Page 231

नौ साल से फरार आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

0

देहरादून, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड ने नौ साल से फरार ईनामी व शातिर अपराधी नसीम उर्फ मोटा को सोमवार को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी ने वर्ष 2008 में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत वादी डा. नईम निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के घर पर घुसकर नगदी व लाखों के जेवर की चोरी को अंजाम दिया था।

इस मामले में अभियुक्त के साथियों गुलशेर पुत्र मसूद, शाकिर पुत्र इरशाद, मुन्तजिर पुत्र मो. नौशाद सभी निवासी एबाबनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त नसीम उपरोक्त घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ने उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 2500 का ईनाम घोषित किया गया था।
शातिर अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने ठिकाने बदलता रहता था तथा गिरफ्तारी से पूर्व लोनी गाजियाबाद में निवासी कर था। एसटीएफ टीम को उक्त शातिर अपराधी के मुजफ्फरनगर आने की सूचना प्राप्त हुई। एसटीएफ टीम ने तत्काल कर्रवाई करते हुये शातिर अपराधी नसीम उपरोक्त को गिरफ्तार किया। नसीम पर उप्र व अन्य प्रान्तों में भी आपराधिक मामलों में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष 2008 से अपनी फरारी के दौरान लोनी, गाजियाबाद, दिल्ली,एनसीआर आदि क्षेत्रों में निवास कर रहा था। 

फिस रेस स्थगित, अब 16 फरवरी से होगा आयोजन

0

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से 15 से 21 जनवरी, 2018 तक आयोजित कराए जाने वाली एफआईएस (फिस) स्की रेस खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह रेस 16 से 22 फरवरी के बीच होगी।

सोमवार सचिव पर्यटन दलीप जावलकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि फिस रेस कराए जाने की पूर्ण तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है और सभी अवस्थापना संबंधित कार्य समय से पूर्ण किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव और सचिव पर्यटन लगातार कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए स्थलीय भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंहं रावत और पर्यटन सतपाल महाराज ने पांच जनवरी को स्थलीय भ्रमण कर प्रगति की समीक्षा की थी। लेकिन, इसी बीच आठ जनवरी को विन्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष जेएस ढिल्लों ने कहा कि एफआईएस रेस के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं और कृत्रिम बर्फ बनाए जाने की मशीन आदि चालू होने के बावजूद भी तकनीकी विषेशज्ञों ने औली की वर्तमान परिस्थति को मूल्यांकित करते हुए अभी रेस स्थगित करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि औली स्लोप पर पर्याप्त प्राकृतिक बर्फ न होने के कारण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्धारित तिथियों में एफआईएस रेस कराया जाना सम्भव नहीं है। शायद ऐसा गलोबल वार्मिंग के कारण असामान्य रूप से अधिक तापमान होने के फलस्वरूप बर्फबारी का न होना भी है, लेकिन रेस की सभी तैयारियों को दृश्टिगत रखते हुए तकनीकी समिति की सलाह पर डब्लयूजीएफआई ने एफआईएस रेस को 16 फरवरी, 2018 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि ईरान मे भी आयोजित होने वाली एफआईएस रेस भी तापमान में अधिकता एवं पर्याप्त बर्फ न होने कारण स्थगित की गई है। ढिल्लो ने यह भी बताया कि यूरोपियन देशों में भी कभी-कभी पर्याप्त बर्फ न होने के कारण एफआईएस रेस को स्थगित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मौसम केन्द्र देहरादून की ओर से आगामी सप्ताह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मैासम साफ रहने और अधिकतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान दिया गया है। ऐसे में बर्फबारी की संभावना न्यून है और इसलिए इस अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन को राज्य सरकार द्वारा डब्लयूजीएफआई की सलाह पर उक्त आयोजन को 16 फरवरी, 2018 से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। 

भारतमाला परियोजना से 10 हजार करोड़ की सड़कें स्वीकृत

0

देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए भारतमाला परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 570 किलोमीटर लंबाई की कुल 5 सड़कें मंजूर की हैं। इन सभी सड़कों पर निर्माण कार्य अगले 6 माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन 5 मार्गों में 94 किलोमीटर लंबाई का बैजनाथ-थराली-कर्णप्रयाग मार्ग, 147 किलोमीटर लंबाई का अस्कोट-धारचूला-मालपा-लिपुलेख मार्ग, 216 किलोमीटर का बैजनाथ-बागेश्वर-कपकोट-मुनस्यारी-सेराघाट-जौलजीवी मार्ग, 51 किलोमीटर लंबा माना-मूसा पानी-माणा पास और 63 किलोमीटर लंबा जोशीमठ-मलारी मार्ग शामिल हैं। अल वेदर रोड परियोजना की समीक्षा के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ राज्य की सड़क परियोजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान गड़करी ने राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर भू-अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वन भूमि हस्तांतरण के बाकी बचे सभी मामलों पर समयबद्ध कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “राज्य सरकार केंद्र सरकार की सभी परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर ले रही है और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी। ऊर्जा विभाग को शीघ्र लाइनों और खम्भों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।”

बैठक में बताया गया कि चारधाम ऑल वेदर रोड के 900 किलोमीटर मार्ग के सापेक्ष 400 किलोमीटर मार्ग के कार्य अवार्ड कर दिए गए हैं। गडकरी ने भू-अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वन भूमि मामलों में राज्य सरकार की तत्परता की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मार्च 2018 तक परियोजना के सारे प्रोजेक्ट के टेंडर करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बड़ेथी और नालूपानी के लैंड स्लाइड क्षेत्रों पर भी काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि गंगा यमुना घाटी को जोड़ने वाली 1300 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 4.5 किलोमीटर लम्बी सिल्क्यारा टनल पर भी शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए लगभग 90 प्रतिशत कार्य के लिए जून 2018 और सभी कार्य पूरा करने कोदिसम्बर 2018 की डेडलाइन कार्यदायी संस्था और कांट्रेक्टर को दी गई। आलवेदर परियोजना में इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को अनुश्रवण कमेटी की अनुपस्थिति में सीधे वन मंत्रालय को भेजा जाएगा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे बनाया जाएगा और अगले 06 माह में इसका कार्य शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि वर्ष 2019 तक उत्तराखण्ड में कुल 50 हजार करोड़ रूपये के सड़क कार्य दिए जाएंगे, जिसमें से बहुत से कार्य पूर्ण हो जाएंगे और बहुत से कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। सड़क परिवहन के मामले में उत्तराखण्ड 2019 तक एक बदला हुआ राज्य नजर आएगा। आल वेदर रोड के लिए काटे जा रहे पेड़ों पर टिप्पणी करते हुए श्री गड़करी ने बताया की हर एक पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाए जाएंगे। सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में सभी परियोजनाओं के ठेकेदार कंपनियों को भी बुलाया गया था। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने अधिकारियों के समक्ष सभी ठेकेदारों की समस्याएं भी सुनी और उन पर यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। ऑल वेदर रोड परियोजना में बीआरओ द्वारा कार्यों में प्रदर्शित की जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने उन्हें शीघ्र ही सभी कार्यों की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए । बैठक में चारधाम ऑल वेदर रोड के सभी प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-125 की प्रगति की समीक्षा भी की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत काशीपुर-सितारगंज 4 लेन, सितारगंज- टनकपुर 2 लेन, रुद्रपुर-काठगोदाम 4 लेन, नगीना-काशीपुर 4 लेन, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार 4 लेन, हरिद्वार-देहरादून 4 लेन, हरिद्वार- नगीना 4 लेन और एनएच-73 के रुड़की-छुटमलपुर तथा एनएच-72ए छुटमलपुर-गणेशपुर मार्ग की समीक्षा भी की गई। बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद हरिद्वार डॉ.रमेश पोखरियाल ’निशंक’, राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

दावोस की तर्ज पर विकसित होगा औलीः गडकरी
बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बताया कि, “औली को दावोस की भांति अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन बनाने के लिए काम शुरू किया गया है। इसके लिए विश्व स्तरीय कंसल्टेंसी एजेंसी की सेवा भी ली गई है। कंसल्टेंसी एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड और हिमाचल में ऐसे 100 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पर रोपवे ,केबल कार और फरनकुलर रेलवे जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर इन सभी स्थानों पर विस्तृत चर्चा करेंगे और शीघ्र ही एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। श्री गडकरी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की बड़ी झीलों और नदियों के लिए सी-प्लेन पर भी विचार किया जा सकता है। यह परिवहन के एक वैकल्पिक साधन के साथ ही पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख जरिया भी बनेगा।

 

सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है बंड के नौ गांव

0

गोपेश्वर, यदि सलुड का रम्वाण ने यूनिस्को ने विश्व धरोहर माना तो इस धरोहर को संजोने और संवारने में गांव की कई पीढियों के साथ-साथ नई पीढी का भी योगदान रहा है। ठीक उसी तरह चमोली जिले के बंड क्षेत्र के 9 गांवों के लोग आज भी पांडव लीला व जीतू बग्डवाल नृत्य को संजोये हुए है।

बंड के इन 9 गांवों में संस्कृति और विरासत को संवारने व सजोने की गजब की भावना व एकता दिखती है। बुजुर्गों के निर्देशन में युवा पीढी गढ़वाल की संस्कृति को बचाये रखने और उसे बडे सम्मान के साथ आयोजित करने में आगे आ रहे है। इन गांवों में आजकल पांडव नृत्य और बग्डवाल नृत्यों का आयोजन हो रहा है। हाल ही में नौरख गांव में पांडव नृत्य हुआ तो अब पाखी गांव में पांडव नृत्य हो रहा है। बाटुला गांव में 13 वर्षों बाद बग्डवाल नृत्य का आयोजन हो रहा है।

गढ़वाल की संस्कृति के वे पन्ने जो कहीं और धूल फांक रहे है। इस इलाके के युवाओं ने संस्कृति और विरासत की किताब के पन्ने को करीने से सजाया और पढा है और उसी के आधार पर सभी 9 गांवों में अलग-अलग आयोजन हो रहे है। पुरानी परंपरा और विरासत के साथ बहुत कुछ छेडछाड किये बिना उसे रोचक बनाने के लिए कुछ नये स्वरूप तो दिये जा रहे है मगर ये उतनी ही सीमा तक है जो संस्कृति और विरासत के मूल भाव को विकृत न करे।

युवा पीढ़ी में दिखती है संस्कृति के प्रति ललक
बंड के नौ गांवों के युवा शिक्षा, विज्ञान, कृषि आदि क्षेत्रों में भले ही देश विदेश के अन्य क्षेत्रों में हो मगर अपने गांवों में पांडव, बग्डवाल नृत्य व अन्य संस्कृति के प्रति अभी भी जमीन से जुडे हुए है। कई प्रवासी परिवार और युवा इन्हीं आयोजन में अपनी जडों से जुडने के लिए गांव में आते है।

यहां के युवा रचना धर्मी संजय भंडारी बताते है बंड के गांवों में हमेशा से संस्कृति के प्रति जिज्ञासा रही है और अपनी जडों को समृद्ध करने के प्रति अध्ययन कर उसे मंचित करने के प्रति जिज्ञासा रही है। यहां के विनोद पंत, अतुल शाह कहते है कि बुजुर्गो के निर्देशन में अपनी संस्कृति को निरंतर आगे बढाने के प्रति दृढ संकल्पित है।

ऋषिकेश में हुई सड़क दुर्घटना, दो लोगों की मौत

0

ऋषिकेश में एक साथ स्कूटी, मोटरसाइकिल, दो ट्रक, सूमो और ऑल्टो आपस में टकरा गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।पुराने बस अड्डे के सामने हुआ यह भयंकर हादसा। ऋषिकेश में आज सुबह पांच गाड़ियों की हुई भयंकर टक्कर। दर्दनाक हादसे में कई दो लोगों की मौत हुई। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद राहत बचाव कार्य जारी रखा।

हीरालाल मार्ग पर शांति नगर तिराहे के समीप ढलान पर उतर रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक अपने आगे चल रही एक सूमो, एक अल्टो कार व एक स्कूटी को रौंदता हुआ एक अन्य ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्रातः करीब 10:00 बजे यह हादसा हुआ।

रेलवे रोड से ढलान पर उतर रहे सीमेंट से लदे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे चल रही सूमो कार व अल्टो कार सहित एक स्कूटी को टक्कर मार दी। यह बहन अपने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से जा टकराए। हादसा इतना भीषण था के बीच में फंसे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कुंदन (25 वर्ष) निवासी शांति नगर ऋषिकेश, मूल निवासी बिहार व रामस्वरूप (58 वर्ष) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधेश्याम (40 वर्ष) पुत्र धर्मपाल निवासी सुंजडू, मुजफ्फरनगर, सतीश (40 वर्ष) पुत्र सज्जन प्रजापति निवासी भरत विहार ऋषिकेश, जुनवरी देवी (45 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी नीरगड्डू तपोवन टिहरी गढ़वाल, हरिनारायण (70 वर्ष) पुत्र सुधांशु निवासी मायाकुंड ऋषिकेश, शिशुपाल (24 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी नीरगड्डू टिहरी गढ़वाल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

लूट की झूठी सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

0

हरिद्वार,  ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की सूचना पुलिस की तहकीकात में फर्जी साबित हुई। पुलिस ने अब झूठी सूचना देने वाले को जमकर लताड़ लगाई है।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र में राजमार्ग पर दिल्ली के एक परिवार की कार को दूसरी कार ने साइड मारकर रुकवा लिया। जिस पर कार सवार लोगों ने हल्ला मचा दिया और पुलिस को लूट होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लुटेरों की जगह फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिले। जिन्होंने कार को साइड मारी थी। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया।

दिल्ली निवासी मुकेश परिवार के साथ समेत हरिद्वार आ रहे थे। ज्वालापुर में हाईवे पर कार सवार चार युवकों ने कार में साइड मार दी। इस पर मुकेश ने कार रोक दी। कार रोकने के बाद कार स्वामी मुकेश ने पुलिस को कार लूटने का प्रयास करने की पुलिस को फोन पर सूचना दी। लूट की राजमार्ग पर सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जांच में सामने कार में टक्कर मारने वाले लोग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी निकले। पुलिस कर्मचारियों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने एक कर्मचारी को हवालात में डाल दिया। एसएसआइ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर फाइनेंस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विदेशी सैलानियों का दल पहुंचा परमार्थ

0

ऋषिकेश, आस्ट्रेलिया से आयी शक्ति दुर्गा के नेतृत्व में साधकों का दल परमार्थ निकेतन पधारा। इस दल में विश्व के कई देशों से आये साधकों ने सहभाग किया। शक्ति दुर्गा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में इस दल के सदस्य तीर्थनगरी में रहकर स्वयं को शान्त और प्रफुल्लित रखने के गुर को आत्मसात करेंगे।

शक्ति दुर्गा ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की। स्वामी ने शक्ति दुर्गा जी से विश्व स्तर पर शान्ति स्थापित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर स्वामी चिदानन्द ने कहा ’हर व्यक्ति और हर शक्ति करेे शान्ति के लिये कार्य और वह शान्ति स्वयं से शुरू होती है; अपने घर से शुरू होती है। परिवार; घर और समाज में शान्ति बनाये रखने के लिये कार्य करे।

दल के सदस्यों को माँ गंगा के तट पर स्वामी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। दल के सदस्यों ने हाथ उठाकर संकल्प को दोहराया। तत्पश्चात सभी ने परमार्थ तट पर होने वाली दिव्य गंगा आरती एवं हवन में सहभाग किया।

शक्ति दुर्गा और दल के सदस्यों ने जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी के सायंकालीन सत्संग में सहभाग किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कार, गीता, अध्यात्म और जीवन दर्शन के विषय में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। दल के सदस्य भारतीय आध्यात्म के विषय जानकारी प्राप्त कर गदगद हो उठे।

स्वामी ने कहा कि जहां भी जायें शान्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण का पैगाम फैलाये; लोगो को प्रेरित करे; जागरूक करे। जागरूकता बहुत जरूरी है, जन सहभागिता हर कार्य के लिये नितांत आवश्यक है। दल के सदस्यों ने अपने अपने शहर और देश में पर्यावरण सरंक्षण के लिये कार्य करने का इरादा प्रकट किया।

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश गिरफ्तार

0

रुड़की, कलियर से बैटरी चोरी और पुलिस पर फायरिंग करने की घटना का एसपी देहात ने सिविल लाइन कोतवाली में खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

police

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 20 दिसंबर की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने धनोरी स्थित भारती इंफ्राटेल टावर का दरवाजा तोड़कर 28 बैटरी चोरी की थी। चोरी की सूचना अलार्म द्वारा गार्ड अरुण को मिली और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश सेंट्रो कार लेकर फरार होने लगे तो उनका पीछा कलियर पुलिस, सिविल लाइन कोतवाली पुलिस एवं गंगनहर पुलिस ने किया था, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार होने में सफल हो गए थे। बदमाशों की कार सालियर से पुलिस ने बरामद कर ली थी। एसपी देहात ने बताया बरामद कार बदमाशों ने मुज्जफरनगर से चोरी की थी।

उक्त घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने टीम गठित की थी। छह जनवरी को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो बदमाश सहारनपुर से रुड़की की ओर आ रहे हैं। दोनों को हिरासत में लेने पर उनके पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ और दोनों ने टॉवर से बैटरी चोरी की घटना को भी कबूल किया। उन्होंने अपने मामा के लड़कों के साथ अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी सगे भाई है इनके नाम राशिद पुत्र शफीक उर्फ रफीक निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड़ मुज्जफरनगर व शाबिर पुत्र शफीक उर्फ रफीक निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड़ मुज्जफरनगर है।

उधार की सांसों पर 108 आपातकालीन सेवा

0

विकासनगर, प्रदेश सरकार की ओर से बजट रिलीज न होने के कारण एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। बजट जारी न होने के कारण ना तो एंबुलेंस की रिपेयरिंग हो पा रही है और ना ही कर्मचारियों को वेतन मिल पा रहा है। आलम यह है कि वर्तमान में इस जीवनदायिनी के पहिए भी उधार के डीजल पर घूम रहे हैं। ऐसे में जल्द ही यदि सरकार ने बजट रिलीज नहीं किया तो एंबुलेंस के पहिए थम भी सकते हैं।

पूरे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा के संचालन का जिम्मा जीवीकेएम आरआई कंपनी के पास है। वर्तमान में कंपनी के माध्यम से प्रदेश की सड़कों पर करीब 139 एंबुलेंस दौड़ रही है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से ‌बीते तीन माह से कंपनी को कोई बजट जारी नहीं किया गया है। जिससे एक बार फिर इन एंबुलेंस के संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। 50-60 एंबुलेंस ऐसी हैं जो इन ‌तीन माह में निर्धारित मानकों से कई गुना अधिक किमी का सफर तय कर चुकी है। इन एंबुलेंस के टायर घिस चुके हैं। ऐसे में पहाड़ की सर्पिली सड़कों पर दौड़ रही यह एंबुलेंस कभी भी हादसों का शिकार हो सकती हैं। इससे पहले जुलाई से सितंबर 2017 केब बीच भी बजट जारी न होने से एंबुलेंस के संचालन पर संकट खड़ा हो गया था।

800 कर्मचारियों के सामने गहराया रोजी-रोटी का संकट
वर्तमान में 108 एंबुलेंस सेवा में करीब 800 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनमें पायलेट और इमरजेंसी टेक्नीशियन भी शामिल हैं। लेकिन बजट जारी न होने से इन कर्मचारियों को भी तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। यह कर्मचारी भी उधार के खर्चे पर अपने और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। कर्मचारी दफ्तर जाने तक का खर्च भी वहन नहीं कर पा रहे हैं।

एंबुलेंस सेवा के प्रदेश प्रमुख मनीश टिक्कू ने बताया कि, “फौरी तौर पर दो करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। जिसे वेतन के रूप में कर्मचारियों के खातों में डाला जा रहा है। अगले सप्ताह छह करोड़ रुपये का बजट भी मिलने की उम्मीद है। जिससे एंबुलेंस की रिपे यरिंग और टायरों को बदलने का काम किया जाएगा।” 

वहीं, महानिदेशक स्वास्थ्य अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि, “प्रदेश को हाल ही में 61 नई एंबुलेंस मिली है। जिन्हें फरवरी माह में जीवीकेएम आरआई कंपनी के माध्यम से संचालित किया जाएगा।”

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट अस्पताल में भर्ती

0

देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को सीने में इन्फेक्शन तथा खांसी बढ़ने के कारण रविवार को देहरादून स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, जयदीप भट्ट, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत ,शैलेश गुलेरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट से मुलाकात करके उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को बीमारी का कारण बताया है। दिवाकर भट्ट पिछले लगभग 15 दिनों से खांसी से परेशान हैं।