Page 229

आरोपी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव: सजवाण

0

ऋषिकेश,  डॉ आरके गुप्ता मामले में फंसे शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को नगर निगम चुनाव लड़ने पर कानूनी अड़चनों को लेकर  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सफाई दी।

ऋषिकेश बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम तकनीकी पहलूओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत 20 दिसम्बर को सरकार बनाम डॉ आरके गुप्ता के केस में मुख्य न्यायाधीश द्वारा जो निर्णय दिया है, उसमें गुप्ता को पांच वर्ष की सजा व उनके सहयोगियों निर्वतमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सभासद कविता शाह, पूर्व सभासद, राहुल शर्मा, प्यारेलाल जुगलान, अरविंद शाह, रवि जैन को अलग-अलग धाराओं मे छह माह से लेकर एक वर्ष तक सजा सुनाई गई थी। जो कि बेलेवल अपराध की श्रेणी में आने के कारण उसी दिन सभी को जमानत मिल गई थी। उन्होंने बताया कि नगर निगम अधिनियम 153 की धारा में इसका साफ उल्लेख है कि दो वर्ष से कम की सजा पाये हुए जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। इस मौके पर बार ऐसोसिएशन के पूर्व सचिव मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, अधिवक्ता अमित वत्स सहित मामले में फंसे तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

तलाक देने पर अड़ा शराबी पति,पत्नी ने सिखाया सबक

0

रुद्रपुर, शक के चक्कर में एक पति ने अपनी 15 साल की व्याहता को तलाक देने का फैसला कर लिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीट भी डाला, समझा कर थकी पत्नी ने अब पति के होश ठिकाने लगाने के लिए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया, हालांकि पुलिस कस्टडी में शराबी पति अपने तलाक के फैसले पर अड़ा हुआ है।

मूलरूप से बरेली की रहने वाली पूजा की शादी की 15 साल पहले भदईपुरा निवासी शिशुपाल से हुई थी। जिससे उनको दो बच्चे संजय व शिवम है। शिशुपाल सिडकुल स्थित आटो लाइन कंपनी में काम करता है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। जिससे घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए पूजा ने भी काम करने का फैसला ले लिया और वह भी डोलपिन कंपनी में काम करने लगी। कुछ दिन तो सब ठीक चला, लेकिन बीतते समय के साथ शिशुपाल अपनी पत्नी पर शक करने लगा। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध है। इस शक ने परिवार में कलह मचा दी और आए दिन घर में झगड़े होने लगे।
इसी बात को लेकर बीते रोज भी शिशुपाल ने अपनी पत्नी को पीट डाला। इससे नाराज पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस शिशुपाल को थाने उठा लाई। सुबह पत्नी भी तहरीर लेकर पुलिस के पास जा पहुंची। पूजा का आरोप है कि पति केवल शक की वजह से उसे तलाक देने पर अड़े है। जबकि उसका किसी के साथ कोई संबंध नहीं है।
पति की ही वजह से वह काम छोडऩे को भी तैयार हो गई, लेकिन पति के दिमाग से शक का कीड़ा नहीं निकला। इधर पुलिस हिरासत में भी शिशुपाल पत्नी पर इल्जाम लगाता रहा और तलाक देने की बात पर अड़ा रहा। थाने में शिशुपाल पुलिस पर भी पूजा से मिलीभगत का आरोप लगाता रहा।

प्रकाश पाण्डेय के निधन पर कांग्रेस हमलावार

0

देहरादून, जी.एस.टी. और नोटबंदी के कारण कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु पर कांग्रेस पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु की सूचना मिलते ही पहले मैक्स हास्पिटल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और फिर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर शोकसभा का आयोजन कर मृतक की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकारों को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिवंगत प्रकाश पाण्डेय के परिवार के साथ इस दुःख की घडी में पूरी तरह से खड़ी है। जिस जी.एस.टी. व नोटबंदी के कारण प्रकाश पाण्डेय की जान गई है उसका कांग्रेस पार्टी विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस पार्टी 10 जनवरी को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर नोटबंदी व जीएसटी के खिलाफ केन्द्र व राज्य सरकारों का पुतला दहन करेगी तथा 11 जनवरी को दिवंगत प्रकाश पाण्डेय को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी जिला व महानगरों में कैण्डिल मार्च आयेाजित करेगी।

 

मीडिया को सचिवालय प्रतिबंध कर कौन-सा कृत्य छिपा रही सरकार: प्रीतम सिंह

0

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि साल के शुरुआत में अच्छे कार्यों की उम्मीद होती है, लेकिन सरकार कुछ और ही करने में लगी है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि सचिवालय में वो ऐसा क्या कृत्य कर रही है, जिसे वो मीडिया से छिपाना चाहती है।
मंगलवार को प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यालय में एक व्यापारी के जहर खाने की घटना पर भाजपा को घेरा है। सिंह ने आरोप लगाया है कि जीएसटी और नोटबन्दी से व्यापारियों की कमर टूट गयी है और वो अब तक इससे उबर नहीं पा रहें हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अघोषित आपातकाल जैसा व्यवहार जनता व मीडियाकर्मियों के साथ कर रही है जो लोकतंत्र के लिए सुखद नहीं है। जिसकी कांग्रेस घोर भत्र्सना करती है।
सिंह ने मुख्यमंत्री पर व्यापारियों की फरियाद के बावजूद उसका सहयोग न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की कोशिश पर राजनीति करने का भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी के दुखदर्द में शमिल होना राजनीति है या भाव। कांग्रेस के नेता अगर कुशलक्षेम पूछते हैं तो भाजपा को इसमें दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शपथ ग्रहण के समय भ्रष्टाचार और लोकायुक्त पर काम करने की बात कही थी लेकिन आज सत्ता को संभाले नौ महीनों हो गए फिर भी उत्तराखण्ड में लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं कर पाई?
सिंह ने निकायों के परिसीमन में सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय विस्तार का उचित प्रबंधन नहीं बल्कि अपने जीत को ध्यान में रखते हुए किया है। सरकार का तैयार परिसीमन पूरी तरह अव्यवस्थाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि डोईवाला में सात गांवों को जोड़ा गया था लेकिन उन्हें लगा हम कमजोर हैं तो एक और गांव को जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि हम नए साल में उमंग व उत्साह के साथ काम करेंगे। एक सवाल पर कहा कि हम इन्हीं साथियों के साथ काम करेंगे। इसके लिए जल्द ही नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरीमा दसौनी सहित कांग्रेस अन्य लोग मौजूद रहे।

‘बीटल्स महोत्सव’ को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारियां तेज

0

ऋषिकेश। ऋषिकेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘बीटल्स महोत्सव’ को लेकर राज्य के पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह विभाग के अधिकारियों ने महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया का स्थल निरीक्षण कर उनसे संबंधित सभी संभावित तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

बीटल्स के 50 वर्ष पूरे होने पर ऋषिकेश में आयोजित होने वाले 1 मार्च से 7 मार्च तक सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के दौरान राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने बीटल्स महोत्सव आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव दिलीप जावलकर ने बताया, कि गंगा के दोनों किनारों पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान ही 84 कुटिया में बीटल्स महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके लिए विश्व के कई देशों से हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग करने आ रहे हैं। जिनके स्वागत में कोई खामी ना रहे इसे लेकर राज्य का पर्यटन विभाग काफी गंभीर बना हुआ है। वह सभी सुविधाओं की संभावित आवश्यक सुविधाओं पर भी मंथन कर उन्हें जुटाने में लगा है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जो कि 84 कोटि को सजाने-संवारने का कार्य भी करेंगे।
इस संदर्भ में स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ आश्रम के संचालकों के साथ भी बातचीत की गई है। बीटल महोत्सव से संबंधित सभी गतिविधियां योग महर्षि की चौरासी कुटी में ही आयोजित की जाएंगी।

रम्भा का अस्तित्व बचाने की मांग

0

ऋषिकेश। भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में चंद्रेश्वर नगर के उद्गम स्थल से निकलने वाली पवित्र रम्भा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए राज्य सरकार से मांग की है। उन्होंने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रिस्पना और बिंदाल नदियों को ‘नमामि गंगे’ योजना का हिस्सा बनाने के ऐलान को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि पवित्र रम्भा नदी का मूल स्वरुप नष्ट हो चुका है। लोगों द्वारा गिराए जा रहे सीवरेज के पानी और काले की ढाल स्थित गैर-कानूनी धोबीघाट से न केवल नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है बल्कि निर्मल गंगा का सपना भी धराशायी हो गया है। वीरभद्र मन्दिर के समीप रम्भा का दूषित जल सीधे गंगा में मिल रहा है। इस ओर शीघ्र ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दुर्भाग्य यह है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि केवल अपने होर्डिंग्स पोस्टरबाजी और शिलान्यास तक सीमित हैं। कभी मजबूती के साथ ऐसे मुद्दों के लिए आगे नहीं आते। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को इस ओर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

डीएम ने की चारधाम ऑल वेदर रोड व रेलवे कार्यों की समीक्षा

0

गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में चारधाम आॅल वेदर रोड, रेलवे और देवसारी जल विद्युत परियोजना की प्रगति से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चारधाम आॅल वेदर रोड को सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक बताते हुए इससे जुड़े कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आॅल वेदर रोड के तहत कमेडा से नंदप्रयाग तक थ्रीजी तैयार कर भारत सरकार को भेजा गया है। नन्द प्रयाग से चमोली, चमोली से पीपलकोटी तथा पीपलकोटी से हेलंग तक थ्रीजी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जिसके लिए एनएच को मुआवजा धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए। एनएचआईडीसीएल के अधिकारी ने बताया कि कार्यों के सापेक्ष मुआवजा धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को खातौनी अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि एनएच से मुआवजा धनराशि अवमुक्त होने पर प्रभावित परिवारों में धनराशि आवंटित हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर भी शीघ्र थ्रीए की कार्रवाई करने के निर्देश उपजिलाधिकारी जोशीमठ को दिए हैं।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रेल परियोजना से प्रभावित ऐसे परिवारों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं, जिनकी भूमि इस परियोजना से प्रभावित हो रही है तथा वे जनपद से बाहर बस गए हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग ने बताया कि ऐसे परिवारों का सर्वे का कार्य प्रगति पर है तथा 10 दिनों के भीतर संबंधित परिवारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। डीएम ने पिडंर नदी पर सतलुज जल विद्युत निगम की देवसारी जलविद्युत परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए 24 जनवरी तक सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश तहसीलदार थराली को दिए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरि, एसडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम केएन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

भागीरथी इको सेंसिटिव जोन मास्टर प्लान पर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श

0
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान पर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श किया। प्रस्तुतिकरण के माध्यम से वन विभाग की वार्षिक कार्य योजना रखी गयी। बताया गया कि योजना बनाने के पहले भौगोलिक अध्ययन कराया गया है।
कार्य योजना में ग्लेशियर, तालाब, जल स्रोत, पारिस्थितिकीय विशिष्टताओं का विशेषज्ञ संस्थाओं से कराए गए अध्ययन को शामिल किया गया है। जैव विविधता प्रबंधन समितियों को भी वनों की आग रोकने में शामिल किया गया है। बैठक में भटवाड़ी विकास खंड के 89 गांवों के जलागम प्रबंधन की जानकारी दी गई। सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा के लिए फ्लड प्लेन जोन योजना के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत सॉलिड और लिक्विड मैनेजमेंट, ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम स्तरीय विकास योजना, कृषि और वानिकी विभाग की किसानों के आय बढ़ाने की योजनाएं, सड़क और अन्य अवस्थापना विकास योजनाओं और पर्यटन को बढ़ाने के लिए इको टूरिज्म योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, सचिव वन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव श्री डीपीएस खाती, पद्मश्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट, निदेशक पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट श्री रवि चोपड़ा, वाडिया इंस्टीटूट, आईआईटी रुड़की, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी,जैव विविधता बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ, जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री आशीष चैहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों के रवैये से विधानसभा अध्यक्ष खफा

ऋषिकेश, उत्तराखंड में बेलगाम होती अफसरशाही का क्या हाल है इसका जीता जागता उदाहरण मिला विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बुलाई गई सभी विभागों की समीक्षा बैठक में जिसमें विभागों के अधिकारी नदारद रहे जिससे नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी ।
उत्तराखंड में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालय में अधिकारी ना तो जनप्रतिनिधियों की सुनते हैं और ना ही आप लोगों की, हाल यह है कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ऋषिकेश में बुलाई गई समीक्षा बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष भड़क गए और उन्होंने  समीक्षा बैठक को निरस्त कर दिया और देहरादून डीएम से तुरंत संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चांद अग्रवाल ने खुद फ़ोन कर बहुत से अधिकारीयों से उनके न पहुंचने की वजय भी पूछी, विधानसभा अध्यक्ष ने साफ़ कहा है की इस तरह का हाल अब बर्दाश नहीं किया जायेगा। गौरतलब है कि ऋषिकेश नगर पालिका सभागार में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सभी प्रमुख विभागों की एक समीक्षा बैठक आहूत की गई थी जिसमें पेयजल, चिकित्सा, प.ङबलू.ङी जैसे कई विभागों को अपने कार्यों का ब्यौरा देना था लेकिन अधिकारियों के ना पहुंचने से समीक्षा बैठक मजाक बनकर रह गई।
तुरंत निरस्त कर अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतते और निर्देश ना मानने पर कार्यवाही करने की बात की गई।उत्तराखंड की अफसरशाही में किसी भी प्रकार का जनप्रतिनिधियों का डर नहीं रह गया है, अफसर बेलगाम होकर कार्य कर रहे हैं जिसका खामियाजा उत्तराखंड की जनता को समय समय पर उठाना पड़ता है ना तो इस पर मुख्य सचिव के निगाहें है और ना ही सरकार इस पर ठोस कदम उठा पा रही है।
                 

कडी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

0

सितारंगज, में हुए खूनी नरसंहार के बाद माहौल तनाव पूर्म बना है, दो लोगों की मौत से दहला सितारगंज अब भी कराह रहा है, वहीं जमीनी विवाद में तलवार और गोलियां चलने से मारे गए दो लोगों का अंतिम संस्कार संगीनों के साए में किया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए थे।

सितारगंज में रविवार को नगर कीर्तन निकलने के बाद दो पक्षों में तलवार और गोलियां चल गई थी। जिसमें जनता फार्म के दलजीत सिंह उर्फ सोनू और वृष्टि के हरबंस सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए एसएसपी ने दोनों व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के लिहाज से दोनो गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया। अंतिम संस्कार से पहले एसएसपी ने दोनों मृतकों के घर जाकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया साथ ही आश्वस्त किया कि हमलावर बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।