देख बदमाशो ने फायरिग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अन्तराजीय बदमाशों को हत्यारों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपीयो ने पुलिस पर 16 राउंड फायरिंग के बाद बामुश्किल पकड़ा। सलीम गेंग के सदस्यों से 315 बोर की एक राइफल दो तमंचे दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। साथ ही 50000 नगदी और टूटे हुए लाखों रुपए के जेवरात भी बरामद किए। एएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े बदमाशो पर उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के कई थानों आपराधिक मामले दर्ज है।

ज़ीरो विजिबिल्टी में वाहनों की भिडंत, दर्जनभर घायल

0

रुद्रपुर। घने कोहरे के कारण एनएच 74 पर लकड़ी से भरी टै्रक्टर ट्राली से पहले ट्रक जा भिड़ा उसके पीछे से रोडवेज की बस ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है।

एनएच 74 पर केलाखेड़ा के समीप घने कोहरे के कारण लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली में लदी लकडिय़ां ट्रक में जा घुसी, जिससे ट्रक चालक 19 वर्षीय वसीम बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता देें कि ट्रक के पीछे आ रही रोडवेज बस भी ट्रक से टकरा गई थी। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। अभी घायलों के नाम पते ज्ञात नहीं हो सके हैं। रोडवेज के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अन्य हादसे रोकने के लिए बस के पीछे अवरोधक लगा दिए हैं। फिलहाल क्रेन बुलाकर हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त हटाने की कार्यवाही चल रही है।

जुआरियों को रंगे हाथों पकडा

0

रुद्रपुर। शहर के एक होटल में छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार 250 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है,हालांकि पुलिस ने शहर के मुअज्जिद और दिग्गज लोगों की पैरवी के चलते सभी आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

सीओ स्वतंत्र कुमार, बाजार चौकी इंचार्ज जसविन्दर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि शहर की मलिक कालोनी स्थित पांडेय भोजनालय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस नेमुखबिर की सूचना को आधार मानते हुए होटल पर पुलिस फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में पुलिस नेवहां से छह लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने  जुआरियों के कब्जे से ताश की दो गड्डी और 25 हजार 250 रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

खूनी होली में दो की मौत तीन घायल, गोलियों से दहला सितारगंज

0

सितारगंज। वहीं पुरानी रंजिश के तहत एक गुट के लोगों ने खून की होली खेली। दड़ा फार्म के लोगों ने सरे बाजार नगर कीर्तन में फायरिंग की, जिसमें हत्या के गवाह समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग से नगर कीर्तन में अफरा तफरी मच गई। खूनी संघर्ष के बाद दोनों ही पक्ष आमने सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

firing

रविवार को सितारगंज में नगर कीर्तन धूमधाम से निकल रहा था। लोग फूलों की वर्षा कर रहे थे कि अचानक बाजार में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में दलजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी जनता फार्म एवं नगर कीर्तन में शिरकत करने आए हरवंश सिंह पुत्र जागीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतकों में एक पूर्व में हुई जैमल सिंह की हत्या का चश्मदीद गवाह शामिल है। फायरिंग में राजेंद्र, बलजीत सिंह एवं हरजीत सिंह घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से नगर कीर्तन में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि नगर कीर्तन में पर्याप्त पुलिस फोर्स चल रहा था, लेकिन अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मी सकते में आ गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दड़ा फार्म एवं जनता फार्म के लोगों के बीच जमीनी रंजिश चल रही है। पूर्व में जनता फार्म के एक व्यक्ति की हत्या की जा चुकी है।

firing pic 3

इसी रंजिश में रविवार को फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद पुन: दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। फायरिंग के आरोपी भी उपचार कराने अस्पताल पहुंचे। मृतकों के रिश्तेदारों ने अस्पताल घेर रखा है। वह फायरिंग के आरोपियों को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को अस्पताल के कमरे में ही बंद कर रखा है। इस दौरान अस्पताल गेट पर पुलिस से धक्का मुक्की भी की गई। सूचना पर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस पास के थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली। एसएसपी डा. सदानंद एस दाते भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।